विविधता एवं असमानता से आप क्या समझते हैं? - vividhata evan asamaanata se aap kya samajhate hain?

विविधता और असमानता से आप क्या समझते हैं?

असमानता से आशय एक समान न होने से या स्तर की भिन्नता से है। भारतीय समाज में असमानता का अर्थ आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक दृष्टि से नागरिकों का भिन्न-भिन्न होना है। समाज में कुछ अमीर व सम्पन्न हैं तो कुछ गरीब या विपन्न, कुछ पढ़े-लिखे हैं तो कुछ निरक्षर व कुछ अभावग्रस्त या प्रभावहीनता के शिकार हैं

विविधता से आप क्या समझते हैं उदाहरण सहित स्पष्ट करें?

विभिन्न जगह के लोगों में उनके भाषा, रहन-सहन, खान-पान एवं पर्व-त्योहारों में विभिन्नता पाई जाती है। इसी विभिन्नता को विविधता (Diversity) करते हैं

विविधता का अर्थ क्या होता है?

विविधता से तात्पर्य ऐसी स्थिति से है जिसमें समस्त भाषायी, क्षेत्रीय, भौगोलिक एवं सांस्कृतिक रुप से अलग-अलग रहने वाले मानव एक समुह/ समाज या एक स्थान विशेष में साथ-साथ निवास करते हैं। ऐसा माना जाता है कि सभी व्यक्ति शारीरिक रचना की दृष्टि से समान होती है।

असमानता और भेदभाव में क्या अंतर है?

असमानता जाति, वंश, संस्कृति, भाषा, क्षेत्र, आर्थिक स्थिति, शैक्षिक पृष्ठभूमि आदि की भिन्नता के आधार पर हो सकती है। भेदभाव तब होता है जब कोई व्यक्ति दूसरे व्यक्ति या समुदाय से उक्त किसी असमानता के आधार पर उनके विरुद्ध कार्य करता है।