सुबह उठते ही पैरों में दर्द क्यों होता है? - subah uthate hee pairon mein dard kyon hota hai?

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइलसुबह उठते ही शरीर में थकान या दर्द होने के पीछे होता है यह कारण

कभी-कभी ऐसा होता है कि सुबह उठते ही हमारे शरीर में बिना किसी वजह के दर्द होने लगता है या हम पूरे दिन थकान का अनुभव करते हैं. इस समस्या का सबसे बड़ा कारण होता है शरीर में पोषण तत्वों की कमी होना। ऐसे में इन परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए आपको पोषक देने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में जान लेना चाहिए- 

प्रोटीन- शरीर के ऊतकों को बनाने, उनके रख-रखाव व मरम्मत में प्रोटीन की जरूरत होती है। दूध, सोयाबीन, अंडा, दाल, दूध व मांस में प्रोटीन होता है।
कैल्शियम- हड्डियों और दांतों के अलावा मांसपेशियों और हृदय को ठीक रखता है। बढ़ते बच्चों के लिए जरूरी है। दूध, दही, पनीर, टोफू, पालक, ब्रोकली, में खूब सोयाबीन होता है।
फाइबर- पाचन तंत्र को ठीक रखना है तो फाइबर युक्त चीजें खाएं। इसके लिए सेब, नाशपाती, ओट्स, साबुत अनाज व सूखे मेवे खाएं।
आयरन- शरीर में खून बनाने और सब अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम आयरन का होता है। साबुत अनाज, बींस, मेवे, अनार, चुकंदर और हरी पत्तेदार सब्जियों में यह पर्याप्त होता है।

जरूरी बातें- 
-हरी सब्जियों को कम तेल मसालों में बनाएं। ज्यादा देर भूनने या पकाने से बचें। ’ 
-नाश्ते में हमेशा ब्रेड, मक्खन और परांठे ही न खाएं। रोटी, सब्जी, दलिया, दही, अंकुरित अनाज आदि का सेवन भी करें। इससे शरीर को पर्याप्त पोषण मिलेगा। 
-सब्जियों को उबालने के बाद उस पानी को भी इस्तेमाल में लाएं। उबालते समय सब्जियों के 5 से 55 प्रतिशत तक पौष्टिक तत्व पानी में घुल जाते हैं। 
-अगर नाश्ता करने का समय नहीं है तो मुट्ठीभर अखरोट, बादाम और काजू जरूर खाएं। ताजे फल व सब्जियों का सेवन करें

सुबह उठते ही पैरों में दर्द क्यों होता है? - subah uthate hee pairon mein dard kyon hota hai?

यदि आपको सुबह उठने पर एड़ी वाले हिस्से में तेज दर्द और चलने में परेशानी हो, तो इससे आपका पूरा दिन प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा इससे आपके पैरों में अकड़न और कभी-कभी पैरों को जमीन पर रखने में भी समस्या आती है। कई बार लोग इसे आम परेशानी समझकर अनदेखा कर देते हैं और जबरदस्ती उठने या चलने की कोशिश करते है। इन कारणों से आपकी दिक्कतें और बढ़ सकती है इसलिए इसे इग्नोर करने की बजाय आपको इसके कारण, बचाव और कुछ अन्य उपायों को समझने की जरूरत है ताकि आपकी यह समस्या जल्द दूर हो सके और कोई बड़ी परेशानी का कारण न बन जाए। एड़ी का दर्द ठीक करने के लिए आप कुछ घरेलू उपचार की मदद ले सकते हैं। आइए विस्तार से जानते है कि सुबह उठने पर आपकी एड़ी वाले हिस्से में दर्द क्यों होता है। 

सुबह उठने पर एड़ी में दर्द के कारण (Heel Pain in Morning)

1. तलवों के फैस्कीटिस

प्लांटर फैसीसाइटिस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आपके पैर के तलवों पर एक मोटे लिगामेंट की परत आ सकती है। प्लांटर फैसीसाइटिस के कारण आपकी एड़ी या पैरों में जकड़न या दर्द हो सकता है। दरअसल जब आप आराम कर रहे होते हैं, तो एड़ी और पैर वाले हिस्से में रक्त की आपूर्ति कम होने के कारण सुबह के समय एड़ी में दर्द महसूस होता है। यह आमतौर पर एथलीट्स में हो सकता है क्योंकि वे अपने पैरों और एड़ी वाले हिस्से में अधिक दबाव डालते हैं। साइकिल या स्विमिंग जैसी गतिविधियों के कारण भी यह स्थिति हो सकती है। इसके लिए आपको सही जूते और एड़ी में गर्म सेंक देने की जरूरत है। इससे काफी आराम मिल सकता है। 

सुबह उठते ही पैरों में दर्द क्यों होता है? - subah uthate hee pairon mein dard kyon hota hai?

Image Credit- Freepik

2. अकिलीज़ टेंडिनिटिस 

अकिलीज़ टेंडिनिटिस, उन ऊतकों का समूह है, जो काल्फ की मांसपेशियों को एड़ी की हड्डी से जोड़ता है। इसमें दर्द के कारण सूजन आ सकती है। इसके परिणामस्वरूप एच्लीस टेंडिनाइटिस या एड़ी वाले हिस्से में जकड़न और दर्द हो सकता है। सुबह के समय ये लक्षण और भी बदतर हो सकते हैं क्योंकि आराम करने के दौरान शरीर के निचले हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन काफी कम हो जाता है। इस समस्या में आपको केवल सुबह उठने पर ही नहीं बल्कि पूरे दिन दर्द और बेचैनी का अनुभव हो सकता है। 

3. रूमेटाइड अर्थराइटिस

रूमेटोइड अर्थराइटिस के कारण आपको प्लांटार फैसीसाइटिस होने का खतरा हो सकता है, जिसके परिणामस्वरूप सुबह एड़ी में दर्द हो सकता है। इसे आप घरेलू उपचार की मदद से ठीक कर सकते हैं लेकिन अगर ये ठीक नहीं होते हैं, तो आपको बिना देर किए तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए ताकि परेशानी अधिक न बढ़े। 

4. स्ट्रेस फ्रैक्चर

स्ट्रेस फ्रैक्चर अधिक चलने, बहुत अधिक समय तक हाई हिल्स पहनने और अधिक एथलेटिक गतिविधियों के कारण हो सकता है। इससे आपके एड़ी वाले हिस्से में तनाव और दर्द महसूस हो सकता है। साथ ही कुछ दिनों बाद सूजन और अकड़न भी हो सकती है। इसके चलने में तकलीफ होना आम समस्याओं में से एक है।

इसे भी पढ़ें- एड़ी के दर्द से हैं परेशान? ये 7 घरेलू उपाय आएंगे काम

5. हाइपोथायरायडिज्म

हाइपोथायरायडिज्म के कारण सुबह एड़ी में दर्द हो सकता है। शरीर में रसायनों और हार्मोन के विघटन से पैरों, घुटने और एड़ी में सूजन और दर्द हो सकता है। इससे टार्सल टनल सिंड्रोम भी हो सकता है, जहां टिबिअल पैर की नस दब जाती है या क्षतिग्रस्त हो जाती है। इसके लिए आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और थॉयराइड के लिए जांच करवानी चाहिए। 

एड़ी का दर्द ठीक करने के घरेलू उपचार (Home Remedies For Heel Pain)

सुबह उठने पर एड़ियों में दर्द और जकड़न के लिए आप कुछ आम घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इससे आपको आराम मिल सकता है लेकिन अगर आपको दर्द लगातार रहता है और चलने में परेशानी हो रही हो, तो आपको इसकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। 

1. बर्फ से सेंकना

सुबह एड़ी में दर्द होने पर आप एक बोतल में पानी भरकर रात भर फ्रीजर में रख दें और इसे तौलिए में लपेटें और सुबह अपनी एड़ी और पैर के साथ धीरे-धीरे से रोल करें। इसे बहुत अधिक देर तक न करें। सुबह उठने पर 15 मिनट ऐसे करने से आपको आराम मिल सकता है। 

2. मालिश

मालिश करने से भी आपकी एड़ियों में काफी राहत मिलती है। इसके लिए आप सरसों के तेल से सुबह उठकर पैरों की मसाज कर सकते हैं। तेल को थोड़ा गर्म करके आप एड़ी पर हल्के हाथों ले लगाएं और इसे घुमाने की कोशिश करें ताकि अकड़न और सूजन कम हो या आप अपने पैरों को हाथ से पकड़कर घूमा सकते हैं ताकि एड़ी वाले हिस्से पर हल्का दबाव पड़े।   

सुबह उठते ही पैरों में दर्द क्यों होता है? - subah uthate hee pairon mein dard kyon hota hai?

Image Credit- Freepik

3. स्ट्रेचिंग

एड़ी के दर्द को कम करने के लिए आप सुबह उठकर स्ट्रेचिंग करने का प्रयास कर सकते हैं। इसके लिए आप इसके लिए आप दीवार के सामने खड़े हो जाएं और एक पैर को मोड़ लें और फिर सामने वाले पैर और एड़ी को जमीन पर रखें। अंगूठे की मदद से एड़ी को अंदर की ओर खींचने का प्रयास करें। स्ट्रेच करते हुए थोड़ा आगे की ओर झुकें। 10 सेकंड तक इसी अवस्था में रहें और फिर वापस प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।  

एक्सरसाइज से करें एड़ी का दर्द ठीक (Exercise for Heel Pain)

1.  उष्ट्रासन

उष्ट्रासन करने पर शरीर ऊंट के समान दिखाई देता है इसलिए इसे उष्ट्रासन कहा गया है। इसे करने के लिए आप घुटनों के बल बैठ जाएं। अब घुटनों के ऊपर ही खड़े हो जाएं और शरीर को पीछे की ओर ले जाते हुए दोनों हाथों से एड़ियों को छूने का प्रयास करें। पेट को आगे की ओर खींचकर सांस लेते और छोड़ते रहें। हालांकि इस दौरान पैरों को बहुत अधिक स्ट्रेच करने की कोशिश न करें। 

2. गोमुखासन

गोमुखासन से भी आपकी समस्या ठीक हो सकती है। इसके लिए आप सबसे पहले जमीन पर बैठ जाएं। अब दाईं पैर को घुटने की ओर से मोड़कर बाईं और ले जाएं और इसके ऊपर से बाईं पैर को भी इसी प्रक्रिया को दोहराते हुए रखें। बाईं हाथ को उठाते हुए कोहनी से मोड़कर पीछे लें और दाईं हाथ को कमर के यहां से पीछे ले जाते हुए बाईं हाथ को पकड़ने का प्रयास करें। 20-30 सेकंड तक इसी अवस्था में रहें। फिर धीरे-धीरे आप प्रारंभिक अवस्था में आ सकते हैं। हालांकि बहुत जल्दी में ऐसा करने की कोशिश न करें।  

सुबह उठते ही पैरों में दर्द क्यों होता है? - subah uthate hee pairon mein dard kyon hota hai?

Image Credit- Freepik

3. बालासन 

बालासन से एड़ी में सूजन और अकड़न को कम किया जा सकता है। बालासन करने के लिए घुटनों पर बैठ जाएं और हाथों को ऊपर ले जाते हुए जमीन पर झुकें। सिर को जमीन पर टेक दें और हथेलियों को भी जमीन की तरफ ही रखें। इस अवस्था में गहरी सांस लें। आप रोजाना इसका अभ्यास कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- क्या लंबे वक्त से सता रहा है ऐड़ी का दर्द? जानें कारण और इसे दूर करने के आसान टिप्स

इन बातों का भी रखें ध्यान (Tips for Heel Pain)

1. एड़ी में दर्द का कारण आपका बढ़ा हुआ वजन भी हो सकता है इसलिए अपने खानपान पर ध्यान दें और एक स्वस्थ वजन हासिल करने की कोशिश करें ताकि पैरों और एड़ी वाले हिस्से पर अधिक बल न पड़े। 

2. अगर आप एथलीट हैं या अधिक एक्सरसाइज करते हैं, तो आपको सही जूतों का चुनाव करना चाहिए। 

3. इसके अलावा रात में आप सोने से पहले एड़ियों पर गर्म पानी का सेंक भी कर सकते हैं। 

4. रात को हल्दी वाला दूध पीने से भी एड़ियों में सूजन कम हो सकती है। दरअसल हल्दी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द निवारक का काम करते हैं। 

Main Image Credit- Freepik

पैरों में दर्द किसकी कमी से होता है?

तो बता दें कि शरीर में विटामिन डी की कमी से पैरों में दर्द की समस्या अक्सर होती है। दरअसल विटामिन डी की कमी से हड्डियों के विकास में बाधा पैदा होने लगती है, जिस वजह से रात को सोते समय हमारे पैर बहुत ज्यादा दर्द करते हैं।

सो कर उठने के बाद पैरों में दर्द क्यों होता है?

जब एड़ी के तल की मांसपेशियों में सूजन हो जाता है, तो इसे तल का फैस्कीटिस कहा जाता है, और यह सुबह में उठने के चलने में दर्द का सबसे आम कारण है। जब बार-बार खिंचाव के कारण मांसपेशियां क्षतिग्रस्त हो जाती है, तो डॉक्टर इसे प्लांटर फैसिओसिस कहते हैं।

पैरों में दर्द के लिए क्या खाना चाहिए?

डाइट में टोफू, सोयाबीन और सोया मिल्क जैसे प्रोडक्ट्स को शामिल कर सेवन कर सकते हैं..
Vitamin D Foods: शरीर में विटामिन डी की कमी से कई तरह ही परेशानी हो सकती है. ... .
हेल्थलाइन के अनुसार अंडा विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत है. ... .
ये भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर को करना है कंट्रोल तो रोजाना खाएं दही- स्टडी.
ओट्स और दलिया.

पैर में बहुत ज्यादा दर्द हो तो क्या करना चाहिए?

पैरों के दर्द (leg pain) से राहत पाने में हीट और कोल्ड कंप्रेस दोनों ही फायदेमंद हो सकते हैं. लेकिन आप जो ट्रीटमेंट चुनते हैं वो दर्द के कारण पर डिपेंड करता है. अगर ब्लड सर्कुलेशन में कमी का कारण है, तो आप हॉट कंप्रेस या फिर आइस पैक लगा सकते हैं. गर्म या फिर ठंडे कम्प्रेस को अफेक्टेड एरिया पर कुछ मिनट के लिए रखें.