चेहरे पर नीम लगाने से क्या फायदा? - chehare par neem lagaane se kya phaayada?

चेहरे पर नीम लगाने से क्या फायदा? - chehare par neem lagaane se kya phaayada?

Neem For Healthy Skin: नीम की पत्तियों का इस्तेमाल सदियों से स्किन को निखारने के लिए किया जा रहा है। काले धब्बे, रेडनेस, दाग, पिंपल्स और झुर्रियों को कम करने के लिए अक्सर दादी-नानी चेहरे पर नीम का फेस पैक (Neem Face Pack) लगाने की सलाह देते हैं। नियमित तौर पर नीम के पत्तों का इस्तेमाल करने से ये न सिर्फ चेहरे को हल्दी रखता है बल्कि लंबे समय तक स्किन को जवां बनाए रखने में भी मददगार साबित होता है। कई लोग चेहरे के लिए नीम की पत्ती का पाउडर, नीम का तेल और बाजार में मिलने वाले कई नीम युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं चेहरे पर नीम लगाने के फायदे (Chehre Par Neem lagane ke fayde) के बारे में।

नीम का उपयोग चेहरे पर कैसे करें?- How to use Neem on face?

नीम का इस्तेमाल चेहरे पर क्लींजिंग के तौर पर कर सकते हैं। इसके लिए नीम के 10 से 15 पत्तों को ग्राइंडर में डालकर पीस लें। इस पेस्ट में 2 से 3 चम्मच हल्दी और 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। चेहरे को पानी से क्लीन करने के बाद नीम के पत्तों से बनें इस पेस्ट को चेहरे पर 20 से 25 मिनट के लिए लगा रहने दें। आप चाहें तो नीम के पत्तों का पाउडर बनाकर भी स्टोर कर सकती हैं और नियमित तौर पर इसे क्लींजिंग के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं।

चेहरे पर नीम लगाने से क्या फायदा? - chehare par neem lagaane se kya phaayada?

चेहरे पर नीम के पत्ते लगाने के फायदे- Benefits of applying neem leaves on face

मुंहासे का रामबाण है नीम

नीम में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे से मुंहासों को कम करने में मददगार साबित होते हैं। मॉनसून के मौसम में होने वाली चेहरे पर खुजली और चकत्ते की समस्या से भी नीम के पत्ते राहत दिला सकते हैं।

त्वचा के संक्रमण को रोकता है नीम

नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को संक्रमण से बचाने में मदद करता है। मॉनसून के मौसम में कई लोगों को चेहरे पर छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं। इस तरह की समस्या से भी नीम के पत्तों से राहत पाई जा सकती है।

इसे भी पढ़ेंः 43 की उम्र में मां बनने वाली हैं बिपाशा बासु, जानें 40 में मां बनने पर कौन सी सावधानियां हैं जरूरी

ब्लैकहेड्स को कम करता है नीम

नाक और सिर के ऊपरी हिस्से में होने वाले ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से छुटकारा पाने के लिए भी नीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्या से निजात पाने के लिए नीम के पत्तों को पीसकर उसमें थोड़ा सा चंदन पाउडर मिलाएं और चेहरे पर स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें। नीम न केवल चेहरे की गंदगी को बाहर निकालता है, बल्कि बड़े छिद्रों को भी सिकुड़ने में मदद करता है।

एंटी-एजिंग है नीम

नीम को नियमित तौर पर चेहरे पर लगाने से ये एंटी-एजिंग की तरह काम करता है। नीम में विटामिन ई और फैटी एसिड होते हैं, जो एंटी-एजिंग का काम करते हैं। 

Published on: 14 April 2022, 14:00 pm IST

  • 127

हम जानते हैं कि घरेलू उपचार त्वचा की कई समस्याओं को खत्म करने में हमारी मदद कर सकते हैं, लेकिन हम अभी भी केमिकल प्रोडक्ट्स पर निर्भर हैं। आपको पता होना चाहिए कि बाजार के उत्पाद आपकी स्किन हेल्थ के लिए अच्छे नहीं हैं। ऐसे में प्राकृतिक अवयवों का उपयोग आपको बचा सकता है।

क्या होगा यदि हम आपसे कहें कि आप केवल एक घटक के साथ अपनी लगभग सभी त्वचा संबंधी समस्याओं का समाधान कर सकती हैं? जी हां… नीम के साथ आप यह सब कर सकती हैं! घर का बना नीम पैक आपके चेहरे की चमक वापस ला सकता है और त्वचा की कई समस्याओं से लड़ सकता है।

यकीन नहीं होता न? लेकिन नीम ऐसा कर सकता है!

एक सेलिब्रिटी कॉस्मेटोलॉजिस्ट और FLAWLESS कॉस्मेटिक क्लीनिक और ILACAD इंस्टीट्यूट विद हेल्थशॉट्स के निदेशक डॉ मोनिका कपूर के अनुसार, नीम एक प्राकृतिक त्वचा रक्षक है।

क्या आप नीम के पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा सकती हैं?

डॉ कपूर के अनुसार – ”जी हां… बिल्कुल! नीम औषधीय पौधे के रूप में बहुत लोकप्रिय है। और इसकी पत्तियों और अर्क का आमतौर पर उनके एंटीसेप्टिक, एंटीऑक्सिडेंट और उपचार गुणों के लिए उपयोग किया जाता है। यह फैटी एसिड, विटामिन और खनिजों का एक बड़ा स्रोत है जो स्वस्थ त्वचा के लिए आवश्यक हैं। इसके अलावा, नीम में निम्बिडिन, निंबोलाइड और अज़ादिराच्टिन जैसे सक्रिय घटक होते हैं जो त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद कर सकते हैं। तो

यहां बताया गया है कि नीम आपकी स्किन हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद है

नीम के जीवाणुरोधी गुण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ते हैं, जो मुंहासों के उपचार और रोकथाम में मदद करते हैं। यह त्वचा में तेल उत्पादन को नियंत्रित करने में बेहद उपयोगी है।

चेहरे पर नीम लगाने से त्वचा की रंगत में भी मदद मिलती है। नीम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट काले धब्बे, रंजकता और अन्य दोषों को कम करने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा बेदाग हो जाती है।

आपकी त्वचा में नीम कुदरती निखार लाएगा। चित्र: शटरस्टॉक

चेहरे पर ऊपर से नीम का पेस्ट लगाने से भी त्वचा के संक्रमण से बचा जा सकता है।

नीम के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण त्वचा की रक्षा करते हैं और मुंहासों या फुंसियों से बचे दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं।

चेहरे पर नीम का पेस्ट लगाने से त्वचा का पतलापन और झुर्रियों और फ़ाइन लाइंस को कम करने में मदद मिलती है।

नीम में विटामिन ई और फैटी एसिड होते हैं जो त्वचा को कसते हैं। साथ ही, उम्र बढ़ने के संकेतों को रोकने में मदद करते हैं।

त्वचा पर ठंडक पहुंचाने के फायदे के साथ नीम त्वचा की संवेदनशीलता के इलाज के लिए फायदेमंद होता है।

नीम का पेस्ट शुष्क त्वचा पर ठंडा प्रभाव प्रदान करता है।

डॉ कपूर द्वारा बताए गए इन नीम फेस पैक को आजमाएं

1. नीम और एलोवेरा फेस पैक

नीम और एलोवेरा फेस पैक त्वचा को प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाने में मदद करेगा। इस पेस्ट को बनाने के लिए एक चम्मच नीम का पाउडर और ताजा एलोवेरा जेल लें। फिर, सामग्री को एक कटोरे में मिलाएं और पेस्ट को त्वचा पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक सूखने दें, फिर त्वचा की मसाज करते हुए ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

चेहरे के लिए फायदेमंद है नीम। चित्र : शटरस्टॉक

2. नीम और दही का फेस पैक

नीम और दही का फेस पैक काले धब्बों को दूर करने में मदद करता है। इस पेस्ट को बनाने के लिए एक चम्मच नीम का पेस्ट और 2 बड़े चम्मच दही लें। फिर, सामग्री को मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोने से पहले इसे पूरी तरह सूखने दें।

3. नीम और चंदन का फेस मास्क

दो बड़े चम्मच नीम का पाउडर और चंदन का पाउडर लें और इसमें थोड़ा सा पानी और एक बड़ा चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे फेस पैक की तरह लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। ठंडे पानी से धोकर साफ कर लें। अपनी त्वचा की प्राकृतिक चमक लाने के लिए नीम के पत्तों और हल्दी पाउडर के पेस्ट से मास्क बनाएं।

4. क्लीनिंग नीम फेस मास्क

क्लींजिंग नीम फेस मास्क बनाने के लिए नीम के लगभग 10-12 पत्ते लें और इसे पानी के साथ पीसकर पेस्ट बना लें। 3 चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। बेहतर परिणाम के लिए इस पैक का रोजाना इस्तेमाल करें।

तो लेडीज, बाहर के फेस पैक को छोड़ दें और अपनी त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए घर पर ही नीम के ये फेस पैक बनाएं।

यह भी पढ़ें : इन बॉडी कूलिंग ड्रिंक्स के साथ अपनी स्किन को रखें दिन भर फ्रेश और ग्लोइंग

नीम को पीसकर चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

मुंहासों की कंडीशनिंग के लिए, उबले हुए नीम के पत्तों का पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। 20 से 30 मिनट बाद इसे धो लें। यह न केवल मुंहासों को ठीक करता है, बल्कि त्वचा को भी ग्लोइंग करता है।

नीम का उपयोग चेहरे पर कैसे करें?

नीम का इस्तेमाल चेहरे पर क्लींजिंग के तौर पर कर सकते हैं। इसके लिए नीम के 10 से 15 पत्तों को ग्राइंडर में डालकर पीस लें। इस पेस्ट में 2 से 3 चम्मच हल्दी और 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। चेहरे को पानी से क्लीन करने के बाद नीम के पत्तों से बनें इस पेस्ट को चेहरे पर 20 से 25 मिनट के लिए लगा रहने दें।