भोलेनाथ को क्या भोग लगाना चाहिए? - bholenaath ko kya bhog lagaana chaahie?

Shivratri Bhog: सावन का पावन महीना चल रहा है। हर जगह भगवान शिव के भक्त पूजा-पाठ में लीन हैं। जगह-जगह भक्त कांवड़ ले जाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से शुभ फल प्राप्त होता है। इस बार सावन में चार सोमवार पड़ रहे हैं। लोग पूरी भक्ति-भावना के साथ पूजा में जुटे हैं। लेकिन कुछ चीजें भगवान शिव को बेहद प्रिय होती हैं और कहते हैं कि यदि महादेव की पूजा में इन चीजों को अर्पित किया जाये तो भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं। ये चीजें अलग-अलग महत्व रखती हैं और अलग-अलग कारणों से इन्हें भगवन को चढ़ाया जाता है।

इन 10 चीजों का लगाना चाहिए भोग(Shivratri Bhog)

1. जल

भोलेनाथ को क्या भोग लगाना चाहिए? - bholenaath ko kya bhog lagaana chaahie?
Image Source – Pixabay

कहते हैं कि शिवलिंग पर जल चढ़ाने से व्यक्ति का स्वभाव शांत और स्नेहपूर्ण रहता है। जल मंत्रों का जाप करते हुए भगवान को जल चढ़ाना चाहिए।

2. केसर

भोलेनाथ को क्या भोग लगाना चाहिए? - bholenaath ko kya bhog lagaana chaahie?
Image Source – Pixabay

सौम्यता की प्राप्ति के लिए भगवान शिव को केसर चढ़ाना चाहिए।

3. चीनी

भोलेनाथ को क्या भोग लगाना चाहिए? - bholenaath ko kya bhog lagaana chaahie?
Image Source – Pixabay

यदि आप सुख और समृधि चाहते हैं तो भगवान शिव का अभिषेक चीनी यानी शक्कर से करें। चीनी से दरिद्रता व्यक्ति से कोसों दूर चली जाती है।

4. इत्र

भोलेनाथ को क्या भोग लगाना चाहिए? - bholenaath ko kya bhog lagaana chaahie?
Image Source – Pixabay

यदि आपके दिमाग में नकारात्मक विचार आते हैं और आप इनसे मुक्ति पाना चाहते हैं तो शिवलिंग को इत्र लगायें। यह आपके विचारों को पवित्र और शुद्ध बनाने में आपकी मदद करेगा।

5. दूध

भोलेनाथ को क्या भोग लगाना चाहिए? - bholenaath ko kya bhog lagaana chaahie?
Image Source – Pixabay

यदि आप लंबे समय तक चुस्त-दुरुस्त रहना चाहते हैं तो पूजा के दौरान शिव भगवान को दूध अर्पित करें। दूध अर्पित करने से आपकी सेहत बरकरार रहती है और बीमारियां दूर होती हैं।

6. दही

भोलेनाथ को क्या भोग लगाना चाहिए? - bholenaath ko kya bhog lagaana chaahie?
Image Source – Pixabay

जीवन में गंभीर होने के लिए और सभी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव को दही चढ़ाएं।

7. घी

भोलेनाथ को क्या भोग लगाना चाहिए? - bholenaath ko kya bhog lagaana chaahie?
Image Source – Pixabay

यदि आप शक्तिशाली बनना चाहते हैं तो भगवान को घी अर्पित करें। ऐसा करने से शक्तियों में इजाफा होता है।

8. चंदन

भोलेनाथ को क्या भोग लगाना चाहिए? - bholenaath ko kya bhog lagaana chaahie?
Image Source – Pixabay

अपने व्यक्तित्व को निखारने और उसे आकर्षक बनाने के लिए भगवान को चंदन चढ़ाएं। यह समाज में आपको मान-सम्मान और यश दिलाने में मदद करेगा।

9. शहद

भोलेनाथ को क्या भोग लगाना चाहिए? - bholenaath ko kya bhog lagaana chaahie?
Image Source – Pixabay

अनजाने में कड़वा बोलने वाले लोगों को भगवान को शहद चढ़ाना चाहिए। इससे वाणी में मिठास और मधुरता आती है।

10. भांग

भोलेनाथ को क्या भोग लगाना चाहिए? - bholenaath ko kya bhog lagaana chaahie?
Image Source – Pixabay

यदि आप अपने अंदर मौजूद कमियों और बुराइयों को दूर करना चाहते हैं तो अविनाशी शिव को भांग चढ़ाएं।

सावन सोमवार व्रत एवं पूजा विधि

व्रत रखने वाले लोग सोमवार को सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लें। इसके पश्चात साफ कपड़े पहनकर पूजा घर में जाएं। वहां भगवान शिव की मूर्ती, तस्वीर और शिवलिंग को गंगाजल से धोकर साफ कर लें. उसके बाद तांबे का एक लोटा लें और उसमें जल के साथ गंगा जल मिला लें। अब भगवान शिव को सफेद फूल, अक्षत, भांग, धतूरा, सफेद चंदन, गाय का दूध, धूप आदि चढ़ाते हुए जलाभिषेक करें। इसके पश्चात ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें और शिव चालीसा का पाठ करें। आखिरी में भगवान शिव की आरती करके पूजा समाप्त करें।

इस दिन पड़ रहे हैं सावन के 4 सोमवार

बता दें, इस बार सावन में कुल चार सोमवार पड़ रहे हैं। वैसे तो भक्त लोग हर सोमवार के दिन भगवान की पूजा करते हैं। लेकिन सावन के सोमवारों का अपना अलग महत्व होता है। इस दौरान पूजा करने से व्यक्ति पर भोलेनाथ की विशेष कृपा रहती है। सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई, दूसरा सोमवार 29 जुलाई, तीसरा सोमवार 5 अगस्त और चौथा सोमवार 12 अगस्त को है।

यह भी पढ़े

  • 117 वर्षों के बाद महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर बन रहे इस अद्भुत संयोग पर भूलकर भी न करें ये गलतियां
  • क्यों है महाशिवरात्रि इतनी खास, जानिए इस साल किस दिन मनाई जाएगी, क्या है पूजा का समय, मुहूर्त व विधि

तो देखा आपने भगवान शिव को किन-किन चीजों का भोग(Shivratri Bhog) लगाकर आप उनकी विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।

Sweet Bhog For Lord Shiv In Sawan 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सावन का महीना 14 जुलाई दिन गुरुवार से शुरू हो रहा है, जो 12 अगस्त तक चलेगा। इस साल सावन के महीने में चार सोमवार पड़ रहे हैं। पहला सोमवार व्रत 18 जुलाई को पड़ेगा। सावन का महीना शिव भक्तों के लिए सबसे खास महीना होता है। इस दिन शिव भक्त भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करते हैं। सावन के महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक करने से भोलेनाथ की विशेष कृपा बनी रहती है। सावन के महीने में भगवान शिव को जलाभिषेक के साथ बेल पत्र, धतूरा, मोगरा, गुड़हल, बेला व पारिजात का पुष्प चढ़ाना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि यह पुष्प भगवान शिव को सबसे प्रिय हैं। इसके अलावा भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कुछ मीठे पकवान का भोग लगाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं सावन के महीने में भगवान शिव को चढ़ाए गए विशेष भोग के बारे में..

Also Read- Guru Purnima Ki Aarti: गुरु महाराज की की आरती हिंदी में, देखें गुरु पूर्णिमा की आरती के लिरिक्स

लस्सी

भगवान शिव को लस्सी का भोग भी लगाया जा सकता है। दही भगवान शिव को काफी प्रिय हैं। दही से भगवान शिव का अभिषेक भी किया जाता है। भगवान शिव को भोग लगाने के लिए दही में दूध डालकर इसे फेंट लें। इसके बाद इसमें चीनी डालकर अच्छे से घोल लेंं। आपकी लस्सी तैयार हो जाएगी। इसे भगवान शिव की पूजा करते समय भोग लगाएं।

मालपुआ

मालपुआ भगवान शिव को बहुत पसंद है। ऐसे में अगर इस बार सावन के महीने में मालपुआ भगवान शिव को अर्पित करना चाहते हैं तो, इसके लिए आपको सिर्फ शक्कर, गुलाब जामुन रेडी मिक्स, पिस्ता, इलायची, केसर के रेशे, और घी की जरूरत होगी। 

Also Read- Sawan 2022 Start and End Date: जानें कब शुरू हो रहा है सावन का पावन महीना, ये हैं महत्वूपर्ण तिथियां और संयोग


हलवा व सेवई

मीठे का भोग लगाने के लिए हलवा व सेवई से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। आप आटे का या फिर सूजी का हलवा व सेवई बना सकते हैं। इसमें ड्राई फ्रूट्स जरूर डालें। इसे बना कर भगवान शिव को भोग जरूर लगाएं। उसके बाद खुद इसका सेवन करें।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

शिव जी को कौन सी मिठाई पसंद है?

भगवान शिव को भांग और पंचामृत का नैवेद्य पसंद होता है। इसके अलावा उन्‍हें रेवड़ी, चिरौंजी और मिश्री भी चढ़ाई जाती है। सावन के महीने में भोले बाबा का व्रत रखकर उन्‍हें गुड़, चना और चिरौंजी का भोग लगाने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

भगवान शिव को सबसे प्रिय क्या है?

शिव को बिल्वपत्र, पुष्प, चन्दन का स्नान प्रिय हैं। इनकी पूजा के लिये दूध, दही, घी, गंगाजल, शहद इन पांच अमृत जिसे पञ्चामृत कहा जाता है, से की जाती है। शिव का त्रिशूल और डमरू की ध्वनि मंगल, गुरु से संबंधित हैं।

भोलेनाथ का प्रिय रंग कौन सा है?

धर्म शास्त्रों के मुताबिक हरा रंग भोलेनाथ का प्रिय रंग होता है। ऐसे में सिर्फ सावन सोमवार में ही नहीं बल्कि भक्त शिवरात्रि के दौरान भी हरे रंग के वस्त्र धारण करते हैं। इसके अलावा शिव जी के दौरान आप हरे रंग के अलावा संतरी, पीले, सफेद और लाल रंग के कपड़े भी धारण कर सकते हैं।

शिव जी को क्या पसंद है?

भगवान भोलेनाथ को धतूरा, बेलपत्र, चंदन, केसर, भांग, इत्र, अक्षत, शक्कर, दही, घी, शहद, गंगाजल, गन्ने का रस भी काफी पसंद है. इसलिए सावन के महीने में पूजन सामग्री में इन चीजों को शामिल किया जाता है.