विश्व की सबसे प्रसिद्ध नदी कौन सी है? - vishv kee sabase prasiddh nadee kaun see hai?

विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां:- हम सभी जानते हैं की किसी देश के विकास के लिए नदियों का कितना बड़ा महत्त्व है।हमारी अधिकतर सभ्यताएं नदी किनारे ही पायी गयी हैं। हमारा देश भारत कई सारी छोटी एवं बड़ी नदियों का धनी है। गंगा जिसे हम माँ का दर्जा देते हैं भारत की सबसे लंबी नदी है। जिसकी लम्बाई 2,525 किलोमीटर है।

Show

दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें – Top 10 Tallest Building in the world

विश्व की सबसे प्रसिद्ध नदी कौन सी है? - vishv kee sabase prasiddh nadee kaun see hai?
Top 20 longest River in The World in Hind

लेकिन क्या आप जानते हैं विश्व की सबसे लंबी नदी कौनसी है ?यदि नहीं तो कोई बात नहीं आज आपको इस आर्टिकल में विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां कौनसी हैं और सभी नदियों की लम्बाई कितनी है और यह सभी नदियां किस देश में हैं सभी जानकारी आपको मिल जाएगी। विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां (Top 20 longest River in The World in Hindi) से जुडी जानकरी सभी जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

Table of Contents

  • विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां
    • 1. नील नदी (लम्बाई – 6,695 किलोमीटर)
    • 2. अमेजन नदी (6,492 किलोमीटर)
    • 3. यांग्तझी नदी (6380 किलोमीटर)
    • 4. मिसीसिपी-मिसोरी-रेड-रॉक नदी (6300 किलोमीटर)
    • 5. येनिसी नदी (5540 किलोमीटर)
    • 6. पीली नदी (5,464 किलोमीटर)
    • 7. ओब नदी (4,964 किलोमीटर)
    • 8. पराना नदी (4,880 किलोमीटर )
    • 9. कांगो नदी (4,700 किलोमीटर)
    • 10. अमूर नदी (4,480 किलोमीटर)
    • 11. लेना नदी (4,294 किलोमीटर)
    • 12. मैकेंजी नदी (4,241 किलोमीटर)
    • 13. नाइजर नदी (4,180 किलोमीटर)
    • 14. मेकांग नदी (4,023 किलोमीटर)
    • 15. मिसिसिप्पी नदी (3,779 किलोमीटर)
    • 16. मिसोरी नदी (3,726 किलोमीटर)
    • 17. वोल्गा नदी (3,687 किलोमीटर)
    • 18. मादेइरा नदी
    • 19. पूरस नदी (3,207 किलोमीटर)
    • 20.साओ फ्रांसिस्को नदी (3,198 किलोमीटर)

विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां

भारत में जब भी हम सबसे लंबी नदी के बारे में बात करते हैं तो नाम गंगा नदी का आता है लेकिन विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां कौनसी हैं यह जानना भी आपके लिए जरुरी है। आज हम आपको संसार की शीर्ष 20 लंबी नदियों के बारे में बताएँगे।

नील नदी का नाम तो अपने सुना ही होगा जी हाँ अफ्रीका के विक्टोरिया झील से निकलने वाली यह नदी World की सबसे लंबी नदी है जिसकी लम्बाई 6,695 किलोमीटर (करीब 4,160 मील) है। लेकिन शायद ही आपमें से कुछ ही लोग विश्व की शीर्ष बीस लंबी नदियों के नाम जानते होंगे तो चलिए जानते हैं उन शीर्ष 20 लंबी नदियों के बारे में।

क्रम संख्यानदियों के नाम (river name)नदी की लम्बाई (length) किलोमीटर मेंदेश (country)1नील नदी (Nile River)6650 kmइथोपिया (अफ्रीका)2अमेजन नदी 6,492 kmब्राजील,कोलंबिया ,इक्वाडोर,पेरू3यांग्तझी नदी6380 kmचीन 4मिसीसिपी-मिसोरी-रेड-रॉक नदी6300 km संयुक्त राज्य अमेरिका5येनिसी नदी5540 kmमंगोलिया 6पीली नदी (yellow river)5,464 kmचीन7ओब नदी4,964 kmरूस8पराना नदी4,880 kmअमेरिका9कांगो नदी 4,700 kmअफ्रीका10अमूर नदी4,480 kmरूस और चीन11लेना नदी 4,294 kmरूस12मैकेंजी नदी4,241 km…13नाइजर नदी4,180 km…14मेकांग नदी4,023 kmचीन15मिसिसिप्पी नदी3,779 km,….16मिसोरी नदी3,726 kmसंयुक्त राज्य अमेरिका17वोल्गा नदी3,687 kmयूरोपीय रूस 18मादेइरा नदी3,238 kmदक्षिण अमेरिका19 पूरस नदी3,207 km….20साओ फ्रांसिस्को नदी3,198 kmब्राजील 

1. नील नदी (लम्बाई – 6,695 किलोमीटर)

विश्व की सबसे प्रसिद्ध नदी कौन सी है? - vishv kee sabase prasiddh nadee kaun see hai?

अफ्रीका में इथोपिया के विक्टोरिया नामक झील से नील नदी का उदगम होता है यह पूरे विश्व की सबसे लंबी नदी है। इस नदी की लम्बाई 6,695 किलोमीटर है जो की भूमध्य रेखा के दक्षिण सिरे से निकलती है और उत्तर पूर्वी अफ्रीका से होते हुए भूमध्य सागर में गिरती है। नील नदी का नाम यूनानी भाषा के शब्द नीलोस से निकला है। इस नदी की दो प्रमुख सहायक नदियां -व्हाइट नील और ब्लू नील हैं। मिस्र में नील नदी को इतेरु कहकर पुकारा जाता है जिसका अर्थ है -महान नदी।

2. अमेजन नदी (6,492 किलोमीटर)

विश्व की सबसे प्रसिद्ध नदी कौन सी है? - vishv kee sabase prasiddh nadee kaun see hai?

नील नदी के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लंबी नदी में अमेजन नदी का नाम आता है। इस नदी की लम्बाई 6,492 किलोमीटर है। पानी की मात्रा के अनुसार अमेजन नदी विश्व की सबसे बड़ी नदी है। अमेजन नदी पैरु के एंडीज पर्वतमाला से निकलती है तथा यहाँ से निकलने के बाद यह नदी ब्राजील बोलिविया, कोलंबिया तथा इक्वाडोर से होकर अंत में अटलांटिक महासागर में गिरती है।

3. यांग्तझी नदी (6380 किलोमीटर)

विश्व की सबसे प्रसिद्ध नदी कौन सी है? - vishv kee sabase prasiddh nadee kaun see hai?

अमेजन नदी के बाद विश्व के सबसे लंबी नदी में तीसरे नंबर पर यांग्तझी नदी का नाम आता है। इसकी लंबाई 6380 किलोमीटर है विश्व की तीसरी सबसे लंबी नदी होने के साथ ही यह नदी चीन तथा एशिया महाद्वीप की सबसे लंबी नदी है। यांग्तझी नदी का उदगम स्थल चीन के शिकांग के जरी हिल है। नील नदी को चांग ज्यांग तथा यांग्जी के नाम से भी जाना जाता है।

4. मिसीसिपी-मिसोरी-रेड-रॉक नदी (6300 किलोमीटर)

विश्व की सबसे प्रसिद्ध नदी कौन सी है? - vishv kee sabase prasiddh nadee kaun see hai?

मिसीसिपी-मिसोरी-रेड-रॉक नदी संयुक्त राज्य अमेरिका की सबसे बड़ी नदी है जो की लगभग 6300 किलोमीटर का सफर पूरा कर अंत में मेक्सिको की खाड़ी में गिरती है। विश्व की शीर्ष 20 लंबी नदियों में मिसीसिपी-मिसोरी-रेड-रॉक नदी चौथे स्थान पर है। यह नदी संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के मिनेसोटा राज्य की इटास्का झील ने निकलती है।

5. येनिसी नदी (5540 किलोमीटर)

विश्व की सबसे प्रसिद्ध नदी कौन सी है? - vishv kee sabase prasiddh nadee kaun see hai?

येनिसी नदी विश्व की पांचवी सबसे लंबी नदी है जिसकी कुल लंबाई 5540 किलोमीटर है। यह नदी उत्तरी एशिया के साइबेरिया क्षेत्र की प्रमुख नदियों में से एक है तथा इसका उद्गम स्थल मंगोलिया के सायन पर्वत है। सायन पर्वत से निकलने के बाद यह रूस में प्रवेश करती हो और अंत में यह नदी आर्कटिक महासागर के कारा सागर में गिरती है।

6. पीली नदी (5,464 किलोमीटर)

विश्व की सबसे प्रसिद्ध नदी कौन सी है? - vishv kee sabase prasiddh nadee kaun see hai?

येनिसी नदी के बाद लम्बाई के अनुसार छठवे स्थान पर पीली नदी आती है। पिली नदी की लंबाई 5,464 किलोमीटर (3,395 मील) है। इस नदी का अन्य नाम ‘हुआंग हो है। इसके पानी का रंग पीला होने के कारण इस नदी को पीली नदी कहकर पुकारा जाता है। पीली नदी को चीन देश का शोक भी कहा जाता है।

7. ओब नदी (4,964 किलोमीटर)

विश्व की सबसे प्रसिद्ध नदी कौन सी है? - vishv kee sabase prasiddh nadee kaun see hai?

ओब नदी विश्व की सातवीं सबसे लंबी नदी है जोकि पश्चिमी साइबेरिया क्षेत्र की एक प्रमुख नदी है इस नदी का उद्गम रूस के बियस्क शहर है इस शहर से लगभग 26 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित ‘बिया नदी और कतुन नदी के संगम से इस नदी का जन्म हुआ। यह नदी 4,964 किलोमीटर लंबी है। 

8. पराना नदी (4,880 किलोमीटर )

विश्व की सबसे प्रसिद्ध नदी कौन सी है? - vishv kee sabase prasiddh nadee kaun see hai?

दक्षिण अमेरिका की पुरमुख नदियों में से एक नदी पराना नदी है जो की विश्व की आठवीं सबसे लंबी नदी है जोकि ब्राजील, पैराग्वे तथा अर्जेंटीना से होते हुए अंत में अटलांटिक महासागर में जाकर गिरती है। पराना नदी दक्षिण अमेरिका में अमेजन नदी के बाद दूसरे नंबर की सबसे बड़ी नदी है। यह नदी 4,880 किलोमीटर लंबी है।

9. कांगो नदी (4,700 किलोमीटर)

विश्व की सबसे प्रसिद्ध नदी कौन सी है? - vishv kee sabase prasiddh nadee kaun see hai?

यह नदी 4,700 किलोमीटर लंबी है जोकि अफ्रीका की एक प्रमुख नदियों में से एक है। विश्व की सभी शीर्ष लंबी नदियों में से कांगो नदी नवें स्थान पर है। कांगो नदी को पहले जाइरे नदी नाम से भी पुकारा जाता था। यह पूर्व अफ्रीका की रिफ्ट पहाड़ियों से होकर निकलती है।

10. अमूर नदी (4,480 किलोमीटर)

विश्व की सबसे प्रसिद्ध नदी कौन सी है? - vishv kee sabase prasiddh nadee kaun see hai?

अमूर नदी विश्व की दसवीं सबसे लंबी नदी है। इसका उद्गम मंचुरिया के शिल्का नदी और अर्गुन नदी के संगम से हुआ है इस नदी का विस्तार दो देशों रूस तथा चीन की सीमा में है। अमूर नदी की लंबाई 4,480 किमी है।

11. लेना नदी (4,294 किलोमीटर)

विश्व की सबसे प्रसिद्ध नदी कौन सी है? - vishv kee sabase prasiddh nadee kaun see hai?

लेना नदी विश्व की 11 वें नंबर की सबसे लंबी नदी है जिसकी लम्बाई 4,294 किमी है। यह नदी पूर्वी साइबेरिया की एक प्रमुख नदी के रूप में जानी जाती है। इस नाड़ी का उदगम स्थल बैकाल पर्वत है जहाँ से निकलकर यह पूर्वी साइबेरिया क्षेत्र से होते हुए अंत में आर्कटिक महासागर में गिरती है।

12. मैकेंजी नदी (4,241 किलोमीटर)

विश्व की सबसे प्रसिद्ध नदी कौन सी है? - vishv kee sabase prasiddh nadee kaun see hai?

मैकेंजी नदी कनाडा की सबसे लंबी नदियों में से एक है। यह नदी ग्रेट स्लेव लेक से निकलती है। इस नदी के पानी का अधिकतर भाग कानाडा के जंगलों में देखा जाता है। यह नदी उत्तरी अमेरिका से निकल कर अंत में आर्कटिक महासागर में गिरती है। मैकेंजी नदी लगभग 4,241 किलोमीटर लंबी है।

13. नाइजर नदी (4,180 किलोमीटर)

विश्व की सबसे प्रसिद्ध नदी कौन सी है? - vishv kee sabase prasiddh nadee kaun see hai?

अफ्रीका की तीन सबसे लम्बी नदियों में से एक नदी नाइजर नदी है जो की विश्व की लंबी नदियों में 13 वें स्थान पर आती है। यह नदी अफ्रीका के सिएरा लियोन के लोहा पहाड़ियों से निकलती है और लगभग 2600 मील की दक्षिणी सहारा मरुस्थल में तय करने के बाद अंत में गिनी की खाड़ी में गिरती है। नजर नदी की 4,180 किमी लंबी है।

14. मेकांग नदी (4,023 किलोमीटर)

विश्व की सबसे प्रसिद्ध नदी कौन सी है? - vishv kee sabase prasiddh nadee kaun see hai?

यह नदी संसार की सबसे लंबी नदियों में से 14 वें नंबर पर आती है इसकी कुल लम्बाई लगभग 4,023 किमी है। मेकांग नदी चीन के तिब्बत से निकलती है तथा यहाँ से निकलकर यह नदी चीन के यूनान प्रांत से म्यांमार, थाईलैंड, लाओस तथा कंबोडिया होते हुए दक्षिणी चीन सागर में गिरती है।

15. मिसिसिप्पी नदी (3,779 किलोमीटर)

विश्व की सबसे प्रसिद्ध नदी कौन सी है? - vishv kee sabase prasiddh nadee kaun see hai?

यह नदी विश्व की सबसे लंबी नदियों में 15 वा स्थान रखती है। इस नाड़ी का स्त्रोत मिनेसोटा झील है यहाँ से निकलकर यह नदी अंत में मेक्सिको की खाड़ी में मिल जाती है। इसकी कुल लंबाई 3,779 किलोमीटर है।

16. मिसोरी नदी (3,726 किलोमीटर)

विश्व की सबसे प्रसिद्ध नदी कौन सी है? - vishv kee sabase prasiddh nadee kaun see hai?

मिसोरी नदी की कुल लंबाई 3,726 किलोमीटर है। यह नदी विश्व की 16 वीं सबसे लंबी नदी है जोकि संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की प्रमुख नदियों में से एक है। मिसोरी नदी,मिसिसिपी नदी की सहायक नदी है। मिसौरी नदी,मैडिसन, जेफरसन तथा गैलेटिन नदियों के संगम से बनी है।

17. वोल्गा नदी (3,687 किलोमीटर)

विश्व की सबसे प्रसिद्ध नदी कौन सी है? - vishv kee sabase prasiddh nadee kaun see hai?

वोल्गा नदी यूरोप की प्रमुख नदियों में से एक है जोकि 3,687 किमी लंबी है। यह नदी यूरोपीय रूस की सबसे लंबी नदी है जोकि 665 फीट ऊँची वल्डाइ पहाड़ी से निकलती है और डेल्टा का निर्माण कर अंत में केस्पियन सागर में जाकर गिरती है।

18. मादेइरा नदी

मादेइरा या मदीरा नदी साऊथ अमेरिका की एक प्रमुख नदी है जोकि 3,238 किमी लंबी है। यह नदी बोलिविया तथा ब्राजील की सीमा पर है। मादेइरा नदी को कुएरा नाम से भी जाना जाता है परन्तु पुर्तगाल में इस नदी को वहां के स्थानीय निवासियों द्वारा मदीरा तथा वुड नदी के नाम से पुकारा जाता है।

विश्व की सबसे प्रसिद्ध नदी कौन सी है? - vishv kee sabase prasiddh nadee kaun see hai?

19. पूरस नदी (3,207 किलोमीटर)

विश्व की सबसे प्रसिद्ध नदी कौन सी है? - vishv kee sabase prasiddh nadee kaun see hai?

यह विश्व की 19 वीं सबसे लम्बी नदी है जो की अमेजन नदी में विलय होती है इसकी लम्बाई 3,207 किमी है।

20.साओ फ्रांसिस्को नदी (3,198 किलोमीटर)

विश्व की सबसे प्रसिद्ध नदी कौन सी है? - vishv kee sabase prasiddh nadee kaun see hai?

यह विश्व की 20 वीं सबसे लंबी नदी है जो की ब्राजील की है। यह नदी ब्राजील के दक्षिण पश्चिम में स्थित मिनस गेरैस राज्य के कोनास्ट्रा पर्वत श्रृंखला से निकलती है। यह नदी 3,198 किलोमीटर लंबी है।

विश्व की सबसे प्रसिद्ध नदी कौन है?

1. नील नदी, अफ्रीका- यह नदी नॉर्थ-ईस्ट अफ्रीका में बहती है. यह विश्व की सबसे लंबी नदी है. इसकी लंबाई 6650 किलोमीटर यानी कि 4132 मील है.

भारत विश्व की सबसे बड़ी नदी कौन सी है?

यदि हम भारत के भीतर किसी नदी द्वारा तय की गई कुल दूरी पर विचार करें तो गंगा भारत की सबसे लंबी नदी है। गंगा नदी की लंबाई लगभग 2510 किमी है। भारतीय उपमहाद्वीप की दो प्रमुख नदियाँ - ब्रह्मपुत्र और सिंधु - कुल लंबाई में गंगा से लंबी हैं।

दुनिया की 5 सबसे लंबी नदी कौन सी है?

नाइल 6,650 किमी (4,132 मील): ... .
अमेज़ॅन 6,400 किमी (3,976 मील): ... .
यांग्त्ज़ी 6,300 किमी (3, 9 17 मील): ... .
मिसिसिपी 6,275 किमी (3,902 मील): ... .
येनेसी 5,539 किमी (3,445 मील): ... .
पीली नदी 5,464 किमी (3,395 मील): ... .
ओब 5,410 किमी (3,364 मील): ... .
पराना 4,880 किमी (3,030 मील):.

विश्व की सबसे लंबी कौन सी दो नदियाँ हैं?

दुनिया की सबसे लंबी नदी नॉर्थ-ईस्ट अफ्रीका में बहने वाली नील नदी है। नील नदी की लंबाई 6650 किलोमीटर यानी 4132 मील है। नील नदी अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से निकलकर विस्तृत सहारा मरुस्थल के पूर्वी भाग को पार करती हुई उत्तर में भूमध्यसागर में उतर जाती है।