रात में सफेद उल्लू देखने से क्या होता है? - raat mein saphed ulloo dekhane se kya hota hai?

  • रात में सफेद उल्लू देखने से क्या होता है? - raat mein saphed ulloo dekhane se kya hota hai?

    इस तरह से उल्लू का दिखना माना जाता है शुभ सूचक

    उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन माना गया है। उल्लू को लेकर हमारे समाज में कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। उल्लू को अक्सर रात का राजा कहा जाता है और उसे अच्छा या बुरा होने का पूर्वाभास हो जाता है। शकुन शास्त्र के अनुसार, उल्लू का दिखना कई जगह शुभ माना जाता है तो कई जगह अशुभ माना जाता है। जैसे, अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं और रास्ते में उल्लू दिख जाए तो यह धन प्राप्ति का संकेत होता है। वहीं अगर उल्लू घर आ जाए तो यह हानिकारक माना जाता है, इससे घर की उन्नति रुक जाती है। आइए जानते हैं कि अगर उल्लू इस समय दिख जाए तो यह शुभ संकेत माना जात है और अचानक से खूब पैसा मिलता है….

  • रात में सफेद उल्लू देखने से क्या होता है? - raat mein saphed ulloo dekhane se kya hota hai?

    सफेद रंग का उल्लू दिखना

    सफेद रंग का उल्लू दिखना बहुत शुभ माना जाता है। हालांकि सफेद उल्लू कम ही देखने को मिलते हैं लेकिन अगर दिख जाए तो जीवन की समस्याएं खत्म हो जाती हैं। अगर आपके जीवन में कुछ सही नहीं चल रहा है तो सफेद उल्लू का देखना एक संकेत होता है कि आप कुछ सकारात्मक समाचारों की अपेक्षा कर सकते हैं। सफेद उल्लू को दिवगंत लोगों की आत्मा से जोड़कर भी देखा जाता है। अगर आप सफेद उल्लू देख लेते हैं तो इसका मतलब है कि आपके पितर आपके साथ हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है।

    गर्भवती महिला को उल्लू दिखने का यह होता है मतलब

  • रात में सफेद उल्लू देखने से क्या होता है? - raat mein saphed ulloo dekhane se kya hota hai?

    उल्लू का लगातार देखना

    उल्लू का लगातार देखना या आपकी नजर उल्लू से मिल जाना, यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में अचानक से खुशियां आने वाली हैं। साथ ही आपको धन की प्राप्ति होने वाली है। वहीं अगर आप काम के लिए जा रहे हैं और आपको बांयी तरफ उल्लू दिखाई दे जाए तो यह भी शुभ माना जाता है। माना जाता है कि आप जिस काम के लिए जा रहे हैं, वह सफलता पूर्वक पूरा हो जाएगा। अगर दाईं तरफ उल्लू दिख जाए तो यह शुभ नहीं माना जाता। इसका मतलब है कि आपको कुछ समय और रुक जाना चाहिए।

    घर में इनका आना मानते हैं अशुभ, लाते हैं बेड लक

  • रात में सफेद उल्लू देखने से क्या होता है? - raat mein saphed ulloo dekhane se kya hota hai?

    दिन में उल्लू का दिखना

    रात के समय जागने वाले उल्लू को अगर दिन में देख लें तो यह शुभ सूचक माना जाता है। इसका मतलब है कि भाग्य आपका साथ देने के लिए तैयार है। साथ ही आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं और जल्द ही शुभ समाचार मिलने वाला है। उल्लू जब दिन में दिखाई दे जाए तो यह आपके दृष्टिकोण को भी बदलता है। काम के समय में आपको पता लग जाता है कि कौन सा फैसला आपके लिए सही है और कहां आप गलत कर रहे हैं।

    तांबे की अंगूठी पहनने के इन 5 फायदों को जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

  • रात में सफेद उल्लू देखने से क्या होता है? - raat mein saphed ulloo dekhane se kya hota hai?

    इन दिशाओं में उल्लू का दिखना

    अगर दक्षिण-पश्चिम दिशा से उल्लू दिख जाए या आवाज आ जाए तो यह आर्थिक संकट का सूचक माना जाता है। वहीं पूर्व दिशा की ओर से उल्लू की आवाज आए या इस दिशा में उल्लू दिख जाए तो यह आर्थिक लाभ का सूचक माना गया है। बताया जाता है कि आपके जीवन में धन से संबंधित सभी समस्याओं का अंत हो जाता है। अगर आपको दक्षिण दिशा से उल्लू की आवाज आ जाए या इस दिशा में उल्लू दिख जाए तो इसका मतलब है कि आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर लेंगे।

    ननद-भाभी की अक्सर आपस में बनती नहीं, जानिए असली वजह

  • रात में सफेद उल्लू देखने से क्या होता है? - raat mein saphed ulloo dekhane se kya hota hai?

    रात में उल्लू का दिखना

    रात के राजा उल्लू को अगर आप रात में देखें तो यह भी शुभ माना जाता है। आप अपने आप को एक भाग्यशाली व्यक्ति मान सकते हैं। आपको सभी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और करियर में प्रगति होगी। रात के समय में उल्लू की आवाज सुनाई दे जाए तो इसका मतलब है कि आने वाले दिन आपके लिए अच्छे होने वाले हैं और हर क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। वहीं आपके कई नए मित्र भी बनते हैं।

    अच्छी और सुखद नींद के लिए इन मंत्रों को देखें आजमाकर

  • रात में सफेद उल्लू देखने से क्या होता है? - raat mein saphed ulloo dekhane se kya hota hai?

    उल्लू का रास्ता काटना

    अगर आप कहीं जा रहे हों और तभी उल्लू रास्ता काट जाए तो यह एक अच्छा शगुन माना गया है। इसका मतलब है कि आपका अटका हुआ धन प्राप्त होने वाला है और पुराने कर्जों से भी मुक्ति मिलने वाली है। वहीं अगर आपके ऊपर से उल्लू उड़ जाए तो यह एक संदेश है कि आपको अपने जीवन को नए तरीके से देखने और समझने की जरूरत है। आपके जीवन में जो भी समस्याएं हैं, वह खत्म हो जाएंगी और जल्दी आपको सुख-शांति मिलेगी।

    इन पांच कारणों से होती है पीपल की पूजा, लेकिन इस समय भूलकर न जाएं पीपल के पास

  • रात में सफेद उल्लू देखने से क्या होता है? - raat mein saphed ulloo dekhane se kya hota hai?

    सपने में उल्लू देखना

    उल्लू अगर किसी रोगी को छूते हुए निकल जाए या फिर उसके ऊपर से उड़ जाए तो बताया जाता है कि गंभीर से गंभीर रोग भी दूर हो जाता है। वहीं सपनों में भी उल्ले के महत्व को नजरंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आप सपने में उल्लू को देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको अपनी समस्याओं का समाधान जल्द ही मिलने वाला है। साथ ही आपके अंदर ज्ञान की वृद्धि होने वाली है, जिससे आप खुद की क्षमता पर विश्वास करना शुरू कर देंगे और सबकुछ ठीक हो जाएगा।

सफेद उल्लू को देखने से क्या होता है?

सफेद रंग का उल्लू दिखना बहुत शुभ माना जाता है। हालांकि सफेद उल्लू कम ही देखने को मिलते हैं लेकिन अगर दिख जाए तो जीवन की समस्याएं खत्म हो जाती हैं। अगर आपके जीवन में कुछ सही नहीं चल रहा है तो सफेद उल्लू का देखना एक संकेत होता है कि आप कुछ सकारात्मक समाचारों की अपेक्षा कर सकते हैं।

रात में उल्लू के दर्शन से क्या होता है?

जैसे, अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं और रास्ते में उल्लू दिख जाए तो यह धन प्राप्ति का संकेत होता है। वहीं अगर उल्लू घर आ जाए तो यह हानिकारक माना जाता है, इससे घर की उन्नति रुक जाती है। - रात के समय जागने वाले उल्लू को अगर दिन में देख लें तो यह शुभ सूचक माना जाता है।

रात में घर में उल्लू आने से क्या होता है?

7. अगर उल्लू किसी घर की छत पर आकर बैठकर आवाज करता है, तो इसे किसी की मृत्यु की सूचना माना जाता है। 8. यदि सुबह के समय पूर्व की दिशा की ओर उल्लू दिखाई दे या फिर उसकी आवाज सुनाई दे तो अचानक धन की प्राप्ति होने की संभावना रहती है।

उल्लू के दर्शन कैसे होते हैं?

उल्लू का बाईं ओर देखना बेहद शुभ (Good Signs) माना जाता है. 4. अगर सुबह के वक्त पूर्व की दिशा की ओर आपको उल्लू दिखाई दे या उसकी आवाज सुनाई दे तो आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है. 5.