जून 2022 को कौन सा त्यौहार है? - joon 2022 ko kaun sa tyauhaar hai?

June Calendar 2022 Vrat Festivals:  साल 2022 का पांचवां महीना मई जल्दी ही समाप्त होने वाला है। इसके बाद जून शुरू होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, जून के पहले दिन ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि रहेगी। इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग नाम का शुभ योग भी बन रहा है।

जून 2022 को कौन सा त्यौहार है? - joon 2022 ko kaun sa tyauhaar hai?

जून 2022 को कौन सा त्यौहार है? - joon 2022 ko kaun sa tyauhaar hai?

Ujjain, First Published May 27, 2022, 9:48 AM IST

उज्जैन. जून 2022 में ज्येष्ठ और आषाढ़ मास रहेंगे। कई प्रमुख हिंदू व्रत-त्योहार इस महीने में मनाए जाएंगे। साथ ही कई ग्रह भी इस महीने राशि बदलेंगे, जिससे शुभ-अशुभ योग बनेंगे। जून की शुरूआत में ज्येष्ठ मास होने से बड़ा मंगल का व्रत भी किया जाएगा, वहीं दो एकादशी तिथि भी इस महीने में रहेगी। साथ ही निर्जला एकादशी, गंगा दशहरा आदि प्रमुख त्योहार भी इस महीने में मनाए जाएंगे। आगे जानिए जून 2022 में मनाए जाने वाले प्रमुख व्रत-त्योहार की जानकारी… 

2 जून, गुरुवार- रंभा तीज
8 जून, बुधवार- महेश जयंती (Mahesh Navami 2022)
9 जून, गुरुवार- गंगा दशहरा (Ganga Dussehra 2022)
10 जून, शुक्रवार- निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi 2022)
12 जून, रविवार- रवि प्रदोष व्रत
14 जून, मंगलवार- ज्येष्ठ पूर्णिमा, संत कबीर जयंती
17 जून, शुक्रवार- गणेश चतुर्थी व्रत
24 जून, शुक्रवार- योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi 2022)
26 जून, रविवार- रवि प्रदोष व्रत
28 जून, मंगलवार- हरहारिणी अमावस्या (Halahari Ekadashi 2022)
29 जून, बुधवार- स्नान-दान अमावस्या
30 जून, गुरुवार- गुप्त नवरात्रि आरंभ

जून के 5 प्रमुख त्योहार
1. धर्म ग्रंथों के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महेश नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 8 जून को है। वैसे तो ये पर्व सभी लोग मनाते हैं, लेकिन माहेश्वरी समाज द्वारा ये पर्व विशेष रूप से मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति हुई थी। 
2. धर्म ग्रंथों के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा या गंगा दशमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 9 जून को है। मान्यता है कि इसी तिथि पर देवनदी गंगा धरती पर प्रकट हुई थी।
3. निर्जला एकादशी को साल की सबसे बड़ी एकादशी कहा जाता है। इसे भीमसेनी एकादशी भी कहते हैं। इस बार ये तिथि 10 जून को है। कहते हैं पूरे साल की एकादशी का फल सिर्फ इस एक एकादशी व्रत को करने से मिल जाता है।
4. आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी कहते हैं। ये एकादशी 24 जून को है। मान्यता है यह व्रत सभी तरह के पापों से मुक्ति दिलाता है। 
5. 28 जून को हलहारिणी अमावस्या रहेगी। ये अमावस्या किसानों के लिए बहुत खास है। इस दिन किसान अपने हल सहित अपने अन्य औजारों की पूजा करते हैं।

ये भी पढ़ें-

Somvati Amavasya 2022: साल की अंतिम सोमवती अमावस्या 30 मई को, पितृ दोष शांति के लिए करें ये उपाय


Somvati Amavasya 2022 date: सोमवती अमावस्या पर 6 शुभ योग, वृषभ राशि में सूर्य-चंद्र की जोड़ी से मिलेगा फायदा

Somvati Amavasya 2022: कब है सोमवती अमावस्या, इस दिन कौन-सा दुर्लभ योग बन रहा है? जानिए इस तिथि का महत्व

 

Last Updated May 27, 2022, 9:48 AM IST

  • जून 2022 को कौन सा त्यौहार है? - joon 2022 ko kaun sa tyauhaar hai?

    जानिए जून महीने के प्रमुख व्रत त्योहार की तिथि और महत्व

    जून महीने की शुरुआत ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन बुधवार से हो रही है। साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। महीने की शुरुआत में ही रंभा तृतीया का व्रत किया जाएगा और फिर गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, संत कबीर जयंती, वट सावित्री व्रत आदि व्रत-त्योहार भी इसी महीने आने वाले हैं। इन सभी व्रत त्योहारों का धार्मिक दृष्टि से काफी महत्व है। इस बार जून के महीना इसलिए भी खास है क्योंकि इस महीने एक नहीं बल्कि दो भगवान विष्णु का प्रिय एकादशी व्रत रखा जाएगा। पहली निर्जला एकादशी और दूसरी महीने के अंतिम दिनों में योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। साथ ही इस महीने ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल का व्रत भी किया जाएगा और कई ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा। इस वजह से जून का महीना भक्तों के लिए बड़ा ही उत्तम माना जा रहा है। आइए जानें इस महीने आने वाले प्रमुख त्योहारों की तिथि और उनका धार्मिक दृष्टि से क्या महत्व है।

  • जून 2022 को कौन सा त्यौहार है? - joon 2022 ko kaun sa tyauhaar hai?

    रंभा तृतीया व्रत (2 जून, गुरुवार)

    ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रंभा तृतीया का व्रत किया जाता है। इस बार यह शुभ तिथि 2 जून दिन गुरुवार को है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और संतान की उन्नति के लिए यह व्रत रखती हैं। कुंवारी कन्याएं भी इस दिन अच्छे वर की कामना के लिए रंभा तृतीया व्रत रखती है। इस दिन अप्सरा रंभा की पूजा की जाती है और रंभा ने इस व्रत को सौभाग्य के लिए किया था।

    करियर में उन्नति के लिए बुधवार को करें ये उपाय और दान

  • जून 2022 को कौन सा त्यौहार है? - joon 2022 ko kaun sa tyauhaar hai?

    श्री गंगा दशहरा (9 जून, गुरुवार)

    ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह शुभ तिथि 9 जून दिन गुरुवार को है। यह तिथि बहुत सौभाग्यशाली मानी जाती है क्योंकि इस तिथि पर ही मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर मनुष्यों का उद्धार करने के लिए आईं थी। तभी से इस तिथि पर गंगा पूजन की परंपरा शुरू हुई है। मान्यता है कि इस शुभ तिथि पर गंगा में स्नान करने से भी पाप नष्ट हो जाते हैं और मुक्ति मिलती है।

    भाग्य को बलवान बनाने के लिए करें ये काम, कम मेहनत में पाएंगे बड़ी सफलता

  • जून 2022 को कौन सा त्यौहार है? - joon 2022 ko kaun sa tyauhaar hai?

    निर्जला एकादशी (11 जून, शनिवार)

    ज्येष्ठ मास की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी का व्रत किया जाता है। पुराणों में निर्जला एकादशी के व्रत का काफी महत्व बताया गया है। इस व्रत में पानी पीना वर्जित होता है इसलिए इसे निर्जला एकादशी कहते हैं। इस व्रत को करने से भगवान विष्णु की आशीर्वाद प्राप्त होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। बताया जाता है कि अगर आप साल में पड़ने वाली 24 एकादशी का व्रत नहीं कर पा रहे हैं तो निर्जला एकादशी का व्रत करके सभी एकादशियों का पुण्य फल प्राप्त कर सकते हैं।

    नौकरी व्यवसाय में उन्नति के लिए ऐसे जूते पहनना फायदेमंद, आप भी ट्राई करके देखें

  • जून 2022 को कौन सा त्यौहार है? - joon 2022 ko kaun sa tyauhaar hai?

    संत कबीर जयंती (14 जून, गुरुवार)

    प्रत्येक वर्ष की ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को संत कबीर जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस बार उनकी जयंती 14 जून को है। संत कबीर का जन्म सन् 1440 में वाराणसी में हुआ था। उस वक्त हर जगह केवल पाखंड का बोलबाला था। कबीर ने उस पाखंड के खिलाफ आवाज उठाई और लोगों के अंदर भक्ति भाव का संचार किया इसलिए उनको प्रथम विद्रोही संत कहा जाता है। उनका पूरा जीवन पाखंड और अंधविश्वास का विरोध करते हुए अमृतवाणी से लोगों को एकता का पाठ पढ़ाया।

    सोते समय अपने आस-पास न रखें इन चीजों को, होता है अशुभ प्रभाव

  • जून 2022 को कौन सा त्यौहार है? - joon 2022 ko kaun sa tyauhaar hai?

    वट सावित्री व्रत पूर्णिमा अनुसार (14 जून, गुरुवार)

  • जून 2022 को कौन सा त्यौहार है? - joon 2022 ko kaun sa tyauhaar hai?

    योगिनी एकादशी (24 जून, शुक्रवार)

    आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी या शयनी एकादशी का व्रत किया जाता है। इस व्रत को पापों से मुक्ति कर सुख प्रदान करने वाला माना गया है। यह व्रत इस पृथ्वी लोक पर भोग और परलोक में मुक्ति देने वाला माना गया है। योगिनी एकादशी का व्रत तीनों में लोकों में मुक्ति प्रदान करता है। भगवान कृष्ण ने इस व्रत के बारे में कहा है कि योगिनी एकादशी का व्रत करने पर 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर फल मिलता है।

    लाल किताब के उपाय बचाएंगे कष्ट और आर्थिक परेशानी से

  • जून 2022 को कौन सा त्यौहार है? - joon 2022 ko kaun sa tyauhaar hai?

    मासिक शिवरात्रि (27 जून, सोमवार)

    प्रत्येक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। यह व्रत महाशिवरात्रि के समान ही फलदायी माना गया है। हर महीने में पड़ने के कारण इसको मासिक शिवरात्रि कहा जाता है। भगवान शिव को समर्पित इस व्रत को करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और व्यक्ति को भोग व मोक्ष की प्राप्ति होती है।

    पारद शिवलिंग की पूजा के इतने फायदे, जानेंगे तो जरूर घर लाएंगे

जून 2022 में कौन सा त्यौहार है?

June 2022 Vrat And Festivals : जून के महीने में निर्जला एकादशी पड़ रही है। निर्जला एकादशी का व्रत 11 जून दिन शनिवार को रखा जाएगा। इसे भीमसेनी एकादशी भी कहते हैं। यह ज्येष्ठ महीने में शुक्ल पक्ष के दौरान 11 वें चंद्र दिवस (एकादशी) को पड़ती है।

जून महीने में कौन कौन से त्योहार आते हैं?

जानिए किस दिन कौन सा पर्व मनाया जाएगा. व्रत और त्योहारों के लिहाज से जून का महीना (June Month 2022) इस बार काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से ये साल का छठवां महीना है, जिसकी शुरुआत ज्येष्ठ माह की द्वितीया तिथि से होने जा रही है.

5 जून 2022 को कौन सा त्यौहार है?

Todays 5 June 2022 Sunday: 5 जून 2022, दिन रविवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि, अश्लेषा नक्षत्र की शुरुआत होगी. चंद्रमा- कर्क राशि में और सूर्य वृष राशि में विराजमान हैं. अभिजित मुहूर्त का समय होगा दोपहर 11.52 से 12.47 बजे तक. इस दौरान आप कोई भी महत्वपूर्ण या कोई शुभ काम करना चाहें तो कर सकते हैं.

10 जून 2022 को कौन सा त्यौहार है?

आज का पंचांग, 10 जून 2022: निर्जला एकादशी व्रत आज, जानें शुभ-अशुभ समय एवं राहुकाल