हमें खाना खाते समय पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? - hamen khaana khaate samay paanee kyon nahin peena chaahie?

हिंदी न्यूज़Health Tips: खाना खाते वक्त पानी पीना जानें कितना है सहीHealth Tips: खाना खाते वक्त पानी पीना जानें कितना है सही  हमने माता-पिता, दादा-दादी या अन्य बड़े-बूढ़ों से कई बार सुना है कि भोजन करते समय पानी नहीं पीना चाहिए। यह पाचन के लिए बुरा है। बहरहाल, यह उन भ्रांतियों में से एक है जो एक पीढ़ी से दूसरी...

हमें खाना खाते समय पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? - hamen khaana khaate samay paanee kyon nahin peena chaahie?

Show

AnuradhaMyupchar,नई दिल्लीTue, 21 Jan 2020 12:57 PM

हमें फॉलो करें

ऐप पर पढ़ें

 

हमने माता-पिता, दादा-दादी या अन्य बड़े-बूढ़ों से कई बार सुना है कि भोजन करते समय पानी नहीं पीना चाहिए। यह पाचन के लिए बुरा है। बहरहाल, यह उन भ्रांतियों में से एक है जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक चली गई हैं और लोग इसे सच मानते हैं। कई लोगों का मानना है कि खाते समय पानी पीना भोजन को पचाने वाले खास रस (डाइजेस्टिव जूस) को पतला करता है, भोजन के टूटने में दखल देता है, पोषक तत्वों के पाचन में बाधा पैदा करता है। ऐसा करने से पेट फूलने लगता है। सच्चाई यह है कि ये सभी दावे आधारहीन हैं। भोजन के दौरान पानी पीना वास्तव में पाचन प्रक्रिया को सुचारू बनाने में मदद कर सकता है।

www.myUpchar.com से जुड़े आयुर्वेदिक डॉक्टर डॉ. लक्ष्मीदत्ता शुक्ला का कहना है कि कई डॉक्टर भोजन के बीच में पानी पीने की सलाह नहीं देते हैं, लेकिन आयुर्वेद इस बात का समर्थन नहीं करता है। आयुर्वेद के अनुसार, भोजन के बीच में पानी पी सकते हैं।

साथ ही यह समझने के लिए कि पानी पाचन में कैसे मदद करेगा, लोगों को सबसे पहले सामान्य पाचन प्रक्रिया को समझने की जरूरत है। जैसे ही हम खाना चबाना शुरू करते हैं तो मुंह में पाचन शुरू हो जाता है। लार में एंजाइम होते हैं जो भोजन में शामिल होते हैं और इसे तोड़ने में मदद करते हैं। इसके बाद भोजन भोजन नली से नीचे चला जाता है, जहां शरीर में मौजूद अम्लीय गैस्ट्रिक जूस इसमें मिलते हैं। इससे भोजन एक मोटे तरल में बदल जाता है। अब यह छोटी आंत में जाता है, जहां अग्नाशय से पाचन एंजाइम और लिवर से पित्त एसिड मिलाया जाता है। यह पाचन का वह चरण है, जहां पोषक तत्वों का अवशोषण 75 प्रतिशत होता है। केवल एक छोटा सा हिस्सा बड़ी आंत में पहुंचता है और फिर उत्सर्जित होता है। भोजन को पचाने की यह पूरी पाचन प्रक्रिया 24 से 72 घंटे तक चलती है। रक्त प्रवाह से, पोषक तत्व आपके शरीर के कई जगहों पर जाते हैं।

क्या पानी से पाचन समस्याएं होती है? इसके जवाब में कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों का जवाब 'नहीं' है। वे इस दावे का खंडन करते हैं कि पानी पेट में डाइजेस्टिव जूस को पतला करेगा। वे कहते हैं कि आपके पेट में पानी भोजन के पाचन में बाधा नहीं बनेगा।

पेट में पानी का पाचन आमतौर पर लगभग 20 मिनट तक होता है। तो, कोई भी संभावित डाइलूशन क्षणिक होगा और भोजन के पाचन को प्रभावित नहीं करेगा। पानी एंजाइम गतिविधि में हस्तक्षेप नहीं करेगा, क्योंकि एंजाइम पानी की उपस्थिति की परवाह किए बिना भोजन को तोड़ देंगे। भोजन के दौरान पानी पीने से पेट की अम्लता भी प्रभावित नहीं होती है। आप पेट में एक विशेष भोजन को पचाने के लिए उतने ही एसिड का उत्पादन करेंगे। भोजन के साथ पानी पीने से पेट खाली होने की दर प्रभावित नहीं होती है।

भोजन करते समय पानी पीना पाचन प्रक्रिया में वास्तव में सहायता कर सकता है। चबाने के दौरान भोजन को नरम करने में मदद कर सकता है और भोजन नली में नीचे ले जाना आसान बनाता है। यह मलत्याग में भी सहायता कर सकता है। मल को नरम बनाकर और आंत के माध्यम से आगे बढ़ने में मदद करता है।

अधिक जानकारी के लिए देखें: https://www.myupchar.com/tips/how-much-water-to-drink-in-a-day-in-hindi/drinking-water-before-during-or-after-a-meal

कामिनेनी अस्पताल, हैदराबाद के वरिष्ठ सामान्य चिकित्सक और मधुमेह विशेषज्ञ डॉक्टर मुक्शीथ कादरी (Dr.Muqshith Quadri, Senior General Physician & Diabetologist, Kamineni Hospitals, Hyderabad) से विस्तार से जानते हैं खाना खाने के बाद पानी कब पीना चाहिए? साथ ही खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने के नुकसान भी जानें-

खाना खाने के बाद पानी कब पीना चाहिए? (When Should we Drink Water After Eating Food)

डॉक्टर मुक्शीथ कादरी बताते हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद कभी पानी नहीं पीना चाहिए। खाने को पचाने में लगभग 2 घंटे लगते हैं, इस बीच पानी पीने का असर पाचन तंत्र पर पड़ता है। इसलिए आपको खाना खाने के करीब 45-60 मिनट बाद पानी पीना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि खाना खाने से आधे घंटे पहले पानी पी लें। खाना खाने के दौरान पानी पीने से बचें। खाना के साथ या खाने के तुरंत बाद पानी पीने से एसिडिटी, ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

हमें खाना खाते समय पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? - hamen khaana khaate samay paanee kyon nahin peena chaahie?

सही टाइम पर पानी पीने के फायदे (Khana Khane ke Baad Pani Na Pine ke Fayde)

  • 1.खाना खाने के एक घंटे बाद पानी पीने से वजन नियंत्रण में रहता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो खाने के दौरान पानी पीने से बचें। 
  • 2.खाना खाने के बाद सही समय पर पानी पीने से पाचन सही रहता है। पाचन तंत्र मजबूत रहता है।
  • 3.खाना खाने के एक घंटे बाद पानी पीने से पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है। गैस और एसिडिटी की समस्या नहीं होती है। 
  • 4.खाना खाने के बाद तुंरत पानी न पीने से शरीर भोजन में मौजूद पोषक तत्वों को अच्छी तरह से अवशोषित करता है। 

इसे भी पढ़ें - हार्ट की सेहत में गड़बड़ होने पर दिखते हैं ये 11 लक्षण, बिल्कुल न करें नजरअंदाज

खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने के नुकसान (Side Effects of Drinking Water After Meal)

  • खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं। मोटापे से बचने के लिए खाना खाने के करीब 1 घंटे बाद पानी पीना चाहिए। खाना खाने के बाद पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है।
  • खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से खाना ठीक से पचता नहीं है। ऐसे में भोजन में मौजूद ग्लूकोज सड़कर चर्बी में बदल जाता है। 
  • खाना खाने के बाद पानी पीने से शरीर में इस ब्लड शुगर लेवल की मात्रा बढ़ सकती है। इस स्थिति में डायबिटीज होने का जोखिम बढ़ जाता है। डायबिटीज रोगियों को खाने के तुरंत बाद पानी कभी नहीं पीना चाहिए।
  • खाना खाने के तुरंत बाद खाना सही से डायजेस्ट नहीं होता है। ऐसे में लोगों को अपच, गैस का शिकार होना पड़ता है। 
  • तला-भुना खाने के बाद पानी पीने से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं अगर आप रोजाना खाना खाने के बाद पानी पीते हैं, तो यह अल्सर का कारण भी बन सकता है।
  • खाना खाने के बाद पानी पीने से महत्वपूर्ण पाचक रस और एंजाइम भी सीधे पानी में घुल जाते हैं। इससे शरीर में एंजाइमों की कमी होने लगता है, शरीर में एसिड का स्तर बढ़ जाता है। इससे एसिडिटी, ब्लोटिंग और सीने में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें - दिल के रोगों को बढ़ावा देने वाले 5 अजीब कारण, जिनका दिल से नहीं कोई सीधा कनेक्शन

खाना खाने के बाद तुरंत पानी पीने से हमेशा बचना चाहिए। क्योंकि इससे तरह-तरह की समस्याएं हो सकती हैं। स्वस्थ रहने के लिए हमेशा खाना खाने के एक घंटे बाद पानी पीना चाहिए। साथ ही पानी कभी भी खड़े होकर नहीं पानी चाहिए। बैठकर ही पानी पीना चाहिए।

खाना खाते समय क्यों नहीं पानी पीना चाहिए?

खाना खाने के करीब आधा घंटे के बाद ही पानी पीना चाहिए क्योंकि हमारा खाना पचने में करीब 2 घंटे लग जाते हैं। जब शरीर में खाना पच रहा होता है, उस वक्त शरीर में तरल-ठोस पदार्थ का एक अनुपात बना रहना चाहिए। जब हम खाना खाने के बाद पानी पीते हैं तो ये अनुपात बिगड़ जाता है और खाना पचाने में लगते वाला वक्त बढ़ जाता है।

क्या हम खाना खाते समय पानी पी सकते हैं?

जब हम खाना खाते हैं और खाने के दौरान ही पानी पीते हैं तो भोजन का डायजेशन सही से नहीं हो पाता है। जानकारों की मानें तो खाना खाने के दौरान पानी पीने से वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। जब हम खाना खाते हैं और खाने के दौरान ही पानी पीते हैं, तो भोजन का डायजेशन सही से नहीं हो पाता है।

खाना खाकर पानी ना पीने से क्या होता है?

इसलिए आपको खाना खाने के करीब 45-60 मिनट बाद पानी पीना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि खाना खाने से आधे घंटे पहले पानी पी लें। खाना खाने के दौरान पानी पीने से बचें। खाना के साथ या खाने के तुरंत बाद पानी पीने से एसिडिटी, ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

खाना खाने के बाद पानी कब तक नहीं पीना चाहिए?

खाना खाने के करीब आधे घंटे पहले पानी पी लें. इसके बाद पानी पीने से भूख नहीं लगती और ब्लोटिंग हो सकती है. खाना खाने के दौरान अगर गला सूखे तो एक दो घूंट पानी पीएं, उससे अधिक नहीं. खाना खाने के बाद कम से कम आधे घंटे तक पानी न पिएं.