पतले होने के लिए रात में क्या खाना चाहिए? - patale hone ke lie raat mein kya khaana chaahie?

वजन कैसे कम करें ? रात को सोने से पहले करें ये 7 काम, खुद कम होने लगेगा वजन

By उस्मान | Published: October 21, 2021 03:33 PM2021-10-21T15:33:07+5:302021-10-21T15:36:22+5:30

Show

वजन कम करने के लिए अब आपको जिम जाने की जरूरत नहीं है

पतले होने के लिए रात में क्या खाना चाहिए? - patale hone ke lie raat mein kya khaana chaahie?

वजन कम करने के उपाय

Next

Highlightsवजन कम करने के लिए अब आपको जिम जाने की जरूरत नहीं है इन कामों से मिलेगी मदद, जल्दी कम होगा वजनसोने से फेले जरूर करें ये आसान काम

मोटापा पूरी दुनिया की सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है। बेशक मोटापा कम करने के लिए तमाम तरह के डाइट प्लान और वर्कआउट मौजूद हैं लेकिन समय की कमी और आलस के कारण अधिकतर लोग इन्हें पसंद नहीं करते हैं। 

मोटापे के कारण आपको भावनात्मक जटिलताओं का सामना करना पड़ता है। मोटापे के कारण टाइप 2 डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। 

इसके अलावा मोटापा बढ़ने से उम्र बढ़ने के साथ हृदय रोगों और स्ट्रोक की चपेट में आने की आशंका भी कई गुना बढ़ जाती है। वजन कम करने के लिए आपको देर रात को खाने से बचना चाहिए। 

इससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है और ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इससे सूजन और पेट की चर्बी बढ़ सकती है। हम आपको बता रहे हैं कि आपको रात को किन चीजों से परहेज करना चाहिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए ताकि आपका वजन कंट्रोल रह सके।

खूब पानी पियें
यदि आप अपने वजन घटाना चाहते हैं तो यह आवश्यक है कि आप बहुत सारा पानी पीएं। भरपूर पानी पीने से आप अधिक समय तक तृप्त रहते हैं और आपको अनावश्यक कैलोरी से बचने में मदद मिलती है। 

बिस्तर पर जाने से पहले 8 गिलास पानी पीने के आदी हो जाएं। आप सादा पानी पीने के बजाय नींबू, अंगूर और संतरे का भी पानी पी सकते हैं,  जो शरीर से सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। 

नट्स और बीज
मोटापा कम करने के लिए रात का खाना छोड़ना सही आदत नहीं है। बजाय इसके आप कुछ नट्स का सेवन कर सकते हैं। फाइबर, प्रोटीन, स्वस्थ वसा, विटामिन और खनिज से भरपूर, नट्स आपको अधिक समय तक आपके पेट को फुल रखते हैं और इसलिए आपको वजन कम करने और पेट की चर्बी बर्न करने में मदद करते हैं।

फल
यदि आप रात भर अपने पेट को पतला रखना चाहते हैं, तो यह आवश्यक है कि आप हल्का भोजन करें और ऐसे खाद्य पदार्थों से बचें जो ब्लोटिंग को बढ़ावा देते हैं। वजन कम करने के मामले में फल आपके सबसे अच्छा दोस्त हैं। सेब जैसे फल स्वस्थ फ्लेवोनोइड और फाइबर से भरे होते हैं जो पेट की चर्बी को जलाने में मदद कर सकते हैं। इसलिए, यदि आप अपने पेट में बदलाव देखना चाहते हैं, तो आप ताजे फलों का सेवन करें।

कोटेज चीज
सोने से पहले पूरी तरह से भोजन से बचना आपके वजन घटाने के लक्ष्यों के लिए बुरा हो सकता है। बिस्तर पर जाने से पहले आपको थोड़ा पनीर खाना चाहिए। यह न केवल पाचन-धीमा करने वाले कैसिइन प्रोटीन से भरपूर होता है, बल्कि इसमें नींद को बढ़ावा देने वाला अमीनो एसिड ट्रिप्टोफैन भी होता है।

स्नान करें
स्नान करने से अच्छी नींद आती है। अगर संभव है तो आपको हल्के गर्म पानी से नहाना चाहिए। इससे शरीर को आराम मिलता है और मांसपेशियों को सुखद अनुभव मिलता है। इसके अलावा दिल और दिमाग भी शांत रहते हैं। इस तरह रात को नहाने से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। 

फुल बॉडी एक्सरसाइज
एक्सरसाइज करना वजन कम करने के सबसे प्रभावी तरीका है। वजन कम करने के लिए आपको बिस्तर पर जाने से पहले हमेशा 8 से 10 मिनट सिंपल फुल-बॉडी वर्कआउट करना चाहिए। इससे कोर की मांसपेशियों पर काम होता है। यह आपको काम करने और अगले दिन दुबला होने का एहसास कराएगा।

पर्याप्त नींद जरूरी
एक अध्ययन में पाया गया है कि नींद से वंचित लोगों का मोटापा जल्दी से बढ़ता है। इससे शरीर में जल्दी से चर्बी जमा होती है। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स वजन कम करने के लिए कम से कम छह या सात घंटे सोने की सलाह देते हैं। पर्याप्त नींद से न केवल वजन कम करने बल्कि कई अन्य गंभीर बीमारियों से बचने में मदद मिल सकती है। 

Web Title: weight loss tips: do these 7 easy work before go to bad at night for weight loss fast

स्वास्थ्य से जुड़ी हिंदी खबरों और देश दुनिया खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा लाइक करे

संबंधित खबरें

वजन घटाने के लिए नए-नए तरीके आजमाते हैं। कोई जमकर डायटिंग करता है तो कोई घंटों जिम में पसीना पहाता है। वहीं, बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जो रात को बिना खाए ही सो जाते हैं, क्‍योंकि उनका लगता है कि वह इससे जल्‍दी पतले हो जाएंगे। लेकिन लंच और ब्रेकफास्ट की तरह ही डिनर एक महत्वपूर्ण मील है।

रात का डिनर हमेशा हल्‍का और पाष्‍टिक होना चाहिए, जो पचने में आसान हो और कैलोरी में भी कम हो। रात के खाने के लिए भारी भोजन अक्सर आपको बेचैनी महसूस करवा सकता है और आपकी स्‍लीप को डिस्‍टर्ब कर सकता है। यह गैस्ट्रिक समस्‍याओं को भी जन्म दे सकता है। यदि आप सोच रहे हैं कि रात में डिनर कब लेना चाहिए और क्‍या चीजें खानी या छोड़नी चाहिए, तो यहां है आपको जवाब...

​क्या आपको रात का खाना छोड़ देना चाहिए?

पतले होने के लिए रात में क्या खाना चाहिए? - patale hone ke lie raat mein kya khaana chaahie?

न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया, 'तेजी से वजन कम करने के लिए मेन मील्‍स को न छोड़ें। यह देखा गया है कि कई लोग मेन मील्‍स को नाश्ते या सलाद के साथ बदलते हैं या फिर वो खाना ही नहीं खाते। इससे कैलोरी को कम करने में मदद तो मिलती है, मगर वहीं लंबे समय बाद शरीर जवाब देने लगता है और आपकी एनर्जी कम होनी शुरू हो जाती है। यहां आपको हंगर हार्मोन्‍स से निपटने में मदद करेगा। इसलिए, भोजन को स्किप करने या भूखे रहने के बजाय अपने हंगर हार्मोन के अनुरूप रहना बेहतर है।'

सब कुछ करने के बाद भी अगर नहीं घटा पा रहे हैं मोटापा, तो डिनर के समय कर लें ये 7 काम

​डिनर का सबसे अच्‍छा समय क्‍या है?

पतले होने के लिए रात में क्या खाना चाहिए? - patale hone ke lie raat mein kya khaana chaahie?

पोषण विशेषज्ञ कि मानें तो आपको सोने से तीन घंटे पहले डिनर कर लेना चाहिए। यह बेहद जरूरी है कि आप डिनर और सोने के बीच में एक अच्‍छा अंतराल मेंटेन कर के चलें। यदि आप इसे नियमित रूप से फॉलो करते हैं, तो आपको अपना डिनर कभी भी स्‍किप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

​डिनर के समय आपको क्या खाना चाहिए?

पतले होने के लिए रात में क्या खाना चाहिए? - patale hone ke lie raat mein kya khaana chaahie?

  • रात के खाने के लिए खिचड़ी एक अच्‍छा ऑप्‍शन है। यह खाने में हल्‍का और फाइबर से भरा होता है, जो आपको लंबे समय तक संतुष्ट रख सकता है।
  • रोटी के साथ चिकन टिक्‍का या फिर दाल-चावल भी एक अच्‍छा ऑप्‍शन हैं, जिन्‍हें खााने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और रात में कुछ अनहेल्‍दी खाने की इच्‍छा नहीं रहेगी।
  • शाम को 7 बजे के बाद नमक कम खाएं। नमक लेने से शरीर में वाटर रिटेंशन बढ़ जाती है, जो वजन बढ़ाने का काम करती है।

वजन को रखना है मेंटेन तो डिनर के बाद न करें ये बड़ी गलतियां

​डिनर न करने का नुकसान

पतले होने के लिए रात में क्या खाना चाहिए? - patale hone ke lie raat mein kya khaana chaahie?

  • नींद का ठीक से न आना।
  • शरीर में विटामिन और न्यट्रिशन की कमी होना।
  • शरीर का मेटाबॉलिज्‍म स्‍लो हो सकता है।
  • भूखे पेट सोने से आप दूसरे दिन और ज्‍यादा खाना लेते हैं, जिससे आपका वजन बढ़ सकता है।
  • दिनभर की थकान के बाद आपके शरीर को रात में आराम करने का मौका मिलता है। इसलिए उसे रात में भूखा सुनाकर आप उसे एनर्जी पाने से रोकते हैं। खाना स्‍किप करने से शरीर में एनर्जी की कमी हो जाती है।

रात का खाना कभी स्‍किप नहीं करना चाहिए, बल्‍कि आपको एक हेल्‍दी ऑप्‍शन का चुनाव करना चाहिए। यदि आपको ज्‍यादा भूख नहीं लगी है, तो आप कुछ भी हल्‍का-फुल्‍का ले सकते हैं।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

वजन घटाने के लिए रात के खाने में क्या खाएं?

वजन घटाने के लिए रात के खाने में खाएं ये 10 चीजें (Dinner Options For Weight Loss In Hindi).
ओट्स और ज्वार का चीला के साथ 15 ग्राम कसा हुआ पनीर.
वेजिटेबल उपमा, इसमें 1 टेबल स्पून स्प्राउट्स डालें और खाएं.
तवा पनीर 80 ग्राम के साथ कुछ फ्राईड या भुनी हुई सब्जियां (कच्ची सब्जियां खाने से बचें).

पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?

पेट कम करने के आसान उपाय मीठा नहीं : ... .
पूरी नींद लें : पेट की चर्बी को कम करने के लिए पूरी नींद सोना भी जरूरी है। ... .
नारियल पानी पिएं : अन्य फलों की तुलना में नारियल पानी में ज्यादा इलेक्ट्रोलाइट्स पाया जाता है। ... .
एक्सरसाइज जरूर करें : पेट कम करने के लिए सबसे जरूरी है एक्सरसाइज करना। ... .
सूप पिएं : ... .
ग्रीन टी पिएं : ... .
पानी में शहद :.

मोटापा क्या खाने से कम होता है?

पतले होने के लिए क्या खाना चाहिए (Patle Hone Ke Liye Kya Khana Chaiye In Hindi).
दही का करना चाहिए सेवन दही (Curd) में कैलोरी की कम मात्रा पाई जाती है। ... .
लौकी का करें सेवन ... .
खट्टे फलों का करना चाहिए सेवन ... .
करेला होता है फायदेमंद ... .
सलाद का करें सेवन ... .
शहद का करना चाहिए सेवन ... .
चोकर की रोटी खाएं ... .
गर्म पानी पिएं.

1 दिन में 1 किलो वजन कैसे कम करें?

1 दिन में 1 किलो वजन कैसे कम करें - How to Lose 1 Kg of Weight in a Day in Hindi.
१. गर्म पानी पिएं ... .
२. व्यायाम ... .
३. ग्रीन टी ... .
४. प्रोटीन का सेवन करें ... .
५. मीठा कम खाएं ... .
१. फल और सब्जियों का अधिक सेवन ... .
२. रिफाइंड कार्ब्स का कम सेवन ... .
३. प्रतिरोध व्यायाम करें.