कीगल एक्सरसाइज से क्या होता है - keegal eksarasaij se kya hota hai

अगर कोई ऐसी एक्सरसाइज है जिसे हर उम्र की महिला को करना चाहिए तो वो है कीगल एक्सरसाइज। सिर्फ महिला ही नहीं पुरुष भी इस एक्सरसाइज को करके कई लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

कीगल एक्सरसाइज को "पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज" भी कहा जाता है। पेल्विक फ्लोर (pelvic floor) मांसपेशियों और ऊतकों की वह श्रृंखला होती है जो आपके पेल्विस के निचले भाग को एक-दूसरे के साथ जोड़कर सहारा प्रदान करती है। अन्य कार्यों के अलावा, ये मांसपेशियां मूत्र के प्रवाह को नियंत्रित करने और सेक्स के दौरान यौन प्रतिक्रिया में भी भूमिका निभाती हैं।

उम्र के साथ कई कारक आपकी पेल्विक फ्लोर मांसपेशियों को कमजोर कर सकते हैं, जैसे गर्भावस्था, प्रसव, सर्जरी, बढ़ती उम्र, कब्ज से मांसपेशियों में अत्यधिक तनाव आना या पुरानी कफ की समस्या और मोटापा। कीगल एक्सरसाइज, पेल्विक फ्लोर को मजबूत करती हैं।

तो आइये आपको इस लेख में कीगल एक्सरसाइज के बारे में जानकारी देते हैं जैसे कीगल एक्सरसाइज क्या है, कैसे करें और इसके फायदे –

शारीरिक समस्या और तनाव के चलते व्यक्ति की सेक्स लाइफ लगभग खत्म हो रही है। और भी कई वजह हैं जिसके चलते लोग अपनी शादीशुदा जिंदगी में सेक्स का आनंद नहीं उठा पा रहे। विशेषज्ञों के अनुसार सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए व्यक्ति का फिट होना बेहद जरूरी है। इसके लिए बेशक आप कसरत, योग आसन और व्यायाम करते हों, लेकिन कीगल एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद है।

कीगल एक्सरसाइज आपकी पेल्विक मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करती है। इस एक्सरसाइज को करने से यूट्रस, ब्लैडर, छोटी आंत और रेक्टम को मजबूती मिलती है। इस व्यायाम को नियमित रूप से किया जाए, तो मूत्राशय पर नियंत्रण और यौन क्रिया को बढ़ावा मिल सकता है। यहां तक की किसी व्यक्ति में इरेक्टाइल डिसइंफेक्शन हो, तो यह भी दूर हो जाएगा। इरेक्टाइल डिसइंफेक्शन ऐसी समस्या है, जिसमें लिंग संभोग के लिए उत्तेजित नहीं हो पाता। इस एक्सरसाइज को रोजाना करने से 5 -6 हफ्ते के भीतर अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। तो चलिए आज के इस आर्टिकल में जानते हैं कि कीगल एक्सरसाइज करना क्यों अच्छा है।

​महिलाओं के लिए कीगल एक्सरसाइज का महत्व

कीगल एक्सरसाइज से क्या होता है - keegal eksarasaij se kya hota hai

महिलाओं के लिए कीगल व्यायाम उनकी योनि की मांसपेशियों को आराम देने के लिए अच्छा है। संभोग के दौरान जिन महिलाओं को दर्द का अनुभव होता है, उन्हें ये व्यायाम जरूर करना चाहिए। इससे उनकी योनि को सामान्य से ज्यादा खुलने में मदद मिलती है। योनि और पेल्विक फ्लोर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जो महिलाओं में उत्तेजना का स्तर बढ़ाता है।

​पुरुषों को क्यों करनी चाहिए कीगल एक्सरसाइज

कीगल एक्सरसाइज से क्या होता है - keegal eksarasaij se kya hota hai

कीगल करना पुरुषों के लिए अच्छा सेक्स व्यायाम माना जाता है। इससे उत्तेजना की प्रक्रिया को तेज करने में मदद मिलती है। इस कसरत के दौरान शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों की कसरत होती है, जिससे इस हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा बना रहता है। सेक्स के दौरान इरेक्टाइल डिसइंफेक्शन की समस्या से ग्रसित पुरुषाों के लिए यह एक्सरसाइज बहुत लाभदायक है।

ऐसा करने से पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां उनके ऊर्जा का स्तर बढ़ा सकती हैं। नियमित व्यायाम करने से सेक्सुअल लिबिडो यानी यौन कामेच्छा को बढ़ाया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, सेक्स से कुछ देर पहले अगर कीगल एक्सरसाइज करें, तो इरेक्टाइल डिसइंफेक्शन की समस्या से बचाव के साथ सेक्स की प्रक्रिया को लंबे समय तक चलाना आसान हो जाता है।

इन 6 चीजों के साथ भूलकर भी न खाएं दही, वरना फायदों की बजाए होगा नुकसान

कीगल एक्सरसाइज करने का तरीका

कीगल एक्सरसाइज से क्या होता है - keegal eksarasaij se kya hota hai

पुरुष हो या महिला, दोनों ही इस व्यायाम के इन सेट्स को लगभग एक ही तरह से कर सकते हैं।

  1. कीगल एक्सरसाइज के पहले स्टेप में पेल्विक मसल्स की पहचान करनी होती है।
  2. इसके लिए सबसे पहले मैट पर पीठ के बल लेटें।
  3. अब दोनों घुटने मोड़ें और दोनों पैरों के बीच गैप बना लें।
  4. कमर के निचले हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं।
  5. अब गहरी सांस लें। सांस लेते समय पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को पांच सेकंड के लिए सिकोड़ें।
  6. अब धीरे-धीरे पेल्विक फ्लेार की मसल्स को स्ट्रेच करें और फिर कुछ सेकंड बाद ढीला छोड़ दें। 10-20 बार ये प्रक्रिया दोहराएं।
  7. दिन में कम से कम दो से तीन बार यह एक्सरसाइज कर सकते हैं।

सही तरीके से इस एक्सरसाइज को परफॉर्म करने पर कोई नुकसान नहीं होगा। अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए व्यायाम के बारे में पढ़ लें। कीगल को ठीक से करने में डॉक्टर भी आपकी मदद कर सकते हैं।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

कीगल एक्सरसाइज से क्या होता है - keegal eksarasaij se kya hota hai

Kegel Exercise Benefits in Hindi: फिट और हेल्दी रहने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। रोजाना एक्सरसाइज करके व्यक्ति हमेशा स्वस्थ और बीमारियों से मुक्त रह सकता है। यही वजह है कि हम सभी कई तरह की एक्सरसाइज करते रहते हैं। कुछ लोग जिम जाकर हैवी वर्कआउट करते हैं, तो कुछ डंबल आदि की मदद से एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन आप चाहें तो घर पर ही कीगल एक्सरसाइज की प्रैक्टिस भी कर सकते हैं। कीगल एक्सरसाइज पेल्विक फ्लोर की मसल्स को मजबूत बनाने में मदद कर सकती है। आइए, जानते हैं कीगल एक्सरसाइज के फायदे और नुकसान

कीगल एक्सरसाइज क्या है? कीगल एक्सरसाइज को पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज के नाम से भी जाना जाता है। इस एक्सरसाइज को करने से पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। जब पेल्विक फ्लोर मसल्स मजबूत बनती हैं, तो गर्भाशय और मूत्राशय भी हेल्दी रहता है।

 

कीगल एक्सरसाइज से क्या होता है - keegal eksarasaij se kya hota hai

कीगल एक्सरसाइज फॉर वीमेन

  • कीगल एक्सरसाइज की रेगुलर प्रैक्टिस से पेल्विक फ्लोर की मसल्स मजबूत बनती हैं।
  • कीगल एक्सरसाइज मूत्र को लीक होने से रोकने में भी मदद कर सकती है।
  • प्रेगनेंसी में कीगल एक्सरसाइज करने से आपका शरीर नॉर्मल डिलीवरी के लिए तैयार होता है।
  • रोजाना कीगल एक्सरसाइज करने से कमर दर्द से भी राहत मिलती है।
  • जो महिलाएं कीगल एक्सरसाइज करती हैं, उनमें यौन उत्तेजना बढ़ती है।
  • कीगल एक्सरसाइज करने से महिलाओं का शरीर मेनोपॉज के लिए भी तैयार होता है।
  • कीगल एक्सरसाइज प्रसव पीड़ा को कम करती है।

कीगल एक्सरसाइज फॉर मेन

  • कीगल एक्सरसाइज पुरुषों के लिंग में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है। इससे पुरुष लंबे समय तक उत्तेजित रहते हैं।
  • अगर पुरुष रोजाना कीगल एक्सरसाइज करेंगे, तो इससे शीघ्रपतन की समस्या में भी सुधार हो सकता है। 
  • जो पुरुष पेशाब को नियंत्रित नहीं कर पाते हैं, उन्हें कीगल एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।
  • कई बार पुरुष जल्दी स्खलन कर लेते हैं, इसकी वजह से उन्हें ऑर्गेज्म नहीं मिल पाता है। ऐसे में कीगल एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है।

कीगल एक्सरसाइज के नुकसान

कीगल एक्सरसाइज पेल्विक मसल्स को मजबूत बनाती हैं। लेकिन आपको इस एक्सरसाइज को पूरी सावधानी से करना जरूरी होती है। कुछ स्थितियों में कीगल एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए, अन्य आपको नुकसान पहुंच सकता है।

  • कीगल एक्सरसाइज करने से पहले हमेशा अपने यूरिनरी ब्लैडर को खाली कर लें।
  • अगर आपकी हाल में कोई सर्जरी हुई है, तो भी कीगल एक्सरसाइज करने से बचें।
  • अगर योनि एरिया में दर्द, जलन या इंफेक्शन है, तो एक्सपर्ट की राय पर ही कीगल एक्सरसाइज करनी चाहिए।

कीगल एक्सरसाइज करने का तरीका

कीगल एक्सरसाइज करने के लिए आपको जिम जाने की जरूरत नहीं है। आप इस एक्सरसाइज की प्रैक्टिस घर पर आसानी से कर सकते हैं। जानें कीगल एक्सरसाइज करने का तरीका- 

  • कीगल एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले आप पीठ के बल लेट जाएं।
  • अब कीगल मसल्स को पहचानें। कीगल मसल्स वह होती हैं, जिनका इस्तेमाल मूत्र के प्रवाह को रोकने के लिए किया जाता है।
  • अगर आप कीगल मसल्स को जान चुके हैं, तो अब एक्सरसाइज शुरू की जा सकती है।
  • आप कीगल मसल्स को सामान्य रूप से सांस लेते हुए 5-6 सेकेंड के लिए सिकोड़ें।
  • फिर मांसपेशियों को थोड़ा आराम दें। इसके बाद इस प्रक्रिया को दोबारा दोहराएं।
  • ध्यान रखें कि जब आप इस एक्सरसाइज को करेंगे, तो कमर, पेट और जांघ की मांसपेशियों को ढीली रखें।
  • आप इस एक्सरसाइज को 3 बार कर सकते हैं।

कीगल एक्सरसाइज कितने मिनट करना चाहिए?

आप इस एक्‍सरसाइज को दिन में दो से तीन बार करेंगे तो इससे आपके पेट मांसपेशियों मजबूत होती है. गर्भवस्‍था या डिलिवरी के एकदम बाद महिलाओं में होने वाली मूत्र असंयम की समस्‍या से कीगल एक्‍सरसाइज की मदद से काबू पाया जा सकता है. यह श्रोणि की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है, जिससे असंयम को रोकने में मदद मिलती है.

कीगल एक्सरसाइज करने से क्या फायदा है?

कीगल एक्सरसाइज के फायदे - Benefits of Kegel Exercise for Men in Hindi.
१. हवा के मार्ग को नियंत्रित करने में मदद करना ... .
२. आंत्र और मूत्राशय नियंत्रण में सुधार ... .
३. मूत्राशय को पूरी तरह से खाली करने में मदद करना ... .
४. मूत्र और मल के रिसाव को रोकना ... .
५. शीघ्रपतन को रोकने में मदद करता है ... .
६. इरेक्शन हासिल करने में मदद करना ... .
१. ... .

कीगल व्यायाम कैसे किया जाता है?

प्रत्येक दबाव के बीच में कुछ सेकंड के लिए आराम करें। इसे 10 से 20 बार या तब तक दोहराएं जब तक कि आपको अपनी पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों की थकान महसूस न हो। इस अभ्यास को प्रति दिन एक से तीन बार करें। करना उदाहरण के लिए- खड़े होना, बैठना या अपने हाथों और घुटनों पर ।

कीगल एक्सरसाइज को हिंदी में क्या कहते हैं?

कीगल एक्सरसाइज (Kegel Exercises) महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद है. इसे पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज (Pelvic Floor Exercises) भी कहा जाता है. किसी भी उम्र की महिला यह एक्सरसाइज कर सकती हैं. वहीं पुरुष भी इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं.