उदाहरणार्थ, यदि किसी एक वस्तु का तापमान 20 डिग्री है और एक दूसरी वस्तु का 40 डिग्री, तो यह कहा जा सकता है कि दूसरी वस्तु प्रथम वस्तु की अपेक्षा गर्म है। एक अन्य उदाहरण - यदि बंगलौर में, 4 अगस्त 2006 का औसत तापमान 29 डिग्री था और 5 अगस्त का तापमान 32 डिग्री; तो बंगलौर, 5 अगस्त 2006 को, 4 अगस्त 2006 की अपेक्षा अधिक गर्म था। गैसों के अणुगति सिद्धान्त के विकास के आधार पर यह माना जाता है कि किसी वस्तु का ताप उसके सूक्ष्म कणों (इलेक्ट्रॉन, परमाणु तथा अणु) के यादृच्छ गति (रैण्डम मोशन) में निहित औसत गतिज ऊर्जा के समानुपाती होता है। तापमान अत्यन्त महत्वपूर्ण भौतिक राशि है। प्राकृतिक विज्ञान के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों (भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, जीवविज्ञान, भूविज्ञान आदि) में इसका महत्व दृष्टिगोचर होता है। इसके अलावा दैनिक जीवन के सभी पहलुओं पर तापमान का महत्व है। उपरोक्त उदाहरणों में तापमान को डिग्री में निरूपित किया गया है, जो कि वास्तव में कई पैमानों पर मापा जाता है - सेल्सियस, केल्विन, रोमर, फॉरेन्हाइट इत्यादि। मुख्य लेख देखें - सेल्सियस इसे सेन्टीग्रेड पैमाना भी कहते हैं। इस पैमाने के अनुसार पानी, सामान्य दबाव पर 0 डिग्री सेल्सियस पर जमता है और 100 डिग्री सेल्सियस पर उबलता है। यह पैमाना दैनिक वातावरणीय तथा अन्य कामों में काफी प्रयुक्त होता है। मुख्य लेख देखें - केल्विन इस पैमाने के अनुसार पानी, सामान्य दबाव पर 273.15 डिग्री केल्विन पर जमता है और 373.15 डिग्री केल्विन पर उबलता है। यह पैमाना वैज्ञानिक गणनाओं तथा अन्य कामों में काफी प्रयुक्त होता है। मुख्य लेख देखें - फॉरेन्हाइट इस पैमाने के अनुसार पानी, सामान्य दबाव पर 32 डिग्री फॉरेन्हाइट पर जमता है और 212 डिग्री फॉरेन्हाइट पर उबलता है। परम्परागत बुखार मापने के लिये प्रयुक्त थर्मॉमीटर में इसी पैमाने का प्रयोग होता है। यदि किसी व्यक्ति के शरीर का तापमान 98.4 डिग्री से ज्यादा हो जाता है तो वह ज्वर पीड़ित होता है। यह पैमाना दैनिक वातावरणीय तथा अन्य कामों में प्रयुक्त होता है। मुख्य लेख देखें - रोमर इस पैमाने के अनुसार पानी, सामान्य दबाव पर 0 डिग्री रोमर पर जमता है और 80 डिग्री रोमर पर उबलता है। यह पैमाना अपेक्षाकृत कम प्रयुक्त होता है। यदि किसा एक ही वस्तु का तापमान, फॉरेन्हाइट पैमाने पर F हो, सेल्सियस पैमाने पर C, केल्विन पैमाने पर K और रोमर पैमाने पर R हो, तो इन पैमानों में इस तरह का संबंध होता है - si unit of temperature is in hindi celsius or kelvin ताप का मात्रक क्या है ? ताप का si मात्रक बताइए ? ताप का मात्रक क्या है? सब्सक्राइब करे youtube चैनल तापमान का मात्रक क्या क्या है?सही उत्तर केल्विन है। केल्विन SI प्रणाली (इंटरनेशनल सिस्टम ऑफ़ यूनिट्स) में तापमान की मूल इकाई है। केल्विन इकाई का संक्षिप्त नाम K (कोई डिग्री या डिग्री चिन्ह नहीं) है।
दाब का मात्रक क्या होता है?दबाव की SI इकाई है पास्कल (Pa), बराबर एक न्यूटन प्रति वर्ग मीटर (N·m−2 या kg·m−1·s−2). इकाई का यह विशेष नाम 1971 में जुडा़ था; इससे पहले SI इकाई में पास्कल को केवल N/m2 लिखते थे।
कौन सा तापमान मात्रक नहीं है?Detailed Solution. सही उत्तर पास्कल है। पास्कल तापमान की इकाई नहीं है।
|