महिलाओं की शारीरिक बनावट और दिखावट में स्तन बड़ी भूमिका निभाते हैं. इसलिए महिलाएं अपने ब्रेस्ट साइज को लेकर काफी जागरुक रहती हैं. मगर कई बार मोटापे या हॉर्मोन के कारण कुछ महिलाओं का ब्रेस्ट साइज काफी बढ़ जाता है, जिसे वो कम करना चाहती हैं. ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए 2 योगासन करना काफी फायदेमंद होता है. ब्रेस्ट कम करने वाली इस योगा (Yoga pose to reduce breast) को करने में आपको सिर्फ 5 मिनट का वक्त लगेगा. मगर पहले हम जानते हैं कि भारत में ब्रेस्ट साइज कैसे नापा जा सकता है. Show
स्तनों के कई आकार – प्रकार होते हैं। मगर कुछ महिलाओं को अपने ब्रेस्ट साइज़ (Breast Size) से कभी संतुष्टि नहीं मिल सकती। कुछ महिलाओं को अपना ब्रेस्ट साइज़ बढ़ाना होता है तो कुछ महिलाओं को इन्हें कम करना है। खैर, इट्स यौर ब्रेस्ट एंड इट्स योर चॉइस! मगर बड़े स्तनों की बड़ी समस्याएं होती हैं जैसे – पीठ में लगातार दर्द रहना, स्लीवलेस ड्रेस न पहन पाना, मांसपेशियों में अकड़न। ऐसे में कुछ महिलाएं इससे छुटकारा पाने के लिए ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी (Breast Reduction Surgery) पर विचार करती हैं। मगर हमारे पास कुछ ऐसे टिप्स हैं, जो आपका ब्रेस्ट साइज़ कम करने में मदद कर सकते हैं (How to reduce Breast Size)स्टेप 1 : अपनी डाइट में सुधार करेंस्तन ज्यादातर वसा से बने होते हैं। शरीर की चर्बी कम करने से व्यक्ति के स्तन का आकार कम हो सकता है। लोग स्वस्थ आहार खाने से शरीर की चर्बी कम कर सकते हैं। एक लो कैलोरी, अत्यधिक पौष्टिक आहार स्तन के ऊतकों को सिकोड़ने में मदद कर सकता है। कम कैलोरी वाले पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने पर ध्यान दें। फल, सब्जियां, वसायुक्त मछली, जैसे सैल्मन, और लीन मीट, जैसे कि ग्रिल्ड चिकन, आपको भरा हुआ महसूस करने में मदद कर सकते हैं। स्टेप 2 : एक्सरसाइज़ करेंडाइट की तरह, व्यायाम भी आपके शरीर की चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है। कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज़ वसा जलाने में अत्यधिक प्रभावी हैं। आप दौड़ने, तैरने या तेज चलने की कोशिश कर सकती हैं। चिंता न करें ब्रेस्ट साइज़ कम किया जा सकता है। चित्र: शटरस्टॉक स्टेप 3 : एस्ट्रोजन कम करेंअलसी एस्ट्रोजन (Estrogen) के स्तर को कम करने में मदद कर सकती है। एस्ट्रोजन ब्रेस्ट टिश्यू के विकास में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए अतिरिक्त एस्ट्रोजन को कम करने से स्तन का आकार कम हो सकता है, खासकर हार्मोनल असंतुलन वाले लोगों में। स्टेप 4 : ग्रीन टी पिएंग्रीन टी एक और प्राकृतिक उपचार है जिसे वजन घटाने को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। ग्रीन टी में कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके फैट और कैलोरी बर्न कर सकते हैं। यह लो फैट बिल्डअप आपके स्तनों के आकार को कम करने में मदद करेगा। ग्रीन टी पीने से भी आपकी ऊर्जा में वृद्धि हो सकती है। स्टेप 5 : अच्छी फिटिंग के कपड़े पहनेंयदि प्राकृतिक उपचार काम नहीं करते हैं, तो आप अच्छी फिटिंग वाले कपड़े पहनकर अपने स्तनों को कम दिखा सकती हैं। अच्छी फिटिंग की ब्रा पहनें जो अच्छी कवरेज प्रदान करे। साथ ही, गहरे रंग के कपड़े पहनना और अपनी शर्ट के नेकलाइन पर नजर रखना आपके बस्ट से ध्यान हटा सकता है। छरहरी काया हर महिला को पसंद होती है और इस छरहरी काया को खूबसूरत बनाता हैं, स्तनों का सही आकार। अगर स्तनों का आकार जरूरत से कम या ज्यादा हो तो उससे महिला की खूबसूरती प्रभावित होती है। बढ़ते वजन, गर्भावस्था और अन्य कारणों से अक्सर स्तनों का आकार बढ़ जाता है। ऐसे में बढ़े हुए स्तनों के कारण कई बार महिलाएं अपने पसंद के कपड़े नहीं पहन पाती हैं और उन्हें असहज भी महसूस होता है। इस वजह से महिलाओं के मन में यह सवाल उठता है कि ब्रेस्ट साइज कैसे कम करें? हालांकि, इसके लिए वो कई तरह के उपाय अपनाती हैं। कई महिलाएं तो इसके लिए सर्जरी और दवाइयों तक की मदद लेती हैं, जिससे साइड इफेक्ट होने का खतरा हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि वक्त रहते स्तनों के आकार पर ध्यान देकर उन्हें सामान्य आकार में लाया जाए। यही वजह है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम ब्रेस्ट कम करने का उपाय बता रहे हैं, जो काफी आसान हैं। शुरू करते हैं लेख तो आइए ब्रेस्ट कम करने के घरेलू उपाय जानने से पहले स्तनों का आकार बढ़ने के कारण जान लेते हैं। विषय सूची
स्तनों के आकार बढ़ने के कारण – Factors That Affect The Breast Size in Hindiस्तनों के आकार में वृद्धि होने के कई कारण है और उन्हीं में से कुछ कारण यहां हम नीचे बता रहे हैं।
लेख में आगे बढ़ें यहां अब हम घरेलू उपायों के माध्यम से ब्रेस्ट साइज कैसे कम करें, यह बताने जा रहे हैं। ब्रेस्ट साइज कम करने के घरेलू उपाय – Home Remedies to Reduce Breast Size in Hindiनीचे हम छाती कम करने के घरेलू उपाय बता रहे हैं। ये बहुत ही आसान घरेलू उपाय हैं। हालांकि, यहां बताए गए ब्रेस्ट साइज कम करने के घरेलू उपाय इसका इलाज नहीं माने जा सकते हैं। हां, इन घरेलू उपायों की मदद से स्तनों के आकार को कुछ हद तक कम करने में मदद जरूर मिल सकती है। 1. मेथीसामग्री :
उपयोग करने की विधि :
कैसे फायदेमंद है? बढ़ता वजन भी बड़े स्तनों का एक कारण हो सकता है (3)। इस आधार पर वजन कम करने के उपाय स्तनों का आकार छोटा करने में मदद कर सकते हैं, जिसमें मेथी के भीगे दाने लाभकारी हो सकते हैं। दरअसल, मेथी का सेवन करने से शरीर पर जमा वसा को कम किया जा सकता है। साथ ही इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो भोजन पचाने और भूख कम करने में मदद कर सकती है। इससे बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है (8)। इस आधार पर छाती कम करने के घरेलू उपाय में मेथी के फायदे सहायक माने जा सकते हैं। 2. अलसी के बीजसामग्री :
उपयोग करने की विधि :
कैसे फायदेमंद है? जैसा कि लेख में बताया गया है कि स्तनों का आकार बढ़ने के पीछे एस्ट्रोजन हार्मोन का बढ़ा हुआ स्तर भी हो सकता है। ऐसे में एस्ट्रोजन का स्तर घटाने से स्तनों का आकार कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए अलसी का बीज लाभकारी साबित हो सकता है। दरअसल, अलसी में एंटीएस्ट्रोजन प्रभाव होता है। जो एस्ट्रोजन का स्तर कम करने में मदद कर सकता है (9)। इस आधार पर छाती कम करने के घरेलू उपाय के तौर पर अलसी के फायदे सहायक हो सकते हैं। 3. अदरकसामग्री :
उपयोग करने की विधि :
कैसे फायदेमंद है? बढा हुआ वजन भी स्तनों के बड़े आकार का एक कारण हो सकता है (3)। ऐसे में अदरक का इस्तेमाल करना लाभकारी हो सकता है। एक अन्य अध्ययन से यह पता चलता है कि अदरक बढ़े हुए वजन को नियंत्रित करने में फायदेमंद साबित हो सकती है। शोध में जिक्र मिलता है कि अदरक पेट, कमर व कूल्हों पर जमा चर्बी को कम कर सकती है (10)। इस आधार पर यह माना जा सकता है कि छाती कम करने के घरेलू उपाय के तौर पर अदरक का इस्तेमाल किया जा सकता है। 4. ग्रीन टीसामग्री :
उपयोग करने की विधि :
कैसे फायदेमंद है? वजन कम करके स्तनों का आकार कम करने में ग्रीन टी के फायदे देखे जा सकते हैं। एनसीबीआई पर मौजूद एक शोध के अनुसार, ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन (Catechins) और कैफीन (Epigallocatechin Gallate (EGCG)-Caffeine) के मिश्रण का सेवन बढ़े हुए वजन को कम करने में मदद कर सकता है (11)। इसके अलावा, शहद का इस्तेमाल भी वजन घटाने के लिए किया जा सकता है (12)। इस तरह शहद और ग्रीन टी का यह मिश्रण ब्रेस्ट साइज कम करने के घरेलू उपाय के तौर पर उपयोगी माना जा सकता है। 5. नीम और हल्दीसामग्री :
उपयोग करने की विधि :
कैसे फायदेमंद है? गर्भावस्था और स्तनपान के समय स्तनों का आकार बढ़ सकता है। इसे कम करने के लिए नीम के फायदे और हल्दी के गुण संयुक्त रूप से अधिक प्रभावी साबित हो सकते हैं। अध्ययनों के मुताबिक, नीम के अर्क में टैनिन (Tannin) नाम का एक खास तत्व होता है, जो ऑक्सीडेटिव तनाव (मुक्त कणों की अधिकता) को कम कर सकता है और वजन घटाने में मददगार हो सकता है (13)। वहीं एनसीबीआई पर मौजूद एक अन्य अध्ययन में यह भी जिक्र मिलता है कि हल्दी में डायटरी फाइबर और स्टार्च (Resistant Starch) की मात्रा होती है। इस वजह से हल्दी के फायदे में मोटापा कम करना भी शामिल है (14)। इन तथ्यों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि नीम और हल्दी वजन को कम कर ब्रेस्ट कम करने का उपाय साबित हो सकते हैं। 6. गार्सिनिया कंबोजिया (Garcinia Cambogia)सामग्री :
उपयोग करने की विधि :
कैसे फायदेमंद है? वजन घटाने के लिए गार्सिनिया कंबोजिया सप्लीमेंट का इस्तेमाल बड़े तौर पर देखा जा सकता है। अध्ययनों से पता चला है कि गार्सिनिया कंबोजिया के फल के छिलके के अर्क में हाइड्रॉक्सिसिट्रिक एसिड होता है, जो एंटी-ओबेसिटी (मोटापा कम करने वाला) प्रभाव प्रदर्शित करता है। यह सेरोटोनिन के स्तर को कम कर सकता है, जिससे भोजन करने की इच्छी में कमी हो सकती है। साथ ही यह शरीर में जमा वसा को कम करने में भी मदद कर सकता है (15)। इस आधार पर ब्रेस्ट कम करने के घरेलू उपाय में गार्सिनिया कंबोजिया को शामिल करना उपयोगी माना जा सकता है। Subscribe 7. फिश ऑइल कैप्सूलसामग्री :
उपयोग करने की विधि :
कैसे फायदेमंद है? ब्रेस्ट साइज कैसे कम करें, इसका जवाब फिश ऑइल भी हो सकता है। फिश ऑइल में ओमेगा- 3 फैटी एसिड मौजूद होता है, जो एंटी-एस्ट्रोजन प्रभाव दिखा सकता है। इससे शरीर में एस्ट्रोजन के स्तर को कम किया जा सकता है (16)। एक शोध के परिणाम के अनुसार, ओमेगा-3 फैटी एसिड के एंटी-एस्ट्रोजन प्रभाव मोटापे के कारण बढ़े हुए, स्तनों के आकार को कम करने में मददगार हो सकते हैं (17)। मछली के तेल के इन गुणों को देखते हुए इसे ब्रेस्ट कम करने के घरेलू उपाय में शामिल किया जा सकता है। 8. स्तनों की मालिशसामग्री :
उपयोग करने की विधि :
कैसे फायदेमंद है? घरेलू तौर पर की जाने वाली मसाज को भी ब्रेस्ट कम करने का उपाय माना जा सकता है। दरअसल, नियमित रूप से मालिश करने से मांसपेशियों की थकान दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही रक्त प्रवाह भी बेहतर किया जा सकता है (18)। वहीं अध्ययनों से यह यह भी पुष्टि होती है कि मालिश करने से शरीर की चर्बी कम की जा सकती है, जिससे शरीर के आकार को बेहतर बनाने में कुछ हद तक मदद मिल सकती है (19)। इस आधार पर यह माना जा सकता है कि स्तनों की मालिश करने से उनमें रक्त प्रवाह बढ़ाया जा सकता है। साथ ही इससे स्तनों के बढ़े हुए आकार को कम करने में भी मदद मिल सकती है। 9. डाइटसंतुलित डाइट को भी ब्रेस्ट कम करने का उपाय कहना गलत नहीं होगा। लेख में आपको पहले ही बताया गया है कि फैट युक्त आहार की अधिकता स्तनों का आकार बढ़ने के कारणों में से एक है। ऐसे में वजन को नियंत्रित रखने वाली डाइट को फॉलो करके स्तनों का आकार कम किया जा सकता है। इसके लिए डाइट में फल, सब्जियां व लो फैट डेयरी उत्पाद शामिल कर सकते हैं (20)। वहीं मांसाहार के तौर पर कम वसा युक्त मांस जैसे :- मछली और मुर्गा शामिल किया जा सकता है (21)। नोट : ऊपर दिए गए ब्रेस्ट साइज कम करने के घरेलू उपाय में इस्तेमाल की गई किसी भी सामग्री से अगर एलर्जी है तो उपयोग करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इसके अलावा अगर किसी भी सामग्री के इस्तेमाल करने के बाद खुजली, जलन या अन्य एलर्जी जैसी प्रतिक्रिया होती है तो उसका उपयोग तुरंत बंद कर दें। इसके बाद भी अगर समस्या बनी रहती है तो बिना देर किए डॉक्टर से परामर्श करें। स्क्रॉल करें ब्रेस्ट साइज कम करने के घरेलू उपाय के बाद अब हम ब्रेस्ट कम करने की एक्सरसाइज बताएंगे। ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए व्यायाम – Exercise to Reduce Breast Size in Hindiयहां हम ब्रेस्ट को कम करने के उपाय के तौर पर अपनाई जाने वाली कुछ प्रभावी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं : 1. कार्डियो एक्सरसाइजकार्डियो एक्सरसाइज को भी ब्रेस्ट कम करने का उपाय माना जा सकता है। दरअसल, अध्ययनों से यह पता चलता है कि कार्डियो एक्सरसाइज वजन घटाने में मदद कर सकते हैं। दरअसल, कार्डियो एक्सरसाइज करने से हृदय की गति बढ़ती है, जो शरीर से ग्लूकोज और वसा को जलाकर कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकती है। इस कारण यह मोटापे को नियंत्रित करने में भी मददगार हो सकती है (22)। वहीं लेख में यह पहले ही बताया गया है कि अधिक वजन भी बड़े आकार के स्तनों का एक कारण हो सकता है। इस आधार पर चेस्ट कम करने के उपाय में रोजना जॉगिंग और साइकलिंग जैसे कार्डियो एक्सरसाइज को शामिल किया जा सकता है। कितनी देर के लिए एक्सरसाइज करें? रोजाना 20 से 30 मिनट के लिए इस तरह की गतिविधियां की जा सकती हैं। 2. एरोबिक एक्सरसाइजअगर बढ़ा हुआ वजन घटाकर स्तनों का आकार कम करना चाहती हैं तो एरोबिक एक्सरसाइज को अपनाया जा सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार, एरोबिक एक्सरसाइज करने से वजन घटाया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए मॉडरेट इंटेंसिटी एरोबिक एक्सरसाइज (अधिक तीव्रता से की जाने वाली एक्सरसाइज) करना अधिक लाभकारी हो सकता है। वहीं अगर सही आहार के साथ आइसोलेटेड एरोबिक एक्सरसाइज (Isolated Aerobic Exercise) किया जाए तो रक्तचाप और लिपिड के स्तर में सुधार करके वजन कम किया जा सकता है (23)। एरोबिक एक्सरसाइज मुख्य रूप से दौड़ना, तेज गति से तैरना और जंपिंग जैक्स जैसी गतिविधियों को शामिल किया जा सकता है (24)। कितनी बार करें? प्रतिदिन इन गतिविधियों को करने के लिए 30 मिनट का समय दिया जा सकता है।
एनसीबीआई पर प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया है कि पुश-अप करने के फायदे में सीने की मांसपेशियों को मजबूत बनाना भी शामिल है (25)। ऐसे में स्तनों के आकार को कम करने के लिए भी इस एक्सरसाइज को अभ्यास में लाया जा सकता है। कितनी देर करें? एक बार में करीब 10 से 15 पुश अप किए जा सकते हैं। आगे पढ़ें लेख आगे हम ब्रेस्ट को कम करने के उपाय के तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले योगासन के बारे में बताएंगे। ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए योगा – Yoga to Reduce Breast Size in Hindiब्रेस्ट को कम करने के उपाय में योग भी शामिल किया जा सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार, नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से शरीर के बीएमआई (Body Mass Index) को बढ़ने से रोका जा सकता है। इससे वजन नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है (26)। इसके अलावा, एक अन्य अध्ययन से यह भी पता चलता है कि योग शरीर का फैट कम करने और मोटापे के कारण होने वाली समस्याओं से बचाव करने में भी मदद कर सकता है। कुछ मामलों में स्ट्रेस के कारण शरीर में बढ़ा हुआ ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का स्तर भी मोटापे का कारण बन सकता है। ऐसे में योग करके मोटापे को कम किया जा सकता है (27)। इस तरह मोटापा कम करके आसानी से स्तन का आकार भी कम किया जा सकता है। ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए योग में निम्नलिखित योग किए जा सकते हैं (28):
कितनी देर के लिए योग करें? रोजाना 10 मिनट से लेकर 30 मिनट तक यहां बताए गए आसन कर सकते हैं। नोट : ब्रेस्ट कम करने के उपाय में एक्सरसाइज या योग शामिल करने से पहले किसी अच्छे विशेषज्ञ से इनकी ट्रेनिंग अवश्य लें। वहीं योग या एक्सरसाइज की शुरुआत ट्रेनर की देखरेख में ही करें। अंत तक पढ़ें अंत में आइए अब हम ब्रेस्ट का आकार कम करने के उपाय से जुड़ी कुछ जरूरी टिप्स जान लेते हैं। ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए कुछ और टिप्स – Other Tips for Reduce Breast Size in Hindiब्रेस्ट कम करने के उपाय के साथ-साथ कुछ टिप्स का भी ध्यान रखा जा सकता है, जिनके बारे में हम यहां बता रहे हैं।
अब तो आप समझ ही गए होंगे कि लेख में दिए स्तन कम करने के उपायों के साथ सही खान-पान स्तनों को सही आकार देने में मददगार हो सकता है। तो फिर अधिक क्या सोचना लेख में शामिल सभी जानकारियों को अच्छे से पढ़ें, फिर यहां दिए ब्रेस्ट कम करने के उपाय अमल में लाएं। हालांकि, ब्रैस्ट को छोटा करने के उपाय आजमाने से पहले स्तनों के बड़े होने का मूल कारण भी जररू पता कर लें। ताकि कारण के आधार पर समस्या का सही समाधान हासिल किया जा सके। उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया होगा। ऐसे में अपने जानने वाले लोगों के साथ भी इस लेख को जरूर शेयर करें। अक्सर पूछे जाने वाले सवालक्या वजन घटाने से ब्रेस्ट साइज छोटा हो जाता है? हां, जैसा कि बढ़ता वजन भी स्तनों के बड़े आकार का एक कारण हो सकता है (3)। इस आधार पर हम यह कह सकते हैं कि ब्रेस्ट कम करने के तरीके में वजन घटाने के उपाय शामिल करना लाभकारी हो सकता है। एक सप्ताह में ब्रेस्ट साइज कैसे कम करें? एक हफ्ते में ब्रेस्ट साइज कैसे कम करें, अगर यह सवाल आपके मन में हैं तो बता दें कि इसके लिए ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है (29)। वहीं लेख में शामिल ब्रेस्ट छोटा करने का उपाय अपना प्रभाव दिखने में थोड़ा समय जरूर ले सकते हैं, लेकिन धैर्य के साथ इन्हें अपनाने से बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। स्तनों का आकार कम करने का सबसे तेज उपाय क्या है? जैसा कि आप जानते ही होंगे कि हमारी शारीरिक गतिविधियां और खान-पान की आदत हमारे शरीर को सबसे तेजी से प्रभावित करती हैं। वहीं लेख में बताया भी गया है कि मोटापा और फैट युक्त आहार की अधिकता बढ़े हुए स्तनों का एक मुख्य कारण हो सकती है। ऐसे में वजन को नियंत्रित रखने वाली डाइट के माध्यम से स्तनों का आकार तेजी से घटाया जा सकता है (20)। ब्रेस्ट छोटा करने के उपाय में आप किस तरह की डाइट फॉलो कर सकते हैं, इसके लिए आप लेख में बताए गए उपाय पढ़ सकते हैं। क्या सप्लीमेंट्स का सेवन करने से स्तनों का आकार कम किया जा सकता है? हां, इस लेख में बताए गए गार्सिनिया कंबोजिया सप्लीमेंट व फिश ऑइल कैप्सूल जैसे सप्लीमेंट्स ब्रेस्ट कम करने के उपाय में कारगर हो सकते हैं (15) (17)। इसके अलावा, कुछ अन्य सप्लीमेंट्स भी स्तनों का आकार कम करने में मददगार हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में विस्तार से एक डॉक्टर ही बेहतर बता सकता है। क्या स्तनों का आकार कम करना संभव है? हां, अगर आप यहां बताए गए ब्रेस्ट कम करने के उपाय अपनाते हैं व उचित एक्सरसाइज और योग का नियमित अभ्यास करते हैं तो स्तनों का आकार कम किया जा सकता है। इसके अलावा सीना कम करने के उपाय के साथ ही संतुलित आहार भी इस काम में अहम् भूमिका निभा सकता है। क्या मालिश की मदद से स्तनों का आकार कम किया जा सकता है? हां, हम लेख में बता चुके हैं कि मालिश करने से स्तनों में रक्त प्रवाह बढ़ाया जा सकता है और मांसपेशियों की थकान दूर की जा सकती है (18)। इसके अलावा मालिश करने से शरीर की चर्बी घटाने में मदद मिल सकती है (19), जिससे स्तनों के आकर पर भी सकारात्मक प्रभाव दिख सकता है। इस आधार पर कई कंपनियां हैं जो ब्रेस्ट साइज कम करने की दवा बनाने का दावा करती हैं। हालांकि, इनका इस्तेमाल करना सुरक्षित है या नहीं, इस बारे में शोध की कमी है। इसलिए इस मामले में डॉक्टर से परामर्श करना ही बेहतर होगा।यह कहा जा सकता है कि छाती कम करने के घरेलू उपाय में मालिश को भी जगह दी जा सकती है। SourcesStylecraze has strict sourcing guidelines and relies on peer-reviewed studies, academic research institutions, and medical associations. We avoid using tertiary references. You can learn more about how we ensure our content is accurate and current by reading our editorial policy.
और पढ़े:
Was this article helpful? RelatedThe following two tabs change content below.
Saral Jainसरल जैन ने श्री रामानन्दाचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय, राजस्थान से संस्कृत और जैन दर्शन में बीए और डॉ. सी. वी. रमन... more ताज़े आलेख
|