नर्सरी के बच्चों को लिखना कैसे सिखाएं - narsaree ke bachchon ko likhana kaise sikhaen

कॉम्पिटिशन के इस दौर में आजकल हर पेरेंट्स चाहते है कि उनका बच्चा सबसे तेज बने। इसके लिए वे बच्चे को 2-3 साल में ही प्ले स्कूल में डाल देते हैं। इसके बाद पेरेंट्स की इच्छा होती है कि उनका बच्चा जल्द से जल्द  सीखे। ऐसी स्थिति में कई बार पेरेंट्स बच्चे पर दबाव भी डालते हैं, लेकिन इसका रिजल्ट पॉजिटिव नहीं आता। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि बच्चों को लिखना कैसे सिखाए तो हम आपको इसके लिए कुछ आसान टिप्स बताते हैं। 

बच्चों को लिखना कैसे सिखाए जानिए इन 6 तरीकों से (bacchon ko likhna kaise sikhaye)


1.सबसे पहले पेन या पेंसिल पकड़ना सिखाएं

बच्चे को पेंसिल या पेन दें इसके बाद उन्हें दिखाएं कि उसे कैसे पकड़ना है। उसे उंगली व अंगूठे के बीच पेन पकड़ने की सलाह दें। अगर उसका ग्रिप मजबूत हो जाएगी तो लिखने में दिक्कत नहीं होगी।

2.रफ कॉपी या स्लेट दें 

जब बच्चा पेन, पेंसिल व चॉक पकड़ना सीख जाए तो उसे रफ कॉपी या स्लेट दें और उस पर कुछ भी चलाने को कहें। इससे वह पेन को चलाना सीख जाएगा।
 

3.रंग का लें सहारा

बच्चों को रंग काफी पसंद आता है। आप रंगों की मदद से भी उसमें लिखने की इच्छा जगा सकते हैं। उसे रंग लाकर दें और किसी भी पेपर पर उसे चलाने को कहें।
 

4.व्हाइट बोर्ड व मार्कर का सहारा लें

जब बच्चा पेन पकड़ना व उसे चलाना सीख जाए, तो लिखवाने की प्रैक्टिस शुरू कराएं। इसके लिए व्हाइट बोर्ड व मार्कर बच्चे को दें। इसके बाद बच्चे को अल्फाबेट या गिनती के कुछ अक्षर लिखकर दें और वैसे ही लिखने को कहें।
 

5.बच्चे को दिखाकर खुद भी लिखें

बच्चे अक्सर बड़ों को कॉपी करते हैं। ऐसे में आप बच्चे को दिखाते हुए कुछ लिखने बैठें। आपको देखकर वह भी लिखने की जिद करेगा। जब वह ऐसा करे, तो उसे दूसरा पेन व कॉपी दे दें और लिखने को कहें।
 

6.बच्चे को Encourage करें

अगर आप चाहते हैं कि बच्चा कोई भी काम अच्छे से करे, तो उसके लिए उसे प्रोत्साहित(Encourage) करना सबसे ज्यादा जरूरी है। लिखने की कला सिखाने में भी यह जरूरी है। अगर बच्चा जरा सा भी पेन चलाए, कुछ बनाए तो उसे प्रोत्साहित करें। दूसरे बच्चों का नाम लेकर उसकी तुलना करते हुए अपने बच्चे को जीनियस बताएं। इससे वह और अच्छा करेगा। उसे कभी भी डिसकरेज न करें, ये बातें न कहें कि तुम्हें तो कुछ नहीं आता।

हमें उम्मीद हैं कि अब आपको अपने सवाल कि बच्चों को लिखना कैसे सिखाए का जवाब मिल गया होगा। 

बच्चों को कैसे लिखना सिखाना चाहिए?

बच्चों को लिखना कैसे सिखाएं || बच्चों को पेंसिल पकड़ना कैसे सिखाएं || (Part-1) - YouTube.

4 साल के बच्चों को लिखना कैसे सिखाएं?

3 से 4 साल के बच्चों को लिखना कैसे सिखाएं?.
पेंसिल पकड़ना सिखाएं हर माता-पिता या शिक्षक बच्चों को लिखने सिखाने से पहले उन्हें पेंसिल या पेन पकड़ना सिखाना होगा तभी बच्चों को लिखने के लिए सिखाया जा सकता है। ... .
Writing chart का ले मदद ... .
आड़ी-तिरछी रेखा बनवाएं ... .
सुन्दर राइटिंग पर दे ध्यान ... .
ज्यादा से ज्यादा लिखें.

नर्सरी हिंदी में कैसे लिखेंगे?

दिल्ली EWS एडमिशन 2022 के लिए जल्द करें आवेदन।

बच्चों को लिखने के लिए कैसे प्रोत्साहित करें?

हर दिन अपने बच्चे को पढ़ें। अपने बच्चे की पढ़ने की क्षमता से ऊपर एक किताब चुनें, या उसकी पसंद की किताब में पृष्ठों को पढ़ना शुरू करें। जब आपके बच्चे छोटे होते हैं, तो कार में कहानियां, डॉक्टर के कार्यालय में, या जब आप घुमक्कड़ को आगे बढ़ा रहे हों। सबसे ऊपर, बात अपने बच्चों को बच्चों में लेखन को प्रोत्साहित करने के लिए