पर्यावरण के कार्य और कार्य करने की जो भी विधियां है, वो प्रकृति प्रदत्त साधनों से होती है। पर्यावरण के सभी तत्व एक दूसरे से जुड़े हुए होते हैं। पर्यावरण धरती का जीवन आधार है। यह पृथ्वी पर विद्यमान मनुष्यों और जीवों तथा जन्तुओं और वस्पतियो के उद्गम, उद्भव उसके विकास और अस्तित्व का मुख्य आधार है। यह सब पर्यावरण पर ही निर्भर करते है। Show
जबसे सभ्यता का विकास हुआ है, मानव जाति की जितनी भी उन्नति हुई है, वह सब पर्यावरण के कारण ही संभव हो पाया है। पर्यावरण ने इन विकासों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। पर्यावरण का तात्पर्य वनस्पतियों एव जीवधारियो के चारों ओर एक आवरण है, इस आवरण को ही पर्यावरण का नाम दिया गया है। पर्यावरण में जो शब्द है, वह फ्रेंच शब्द environ से उत्पन्न हुआ है और environ का शाब्दिक अर्थ है घिरा हुआ अथवा आवृत्त। यह जैविक और अजैविक अवयव का ऐसा समिश्रण है, जो किसी भी जीव को अनेक रूपों से प्रभावित कर सकता है। इन्ही पर्यावरण में कुछ ऐसे कारक भी है, जो संसाधन बनकर उनके रूप में कार्यो को संपन्न करते है और इन्ही में से कुछ नियंत्रक के कार्य करने लग जाते है। कुछ वैज्ञानिक पर्यावरण को milieu कहते है, जिसका शाब्दिक अर्थ होता है, चारों ओर विद्यमान वातावरण का समूह। पर्यावरण अलग-अलग विषयों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। जैसे इकोसफियर (ecosphere) अथवा प्राकृतिक वास (habitat), जीवमंडल (geosphere) इत्यादि। सामान्य शब्दो में पर्यावरण का यह कार्य है कि वह ऐसी परिस्थितियों और भौतिक दशाओं का प्रदर्शन करता है, जो जीवों अथवा जीवों के समूह के चारों तरफ को ढकती है और उनका प्रभाव भी जीव समूहों पर पड़ता है। पर्यावरण की विशेषताएं (Paryavaran ki Visheshtaen)पर्यावरण की निम्नलिखित विशेषताएं हैं।
पर्यावरण के प्रकार (Paryavaran Ke Prakar)पर्यावरण को जैविक और भौतिक दोनों ही संकल्पना माना जाता है। इस कारण इसके अंतर्गत मानव जनित पर्यावरण को भी रखा जाता है, इसमें केवल प्राकृतिक पर्यावरण ही नहीं जोड़ा जाता है। यह मानव जनित पर्यावरण हैं – सामाजिक व सांस्कृतिक पर्यावरण। मुख्यत: पर्यावरण के तीन भाग हैं।
प्राकृतिक पर्यावरणप्राकृतिक पर्यावरण को अंग्रेजी में natural environment कहते हैं। इसमें सभी जैविक और अजैविक तत्व भी मौजूद है, जो पृथ्वी पर प्रकृति स्वरूप मिलते हैं। यही आधार है कि प्राकृतिक पर्यावरण दो भागों में बांटा है। प्राकृतिक पर्यावरण के प्रकार
जैविक तत्व सूक्ष्म जीव, जंतु और पौधे प्रायोगिक है तथा अजैविक उत्सर्जन, ऊर्जा, जल, वायुमंडल की गैस, वायु, अग्नि और मृदा तथा गुरुत्वाकर्षण इसके अंतर्गत आते हैं। मानव निर्मित पर्यावरणमानव द्वारा निर्मित पर्यावरण अर्थात ऐसा पर्यावरण जो मानव ने स्वयं निर्मित किए हैं, जिसका रूप कृत्रिम है। उदाहरण के लिए औद्योगिक शहर अंतरिक्ष स्टेशन कृषि के क्षेत्र यह सभी मानव द्वारा निर्मित कृत्रिम पर्यावरण है। जनसंख्या का बढ़ना और आर्थिक विकास के प्रभाव के कारण मानव निर्मित पर्यावरण का क्षेत्र लगातार अपने स्थान में वृद्धि कर रहा है, यह लगातार बढ़ता जा रहा है। सामाजिक पर्यावरणसामाजिक पर्यावरण अर्थात social environment के अंतर्गत सांस्कृतिक मूल्य और मान्यताओं का अपना सम्मिलन है। यहां इस धरती पर भाषा, धर्म, रीति-रिवाजों और मानव की जीवन शैली इन सभी के आधार पर ही सांस्कृतिक पर्यावरण के गठन व निर्माण की रचना होती है। यह भी पढ़े: विज्ञान किसे कहते हैं? (परिभाषा और प्रकार) पर्यावरण की संरचनापृथ्वी पर प्राप्त होने वाले पर्यावरणों (Paryavaran) की मूल संरचना का गठन चार भागों से मिलकर होता है। ये 4 भाग निम्न है:
स्थलमंडलस्थलमंडल को अंग्रेजी में lithosphere कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि स्थलमंडल का जो भाग है, वह पूरी पृथ्वी का लगभग 29% भाग है। स्थलमंडल का अधिकतर भाग जीव जंतु पेड़ पौधों से भरा हुआ है, इनमें मृदा, पठार, खनिज, चट्टान पहाड़ इत्यादि की भी मौजूदगी है। स्थलमंडल की उपस्थिति जीवों की सहायता दो तरह से करती है। पहला इन्हें रहने का स्थान दिला कर और दूसरा स्थलीय अथवा जलीय जीवों के लिए खनिज का स्रोत स्थलमंडल स्वयं ही है। स्थलमंडल भी दो भागों में बांटा है। पहला शैल और दूसरा मृदा। इसका शैल वाला भाग कठोर होता है तथा संगठित रहता है और मृदा तब बनती है। जब शैल का उनके स्थान से अपक्षय हो जाता है, मृदा मूल शैलो, जलवायु, सजीव और स्थलाकृतियों के बीच के परस्पर क्रिया करने से निर्मित होता हैं। जलमंडलजलमंडल यानी hydrosphere इस पर्यावरण (Paryavaran) का अति महत्वपूर्ण घटक माना जाता है। क्योंकि इसका कार्य पृथ्वी पर स्थल जीवन और जलीय जीवन को संभावित करना है। जल ही वह मुख्य कारण है, जिससे स्थल पर जीवन संभव है। इसके अंतर्गत धरातल के जल व भूमिगत जल को शामिल किया गया है। अनेक रूपों में पृथ्वी पर जल की उपस्थिति पाई जाती है, इसके उदाहरण निम्न है:
जल को जीव जंतु अपने भिंड भिंड उपापचय की क्रियाओं के लिए इसे उपयोग में लाते हैं। इसके अलावा जल जीवद्रव्य का सबसे अधिक महत्वपूर्ण घटक है। जलमंडल पर अधिकतर जल लवण के रूप में ही है और यह लवणीय जल सागर और महासागर में अधिक पाए जाते हैं। किंतु यह मनुष्य के लिए प्रत्यक्ष रूप से प्रयोग में नहीं लाया जा सकता है। अलवणीय जल अर्थात स्वच्छ जल का संग्रह मुख्य रूप से नदियों और हिम नदियों तथा भूमिगत जल में होता है। पृथ्वी पर उपयोग में लाए जाने वाले जल, कुल जल का मात्र 1% अथवा उससे भी कम मात्रा में उपलब्ध है। वायुमंडलवायुमंडल को अंग्रेजी में atmosphere कहते हैं। यह मानव जीवन के अति महत्वपूर्ण घटकों में से एक है, इसके बिना जीवन अकाल्पनिक है। वायुमंडल विभिन्न गैसों का सम्मिश्रण होता है। इसमें नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड तत्व मौजूद होते हैं। वायुमंडल में पाई जाने वाली विभिन्न गैसों का सम्मिश्रण: वायुमंडल निम्न 4 भागों में विभक्त है:
क्षोभमंडलयह वायु मंडल का सबसे नीचे वाला हिस्सा है। इसको ध्रुव पर 8 किलोमीटर और विषुवत रेखा पर 18 किलोमीटर की ऊंचाई तक मापा जा सकता है। क्षोभमंडल में तापमान गिरने की दर 165 मीटर ऊंचा और 1 डिग्री सेल्सियस तथा किलोमीटर की ऊंचाई 6.4 डिग्री सेल्सियस होता है। क्षोभमंडल वायुमंडल की कुल राशि का लगभग 90% भाग है बादल, बारिश, तेज आंधियां यह सभी प्राकृतिक घटनाएं क्षोभमंडल से ही होती है। यह वही मंडल है, जिससे धरातल के सभी जीव जुड़े हुए हैं। इसी मंडल के अंतर्गत भारी गैस से जलवाष्प और धूल के कण का अधिकतम भाग यही अवस्थित रहता है। गर्मियों में इस मंडल की ऊंचाई बढ़ जाती है जबकि सर्दियों में ऐसा नहीं होता है। क्षोभमंडल में अवस्थित सबसे ऊपर की सीमा को क्षोभ सीमा नाम दिया गया है। समताप मंडलवायुमंडल के क्षोभ मंडल की सबसे ऊपर वाली परत, जिसे हम समताप मंडल के नाम से जानते हैं। समताप मंडल की ऊंचाई 18 से 50 किलोमीटर तक है विषुवत रेखा पर। समताप मंडल में ही ओजोन की परतें अवस्थित है, इसीलिए इसे एक और नाम दिया गया है ओजोनोस्फीयर (ozonsphere)। मध्य मंडलमध्य मंडल की माप के बारे में यदि बताया जाए तो इसकी ऊंचाई 50 से 80 किलोमीटर तक है। इसके तापमान में अचानक गिरावट होना एक सामान्य घटना है। जैसे-जैसे मध्य मंडल की ऊंचाई बढ़ती है, इसके तापमान का ह्रास हो जाता है। मध्य मंडल की सबसे ऊपरी सीमा डिग्री सेल्सियस से निर्धारित की जाती है, जिसका नाम मेसोपाज है। तापमंडलताप मंडल मध्य मंडल जो 80 किमी तक है के ऊपरी वायुमंडलीय भाग जिसकी ऊंचाई अनिश्चित है, में पाया जाता है। तापमंडल में ऊंचाई के साथ साथ ही तापमान में वृद्धि होती है, ताप मंडल का तापमान बहुत अधिक होता है। लेकिन यहां ग्रीष्म ऋतु का अनुभव नहीं होता है। क्योंकि इतनी ऊंचाई पर गैस अविरल हो जाती है और ऊष्मा का रखाव कम ही रहता है। यह मंडल दो भागों में विभक्त है।
आयन मंडल: आयन मंडल का विस्तार 80 से 640 किलोमीटर तक मध्य मंडल के ऊपरी भाग में होता है। आयन मंडल में विद्युत आवेशित कण अधिक मात्रा में होते हैं। इसी भाग में चुंबकीय घटनाएं और विस्मित कर देने वाली विद्युतीय घटनाएं होती हैं और ब्रह्मांड की किरणे भी परिलक्षित होती हैं। इसी मंडल से परावर्तित होकर संचार कर पाना संभव होता है, रेडियो तरंगे इसी मंडल से संचार को संभव कर पाती हैं। यदि रेडियो तरंगे आयन मंडल की सहायता ना ले तो रेडियो तरंगे जमीन पर नहीं आएंगी, वह सीधे आकाश में असीमित ऊंचाई तक पहुंच जाएंगी। आयन मंडल तापमान के सबसे निचले भाग में अवस्थित होता है। वाह्यमंडल: वाह्यमंडल 640 किलोमीटर से ऊपर तक विस्तृत है। यह वही मंडल है, जिसकी समाप्ति के बाद वायुमंडल का अंतरिक्ष में विलय हो जाता है। यह भी पढ़े: मनोविज्ञान क्या होता है? इसकी शाखाएं और इतिहास जैवमंडलपृथ्वी का वह हिस्सा जहां जीवन की संभावनाएं हैं, उसे जैवमंडल के नाम से जाना जाता है। एक ऐसा क्षेत्र जहां पर स्थलमंडल, जलमंडल और वायुमंडल सभी आपस में मिल जाते हैं, वह क्षेत्र जैवमंडल का ही है। इसके अंतर्गत निचला वायुमंडल, जलमंडल और स्थलमंडल आते है। जहां जीवित प्राणी अथवा जीव रहते हैं और समायोजन स्थापित करते हैं तथा अपने जीवित रहने के लिए सभी आवश्यक तत्वों की पूर्ति जैव मंडल से ही प्राप्त करते हैं। जैवमंडल में समुद्र तल की माप के अनुसार 200 मीटर नीचे गहराई तक तथा 6000 मीटर ऊपर ऊंचाई तक जीवन संभव है। कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां जैवमंडल की अनुपस्थिति पाई जाती है, उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव, ऊंचे पर्वत, गहरे महासागर इनकी जलवायु विषम होती है, इसीलिए यहां जीवन असंभव है। अतः यहां जैवमंडल उपस्थित नहीं होता। जैव मंडल में ही सूर्य उपस्थित होता है और सूर्य की ऊर्जा द्वारा ही जीवन की संभावनाएं होती हैं तथा जीव के पोषक तत्व की पूर्ति जल, मृदा एवं वायु द्वारा हो जाती है। यहां जीवों का वितरण असमान है क्योंकि ध्रुवीय क्षेत्र ऐसा स्थान है, जहां कुछ विशेष प्रकार के जीव ही पाए जाते हैं। जबकि विषुवतीय वर्षा के कारण वन अत्यधिक जीव प्रजातियां से भरा हुआ है। पर्यावरण के संघटकपर्यावरण अनेक तत्वों के सम्मिश्रण से बना हुआ है, इसमें जितने भी तत्व पाए जाते हैं। सभी का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है। प्राकृतिक पर्यावरण में पाए जाने वाले तत्व और पारिस्थितिकी में पाया जाने वाला तत्व दोनों समान है। परिस्थितिकी का सबसे मूल घटक पर्यावरण (Paryavaran) को ही मानते हैं। पर्यावरण के तत्व का सामान्य स्तर पर दो समूहों में वर्गीकरण किया गया है।
जैविक घटकपर्यावरण (Paryavaran) में जैविक घटक के अंतर्गत आने वाले तत्व हैं: पौधे प्राणी (मानव, जीव जंतु सूक्ष्मजीव और परजीवी) एवं अवघटक। परितंत्र में जैविक घटक तथा अजैविक घटक इनकी पृष्ठभूमि का परस्पर क्रियान्वयन होता हैं, इस क्रियान्वयन से प्राथमिक उत्पादक (स्वपोषी) तथा उपभोक्ता (परपोषी) प्राप्त होते हैं। प्राथमिक उत्पादक (primary producer) प्राथमिक उत्पादक को स्वपोषी भी (autotroph) कहते हैं, प्राथमिक उत्पादक से उत्पन्न जीव आधारभूत रूप से हरे रंग का पौधा, कुछ विशेष शैवाल और जीवाणु, जो स्वपोषी होते है। अर्थात स्वयं अपना पोषण करते हैं तथा सूर्य के प्रकाश की सहायता से सरल और जैविक पदार्थों की उपयोगिता द्वारा स्वयं का भोजन बनाते हैं, वह प्राथमिक उत्पादन के अंतर्गत आते हैं। उपभोक्ता (consumers) उपभोक्ता को परपोषी (heterotrophs) कहते हैं। यह उस प्रकार के जीव है, जो अपना भोजन स्वयं नहीं तैयार करते हैं बल्कि अन्य जीवों को अपना आहार बनाते हैं। भोजन के लिए ये दूसरों पर निर्भर रहते हैं। उपभोक्ता के अंतर्गत 3 उपवर्ग शामिल किए जाते हैं। प्राथमिक उपभोक्ता, द्वितीयक उपभोक्ता तथा तृतीयक उपभोक्ता या जिसे सर्वाहारी भी कह सकते हैं। प्राथमिक उपभोक्ता के अंतर्गत वे जीव आते हैं जो शाकाहारी (herbivores) होते हैं, अर्थात जिनका भोजन घास पत्ते और शाक-सब्जियां होती हैं। द्वितीयक उपभोक्ता के अंतर्गत ऐसे जीव आते हैं जो भोजन के रूप में दूसरे जीवो का मांस खाते हैं, उन्हें मांसाहारी (carnivores) कहते हैं। तृतीयक उपभोक्ता के अंतर्गत सर्वाहारी (Ominivores) जीव आते हैं, सर्वाहारी का अर्थ होता है सभी प्रकार का भोजन ग्रहण करने वाला। जो मांसाहारी और शाकाहारी दोनों प्रकार के भोजन का सेवन करते हैं। वियोजक या अपघटक योजक या घटक के अंतर्गत विशेष प्रकार के सूक्ष्मजीव आते हैं। ऐसे सूक्ष्मजीव जो मृत हुए पौधों जैविक पदार्थों और जंतु का वियोजन करते हैं, वियोजन से तात्पर्य सड़ना और गलना से है। यह ऐसी प्रक्रिया है, जिसके दौरान सूक्ष्मजीव अपने भोजन का निर्माण करते हैं और जटिल कार्बनिक पदार्थों को एक दूसरे से अलग कर उन्हें सामान्य रूप दे देते हैं, जिनको स्वपोषी तथा प्राथमिक उत्पादक हरे पौधे उपयोगी बनाते हैं। इनमें अधिकतर जीव कवक और सूक्ष्म बैक्टेरिया के रोप में मृदा के रूप में उपस्थित रहते हैं। अजैविक घटकपर्यावरण (Paryavaran) के जैविक घटक के अंतर्गत प्रकाश, तापमान, वर्षण, आर्द्रता एवं जल, अक्षांश, ऊंचाई, उच्चावच आदि आते हैं। जिनका वर्णन इस प्रकार हैं – प्रकाश हरे पौधों को बढ़ने के लिए प्रकाश की अति आवश्यकता होती है, वह सूर्य के प्रकाश द्वारा प्रकाश संश्लेषण की क्रिया करते हैं। सभी प्राणियों की, हरे पौधे द्वारा निर्माण किए गए भोज्य पदार्थों पर ही प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से निर्भरता होती है। जीवों के लिए सौर ऊर्जा अर्थात सूर्य से प्राप्त किया जाने वाला प्रकाश ही ऊर्जा के रूप में अंतिम स्रोत होता है। तापमान तापमान पर्यावरण (Paryavaran) के सबसे महत्वपूर्ण घटकों में से एक है। तापमान जीवों की उत्तरजीविता बृहद रूप से प्रभावित करती है। लेकिन प्राणी अपने वृद्धि के लिए केवल एक निश्चित सीमा तक ही तापमान सह सकते हैं। आवश्यकता से अधिक या कम तापमान जीवों की वृद्धि में रुकावट पैदा कर सकती है। वर्षण कोहरे, हिमपात, ओलावृष्टि इत्यादि का सबसे महत्वपूर्ण और अजैविक कारक वर्षण के नाम से जाना जाता है। अधिकतर जीवों की निर्भरता प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से किसी न किसी प्रकार वर्षण पर निर्भर करती है। यह प्रक्रिया अधोभूमि से होती है, वर्षा की मात्राएं भिन्न-भिन्न प्रकार से होती हैं, जिनके निर्भरता इस बात पर निर्भर करती है कि आप अथवा आप का निवास स्थान पृथ्वी पर कहां और किस जगह स्थित है। आर्द्रता एवं जल अनेक प्रकार के पौधे और प्राणी जिनके लिए वायु में नमी होना महत्वपूर्ण है, जिससे कि उनका कार्य सही प्रकार से चल सके। कुछ ऐसे भी प्राणी पाए जाते हैं, जिनकी सक्रियता रात में अधिक होती है जब आर्द्रता की अधिकता होती है। जलीय आवास पर, रसायन एवं गैसे उनकी मात्राओं में होने वाले परिवर्तन का तथा गहराइयों में अंतर आने से वे प्रभावित होते हैं। अक्षांश जैसे-जैसे हम विषुवत रेखा से उत्तर अथवा दक्षिण की ओर आगे बढ़ते जाते हैं वैसे वैसे सूर्य की कोणीय दूरी भी कम होती जाती है, जिससे औसत तापमान में कमी आ जाती है। ऊंचाई अलग-अलग ऊंचाइयों पर वर्षण और तापमान दोनों ही भिन्न-भिन्न पाए जाते हैं। वर्षण ऊंचाई के साथ आमतौर पर बढ़ता जाता है लेकिन ज्यादा ऊंचा जाने पर इसमें कमी हो जाती है। उच्चावच उच्चावच को भू आकार भी कहते हैं। यह पर्यावरण (Paryavaran) का महत्वपूर्ण तत्व है, पूरी पृथ्वी का धरातल विविधता से भरा हुआ है। इन विविधताओं में महाद्वीप के स्तर से लेकर स्थानीय स्तर भी शामिल है। सामान्य उच्चावच के स्वरूपों के तीन उदाहरण है पठार पर्वत और मैदान। पर्वत और मैदान में ऊंचाई संरचना विस्तारित की क्षेत्रीय विविधताएं देखने को मिलती हैं। जब अपरदन और अपक्षय क्रियाएं होती हैं तब भू-रूप से अनेक नई स्थलाकृतियों का निर्माण होता है। जैसे कहीं-कहीं पर मरुस्थली स्थलाकृति है तो कहीं पर चूना प्रदेश की आकृति तो वही एक ओर हिमानीकृत भी है तो एक ओर नदी द्वारा निर्माण किया गया मैदानी डेल्टा से युक्त प्रदेश। यह भी पढ़े: मनोविज्ञान के सिद्धांत और उनके जनक पर्यावरण अध्ययन की परिभाषापर्यावरण के अध्ययनों को ही पर्यावरणीय अध्ययन के नाम से जाना जाता है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जो रासायनिक, भौतिक, चिकित्सीय, जीव, जन स्वास्थ्य तथा कृषि विज्ञान आदि की शाखाओं से संयुक्त है। पर्यावरण के अध्ययन करने के निम्न कारण हो सकते हैं:
पर्यावरण के अध्ययन के विषय क्षेत्र वर्तमान में समय के अनुसार पर्यावरणीय संबंध में निम्न विषयों का विशेषत: अध्यापन किया जा रहा है।
मानव और पर्यावरणप्रायः मनुष्य और पर्यावरण के परस्पर संबंध का अध्यापन भूगोल विषय में होता है। प्रसिद्ध अमेरिकी भूगोलवेत्ता निश्चय अथवा नियतीवादीप्रसिद्ध वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन ने 1859 कहा था कि मनुष्य अपने पर्यावरण में संघर्षशील रहकर ही आज वर्तमान स्वरूप तक पहुंचा है। डार्विन के संघर्ष सिद्धांत का जिक्र सबसे पहले एफ रेटाजिल (F.Ratzel) ने अपनी किताब एंथ्रोपोज्योज्योग्राफी में किया था। वैज्ञानिक रेटाजिल ने मनुष्य और पर्यावरण (Paryavaran) के संबंध में निश्चयवाद विचारधारा का प्रतिपादन किया। संभववादी भूगोल के ज्ञाताओ का मानना है कि मनुष्य अपनी स्वयं की आवश्यकता और सुविधा के लिए पर्यावरण को परिवर्तित करने की क्षमता रखता है। अतः पर्यावरण (Paryavaran) से अधिक मनुष्य के जीवन का महत्व है। यह विचारधारा विडाल – डी – लाब्लश की है। नव निश्चयवादी वर्तमान समय में इन दोनों विचारधाराओं से भिंड लेकिन सम्मिलन रूप में नवनिश्चयवाद (neo-Determinism) अति महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे मनुष्य और पर्यावरण (Paryavaran) के बीच संतुलन को महत्वपूर्ण बनाकर सतत विकास का आधार तैयार किया जा रहा है। नवनिश्चयवाद को एक अन्य नाम से जाना जाता है, जिसे “रुको और जाओ नियतिवाद” कहते हैं। इस विचार का प्रतिपादन ग्रिफिथ टेलर ने किया था। पर्यावरण संबंधी समस्याप्रदूषण आज पर्यावरण की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। पर्यावरण का निर्माण प्रकृति के द्वारा ही किया गया है और प्रकृति के द्वारा प्रदान किया गया पर्यावरण जीव धारियों के लिए अनुकूल है। लेकिन यदि वातावरण में कुछ भी हानिकारक घटक आ जाए तो वह वातावरण के संतुलन को बिगाड़ देते हैं। पहले से ही पर्यावरण में मौजूद तत्व जो इंसानों के जीवन के लिए आवश्यक है, उनके संतुलन को यह प्रदूषण पूरी तरीके से बिगाड़ देते हैं। जितने भी प्राकृतिक संसाधन हमें मिले हैं, वह प्रदूषण के कारण नष्ट हो रहे हैं। आज जनसंख्या की असाधारण वृद्धि और लोगों के स्वार्थ नीतियों के कारण वनों की कटाई से लेकर शहरीकरण और औद्योगिक करण के कारण प्रदूषण फैल रहा है, जो इंसानो के लिए विनाश का संकट उत्पन्न कर रहा है। इसीलिए यदि धरती पर मानव का अस्तित्व चाहिए तो प्रदूषण को रोकना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं कि प्रदूषण कितने प्रकार के होते हैं और किस तरीके से प्रदूषण फैलता है। प्रदूषण के मूल रूप से चार प्रकार है, जो निम्नलिखित है: वायु प्रदूषण इंसान को जीवित रहने के लिए शुद्ध वायु और ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। लेकिन आज बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण वातावरण में ऑक्सीजन की संतुलन बिगड़ रही है। दिन प्रतिदिन लोगों के शहरीकरण और औद्योगिक विकास के कारण वायु प्रदूषण बढ़ते जा रहा है। वायु प्रदूषण के कारण ओजोन स्तर भी क्षय हो रहा है और यदि ऐसा ही चलता रहा तो एक समय ऐसा आएगा, जब ओजोन स्तर पूरी तरीके से नष्ट हो जाएगा और जिसका गलत प्रभाव सभी इंसानों को भुगतना पड़ेगा। वाहनों से निकलने वाले धुंए वायु प्रदूषण के लिए सबसे बड़ा कारण है। इसके बाद लोहा इस्पात कारखाने, कागज, वस्त्र इत्यादि बनाने के कारखाने, ईट बनाने के भट्टे इन सभी से निकलने वाले धुएं हमारे वायुमंडल को बुरी तरीके से प्रदूषित करते हैं। गांव में अभी भी ज्यादातर महिलाएं इंधन के रूप में लकड़ी का इस्तेमाल करती है, जिसके कारण भी वायु प्रदूषण हो रहा है। इन सबके अतिरिक्त बालों के स्प्रे, वार्निश, एरोसॉल स्प्रे जैसे अन्य विलायक, व्यर्थ पदार्थों के जमाव से मीथेन गैस का उत्पन्न होना यह सभी वायु प्रदूषण के कारण है। हालांकि सरकार भी वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कई कदम उठा रही है। आज इंधन के रूप में लकड़ी के बजाय ज्यादातर लोग एलपीजी सिलेंडर का यूज़ करते हैं, वाहनों से निकलने वाले धुंए को रोकने के लिए सीएनजी और इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल करने के लिए कहा जा रहा है। जल प्रदूषण जल ही जीवन है और जल के बिना इस धरती पर कोई भी जीव अस्तित्व में नहीं रह सकता। यह सनातन सत्य है, जिसे हर कोई जानता है, उसके बावजूद भी हम मानव अपनी गलतियों से बाज नहीं आ रहे हैं। हमारे ही कारण दिन प्रतिदिन जल संसाधन गंदे हो रहे हैं। हमारे घरों से निकलने वाला गंदा पानी, शहर महानगर के नाली का पानी नदियों में छोड़ दिया जाता है, बड़े-बड़े कारखाने से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी को नदी तालाब में छोड़कर जल को प्रदूषित किया जा रहा है। इसी जल को हम बाद में पीते हैं और अनेक प्रकार की बीमारियों के शिकार बनते हैं। इसीलिए यदि धरती पर जीवन अस्तित्व में रखना है तो हमें जल प्रदूषण को रोकना पड़ेगा। सरकार भी इसके प्रति कदम उठा रही है। अब कारखाने और फैक्ट्रियों से गंदगी और केमिकल युक्त कचरे को नदी तालाब में डालने से सख्त मना कर दिया गया है। सरकार अनेक नदियां और तालाब को साफ करवा रही हैं, जो जल प्रदूषण को रोकने में एक अहम कदम है। भूमि प्रदूषण मनुष्य के स्वार्थ नीतियों के कारण आज भूमि की प्राकृतिक गुणवत्ता भी नष्ट हो रही है। मनुष्य द्वारा वनों को काटकर किया जाने वाला साफ सफाई से मिट्टी की जैविक गुण समाप्त हो रही है, जिससे भूमिका उपजाऊपण भी कम हो रहा है। आज के समय में किसानों द्वारा फसलों को उगाने के लिए उपयोग किया जाने वाला रासायनिक उर्वरक फसलों के लिए पोषक तत्व के रूप में जरूर आवश्यक हो सकता है लेकिन यह मिट्टी की उर्वकवक्ता और उसके रासायनिक गुणों को खत्म कर रहा है। इन सबके अतिरिक्त औद्योगिक और नगरीय क्षेत्र से निकलने वाले गंदे कचरे जिसमें प्लास्टिक भी शामिल होता है, उन्हें जमीन में दफनाने से भी भूमि प्रदूषण होता हैं। यदि ऐसा ही चलता रहा तो एक समय सभी जमीन पूरी तरीके से बंजर हो जाएगी, जहां पर कोई भी फसल नहीं ऊग पाएगा इसीलिए भूमि प्रदूषण को रोकना जरूरी है। ध्वनि प्रदुषण ध्वनि प्रदूषण भी पर्यावरण की एक नई समस्या है। मोटर, कार, ट्रैक्टर, जेट विमान कारखानों से निकलने वाला सायरन की आवाज, विभिन्न प्रकार के मशीन और लाउडस्पीकर से आने वाली तेज ध्वनि, ध्वनि- प्रदूषण को उत्पन्न कर रहे हैं, जो इंसानों को मानसिक रूप से कमजोर बना रहा है और अनेक प्रकार के मानसिक समस्याओं को बढ़ा रहे हैं। यह भी पढ़े: भारत में यातायात के नियम व चिन्हों का अर्थ मनुष्य के जीवन पर पर्यावरण का प्रभावपूरा विश्व नगरीय जनसंख्या प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कहीं ना कहीं भौतिक पर्यावरण से प्रभाव में रहती हैं। पर्यावरणीय भौतिक तत्व सबसे अधिक मानव समाज और उसकी जीवन शैली को प्रभावित करता है। इसके समकक्ष मध्य एशिया क्षेत्र और अफ्रीका और भी कई विषम जलवायु वाले क्षेत्र में वहां के निवासियों के लिए पर्यावरण (Paryavaran) उनके जीवन पर स्पष्ट रूप से प्रभाव डालता है। उदाहरण के लिए मद्ध एशिया क्षेत्र के लोग पशुओं को चारण के द्वारा तथा कालाहारी और कांगो बेसिन के निवासी शिकारी बनकर तथा पारंपरिक रूप से की जाने वाली खेती करके और ध्रुवीय क्षेत्रों के निवासी बर्फ के घर (इग्लू) में रहने और साथ ही उन क्षेत्रों में उपलब्ध जीव जंतुओं के सहारे ही अपना जीवन व्यतीत करते हैं। इसके अलावा जलवायु, प्रत्यक्ष रूप से वहा रहने वाले प्रजातियों के रंग रूप, आंख, शारीरिक बनावट, सिर, चेहरे की आकृति को भी प्रभावित करती है। पर्यावरण पर मनुष्य का प्रभावपर्यावरण पर पड़ने वाला माननीय प्रभाव मुख्यता दो रूपों में विभक्त है:
प्रत्यक्ष रूप से पड़ने वाला प्रभाव कथित रूप से पड़ने वाले प्रभाव के अंतर्गत सुनियोजित और संकल्पित रूपों में प्रभाव का सम्मिलन है। क्योंकि मानव अपने द्वारा किए गए कार्यों के परिणामों से अच्छी तरह अवगत रहता है। जैसे -भूमि उपयोग परिवर्तित होना, नाभिकीय कार्यक्रम, मौसम को रूपांतरित कर देने वाले कार्यक्रम, निर्माण आदि। प्रत्यक्ष प्रभाव कुछ समय के लिए ही दिखाई पड़ते हैं लेकिन यह लंबे समय तक पर्यावरण (Paryavaran) को अपने प्रभाव में रखते हैं, इनकी प्रकृति परिवर्तनीय होती है। अप्रत्यक्ष रूप से पड़ने वाला प्रभाव अप्रत्यक्ष रूप से पड़ने वाले प्रभाव के अंतर्गत ऐसे प्रभाव आते हैं, जो पहले से सुनियोजित नहीं होते हैं। जैसे औद्योगिक विकास के लिए किए जाने वाला कार्य और उसके प्रभाव। यह तुरंत ही परिलक्षित नहीं हो जाता ऐसे कैसे लेकिन इनमें ज्यादातर प्रदूषण और पर्यावरण अवनयन का प्रभाव रहता है। यह पारिस्थितिकी तंत्र को कैसे प्रभावित करता है कि जो आगे चलकर मनुष्य के जीवन के लिए बहुत घातक सिद्ध होते हैं। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम
इतने सारे अधिनियम और निर्णय के अलावा भी तकरीबन 200 से भी अधिक कानून पर्यावरण के संरक्षण के लिए बनाए गए हैं। लेकिन हम मनुष्य हमेशा ही इन कानूनों का उल्लंघन करते आए हैं और अपने गलती से कभी बाज नहीं आए दिन प्रतिदिन हम प्रदूषण को बढ़ाते ही जा रहे हैं, जिसके कारण सरकार द्वारा उठाए गए अब तक कोई भी कदम प्रभावी सिद्ध नहीं हो पाया। इसीलिए पर्यावरण के संरक्षण के लिए केवल सरकार को ही उत्तरदाई नहीं होना चाहिए। हम सभी का यह फर्ज है कि हम अपने पर्यावरण का संरक्षण करें। FAQपर्यावरण की परिभाषा क्या है? पर्यावरण धरती का जीवन आधार है। यह पृथ्वी पर विद्यमान मनुष्यों और जीवो तथा जन्तुओं और वस्पतियो के उद्गम, उद्भव उसके विकास और अस्तित्व का मुख्य आधार है। यह पृथ्वी अथवा इसके किसी भाग पर प्राकृतिक रूप से पाई जाने वाली सभी जैव तथा अजैव वस्तुओं को चारों ओर से घेरे रहता है। उसमें उन सभी जैव तथा अजैव कारकों को सम्मिलित किया जाता है, जो प्रकृति में एक दूसरे को प्रभावित करते हैं। पर्यावरण के कितने भाग हैं? पर्यावरण के तीन भाग हैं: प्राकृतिक पर्यावरण, मानव निर्मित पर्यावरण, सामाजिक पर्यावरण प्राथमिक उत्पादन क्या होता है? अर्थात स्वयं अपना पोषण करते हैं तथा सूर्य के प्रकाश की सहायता से सरल और जैविक पदार्थों की उपयोगिता द्वारा स्वयं का भोजन बनाते हैं, वह प्राथमिक उत्पादन के अंतर्गत आते हैं। सभी प्रकार के पेड़ पौधे प्राथमिक उत्पादन होते हैं। उपभोक्ता क्या होता है? यह उस प्रकार के जीव है, जो अपना भोजन स्वयं नहीं तैयार करते हैं बल्कि अन्य जीवों को अपना आहार बनाते हैं। भोजन के लिए ये दूसरों पर निर्भर रहते हैं। जीव, जंतु, प्राणी और मनुष्य सभी उपभोक्ता है। मनुष्य कौन से उपभोक्ता में आता है? मनुष्य तृतीय उपभोक्ता में आता है क्योंकि मनुष्य सर्वाहारी है। मनुष्य मांस भी खाता है और साग सब्जी भी खाता है इस तरह मनुष्य शाकाहारी और मांसाहारी दोनों ही होता है। प्रदूषण के कितने प्रकार होते हैं? प्रदूषण के चार प्रकार होते हैं ध्वनि प्रदूषण, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण और भूमि प्रदूषण। ताप मंडल का विस्तार कहां तक है? ताप मंडल का विस्तार 80 किलोमीटर तक है। जैवमंडल क्या होता है? पृथ्वी का ऐसा हिस्सा जहां जीवन की संभावनाएं हैं, उसे जैवमंडल के नाम से जाना जाता है। इस क्षेत्र के अंतर्गत वायुमंडल जलमंडल और स्थलमंडल आते हैं और इन तीनों मंडल में ही प्राणी जीवित रह पाते हैं और वे अपने जीवित रहने के लिए सभी आवश्यक तत्वों को यहीं से ही प्राप्त करते हैं। अंतिम शब्दहमने यहां पर पर्यावरण की परिभाषा (paryavaran ki paribhasha), विशेषता, प्रकार, संरचना और संघटक के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की है। उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, इसे आगे शेयर जरूर करें। आपको यह जानकारी कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। Read Also
Telegram Rahul Singh Tanwar इनका नाम राहुल सिंह तंवर है। इनकी रूचि नई चीजों के बारे में लिखना और उन्हें आप तक पहुँचाने में अधिक है। इनको 4 वर्ष से अधिक SEO का अनुभव है और 6 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे है। इनके द्वारा लिखा गया कंटेंट आपको कैसा लगा, कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। आप इनसे नीचे दिए सोशल मीडिया हैंडल पर जरूर जुड़े। पर्यावरण कितने प्रकार के होते हैं?वैसे मुख्य रूप से पर्यावरण तीन प्रकार के होते है । 1. भौतिक पर्यावरण या प्राकृतिक पर्यावरण - इसके अंतर्गत वायु, जल व खाद्य पदार्थ भूमि, ध्वनि, उष्मा प्रकाश, नदी, पर्वत, खनिज पदार्थ, विकिरण आदि पदार्थ शामिल हैं। मनुष्य इनसे लगातार सम्पर्क में रहता है इसलिए ये मनुष्य के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डालते हैं।
पर्यावरण के 4 प्रकार क्या हैं?पर्यावरण की सरंचना और पर्यावरण के मुख्य घटक
पृथ्वी पर उपलब्ध इसी भूमि के भाग को स्थलमंडल कहा जाता है। (A) स्थल मंडल इन सभी जीवों के आवास का एक साधन है। (B) स्थल मंडल जलीय वह स्थलीय जीवों के खनिज का एक स्त्रोत है। 2) जलमंडल – जलमंडल का अर्थ है पृथ्वी का जल से घिरा हुआ भाग।
पर्यावरण के 3 प्रकार क्या है?परिणाम स्वरूप परिवहन के तीन मुख्य माध्यम है जिन्हें क्रमशः स्थल परिवहन जल परिवहन तथा वायु परिवहन के नाम से पुकारा जाता है। पाइपलाइन एक अन्य माध्यम है जो आजकल अधिक लोकप्रिय होता जा रहा है। सड़क और रेल यातायात स्थल परिवहन के अंग हैं। जल परिवहन तथा वायु परिवहन दो अन्य माध्यम है।
पर्यावरण के तत्व कितने हैं?Solution : पर्यावरण के चार तत्व हैं-स्थल, जल, वायु और जीव।
|