पाठ्यक्रम का शिक्षा में क्या महत्व है? - paathyakram ka shiksha mein kya mahatv hai?

शिक्षण में पाठ्यक्रम का क्या महत्व है?

सफल शिक्षण के लिए यह आवश्यक है कि अध्यापक को उचित शिक्षण विधियों का ज्ञान हो। यह ज्ञान अध्यापक को पाठ्यक्रम ही प्रदान करता हैपाठ्यक्रम ही विभिन्न कक्षाओं के लिए विभिन्न प्रकार की शिक्षण सामग्री ओं का निर्धारण करता है तथा उन विभिन्न प्रकार की शिक्षण सामग्रियों के लिए विभिन्न प्रकार की शिक्षण विधियों का निरूपण करता है

पाठ्यक्रम का क्या महत्व है?

पाठ्यक्रम इसके लिए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश करती हैं। बच्चों के अच्छे व्यवहार, बोली, परोपकार की भावना, नैतिकता की भावना, आदि द्वारा ही एक अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण होता है पाठ्यक्रम इन सभी का ध्यान रखते हुए विद्यालयों में बच्चों के व्यक्तित्व के विकास में सहायक सिद्ध होता है।

पाठ्यक्रम क्या है इसकी आवश्यकता एवं महत्व को समझाइए?

पाठ्यक्रम का कार्य क्षेत्र अत्यंत विस्तृत हैं। विद्यालय में रहते हुए बालक जो कुछ भी शैक्षिक क्रियाएं करते हैं जो पाठ्य सहगामी क्रियाएं करते हैं तथा जो अभिरुचि की पूर्ति से संबंधित कार्य करते हैं, उन प्रवृत्तियों के आधार पर ही पाठ्यक्रम का क्षेत्र( scope of curriculum) विस्तृत होता चला जाता है।

पाठ्यक्रम से क्या तात्पर्य है पाठ्यक्रम की शिक्षा में क्या भूमिका है?

अत: पाठ्यक्रम वह साधन है, जिसके द्वारा शिक्षा व जीवन के लक्ष्यों की प्राप्ति होती है। यह अध्ययन का निश्चित एवं तर्कपूर्ण क्रम है, जिसके माध्यम से शिक्षार्थी के व्यक्तित्व का विकास होता है तथा वह नवीन ज्ञान एवं अनुभव को ग्रहण करता है।