व्यायाम करने से क्या हानि है? - vyaayaam karane se kya haani hai?

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आज हमारी दिन प्रतिदिन की ज़िंदगी कितनी अजीब हो चुकी है। आज हम न सिर्फ़ काम के बोझ तले ही दबे रहे जाते हैं बल्कि आहार में भी हम अच्छी चीज़ें चीज़ों को शामिल नहीं कर पाते हैं।

जीवन शैली अथवा लाइफ़स्टाइल के सही न होने के कारण हमें कई बीमारियों का सामना करना पड़ जाता है। आजकल सही जीवनशैली और ख़ान पान के न होने के कारण लोगों में डायबिटीज़ तथा मोटापे की समस्या बहुत देखने को मिलती है। इन बीमारियों का एक कारण और है और वह है व्यायाम (physical exercise) की कमी। 

हम प्रतिदिन अपने खाने में कैलोरीज लेते रहते हैं। ये कैलोरीज हमारे शरीर में जाकर हमें ऊर्जा देती हैं। वैसे तो कैलोरीज शरीर के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण होती हैं लेकिन यदि हमारे जीवन में फिजिकल एक्टिविटी (physical exercise) या व्यायाम की कमी हो तो ऐसे में ये कैलोरीज हमारे शरीर में वसा के रूप में संचित होने लगती हैं।

यह वसा शरीर में ना सिर्फ़ मोटापे को जन्म देती है बल्कि इससे डायबिटीज़ और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का भी आगमन होता है।

यदि हम प्रतिदिन व्यायाम नहीं करते हैं या चलते फिरते नहीं हैं तो ऐसे में ये कैलोरीज हमारे लिए नुक़सानदेह हो सकती हैं। जब हमारे शरीर में मोटापा बढ़ने लगता है या हमें डायबिटीज़ हो जाता है तो ऐसे में न सिर्फ़ हमारा शरीर बीमार हो जाता है बल्कि हम मानसिक रूप से भी अस्वस्थ हो जाते हैं। इसके चलते हमें डिप्रेशन, तनाव, चिंता, अवसाद और एंजाइटी इत्यादि जैसे मानसिक रोग हो जाते हैं।

तो अब हम यह कह सकते हैं कि व्यायाम का हमारी प्रतिदिन की ज़िंदगी में कितना महत्व है। इस बात में कोई संदेह नहीं है। वैसे भी व्यायाम (physical exercise) करने से ना सिर्फ़ शरीर सुडौल रहता है बल्कि शरीर में पर्याप्त ऊर्जा बनी रहती है जिससे हम अपने किसी भी कार्य को बड़े तन मन से कर सकते हैं। तो आइए सबसे पहले बात करते हैं प्रतिदिन व्यायाम करने के फायदों के बारे में। आइए देखें कि वे क्या हैं?

व्यायाम के फायदे 

1.) व्यायाम से हमारा एनर्जी लेवल बढ़ता है 

प्रतिदिन व्यायाम करने से न सिर्फ़ हमारे शरीर में एनर्जी लेवल अर्थात ऊर्जा बनी रहती है बल्कि हमारा कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम भी अच्छा रहता है। हम प्रतिदिन अपने आहार में कैलोरीज की पर्याप्त मात्रा ग्रहण करते हैं। यदि हम फिजिकल एक्टिविटी या व्यायाम नहीं करते हैं तो ऐसे में ये कैलोरीज ऊर्जा के बजाय वसा के रूप में हमारे शरीर में संचित होना शुरू हो जाती हैं। इसके विपरीत यदि हम व्यायाम करते हैं तो ये कैलोरीज टूट फूट कर शरीर को ऊर्जा प्रदान करने लगती है। इससे ना सिर्फ़ शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहता है बल्कि इससे शरीर सुडौल भी रहता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि व्यायाम करने से शरीर में कैलोरी वसा के रूप में संचित होने से बच जाती हैं। व्यायाम करने से कैलोरीज शरीर को ऊर्जा प्रदान करती हैं और इसी के साथ यह हमारे मसल्स में ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स भी पहुंचाती हैं।

2.) व्यायाम हमारी मसल्स को मजबूत करता है

व्यायाम करने से हमारी मांसपेशियां लचीली और मज़बूत होती हैं। जब हम व्यायाम करते हैं तो शरीर के कई हिस्सों पर दबाव पड़ता है। इससे शरीर अपने आपको इस दबाव को झेलने के लायक ढालने की कोशिश करता है। इसके कारण मांसपेशियां अधिक काम करती हैं और वे मज़बूत हो जाती हैं।

जो बच्चे ज़्यादा चलते फिरते हैं और उछलते कूदते रहते हैं वे बच्चे काफ़ी जल्दी वृद्धि करते हैं। उनका शरीर एक निश्चित दिशा में विकसित होता है। ऐसे बच्चों की मांसपेशियां और हड्डियां मज़बूत होती हैं। इसी के साथ साथ इनका शरीर काफ़ी लचीला या फ्लेक्सिबल होता है।

3.) व्यायाम से नींद अच्छी आती है 

व्यायाम करने से नींद अच्छी आती है। इसका वैज्ञानिक कारण है। दरअसल जब हम व्यायाम करते हैं तो ऐसे में कैलोरीज का विखंडन होता है। ये कैलोरीज टूट फूट कर शरीर को ऊर्जा प्रदान करती हैं। इसी के साथ साथ हमारा शरीर व्यायाम के दौरान काफ़ी ऊर्जा को व्याय कर देता है। इससे ना सिर्फ़ शरीर सुडौल बनता है बल्कि इसी के साथ साथ हमें काफ़ी थकावट भी महसूस होती है। व्यायाम करने से खून का दौड़ान भी शरीर में सुचारु रूप से चलता रहता है। यही कारण है कि व्यायाम करने से व्यक्ति को अच्छी और जल्दी नींद आती है। व्यायाम करने वाला व्यक्ति सोकर उठने के बाद काफ़ी ताज़ा महसूस करता है।

4.) व्यायाम से पाचन तंत्र ठीक रहता है 

व्यायाम करने से शरीर का उपापचय तंत्र अर्थात मेटाबॉलिज़्म तेज होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर कैलोरीज को काफ़ी तेज़ी से बर्न या ख़र्च करता है। इसके कारण पाचन तंत्र मज़बूत बनता है और आहार का पाचन अच्छे ढंग से होता है। इसके कारण कब्ज या अन्य किसी प्रकार की पाचन संबंधी समस्या नहीं होती है।

5.) व्यायाम से वज़न नियंत्रित रहता है 

व्यायाम करने से वैसे तो भूख अधिक लगती है लेकिन इसी के साथ साथ शरीर जो कैलरी लेता है वह ख़र्च भी हो जाती है। व्यायाम करने से कैलोरीज जलकर शरीर को ऊर्जा प्रदान करने लगती हैं। इससे शरीर को उर्जा तो मिलती ही है बल्कि इसी के साथ साथ शरीर का वज़न भी नियंत्रित होता है। जैसा कि हम जानते हैं कैलोरीज यदि ख़र्च न की जाएं तो वे वसा का रूप धारण करने लगती हैं। व्यायाम करने से ये कैलोरीज वसा के रूप में न जमकर ऊर्जा के रूप में शरीर में प्रवाहित होने लगती हैं। इससे वज़न नियंत्रित रहता है। जिन लोगों को भूख का एहसास रहता है उन्हें रोज व्यायाम करना चाहिए।

अमेरिकन कॉलेज ऑफ स्पोर्ट्स एंड मेडिसिंस का यह कहना है कि 19 से 64 की उम्र तक के इंसान को घर पर बैठने के बजाय रोज व्यायाम करना चाहिए। विद्यार्थियों को कम से कम हफ्ते में 120 मिनट के व्यायाम जरूर करनी चाहिए।

यदि व्यायाम न करें तो क्या होता है?

 व्यायाम हमारी बॉडी को फंक्शन करने में बहुत मदद करता है और इसे ना करने के कई नुकसान भी हैं: 

1.) स्टैमिना की कमी- जो लोग पूरा दिन सिर्फ आराम करते हैं वह धीरे-धीरे आलसी हो जाते हैं जिसकी वजह से उन्हें हर वक्त थकान लगी रहती है और वह कमजोर हो जाते हैं।

2.) मेटाबॉलिज्म खराब होना- व्यायाम ना करने से इंसान का पाचन तंत्र खराब हो जाता है जिसकी वजह से उसे कमजोरी आ जाती है। क़ब्ज़ व पेट से संबंधित कई और समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है।

3.) चेहरे पर झुर्रियां- व्यायाम ना करने की वजह से इंसान के चेहरे पर उम्र से पहले झुर्रियां पड़ जाती हैं। उसका चेहरा डल हो जाता है और वह समय से पहले ही बूढ़ा लगने लगता है। अगर आप चेहरे की इन समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो रोजाना व्यायाम करें।  

सुबह उठकर एक्सरसाइज करने के फायदे

1.) सुबह सवेरे व्यायाम करने से किसी भी तरह की टेंशन और तनाव नहीं रहता।

2.) सुबह के व्यायाम से ब्लड प्रेशर ठीक रहता है।

3.) अगर हम सुबह उठकर व्यायाम करेंगे तो इससे हमारी नींद में भी सुधार पैदा होगा।

4.) मूड अच्छा रहता है।

5.) सुबह उठकर व्यायाम करने से एक रूटीन बन जाता है।

6.) सुबह व्यायाम करने से पूरे दिन के लिए ऊर्जा मिलती है।

7.) सुबह उठकर व्यायाम करने से हमारी मांसपेशियां तो अच्छी रहती ही हैं साथ ही साथ यह खून के बहाव को भी अच्छा बनाता है।इससे नसों में रक्त प्रवाह सुचारु रूप से होता है। यह हार्ट अटैक या हृदयाघात की सम्भावनाओं को कम करता है।  

8.) व्यायाम करने से कैलोरी बर्न होती है और मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है जिसकी वजह से मोटापा भी नहीं बढ़ता।

9.) व्यायाम एक दवा की तरह है जिसके रोजाना करने से किसी भी तरह की मानसिक बीमारी जैसे तनाव या डिप्रेशन नहीं होता।

निष्कर्ष

व्यायाम के फायदों को देखते हुए यह तो समझ आ ही गया है कि व्यायाम हमारे लिए कितना जरूरी है। रोजाना एक्सरसाइज करने से इंसान बहुत सारी बीमारियों से बचा रहता है। इससे हमारी सेहत अच्छी रहती है।व्यायाम के कारण किसी भी तरह का डिप्रेशन यह एंजाइटी नहीं होती और इसलिए इंसान को कोई भी मानसिक बीमारी नहीं लगती। यह हमारी जिंदगी को बेहतर बनाने में बहुत अच्छा रोल अदा करता है और इसके अनेक फायदे भी हैं। इसीलिए अगर हमें शुगर, ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, डिप्रेशन आदि जैसी परेशानियों से दूर रहना है तो हमें रोज एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे हमारा डेली रूटीन भी अच्छा हो जाता है। एक इंसान का शरीर जितना अच्छा होगा उतना ही अच्छे से वह काम कर सकेगा और उतनी ही ऊर्जा के साथ वह अपने काम में आगे बढ़ सकेगा।

व्यायाम से क्या हानि है?

अन्य शारीरिक व्यायाम इसी तरह जुम्बा, एरोबिक्स, रस्सी कूदना, किसी प्रकार का मार्शल आर्ट आदि जैसी एक्टिविटीज को भी एकदम शुरू करने से बचें। ये आपकी हड्डियों, मसल्स, को नुकसान पहुंचाने से लेकर आपकी रीढ़ को खतरे में डाल सकती हैं और ह्रदय, लिवर आदि जैसे अंगों के लिए भी मुश्किल खड़ी कर सकती हैं।

व्यायाम कब नहीं करना चाहिए?

भोजन करने के तुरंत बाद व्यायाम कभी न करें। इससे आपको पेट दर्द और पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। इसके अलावा पाचन तंत्र और आंतों को भी नुकसान हो सकता है। 4 अगर आप शारीरिक दर्द से पीड़ि‍त हैं और बुखार या मांसपेशि‍यों में दर्द है तो व्यायाम न करें।

रोज व्यायाम करने से क्या होता है?

आइए जानें नियमित रूप से व्यायाम करने के फायदे..
मांसपेशियां स्वस्थ रखता है रोजाना व्यायाम करने से आपकी मांसपेशियां स्वस्थ रहती हैं. ... .
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है ... .
वजन घटाने के लिए ... .
तनाव दूर करने के लिए ... .
हाथ-पैरों के दर्द को दूर करता है ... .
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है.

व्यायाम से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?

नियमित रूप से व्यायाम करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होने के साथ ही कैलरी भी तेजी से बर्न होती है और वजन नियंत्रण में रहता है। नियमित व्यायाम शरीर ही नहीं बल्कि दिमाग को भी तेज रखने में उपयोगी साबित होता है। तनाव, सिर दर्द और अवसाद जैसी कई समस्याओं को नियमित व्यायाम की मदद से कम या ठीक किया जा सकता है।