वर्तमान में मानव संसाधन विकास मंत्री कौन है? - vartamaan mein maanav sansaadhan vikaas mantree kaun hai?

हमारे देश में शिक्षा सम्बंधित सभी प्रकार के कार्यो हेतु शिक्षा मंत्रालय का गठन किया गया है जिसका कार्य देश में शिक्षा व्यवस्था का समुचित संचालन करना है। शिक्षा मंत्रालय को पूर्व में मानव-संसाधन विकास मंत्रालय के नाम से जाना जाता था जिसका नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया है। शिक्षा मंत्रालय शिक्षा मंत्री के अंतर्गत संचालित किया जाता है ऐसे में देश के सभी नागरिकों को शिक्षा मंत्री के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने वाले है की भारत के शिक्षा मंत्री वर्तमान में कौन हैं? (Bharat Ke Shiksha Mantri). साथ ही Education Minister of India 2023 सम्बंधित जानकारी प्रदान करने के अतिरिक्त यहाँ आपको शिक्षा मंत्री से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्रदान की जाएगी जिससे की यह लेख सामान्य ज्ञान अर्जित करने वाले नागरिको और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए समान रूप से उपयोगी है।

1947 से 2023 तक भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची (Indian PM List)

वर्तमान में मानव संसाधन विकास मंत्री कौन है? - vartamaan mein maanav sansaadhan vikaas mantree kaun hai?
भारत के शिक्षा मंत्री वर्तमान में कौन हैं

Article Contents

यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें

वर्तमान में मानव संसाधन विकास मंत्री कौन है? - vartamaan mein maanav sansaadhan vikaas mantree kaun hai?

  • 1 भारत के शिक्षा मंत्री वर्तमान में कौन हैं?
    • 1.1 शिक्षा मंत्री का संक्षिप्त जीवन-परिचय
      • 1.1.1 भारत के शिक्षा मंत्री के दायित्व एवं कार्यभार
  • 2 भारत के शिक्षा मंत्री का संपर्क-पता
    • 2.1 भारत के शिक्षा मंत्री सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

भारत के शिक्षा मंत्री वर्तमान में कौन हैं?

वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान (Shri Dharmendra Pradhan) जी है। धर्मेंद्र प्रधान भारतीय जनता पार्टी के सांसद है और इन्होने शिक्षा मंत्री के रूप में 7 जुलाई 2021 को भारत के 33वें शिक्षा मंत्री के रूप में शपथ ली थी। इनसे पूर्व भारत के शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक थे जिन्होंने 30 मई 2019 से 7 जुलाई 2021 तक शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया था। भारत की नयी-शिक्षा नीति-2020 के कार्यान्वयन के दौरान देश के शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक थे।

आपको बता दे की नयी-शिक्षा नीति-2020 के तहत ही भारत के मानव-संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया है। वर्तमान में धर्मेंद्र प्रधान भारत के शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रहे है।

  • नेशनल एजुकेशन पालिसी 2023 – New Education Policy PDF

शिक्षा मंत्री का संक्षिप्त जीवन-परिचय

देश के 33वें शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रहे वर्तमान शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी 26 जून 1969 को ओडिशा के तलचर जिले में हुआ था। आपको बता दें की धर्मेंद्र प्रधान जी के पिता देबेन्द्र प्रधान भी अटल-बिहारी वाजपेयी की सरकार में राज्य मंत्री का ओहदा संभाल चुके है। धर्मेंद्र-प्रधान के राजनीतिक जीवन की शुरुआत एबीवीपी के सदस्य के रूप में हुयी जिसके पश्चात इन्होने एबीवीपी के सदस्य के रूप में कार्य करते हुये तलचर कॉलेज में अध्यक्ष का पद भी प्राप्त किया। वहीं शिक्षा की बात करें तो धर्मेंद्र प्रधान द्वारा उत्कल विश्वविद्यालय से मानव विज्ञान से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की गयी है।

वर्तमान में मानव संसाधन विकास मंत्री कौन है? - vartamaan mein maanav sansaadhan vikaas mantree kaun hai?

बीजेपी के सक्रिय सदस्य के रूप में वर्ष 2004 में धर्मेंद्र प्रधान द्वारा देवगढ़ से लोकसभा सांसद का चुनाव भी लड़ा गया है जिसमें उन्हें जीत प्राप्त हुयी। साथ ही वे बिहार और मध्यप्रदेश से राज्यसभा के सांसद भी रह चुके है। आपको बता दे की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कैबिनेट मंत्री के रूप में धर्मेंद्र प्रधान भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय का कार्यभार भी संभाल चुके है जहाँ इन्होने मोदी सरकार की सबसे सफल योजनाओं में शुमार उज्ज्वला योजना का सफलतापूर्वक संचालन किया था। उज्जवला योजना के सफल सञ्चालन के लिए धर्मेंद्र प्रधान जी को श्रेय दिया जाता है।

भारत के शिक्षा मंत्री के दायित्व एवं कार्यभार

  • देश की शिक्षा सम्बंधित नीतियों का निर्धारण करना
  • शिक्षा के लिए संचालित विभिन योजनाओ का संचालन करना एवं मॉनिटरिंग करना
  • शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए कार्ययोजना लागू करना
  • देश में सभी नागरिको को उच्च-गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना और साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए नीति-निर्धारण
  • सरकार द्वारा सभी वर्गों की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए योजना क्रियान्वयन

भारत के शिक्षा मंत्री का संपर्क-पता

भारत के शिक्षा मंत्री देश में शिक्षा के कार्यान्वयन एवं योजनाओं के संचालन के लिए जिम्मेदार होते है ऐसे में देश के नागरिको को शिक्षा-विभाग सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव के लिए निम्न दूरभाष नंबर और सम्पर्क-विवरण उपलब्ध करवाए गए है।

  • शिक्षा-मंत्री फ़ोन नंबर (1) – +91-11-23782698
  • शिक्षा-मंत्री फ़ोन नंबर (2) – +91-11-23782387
  • फैक्स नंबर- +91-11-23382365 
  • शिक्षा मंत्री ईमेल- [email protected]
  • अप्वाइमेंट/इन्विटेशन-  [email protected]

इस प्रकार से इन संपर्क नंबर एवं साधनो के माध्यम से आप देश के शिक्षा मंत्री के साथ संपर्क कर सकते है और शिक्षा विभाग सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव मंत्रालय को दे सकते है।

भारत के शिक्षा मंत्री सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री कौन है ?

वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी है। धर्मेंद्र प्रधान द्वारा 7 जुलाई 2021 को देश के 33वें शिक्षा मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया गया है।

भारत के पहले शिक्षा मंत्री कौन थे ?

भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी थे जो की स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री बने। मौलाना अबुल कलाम आज़ाद 15 अगस्त 1947 से 22 जनवरी 1958 तक देश के शिक्षा मंत्री रहे।

शिक्षा मंत्रालय का भूतपूर्व नाम क्या था ?

शिक्षा मंत्रालय का भूतपूर्व नाम मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) था जिसे की नयी शिक्षा नीति-2020 के तहत बदलकर शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया है।

धर्मेंद्र प्रधान को मुख्यत किस योजना के लिए जाना जाता है ?

धर्मेंद्र प्रधान को बीजेपी सरकार द्वारा चलायी गयी बहुचर्चित और सफल उज्जवला योजना के लिए जाना जाता है। उज्जवला योजना को सफल बनाने के श्रेय धर्मेंद्र प्रधान को दिया जाता है यही कारण है की धर्मेंद्र प्रधान को उज्ज्वला मैन (Ujjwala Man) के रूप में भी ख्याति प्राप्त है।

भारत के वर्तमान मानव संसाधन मंत्री कौन थे?

मानव संसाधन विकास मंत्री (या, एचआरडी मंत्री), जिसे पहले 25 सितंबर 1985 तक शिक्षा मंत्री के रूप में जाना जाता था, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रमुख और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्रियों में से एक हैं। वर्तमान मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हेैं।

बिहार के मानव संसाधन विकास मंत्री कौन है?

मंत्रालय का नेतृत्व कैबिनेट-रैंक वाले मानव संसाधन विकास, मंत्रिपरिषद का एक सदस्य करता है। इस विभाग के मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हैं।

कौन सा संसाधन मंत्री है?

प्रकाश जावड़ेकर वर्तमान में 2019 से अभी तक सूचना एवं प्रसारण, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन और भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री हैं। वर्तमान मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल हैं।

मानव संसाधन विकास का क्या अर्थ है?

मानव संसाधन विकास एक संरचना है जो संगठन के, या राष्ट्र के लक्ष्यों को संतोषजनक ढंग से पूरा करने के साथ व्यक्ति विशेष के विकास की अनुमति देता है। व्यक्ति के विकास से व्यक्ति विशेष तथा संगठन दोनों, या राष्ट्र और उसके नागरिकों को लाभ होगा।