NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 7 – Sathi Hath Badhana (साथी हाथ बढ़ाना) Show
गीत से1. इस गीत की किन पंक्तियों को तुम अपने आसपास की ज़िंदगी में घटते हुए देख सकते हो? उत्तर:- इस गीत की निम्नलिखित पंक्तियों को हम अपने आसपास की ज़िंदगी में घटते हुए देख सकते हैं- साथी हाथ बढ़ाना एक अकेला थक जाएगा, मिलकर बोझ उठाना। साथी हाथ बढ़ाना। हम मेहनतवालों ने जब भी, मिलकर कदम बढ़ाया सागर ने रस्ता छोड़ा, परबत ने सीस झुकाया फ़ौलादी हैं सीने अपने, फ़ौलादी हैं बाहें हम चाहें तो चट्टानों में पैदा कर दे राहें। साथी हाथ बढ़ाना। 2. ‘सागर ने रस्ता छोड़ा, परबत ने शीश झुकाया’- साहिर ने ऐसा क्यों कहा है? लिखो। उत्तर:- कवि ने ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि मेहनती और साहसी लोग जब एकसाथ मिलकर काम करते हैं, तब बड़ी-बड़ी मुश्किलें भी चुटकी में हल हो जाती हैं। मेहनत और लगन से हर असंभव काम संभव हो सकता है। ऐसे मेहनती लोगों के एक साथ आने से ही विशालकाय समुद्र पर पुल बनाकर रास्ता निकाल लिया गया, बड़े-बड़े पर्वतों को काट दिया गया, मनुष्य धरती से चांद पर पहुंच गया और हर असंभव कार्य संभव हो गया। 3. गीत में सीने और बांहों को फौलादी क्यों कहा गया है? उत्तर:- गीत में सीने और बाहों को फौलादी इसलिए कहा गया है क्योंकि मेहनती और साहसी लोग अपने दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति के बल पर, अपनी मजबूत बाहों से कठिन से कठिन काम को भी कर सकते हैं। प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने ‘फौलादी’ शब्द का प्रयोग करते हुए मनुष्य की असीम क्षमताओं को दर्शाया है। अगर मनुष्य के इरादे मजबूत हो, तो वह अपनी ताकत के बल पर बड़े से बड़े पहाड़ को गिरा सकता है, विशालकाय समुद्र के ऊपर भी रास्ता बना सकता है और हर असंभव काम को संभव कर सकता है। NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 7 – Sathi Hath Badhana – गीत से आगे1. अपने आसपास तुम किसे ‘साथी’ मानते हो और क्यों? इससे मिलते-जुलते कुछ और शब्द खोजकर लिखो। उत्तर:- हमारे आसपास मौजूद सभी लोग जैसे हमारे माता-पिता भाई-बहन सहपाठी दोस्त अध्यापक पड़ोसी हमारे घर काम करने वाले आदि हमारे साथी हैं, क्योंकि ये सभी लोग हमारी किसी-ना-किसी तरीके से हमारी मदद करते हैं। इन सभी लोगों का हमारे जीवन में कुछ-न-कुछ योगदान रहता है। साथी से मिलते-जुलते कुछ शब्द हैं- दोस्त, मित्र, साझीदार, सहायक, सहवासी, सहपाठी, सहचर, आदि। 2. ‘अपना दुख भी एक है साथी, अपना सुख भी एक’ कक्षा, मोहल्ले और गांव/शहर के किस-किस तरह के साथियों के बीच तुम्हें इस वाक्य की सच्चाई महसूस होती है और कैसे? उत्तर:- हम इस वाक्य की सच्चाई अपने सहपाठियों के बीच महसूस करते हैं, क्योंकि उन्हें भी हमारी तरह ही अच्छे अंक पाने के लिए और शिक्षा के माध्यम से कुछ अच्छा कर दिखाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, अपना सुख-चैन व नींद का त्याग करना पड़ता है और अन्य दुःख-सुख सहने पड़ते हैं। इस वाक्य की सच्चाई हम ग़रीब मजदूरों को देखकर भी महसूस करते हैं, क्योंकि उन सभी को अपनी व अपने परिवार की दो वक्त की रोटी के लिए दिन-रात मेहनत करनी पड़ती है। इसी प्रकार मध्यम वर्ग के सभी परिवार भी एक-दूसरे के साथी हैं, क्योंकि उन सभी को अपना जीवन काटने के लिए रोज़ कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और अपना जीवन यापन करने के लिए भाग-दौड़ करनी पड़ती है। 3. इस गीत को तुम किसी माहौल में गुनगुना सकते हो? उत्तर:- वैसे तो हम यह गीत किसी भी माहौल में गुनगुना सकते हैं लेकिन आमतौर पर इस गीत को हम विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस या किसी और समारोह के आयोजन के समय गाना चाहेंगे, क्योंकि यह गीत एकता और संगठन की शक्ति का वर्णन करता है। इस गीत को विद्यालय के वार्षिक खेल समारोह के विशेष अवसर पर भी गाया जा सकता है, इससे खेलों में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा। 4. ‘एक अकेला थक जाएगा, मिलकर बोझ उठाना’- (क). तुम अपने घर
में इस बात का ध्यान कैसे रख सकते हो? उत्तर:- (क). आमतौर पर मां और पिताजी की घर के सभी काम करते हैं। हम अपने घर पर छोटे-मोटे कामों में मां-पिताजी की मदद करके इस बात का ध्यान रख सकते हैं। 5. यदि तुमने ‘नया दौर’ फ़िल्म देखी है तो बताओ कि यह गीत फ़िल्म में कहानी के किस मोड़ पर आता है? यदि तुमने फिल्म नहीं देखी तो फ़िल्म देखो और बताओ। उत्तर:- ‘नया दौर’ फिल्म में यह गीत तब आता है, जब सभी लोग सड़क का निर्माण करने के लिए मिलजुल कर काम करते हैं। इस गीत के द्वारा उनमें जोश और उत्साह जगाया जाता है और एकसाथ मिलकर काम करने की प्रेरणा दी जाती है। NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 7 – Sathi Hath Badhana – कहावतों की दुनिया1. अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता।
(क). ऊपर लिखी कहावतों का अर्थ गीत की किन पंक्तियों से मिलता-जुलता है? उत्तर:- (क).
एक से एक मिले तो ज़र्रा, बन जाता है सेहरा एक से एक मिले तो राई, बन जाती है परबत एक से एक मिले तो इंसां, बस में कर ले किस्मत। (ख).
वाक्य : हम सबको मिलकर इस मुश्किल का सामना करना चाहिए क्योंकि एक अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता।
वाक्य : ऐसे कैसे शाम तक काम खत्म नहीं होगा? सब मिलकर काम करेंगे तो जरूर होगा, सुना नहीं एक और एक ग्यारह होते हैं। 2. नीचे हाथ से संबंधित कुछ मुहावरे दिए हैं। इनके अर्थ समझो और प्रत्येक मुहावरे से वाक्य बनाओ- (क). हाथ को हाथ न सूझना (ख). हाथ साफ करना (ग). हाथ-पैर फूलना (घ). हाथों-हाथ लेना (ड़). हाथ लगना उत्तर:- (क). हाथ को हाथ न सूझना : घना अंधेरा होना वाक्य : अमावस्या की रात और आकाश में घने बादल हाथ को हाथ नहीं सूझ रहा था। (ख). हाथ साफ करना : चोरी करना वाक्य : अंधेरे का फायदा उठाकर चोर ने शर्माजी पर हाथ साफ कर लिया। (ग). हाथ-पैर फूलना : डर जाना वाक्य : पुलिस को आते देख चोर के हाथ-पैर फूल गए। (घ). हाथों-हाथ लेना : जल्दी से ले लेना वाक्य : यह पुस्तक इतनी मशहूर है कि बाज़ार में आते ही लोग इसकी सारी प्रतियां हाथों-हाथ ले लेते हैं। (ड़). हाथ लगना : अचानक मिल जाना वाक्य : इतनी मेहनत करने के बाद यह नौकरी मेरे हाथ लगी है। NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 7 – Sathi Hath Badhana – भाषा की बात1. हाथ और हस्त एक ही शब्द के दो रूप हैं। नीचे दिए शब्दों में हस्त और हाथ छिपे हैं। शब्दों को पढ़कर बताओ कि हाथों का इनमें क्या काम है- हाथघड़ी, हथोड़ा, हस्तशिल्प, हस्तक्षेप, निहत्था, हथकंडा, हस्ताक्षर, हथकरघा। उत्तर:-
2. इस गीत में परबत, सीस, रस्ता, इंसां, जैसे शब्दों के प्रयोग हुए हैं। इन शब्दों के प्रचलित रूप लिखो। उत्तर:-
3. ‘कल गैरों की खातिर की, आज अपनी खातिर करना’- इस वाक्य को गीतकार इस प्रकार कहना चाहता है- (तुमने) कल गैरों की खातिर (मेहमान) की, आज (तुम) अपनी खातिर करना। इस वाक्य में ‘तुम’ कर्ता है जो गीत की पंक्ति में छंद बनाए रखने के लिए हटा दिया गया है। उपर्युक्त वाक्य में रेखांकित शब्द ‘अपनी’ का प्रयोग कर्ता ‘तुम’ के लिए हो रहा है, इसलिए यह सर्वनाम है। ऐसे सर्वनाम जो अपने आप के बारे में बताएं निजवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। (निज का अर्थ ‘अपना’ होता है।) निजवाचक सर्वनाम के तीन प्रकार होते हैं जो नीचे दिए गए वाक्यों में रेखांकित है-
अब तुम भी निजवाचक सर्वनाम के निम्नलिखित रूपों का वाक्य में प्रयोग करो- अपने को, अपने से, अपना, अपने पर, अपने लिए, आपस में। उत्तर:-
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 7 – Sathi Hath Badhana – कुछ करने को
‘क्यों’ पूछते हाथ उत्तर:-
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant
NCERT Solution for Class 6 गीत में सीने और बाँहों को फौलािी क्यों कहा गया है?गीत में सीने और बाँहों को फौलादी क्यों कहा गया है? Solution : सीने और बाँहों को फौलादी इसलिए कहा गया है कि सदा काम करने या मेहनत करते रहने से हमारा शरीर, हमारी भुजाएँ और छाती मजबूत हो गई हैं। हमें मेहनत करने से सदा सफलता मिलती है और हमारे सीने और भुजाएँ कभी हार नहीं मानती हैं।
साथी हाथ बढ़ाना गीत में फौलादी सीने से क्या अर्थ है?मेहनत अपने लेख की रेखा, मेहनत से क्या डरना कल गैरों की खातिर की, आज अपनी खातिर करना अपना दुख भी एक है साथी, अपना सुख भी एक अपनी मंज़िल सच की मंज़िल, अपना रस्ता नेक साथी हाथ बढ़ाना।
गीतकार ने हाथ बढ़ाने और मिल कर काम करने को क्यों कहा है साथी हाथ बढ़ाना कविता के आधार पर बताइए?इस गीत की किन पंक्तियों को तुम आप अपने आसपास की जिंदगी में घटते हुए देख सकते हो? एक अकेला थक जाएगा, मिलकर बोझ उठाना। साथी हाथ बढ़ाना। हम मेहनतवालों ने जब भी मिलकर कदम बढ़ाया।
...
Quick Resources.. साथी हाथ बढ़ाना कविता से आपको क्या सीख मिली अपने शब्दों में लिखें?हमें यह शिक्षा मिलती है कि मनुष्य में क्षमता होती है कि वह कुछ भी कार्य कर सकता है। परन्तु यदि वह अपने कार्य में किसी ओर का सहयोग ले लेता है तो उनके पास इतनी शक्ति आ जाती है कि वह असंभव कार्य को भी संभव बना सकता है। किसी का सहयोग करने से या लेने से मनुष्य छोटा नहीं होता, इससे उसकी शक्ति दो गुना बढ़ जाती है।
|