सेवा क्षेत्र से क्या अर्थ है? - seva kshetr se kya arth hai?

सेवा क्षेत्र से क्या अर्थ है? - seva kshetr se kya arth hai?

सेवा क्षेत्र का अर्थ | सेवा क्षेत्र का योगदान या महत्व | प्रमुख सेवा क्षेत्र की क्रियाओं का विस्तार

  • सेवा क्षेत्र का अर्थ (Meaning of Service Sector)
    • सेवा क्षेत्र की प्रकृति एवं क्षेत्र
    • भारतवर्ष में सेवा क्षेत्र का योगदान या महत्व
    • प्रमुख सेवा क्षेत्र की क्रियाओं का विस्तार
      • अर्थशास्त्र – महत्वपूर्ण लिंक

सेवा क्षेत्र का अर्थ (Meaning of Service Sector)

सेवा क्षेत्र में उत्पादन न होकर उससे सम्बन्धित परामर्श एवं तकनीकी दृष्टि सम्मिलित होती है जो उत्पादन से अधिक उसकी गुणवत्ता में वृद्धि करती है। इतना ही नहीं, सेवा क्षेत्र में जैसे- शिक्षा से मानव पूँजी का निर्माण होता है, जिसके अभाव में मानव पूँजी की उपादेयता ही समाप्त हो जायेगी, अंथात् राष्ट्र विभ्रम की स्थिति में पहुँच जायेगा, क्योंकि किसी राष्ट्र की महत्वपूर्ण पूँजी मानव पूँजी है। इस प्रकार सेवा क्षेत्र उत्पादकता से कहीं अधिक महत्वपूर्ण समझा जाता है।

सेवा क्षेत्र की प्रकृति एवं क्षेत्र

सेवा क्षेत्र की प्रकृत्ति पर ध्यान दें तो कह सकते हैं सेवाएँ मानव जीवन में अति उपयोगी होती तो हैं ही, उससे भी अधिक महत्वपूर्ण इसकी प्रकृति एवं क्षेत्र की पहचान है जो मानवपयोगी अनेक ऐसे तथ्यों की जानकारी प्रदान कर देती है कि अभाव में अनिष्ट भी हो सकता है, जैसे डॉक्टर द्वारा स्वस्थ जीवन कैसे जिएं, इसके लिए दी गई सलाह देखने में छोटी लगती है, लेकिन उसका पालन न करने पर वह जानलेवा भी हो सकती है, जैसे- एड्स से बचाव कैसे करें, स्वस्थ कैसे रहें आदि सलाह मानव जीवन के लिए सर्वाधिक उपयोगी हैं।

सेवा क्षेत्र में सदैव अन्तिम वस्तुओं की जगह सेवाओं का जन्म होता है, क्योंकि अन्तिम रूप से तैयार वस्तुओं को कैसे विक्रय किया जाये, यह सेवा क्षेत्र की परिधि में आता है। ध्यान रहे, जैसे-जैसे आर्थिक विकास की बढ़ोत्तरी हो रही है, वैसे-वैसे सेवा क्षेत्र का विस्तार हो रहा है।

भारतवर्ष में सेवा क्षेत्र का योगदान या महत्व

भारतीय परिदृश्य में जब सेवा क्षेत्र की संरचना का विश्लेषण करें तो स्वतः अनुभव होने लगता है, क्योंकि देश में उत्पादन क्षेत्र (Production Sector ) का उतनी तेजी से विस्तार नहीं हो रहा है, जितनी तेजी से सेवा क्षेत्र की विकरालता दिखायी दे रही है। वर्तमान में सेवा क्षेत्र इतना विस्तृत रूप धारण कर रहा है कि अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग बन चका है।

संक्षप में सेवा क्षेत्र की संरचना का अध्ययन करे तो देश में सेवा क्षेत्र का स्वरूप 2/ 3 प्रतिशत तक पहुँच रहा है। इसका विवरण निम्न प्रकार है-

  1. शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी, चिकित्सा, धार्मिक, समाज सुधार सेवाएँ। 2. सुरक्षा सेवा। 3. घरेलू सेवा, टेलरिंग, नाई, ब्यूटी पार्लर, गृह निर्माण, लाण्ड्री सेवाएं। 4. सामान्य प्रशासन सेवा – पुलिस, न्याय सेवा। 5, मनोरंजन सेवा – दूरदर्शन, रेडियो, समाचार प्रकाशन सेवा। 6. व्यापार सेवा। 7. रलवे सेवा। 8. पारिवहन सेवा – सड़क परिवहन, वायुयान सेवा, जलयान सेवा। 9. संचार सेवा। 10 भण्डारण सवा। 11. बैकिंग सेवा। 12. बीमा सेवा। 13. व्यावसायिक सेवायें । 14. होटल, रेस्टोरिन्ट सेवा। 15. अन्य सेवाएँ- लाइजनिंग।

भारत में सेवा क्षेत्र का निरन्तर विस्तार हो रहा है। क्योंकि 21 वीं शताब्दी सेवा क्षेत्र के नाम से ही पहचान बना चुकी है। आज उत्पादन की तुलना में सेवा क्षेत्र में भारी पूँजी निवेश हो रहा है, जैसे देश में बैंकिंग सेवा, बीमा क्षेत्र निरन्तर विकास के मार्ग को प्रशस्त करते हुए पोषित व पल्लवित हो रहा है। इतना ही नहीं, वर्तमान में परिष्कृत सेवाओं का बौर चल रहा है। सरकारी क्षेत्र में व्यापारिक भवनों का निर्माण व आवास निर्माण में बड़े पेमाने पर विनियोग हो रहा है। परिवहन सेवायें व संचार सुविधायें निरन्तर उच्चतम बिन्दुओं को पार कर रही हैं, क्योंकि भारत में मोबाइल सेवा में क्रान्ति हुई है। यह इसका प्रमाण है। सार्वजनिक क्षेत्र में सेवा क्षेत्र की प्रगति उच्चतम बिन्दु पर है। इतना ही नहीं होटल, रेस्टोरेन्ट तथा खुदरा व्यापार के क्षेत्र में बढ़ोत्तरी के ऑकडे गवाह हैं कि सेवा क्षेत्र का विकास इए्टतम बिन्दु तक पहुँचने के लिए प्रयत्नशील है।

यदि प्राथमिक क्षेत्र से सेवा क्षेत्र की तुलना करें तो कह सकते हैं कि 195। ई() में प्राथमिक क्षेत्र का योगदान 56.7% था जबकि सेवा क्षेत्र मात्र 29.6 प्रतिशत योगदान दे रहा है, परिणामस्वरूप 2009 -2010 ई0 में प्राथमिक क्षेत्र सिकुड़कर मात्र 16.93 प्रतिशत रह गया है, वहीं सेवा क्षेत्र का योगदान 57.30 प्रतिशत तक पहुँच चुका है।

प्रमुख सेवा क्षेत्र की क्रियाओं का विस्तार

भारतवर्ष में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएँ 4 प्रतिशत के स्थान पर 6 प्रतिशत तक पहुँच चुकी हैं, यह भविष्य में और परिष्कृत हो जायेंगी, ऐसा अनुमान है क्योंकि उपरोक्त सेवाओं का राष्ट्रीय आय में योगदान बढ़ रहा है।

जैसे-जैसे भारतीय जनजीवन शहरीकृत हो रहा है, क्योंकि ग्रामीण जनसंख्या की शहरी क्षेत्रों में प्रवासी प्रवृत्ति बढ़ रही है, आज ग्रामीण जनसंख्या 68 प्रतिशत जबकि शहरी जनसंख्या 32 प्रतिशत तक पहुँच चुकी है। परिणामस्वरूप शहरी जनसंख्या की रुचि पर्यटन, धार्मिक स्थानों के भ्रमण में बढ़ने के कारण होटल, रेस्टोरेन्ट व्यवसाय में अभूतपूर्व दृष्टि के आंकड़े प्राप्त हो रहे है क्योंकि इस क्षेत्र का योगदान स्वतन्त्रता पूर्व शून्य था जो 1980 के दशक तक मात्र 0.7 प्रतिशत था वह बढ़कर 2009-10 तक 1.6 प्रतिशत तक पहुँचने का अनुमान है।

यदि औद्योगिक एवं कृषि क्षेत्र के योगदान पर ध्यान दें तो इस क्षेत्र से व्यापारिक सेवाएँ अनवरत बढ़ रही हैं जो बढ़कर 2009-10 ई0 सकल घरेलू उत्पाद में व्यापारिक सेवाएँ 15.2 प्रतिशत तक योगदा दे रही हैं जो 1980 के दशक तक मात्र 11 प्रतिशत थी। भविष्य में यह क्षेत्र निरन्तर प्रगति पथ पर अग्रसर होगा, क्योंकि कृषि क्षेत्र में सेवा क्षेत्र विस्तार के लिये नये आयाम जोड़ रहा हे। वहीं औद्योगिक क्षेत्र के उत्पादन से सम्बन्धित सेवाएँ अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष स्थान प्राप्त कर रही हैं।

इसी प्रकार देश में परिवहन, संचार एवं भण्डारण सेवा में निरन्तर प्रगति हो रही है। मात्र रेलवे सेवा में कमी के संकत मिले हैं, क्योंकि इस सेवा का योगदान जो 1.5 प्रतिशत था।वह घटकर 2009-10 तक मात्र 1 प्रतिशत रह गया है। लेकिन अन्य परिवहन जैसे- सड़क, वायु परिवहन सेवाओं ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज कराई है। उक्त परिवहन सेवा का योगदान 2009-10 ई0 तक बढ़कर 5.7 प्रतिशत तक पहुंच चुका है जो पहले मात्र 3 प्रतिशत था। जबकि संचार क्षेत्र में अभूतपूर्व क्रान्ति ने सबको पीछे छोड़ दिया है।

अन्त में, सेवा क्षेत्र की वास्तविकता वैश्विक जगत में, अभूतपूर्व सफलता की इबारत लिख रही है, इससे इन्कार नहीं किया जा सकता है।

अर्थशास्त्र महत्वपूर्ण लिंक
  • भूमि सुधार का अर्थ | भूमि सुधार नीति | भारत में भूमि सुधार के कार्य | भूमि-सुधार कार्यक्रमों का मूल्यांकन
  • कृषि के पिछड़ेपन को दूर करने के लिये सुझाव | भारतीय कृषि की निम्न उत्पादकता में सुधार हेतु सुझाव
  • भारत में भूमि सुधार की समस्याओं का वर्णन | Describe the problems of land reforms in India in Hindi
  • भारतीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली | सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दोष
  • खाद्य सुरक्षा का अर्थ | खाद्य सुरक्षा की समस्या | Meaning of food security in Hindi | Food safety problem in Hindi
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 | राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का आलोचनात्मक मूल्यांकन
  • भारतीय अर्थव्यवस्था में आर्थिक सुधारों से औद्योगिक विकास में वृद्धि | Economic growth in Indian economy increases industrial growth in Hindi
  • औद्योगिक पिछड़ेपन  | औद्योगिक पिछड़ेपन को दूर करने हेत सुझाव
  • भारतीय अर्थव्यवस्था एक बाजारी अर्थव्यवस्था है | Indian economy is a market economy in Hindi
  • नई औद्योगिक नीति | नई औद्योगिक नीति 1991 की प्रमुख विशेषता | नई औद्योगिक नीति की सफलता का मूल्यांकन
  • भारत में कुटीर एवं लघु उद्योगों की समस्याएँ | लघु उद्योग का भारत के विकास में योगदान | कुटीर एवं लघु उद्योगों को समस्यामुक्त करने के उपाय
  • आर्थिक सुधार के युग में औद्योगिक नीति की समीक्षा | Review of industrial policy in the era of economic reform in Hindi

Disclaimersarkariguider.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- 

सेवा क्षेत्र का क्या अर्थ है?

अर्थव्यवस्था का वह क्षेत्र जो सेवा से सम्बंधित कार्यो में लगा हुआ है सेवा क्षेत्र कहलाता है| सेवा क्षेत्र में मुख्य रूप से शामिल होने वाली सेवाएं इस प्रकार हैं:- परिवहन, कूरियर, सूचना क्षेत्र की सेवाएं, प्रतिभूतियां, रियल एस्टेट,होटल एवं रेस्टोरेंट, वैज्ञानिक और तकनीकी सेवाएं, अपशिष्ट प्रबंधन, स्वास्थ्य कल्याण और ...

सेवा क्षेत्र का क्या महत्व है?

सेवा क्षेत्र भारत के आर्थिक विकास का एक प्रमुख संकेतक है, जो लगभग 26 मिलियन लोगों को रोज़गार प्रदान करता है और भारत के कुल वैश्विक निर्यात में लगभग 40% का योगदान देता है। सेवा क्षेत्र भी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का सबसे बड़ा प्राप्तकर्त्ता रहा है, जो वर्ष 2000 और वर्ष 2021 के बीच कुल प्रवाह का 53% है।

सेवा क्षेत्र का दूसरा नाम क्या होता है?

10.4 अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं में इसके योगदान को देखकर सेवा क्षेत्र के महत्व का अनुमान लगाया जा सकता है। 10.5 घटक लागत (वर्तमान मूल्यों पर) भारत के सकल घरेलू उत्पाद में सेवाओं का हिस्सा 1950-51 के 30.5 प्रतिशत से तेजी से बढ़कर 2009-10 में 55.2 प्रतिशत हो गया।

सेवा कौन सा क्षेत्र में आता है?

अर्थव्यवस्था के तृतीयक क्षेत्र (tertiary sector of economy) को 'सेवा क्षेत्र' (service sector) भी कहते हैं। अर्थव्यवस्था के अन्य दो क्षेत्र 'प्राथमिक क्षेत्र' (कृषि, पशुपालन, मछली पालन आदि) तथा 'द्वितीयक क्षेत्र (विनिर्माण) हैं।