नेवी में जाने के लिए कौन सा सब्जेक्ट चाहिए? - nevee mein jaane ke lie kaun sa sabjekt chaahie?

वर्ष 1992 तक महिलाओं को केवल सशस्त्र सेना मेडिकल कोर में भर्ती किया जाता थाI जुलाई 1992 से नौसेना ने महिलाओं को नौसेना की कुछ चुनी हुई शाखाओं में अल्पकालिक कमीशन अफ़सर के रूप में भर्ती करना शुरू कर दियाI अभी महिलाओं को अफ़सर के तौर पर नौसेना की निम्नलिखित शाखाओं में भर्ती किया जाता है:-

  • हवाई यातायात नियंत्रण
  • प्रेक्षक
  • क़ानून
  • संभारिकी
  • शिक्षा
  • नौ- स्थापत्य
  • नौसेना आयुध निरीक्षणालय
  • पायलट (केवल समुद्री रोह शाखा में)

सरकार ने महिलाओं को उनके गुणों और रिक्ति के अनुसार एस एस सी कार्यकाल के पूरा हो जाने पर शिक्षा, क़ानून और नौ- स्थापत्य शाखाओं में स्थाई कमीशन को भी अनुमोदन दे दिया हैI महिला कर्मियों की संबंधी भर्ती संबंधी ब्यौरा वही हैI

नौसेना में महिला
क्रमभर्तीआयु (वर्ष में)शैक्षणिक योग्यता
01 नौ-स्थापत्य 19½ से 25

अभ्यर्थी को निम्नलिखित विषयों में से किसी एक में बी ई/ बी टेक डिग्री में कम से कम 60% अंक प्राप्त हों:-

  • मेकेनिकल
  • सिविल
  • वैज्ञानिक
  • मैटलर्जी
  • नौ- स्थापत्य
02 प्रेषक 19-24 किसी भी विषय में बी ई/ बी टेक डिग्री 12 वीं में भौतिकी और गणित विषय सहित
03 शिक्षा 21-25

भौतिकी या गणित में से किसी एक विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से द्वितीय श्रेणी में स्नातकोत्तर उपाधि/ भौतिकी में स्नातकोत्तर उपाधि वाले अभ्यर्थी ने डिग्री स्तर पर सहायक विषय के रूप में गणित पढ़ा हो और गणित विषय में स्नातकोत्तर उपाधि वाले अभ्यर्थी ने डिग्री स्तर पर सहायक विषय के रूप में भौतिकी पढ़ा होI

या

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविधालय से रसायन या अंग्रेज़ी में द्वितीय श्रेणी में स्नातकोतर डिग्री रसायन में स्नातकोत्तर डिग्री वाले अभ्यर्थियों ने कम से कम सहायक विषय के रूप में स्नातक स्तर पर भौतिकी विषय पढ़ा हो और अंग्रेज़ी में स्नातकोत्तर डिग्री उपाधि वाले ने इंटरमीडियट या समतुल्य परीक्षा में भौतिकी या गणित की पढ़ाई की हो

या

निम्नलिखित विषय में से किसी एक में स्नातक डिग्री हो :-

  • यांत्रिकीय इंजीनियरिंग
  • वैधुतीय इंजीनियरिंग
  • कंप्यूटर विज्ञान तकनीकी में इंजीनियरिंग

या

कंप्यूटर एप्लीकेशन या कंप्यूटर विज्ञान में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविधालय से द्वितीय श्रेणी में स्नातकोत्तर की डिग्री हो अभ्यर्थी ने स्नातक स्तर पर भौतिकी या गणित विषय की पढ़ाई की होI

या

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविधालय से मानविकी (अर्थशास्त्र / इतिहास / राजनीति विज्ञान) में स्नातकोत्तर डिग्रीI

04 संभारिकी/ कार्य 19 ½ से 25

संभारिकी काडर के लिए

  • किसी भी विषय में प्रथम श्रेणी में बी ई / बी टेक या
  • प्रथम श्रेणी में एमबीए या
  • प्रथम श्रेणी में बी एस सी / बी कॉम / बी एस सी (आई टी) और वित्त संभारिकी/ आपूर्ति श्रंखला प्रबंधन सामग्री प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा या
  • प्रथम श्रेणी में एम सी ए / एम एस सी (आई टी)

निर्माण संबंधी

  • बी ई / बी टेक (सिविल) / आर्किटेक्ट

भोजन प्रबंधन

  • एम एस सी (एच एम) / एम बी ए/ (एम एम) या प्रथम श्रेणी में स्नातक और एच एम में स्नातकोत्तर डिप्लोमा
05 विधि 22 से 27 अभ्यर्थी विधि स्नातक हो और वह अधिवक्ता अधिनियम, 1961 के अंतर्गत अधिवक्ता के रूप में भर्ती की अर्हता रखता होI
06 ए टी सी 19 ½ से 25 किसी भी विषय में बी ई / बी टेक डिग्री और 12 वीं कक्षा में भौतिकी और गणित विषय पढ़ा होI
07

पायलाट सामान्य

सी पी एल धारक

19 से 24

19 से 25

12 वीं कक्षा में भौतिकी और गणित के साथ किसी भी विषय में बी ई / बी टेक डिग्रीI

डी जी सी ए (भारत) द्वारा जारी मान्य और चालू सी पी एल वाले अभ्यर्थीI

08 एन ए आई 19 ½ से 25

इनमें से किसी एक स्ट्रीम में बी ई / बी टेक:-

  • इलेक्ट्रिकल
  • इलेक्ट्रॉनिक्स
  • मैकेनिकल
  • उत्पादन
  • इंस्ट्रूमेंटेशन
  • सूचना प्रौद्योगिकी (आई टी)
  • केमिकल
  • मेटालर्जी
  • एयरोस्पेस इंजीनियरिंग

भारतीय नौसेना ने सीनियर सेकंडरी रिक्रूट (SSR), मैट्रिक रिक्रूट (MR) और आर्टिफिसर अप्रेंटिस (AA) के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा का ऐडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आपको बता दें कि इन पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी से 28 फरवरी तक किया जाएगा। आपको बता दें कि भारतीय नौसेना सीनियर सेकंडरी रिक्रूट के पदों पर 2500, मैट्रिक रिक्रूट 400 और आर्टिफिसर अप्रेंटिस के पदों पर 500 भर्तियां करने जा रही है। आइए जानते हैं कैसा होगा इन पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा का एग्जाम पैटर्न और सिलेबस।

एसएसआर एग्जाम पैटर्न
एसएसआर परीक्षा चार भागों में बंटी होगी और प्रत्येक भाग में 25 सवाल होंगे। क्वेश्चन पेपर में इंगलिश, साइंस, गणित और जनरल अवेयरनेस से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। यह सभी सवाल 12वीं के स्तर के होंगे। सभी सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के बदले 0.25 अंक काट लिए जाएंगे।

एसएसआर एग्जाम सिलेबस
साइंस- मेटल्स, नॉन मेटल्स, ऑर्गेनिक कैमिस्ट्री, फूड, न्यूट्रिशन और हेल्थ, साइकॉलजी और मानवीय बिमारियां, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिक्स ऑफ सॉलिड एंड फ्यूल्स, इलेक्ट्रॉस्टेटिक्स, करेंट इलेक्ट्रिसिटी, मैग्नेटिक इफेक्ट, इलेक्ट्रॉमैग्नेटिक इंडक्शन, ऑप्टिक्स डुअल नेचर आदि।

गणित
कॉम्पलेक्स नंबर्स, ज्यामितिय, लॉगारिदिम्स, सिक्वेंस एंड सीरिज, स्ट्रेट लाइन, सर्किल, कॉनिक सेक्शन डिफ्रेंसिएशन, संख्याकि आदि।

इंगलिश
टेंस, डायरेक्ट-इनडायरेक्ट वर्ब, पैसेज प्रोपजिशन, वाक्य सही करना, पैसिव-एक्टिव वॉयस, पर्यायवाची-विलोम शब्द, कठिन शब्द आदि।

जनरल अवेयरनेस
खेल, संस्कृति, धर्म, भूगोल, नदिया, मिट्टी, पहाड़, स्वतंत्रता आंदोलन, नैशनल बर्ड, नैशनल एनिमल, अवॉर्ड और लेखक, न्यूमेरिकल, स्पेलिंग आदि।

मैट्रिक रिक्रूट एग्जाम पैटर्न
इस एग्जाम में कुल 50 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक सवाल 1 अंक का होगा। एग्जाम में दो सेक्शन होंगे। पहला सेक्शन विज्ञान और गणित का होगा। जबकि दूसरा सेक्शन सामान्य ज्ञान का होगा। ध्यान रहे कि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के बदले 0.25 अंक काट लिए जाएंगे।

एग्जाम सिलेबस
विज्ञान और गणित- इस सेक्शन में नेचर ऑफ मैटर, ब्राह्मांड, बिजली गुरुत्वाकर्षण, न्यूटन लॉ ऑफ मोशन, ऊर्जा और ताकत, हीट, तापमान, मेजरमेंट, साउंड और वेव मोशन आदि से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

सामान्य ज्ञान- खेल, संस्कृति, धर्म, भूगोल, नदिया, मिट्टी, पहाड़, स्वतंत्रता आंदोलन, नैशनल बर्ड, नैशनल एनिमल, अवॉर्ड और लेखक, रक्षा, इतिहास, लड़ाई और पड़ोसी देश, करंट अफेयर्स आदि से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

आर्टिफिसर अप्रेंटिस एग्जाम पैटर्न
इस परीक्षा का पैटर्न में प्रश्चनपत्र चार भागों में बंटा होगा और प्रत्येक भाग में 25 सवाल होंगे। क्वेश्चन पेपर में इंगलिश, साइंस, गणित और जनरल अवेयरनेस से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। यह सभी सवाल 12वीं के स्तर के होंगे। सभी सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के बदले 0.25 अंक काट लिए जाएंगे।

आर्टिफिसर अप्रेंटिस सिलेबस
इस एग्जाम में विज्ञान, गणित, इंगलिश और जनरल अवेयरनेस से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

विज्ञान- फिजिकल वर्ड और मेजरमेंट, लॉ ऑफ मोशन, इस सेक्शन में नेचर ऑफ मैटर, ब्राह्मांड, बिजली गुरुत्वाकर्षण, न्यूटन लॉ ऑफ मोशन, ऊर्जा और ताकत, हीट, तापमान आदि से जुड़े सवाल होंगे।

गणित- कॉम्पलेक्स नंबर्स, ज्यामितिय, लॉगारिदिम्स, सिक्वेंस एंड सीरिज, स्ट्रेट लाइन, सर्किल, कॉनिक सेक्शन डिफ्रेंसिएशन, संख्याकि आदि।

इंगिलश- टेंस, डायरेक्ट-इनडायरेक्ट वर्ब, पैसेज प्रोपजिशन, वाक्य सही करना, पैसिव-एक्टिव वॉयस, पर्यायवाची-विलोम शब्द, कठिन शब्द आदि।

जनरल अवेयरनेस
खेल, संस्कृति, धर्म, भूगोल, नदिया, मिट्टी, पहाड़, स्वतंत्रता आंदोलन, नैशनल बर्ड, नैशनल एनिमल, अवॉर्ड और लेखक, न्यूमेरिकल, स्पेलिंग आदि।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

नेवी में कितनी पढ़ाई चाहिए?

Indian Navy Bharti के लिए जो उम्मीदवार दसवीं पास कर के आवेदन करना चाहते हैं वे ज्वाइन इंडियन नेवी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। मैट्रिक पास उम्मीदवारों की आयु 17 से 21 वर्ष के मध्य होनी चाहिए

नेवी में जाने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी पड़ती है?

यदि आप इंडियन नेवी की सेवा में जाना चाहते हैं, तो आपकी Math, English, फिजिक्‍स, कैमेस्‍ट्री, सामान्‍य ज्ञान तथा रीजनिंग आदि पर अच्‍छी पकड़ होनी जरूरी है। उदाहरण के लिये आपको इंडियन नेवी की परीक्षा का पेपर देना है तो इस विषय में कुल प्रश्‍नों की संख्‍या 100 होगी तथा इसके लिये निर्धारित अंक सीमा भी 100 है।

नेवी में कौन कौन सा सब्जेक्ट होता है?

भारतीय नौसेना नाविक परीक्षा में किन विषयों को शामिल किया जाना है? सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य विज्ञान, गणित भारतीय नौसेना नाविक परीक्षा में आने वाले विषय हैं।

इंडियन नेवी में दौड़ कितनी होती है?

फिजिकल टेस्ट पुरुषों को 6.30 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। 20 उट्ठक बैठक, 12 पुशअप मारने होंगे। महिलाओं को 8 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। 15 उट्ठक बैठक और 10 बेंट नी सिट अप्स करने होंगे।