कौन सी गाय का दूध गाढ़ा होता है? - kaun see gaay ka doodh gaadha hota hai?

दुनिया में सबसे अच्छा दूध देने वाली गाय हिंदुस्तान में पाई जाती है। इस गाय के दूध के फायदे जानकर आप हैरान हो जांएगे।

यूकॉस्ट (उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद) व आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) रुड़की के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए रिसर्च में यह बात सामने आई है। भारत में पाई जाने वाली बद्री गाय के दूध पर किए गए शोध से यह तथ्य सामने आए हैं।

एक हिंदी न्यूज वेबसाइट के अनुसान वेल्यू एडिशन टू दि हिल-केटल ऑफ उत्तराखंड यूसिंग बॉयोटेक्नोलॉजिकल इन्वेस्टिगेशन प्रोजेक्ट के तहत किए गए इस शोध में पता चला कि पहाड़ी गाय के दूध में 90 फीसद ए-2 जीनोटाइप बीटा केसीन पाया जाता है, जो डायबिटीज और हृदय रोगों को रोकने में कारगर है साथ मनुष्य के लिए हर दृष्टि से लाभदायी है।

जबकि, विश्वभर में हुए शोधों के मुताबिक जर्सी, होल्सटिन समेत अन्य नस्ल की गायों के दूध में पाया जाने वाला ए-1 बीटी केसीन जीनोटाइप डायबिटीज, हृदय रोग व अन्य मानसिक रोगों का कारक है।

कौन सी गाय का दूध सबसे अच्छा माना जाता है?

गिर गाय को भारत की सबसे ज्यादा दुधारू गाय माना जाता है। यह गाय एक दिन में 50 से 80 लीटर तक दूध देती है। इस गाय के थन इतने बड़े होते हैं। इस गाय का मूल स्थान काठियावाड़ (गुजरात) के दक्षिण में गिर जंगल है, जिसकी वजह से इनका नाम गिर गाय पड़ गया।

जर्सी गाय का दूध क्यों नहीं पीना चाहिए?

जर्सी गाय भले ज्यादा दूध देती है, मगर इसमें पाया जाने वाला यह प्रोटीन लीवर व किडनी के साथ ही पैंक्रियाज, मस्तिष्क को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाता है। जिससे इन अंगों में सूजन की समस्या होने लगती है, जो कई अन्य किस्म की बीमारियों की वजह बनती है।

सबसे अच्छा दूध किसका होता है?

गाय के दूध में 3-4 फीसदी फैट होता है वहीं भैंस के दूध में 7-8 फीसदी फैट होता है। भैंस का दूध भारी होता है इसलिए इसे पचने में ज्यादा वक्त लगता है। वहीं गाय का दूध हल्का और पचाने में आचान होता है इसलिए बच्चों और बुजुर्गों के लिए गाय का दूध अच्छा माना जाता है।

देसी गाय का दूध पीने से क्या होता है?

गाय के दूध में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह एक ऐसा पोषक तत्व है जो मानव शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसका सेवन करने से दिमाग की कार्य क्षमता में सुधार होता है और आप दिमाग संबंधित कई प्रकार के विकार से भी बचे रहते हैं। इसलिए आप अपने बच्चों को भी नियमित रूप से गाय का दूध पीने की सलाह दे सकते हैं।