भारत में सर्वाधिक तांबा उत्पादन करने वाला राज्य कौन सा है? - bhaarat mein sarvaadhik taamba utpaadan karane vaala raajy kaun sa hai?

भारत में सर्वाधिक तांबा उत्पादन करने वाला राज्य कौन सा है? - bhaarat mein sarvaadhik taamba utpaadan karane vaala raajy kaun sa hai?

भारत में सीसा, जस्ता, तांबा एवं चाँदी के भण्डार :- भारत में सीसा, जस्ता, तांबा एवं चाँदी के भण्डार प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। राजस्थान, सिक्किम, मध्य प्रदेश, झारखण्ड आदि राज्यों में सीसा, जस्ता, तांबा एवं चाँदी के भण्डार पाए जाते हैं।

  • भारत में सीसा, जस्ता, तांबा एवं चाँदी के प्रमुख भण्डार
    • सीसा एवं जस्ता (Lead and Zinc)
    • तांबा (Copper)
    • चाँदी (Silver)

भारत में सीसा, जस्ता, तांबा एवं चाँदी के प्रमुख भण्डार

सीसा एवं जस्ता (Lead and Zinc)

  • सीसा एवं जस्ता को जुड़वा खनिज भी कहा जाता है क्योंकि ये साथ-साथ ही पाए जाते हैं।
  • सीसा एवं जस्ता के प्राकृतिक भण्डार एवं उत्पादन में राजस्थान राज्य प्रथम स्थान पर है।
  • भारत में जस्ता का 92% भण्डार एवं सीसे का 50% भण्डार राजस्थान में पाया जाता है।
  • राजस्थान के उदयपुर जिले की “जावर की खान” सीसे-जस्ते की सबसे बड़ी खान है।
  • भारत में सीसा-जस्ता का निष्कर्षण Hindustan Zinc Ltd द्वारा किया जाता है।
  • सीसा का सर्वाधिक उपयोग लोहा-इस्पात उद्योग में किया जाता है।
  • जस्ते का उपयोग लोहे को जंगरोधी बनाने में किया जाता है। उदाहरण के लिए रेल की पटरियों में।
  • सीसा का प्रमुख अयस्क गैलेना है।
  • जस्ता का प्रमुख अयस्क स्फलेराइट है।
  • भारत में सीसे-जस्ते की प्रमुख खाने निम्नवत है-
    1. राजस्थान
      उदयपुर जिला- जावर की खान।
      चित्तौड़गढ़ जिला- रामपुरा आगूचा की खान।
    2. सिक्किम– भोटांग एवं पाचेयखानी की खान।

तांबा (Copper)

  • मानव सभ्यता द्वारा सबसे पहले प्रयोग की जाने वाले धातु।
  • भारत में तांबे को पाषाण काल से ही प्रयोग किया जा रहा है।
  • तांबे के प्रमुख अयस्क चालकोपायराइट, चलकोसाइट एवं बोनाईट।
  • हड़प्पा सभ्यता की प्रमुख धातु कांसा थी, जिसे तांबे में टिन को मिला कर बनाया जाता था। तांबा+टिन=कांस्य।
  • तांबा में जस्ता को मिला कर पीतल बनाया जाता है। तांबा+जस्ता=पीतल।
  • भारत में प्राकृतिक भण्डार तथा उत्पादन की दृष्टि से सर्वाधिक उत्पादन मध्य प्रदेश राज्य में होता है तथा राजस्थान दूसरे स्थान पर है।
  • भारत में तांबे की प्रमुख खाने निम्नवत है-
    1. राजस्थान
      झुंझुनू जिला- खेतड़ी की खान।
      अलवर जिला- खो दरीबा की खान।
    2. मध्य प्रदेश
      बालाघाट जिला- मलाजखण्ड की खान।
    3. झारखण्ड
      सिंहभूम जिला- मोसाबानी की खान।
    4. सिक्किम
      रंगपो, भोटांग एवं पाचेयखानी की खान।

चाँदी (Silver)

  • भारत में चाँदी की स्वतंत्र खाने (जहां केवल चाँदी का निष्कर्षण हो) नहीं पायी जाती है।
  • भारत में चांदी प्रायः सीसा-जस्ते के साथ अथवा सोने के साथ मिश्रित रूप में पाया जाता है। अतः इसका निष्कर्षण भी Hindustan Zinc Ltd द्वारा किया जाता है।
  • राजस्थान में उदयपुर जिले में जावर की खान में सीसा-जस्ता के साथ कुछ मात्रा में चाँदी भी पायी जाती है।
  • भारत में चाँदी का सर्वाधिक उत्पादन राजस्थान राज्य के चित्तौड़गढ़ जिले में होता है।
  • कुछ मात्रा में चाँदी कर्नाटक की कोलार खान से भी प्राप्त की जाती है।

इन्हें भी पढ़ें —

  • भारत में मैंगनीज, बॉक्साइट तथा सोने के भण्डार
  • भारत में लौह अयस्क

Geography Notes पढ़ने के लिए — यहाँ क्लिक करें
मात्र ₹399 में हमारे द्वारा निर्मित महत्वपुर्ण Geography Notes PDF खरीदें - Buy Now

तांबा उत्पादन में भारत का कौन सा राज्य प्रथम स्थान पर है?

भारत में तांबा के उत्पादन में प्रथम तीन राज्य मध्यप्रदेश, राजस्थान और झारखंड |

कौन सा राज्य तांबे का सबसे बड़ा उत्पादक है?

Detailed Solution मध्य प्रदेश भारत में तांबे का सबसे बड़ा उत्पादक है। भारत में तांबे का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक राजस्थान है। भारत तांबे का शुद्ध आयातक है। विश्व स्तर पर भारत तांबे के उत्पादन में 30वें स्थान पर आता है

तांबा उत्पादन में भारत का कौन सा स्थान है?

(2) राजस्थान - यहाँ देश का सर्वाधिक तांबा (19.9 प्रतिशत) संचित हैं। तांबा उत्पादन में राजस्थान राज्य का भारत में द्वितीय स्थान है। सन् 2013-14 में यहाँ 10.0 लाख मी. टन तांबा उत्पादित किया गया जो देश के कुल उत्पादन का 26.9 प्रतिशत है।

तांबा के उत्पादन में झारखंड का कौन सा स्थान है?

Q. तांबा के उत्पादन में झारखंड का कौन सा स्थान है? Notes: तांबा उत्पादन में झारखंड भारत का अग्रणी राज्य है।