मनुष्यता कविता के माध्यम से कवि क्या संदेश देना चाहता है class 10 - manushyata kavita ke maadhyam se kavi kya sandesh dena chaahata hai chlass 10

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए 
'मनुष्यताकविता के माध्यम से कवि क्या संदेश देना चाहता है?

Solution

कवि इस कविता द्वारा मानवताप्रेमएकतादयाकरुणापरोपकारसहानुभूतिसदभावना और उदारता का संदेश देना चाहता है। मनुष्य को नि:स्वार्थ जीवन जीना चाहिए। वर्गवादअलगाव को दूर करके विश्व बंधुत्व की भावना को बढ़ाना चाहिए। धन होने पर घमंड नहीं करना चाहिए तथा खुद आगे बढ़ने के साथ-साथ औरों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देनी चाहिए।

मनुष्य कविता के माध्यम से कवि क्या संदेश देना चाहते हैं?

'मनुष्यता' कविता द्वारा कवि त्याग,बलिदान, मानवीय एकता, सहानुभूति, सद्भाव, उदारता और करुणा का संदेश देना चाहता है। कवि चाहता है कि समस्त मनुष्य एक-दूसरे के साथ अपनत्व की अनुभूति करें। वह दीन-दुखियों, जरुरतमंदों के लिए सहानुभूति का भाव रखते हुए त्याग करने के लिए सहर्ष तैयार रहे।

मनुष्यता कविता से हमें जीवन की क्या सीख मिलती है?

इस कविता से हमें अपने जीवन को उपयोगी और सार्थक बनाने की सीख मिलती है। कवि का कहना है कि हमें मानव जीवन यूं ही नहीं प्राप्त हुआ है। हमें मनुष्य का जीवन मनुष्य की तरह ही जीना चाहिए और हमें पशु की प्रकृति से ऊपर उठकर अपना जीवन मनुष्य के रूप में जीना चाहिए अर्थात हमें ऐसे कार्य करना चाहिए जो मनुष्यता के अनुकूल हों।

मनुष्यता कववता के माध्यम से कवव क्या सोंदेश देना चाहता है?

मनुष्यता. कविता के माध्यम से कवि यह संदेश देना चाहता है कि प्रकृति के प्राणियों की तुलना में मनुष्य में चेतना शक्ति की प्रबलता होती है। वह स्वयं के ही नहीं दूसरों के हित-अहित का विचार करके आचरण करता है। जो मनुष्य मनुष्यता के लक्षणें से युक्त होकर दूसरों के लिए जीवित रहता है, वही सच्चे अर्थों में मनुष्य है

कवि ने सच्चे मनुष्य की क्या परिभाषा दी है?

कवि के अनुसार मनुष्य को इस नश्वर शरीर के लिए मोह का त्याग कर देना चाहिए। उसे केवल परोपकार करना चाहिए। वास्तव में सच्चा मनुष्य वही होता है, जो दूसरे मनुष्य के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दे।