गले में लाल धागा पहनने से क्या होता है? - gale mein laal dhaaga pahanane se kya hota hai?

  • गले में लाल धागा पहनने से क्या होता है? - gale mein laal dhaaga pahanane se kya hota hai?

    हिंदू धर्म में इन 5 धागों का विशेष महत्व, ये हैं लाभ

    आपने देखा होगा कि कुछ लोग लाल धागा, काला धागा, केसरिया धागा अपनी कलाईयों या गले में धारण करते हैं। इन धागों को धारण के पीछे लोगों की कुछ मान्यताएं होती हैं। आइए देखें अलग-अलग रंग के धागों का हिंदू धर्म में क्या है महत्व और इनके क्या लाभ बताए गए हैं।

  • गले में लाल धागा पहनने से क्या होता है? - gale mein laal dhaaga pahanane se kya hota hai?

    पीला धागा

    अगर किसी की कुंडली में बृहस्पति कमजोर हो तो पीला धागा पहनकर बृहस्पति मजबूत किया जा सकता है। ऐसी मान्यता है कि पीला धागा धारण करने से व्यक्ति में एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ता है। यह वैवाहिक जीवन के सुख के लिए भी शुभ माना गया है।

  • गले में लाल धागा पहनने से क्या होता है? - gale mein laal dhaaga pahanane se kya hota hai?

    जनेऊ

    जनेऊ तीन धागों वाला एक सूत्र होता है। तीन सूत्रों वाले यज्ञोपवीत को गुरु दीक्षा के बाद हमेशा धारण किया जाता है। वैज्ञानिक दृष्टि से जनेऊ स्वास्थ्य और पौरुष के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। जनेऊ को धारण करने से हृदय रोग की आशंका कम हो जाती है।

  • गले में लाल धागा पहनने से क्या होता है? - gale mein laal dhaaga pahanane se kya hota hai?

    केसरिया धागा

    केसरिया, हिंदुओं के लिए सबसे पवित्र रंग माना जाता है। केसरिया रंग के सूत्र और वस्त्र सामान्यतया संन्यासी धारण करते हैं। यह रंग आध्यात्मिक भावनाओं की वृद्धि करने वाला और मुक्ति की ओर ले जाने वाला माना गया है। इस रंग का संबंध भी गुरु ग्रह से माना जाता है।

  • गले में लाल धागा पहनने से क्या होता है? - gale mein laal dhaaga pahanane se kya hota hai?

    काला धागा

    काला धागा शनि और राहु से संबंधित माना गया है। इसका संबंध भैरो से भी माना जाता है। काले रंग के धागों का प्रयोग बुरी नजर और नकारात्क ऊर्जा से बचने के लिए किया जाता है। वैष्णो देवी से श्रद्धालु भैरो का काला धागा अच्छे स्वास्थ्य के लिए लाते हैं।

  • गले में लाल धागा पहनने से क्या होता है? - gale mein laal dhaaga pahanane se kya hota hai?

    कलावा बांधने के लाभ

    हिंदू धर्म में प्रत्येक धार्मिक कर्म यानि पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन आदि से पहले पुरोहित यजमान की कलाई में कलावा बांधते हैं। कलावा को मौली और रक्षासूत्र भी कहते हैं। माना जाता है कि कलाई पर इसे बांधने से जीवन में आने वाले संकट से रक्षा होती है। कलावा बांधने से त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश का आशीर्वाद मिलता है। मान्यता है कि कलावा बांधने से ब्लड प्रेशर, हृदय संबंधी रोग, डायबिटीज से काफी बचाव होता है।

मेष राशि वालों के लिए लाल धागा पहनना काफी शुभ माना गया है। इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल होने के कारण इन लोगों को मंगलवार के दिन यह धागा पहनना चाहिए।

‘लाल धागा’ जिसे काफी शुभ माना गया है। किसी भी तरह की पूजा बिना इस धागे के पूरी नहीं होती है। लोग किसी शुभ काम या फिर पूजा-पाठ में हाथों की कलाई पर इस धागे को जरूर बांधते हैं। अध्यात्म की नजर में इसका काफी महत्व माना गया है। पंडित लोग तो इस धागे को बांधते समय कुछ मंत्रों का भी उच्चारण करते हैं। वैसे तो रक्षा सूत्र कहे जाने वाले इस लाल धागे को हर कोई अपने हाथों में बांध लेता है। लेकिन ज्योतिष अनुसार कुछ ऐसी राशियां है जिनके लिये यह धागा पहनना विशेष रूप से लाभकारी साबित होता है…

– मेष राशि वालों के लिए लाल धागा पहनना काफी शुभ माना गया है। इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल होने के कारण इन लोगों को मंगलवार के दिन यह धागा अपने हाथ में पहन लेना चाहिए। इससे आपको धन की प्राप्ति होगी और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

– कर्क राशि के जातकों के लिए भी लाल धागा काफी शुभ माना गया है। यह धागा इन राशि वालों के व्यापार के क्षेत्र में काफी लाभकारी होता है। इससे करियर में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

– मिथुन राशि वालों को लाल धागा अपनी हथेली में बांधना अच्छा माना जाता है। इससे आप अपने शत्रुओं से होने वाले नुकसान से बच सकते हैं और हनुमान जी की कृपा आप लोगों पर बनी रहती है।

[bc_video video_id=”5974771978001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

– मकर राशि के जातकों को शनिवार के दिन यह धागा अपने हाथ में बांधना चाहिए। इससे तुरंत शुभ फल प्राप्त होने लगेंगे। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना बढ़ जाती है और परिवार का माहौल भी सुखद रह सकता है। मकान और वाहन खरीदने के शुभ योग बनने लगेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए भी यह धागा विशेष हितकारी साबित हो सकता है।

– सिंह राशि के जातकों को साफ दिल से किसी मंदिर में जाकर लाल धागा दाहिने हाथ पर किसी पंडित से बंधवा लेना चाहिए। साथ ही उस पंडित को दक्षिणा जरूर दें।

लाल धागा गले में पहनने से क्या होता है?

लाल धागा बांधने से माता लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती हैं. वहीं हनुमान जी भी व्यक्ति के सभी संकटों को हर लेते हैं. इसी के साथ लाल धागा चूंकि शुभता का प्रतीक होता है. इसलिए लाल रंग का धागा पहनते ही आपके साथ सकारात्मक उर्जा जुड़ जाती है.

गले में कौन से कलर का धागा पहनना चाहिए?

शनि की बुरी नजर से बचने के लिए ज्योतिष शास्त्र में काले रंग का धागा गले में धारण करने की सलाह दी जाती है.

लाल धागा कब बांधना चाहिए?

अब जानते हैं लाल धागा किस दिन बांधना चाहिए- धार्मिक दृष्टि के अनुसार, लाल धागा मंगलवार के दिन पहनना शुभ होता है। हाथ में कलावा या लाल धागा पहनने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

लाल धागा बांधने से क्या फायदा?

लाल धागा पहनने के लाभ.
धार्मिक मान्यता के अनुसार हाथ में कलावा या लाल धागा बांधने से माता लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं।.
इसके साथ ही हनुमान जी की कृपा भी प्राप्त होती है।.
मंगल का रंग लाल होता है, तो लाल रंग बांधने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।.
लाल रंग का धागा धारण करने से आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त होता है।.