मुआवजा की लिस्ट कैसे चेक करें? - muaavaja kee list kaise chek karen?

फसल नुकसान मुआवजा: किसान ऐसे चेक करें खाते में पैसा आया या नहीं, यहां देखें लिस्ट

किसानों को वितरित होगा 561 करोड़ रुपए मुआवजा, इन जिलों के किसानों को होगा लाभ

हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि से क्षेत्र में फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को मुआवजा का वितरण किया जा रहा है। ऐसे में जिन किसानों की विशेष गिरदावरी रिपोर्ट तैयार हो चुकी है उनकेे खाते में पैसा ट्रांसफर किया जा रहा है। जैसा कि मुआवजा राशि के वितरण का कार्य 28 फरवरी 2022 तक पूूरा किया जाना है। इससे आशा की जा रही है कि 28 फरवरी 2022 तक सभी पात्र किसानों के खातों में मुआवजा की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। बता दें कि खरीफ सीजन 2021 में अधिक वर्षा, जलभराव एवं कीट रोगों के चलते किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ था, किसानों को हुए इस नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकारों के द्वारा विशेष गिरदावरी रिपोर्ट कराई गई थी। सर्वे के बाद अब किसानों को यह राशि हस्तांतरित करने का काम शुरू किया जा चुका है। 

मुआवजा की लिस्ट कैसे चेक करें? - muaavaja kee list kaise chek karen?

हरियाणा सरकार ने खरीफ-2021 में किसानों को हुए फसल नुकसान का मुआवजा देने का काम शुरू कर दिया है। इधर राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अधिकारियों को 28 फरवरी 2022 तक मुआवजा वितरण की प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको फसल बीमा योजना हरियाणा के तहत मुआवजा राशि वितरण की जानकारी दे रहे हैं।

866 गांवों के किसानों को मिलेगा 561.11 करोड़ का मुआवजा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरियाणा सरकार ने खरीफ-2021 के दौरान राज्य में भारी वर्षा, जल भराव तथा कीट हमलों से हुए फसलों के नुकसान की एवज में 866 गांवों के 8,95,712 किसानों को 561.11 करोड़ रुपए मुआवजा राशि सीधे किसानों के खातों में हस्तांतरित करने की शुरुआत कर दी है। किसानों के बैंक खातों में यह राशि 28 फरवरी तक दी जाएगी। यह राशि खरीफ सीजन में हुई राज्य में भारी बारिश, जल भराव एवं कीट रोगों के कारण कपास, मूंग, बाजरा, धान एवं गन्ना की फसलों का नुकसान हुआ था जिसके एवज में किसानों को यह राहत राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि उन्होंने उपायुक्तों को रबी 2021-22 के दौरान फसलों को हुए नुकसान के आकलन के लिए वर्तमान में चल रही गिरदावरी को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ताकि किसानों को मुआवजा राशि समय पर मिल सके। 

किस जिले के कितने किसानों को मिलेगा मुआवजा, देखें लिस्ट

विशेष गिरदावरी रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार किसानों को मुआवजा वितरण का काम शुरू कर दिया गया है। जिन जिलों में कितनी कितने किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है उसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जिन जिलों के किसानों को मुआवजा दिया जाएगा उनकी सूची इस प्रकार से हैं- 

क्र.सं.  जिला    रकम (रुपए में)किसानों की संख्यागांव 
1. करनाल     3,78,885    217
2. पलवल   58,28,251    1360   
3.   नूंह 52,05,000   1376 13 
4. गुरुग्राम   10,000      1 1
5. हिसार        172, 32 21,000 209880       198 
6. फतेहाबाद    95,29,00,500 121733 132 
7. सिरसा 72,86,39,222 134918     56 
8. भिवानी 12,70,21,35,00 162634 192 
9. सोनीपत 12,26,15,186 34771   97 
10. चरखी दादरी 45,24,85,000 154682    28 
11. रोहतक 10,45,50,500   23374    37 
12. झज्जर 24,51,10,000 50766 101  
कुल   56,11,15,70,44 8,95,712 866

कैसे चेक करें खाते में मुआवजा का पैसा आया या नहींं

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि जिन किसानों की गिरवदारी रिपोर्ट तैयार हो गई हैं उनके खातों में पैसा ट्रांसफर करना शुरू कर दिया गया है। जिन किसानों के खाते में मुआवजा राशि अभी तक नहीं आई है। वे परेशान नहीं हो। यहां कुछ तरीके दिए जा रहे हैं उनसे आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि उनकी मुआवजा राशि में क्यों देरी हुई हो रही है-

मुआवजा की लिस्ट कैसे चेक करें? - muaavaja kee list kaise chek karen?

  • इसके लिए सबसे पहले आपको बैंक जाकर पता करना होगा, या फिर आप घर बैठे बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर खाते की पूरी जानकारी लें सकते हैं। 
  • आपके बैंक खाते से जो मोबाइल नंबर लिंक है, उसका मैसेज चेक करें। सरकार जब भी इस तरह के फंड ट्रांसफर करती है तो मोबाइल पर मैसेज आता है। इससे पता चल जाएगा कि पैसा क्रेडिट हुआ है या नहीं।
  • अगर बैंक में मोबाइल नंबर रजिस्टर है तो उसे ठीक से जांच लें, नहीं है तो रजिस्टर करा लें, ताकि खाते से संबंधित जानकारी आपको मैसेज के जरिए प्राप्त हो सके।
  • यदि बैंक खाते से मोबाइल लिंक नहीं है तो ऐसी स्थिति में अपने बैंक या पोस्ट ऑफिस की ब्रांच में जाएं जहां खाता चल रहा है। वहां आपको बता दिया जाएगा कि पैसा आपके ट्रांसफर हुआ है या नहीं।
  • आप चाहें तो अपने पासबुक की एंट्री करा कर भी जान सकते हैं। एंट्री में दिख जाएगा कि मुआवजा का पैसा आया है या नहीं। 
  • मोबाइल में अगर गूगल पे, पेटीएम जैसे वॉलेट हैं तो उससे भी बैंक का खाता चेक कर सकते हैं। 

हरियाणा में फसलों बीमा कराने पर कितना देना होता है प्रीमियम

हरियाणा में खरीफ सीजन में इस योजना के तहत किसानों को धान के लिए प्रति एकड़ 713.99 रुपए, मक्का के लिए 356.99 रुपए, बाजरा के लिए 335.99 रुपए और कपास के लिए 1732.50 रुपए प्रति एकड़ की दर से बीमा प्रीमियम देना होगा। रबी फसलों में किसानों को गेहूं के लिए प्रति एकड़ 409.50 रुपए, जौ के लिए 267.75 रुपए, चने के लिए 204.75 रुपए, सरसों के लिए 275.63 रुपए और सूरजमुखी की फसल का बीमा कराने के लिए 267.75 रुपए प्रति एकड़ की दर से प्रीमियम देना होगा।

 Fasal Bima Yojana : कितनी तय की गई है फसल की बीमित राशि

हरियाणा में फसल की बीमित राशि धान के लिए 35 हजार 699.78 रुपए, मक्का के लिए 17 हजार 849.89 रुपए, बाजरे के लिए 16 हजार 799.33 रुपए तथा कपास के लिए 34 हजार 650.02 रुपए प्रति एकड़ निर्धारित की गई है। गेहूं के लिए बीमित राशि 27 हजार 300.12 रुपए, जौ के लिए 17 हजार 849.89 रुपए, चने के लिए 13 हजार 650.06 रुपए, सरसों के लिए 18 हजार 375.17 रुपए तथा सूरजमुखी की फसल के लिए बीमित राशि 17 हजार 849.89 रुपए प्रति एकड़ तय की गई है। 

अगर आप अपनी कृषि भूमिअन्य संपत्तिपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरणदुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

एमपी फसल बीमा की लिस्ट कैसे देखें?

फसल बीमा में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आप सरकार की वेबसाइट pmfby.gov.in को ओपन करें। इसके बाद लिस्ट देखने के विकल्प को सिलेक्ट करें। इसके बाद अपना राज्य , जिला और ब्लॉक का चयन करें। फिर सभी जानकारी भरने के बाद आपके सामने फसल योजना की लिस्ट आ जाएगी।

बिहार फसल बीमा का पैसा कैसे चेक करें?

फसल बीमा योजना का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सरकार की वेबसाइट pmfby.gov.in को ओपन करें। इसके बाद Application Status के विकल्प को चुने। फिर रिसिप्ट नंबर और कैप्चा को डालें। इसके बाद Check Status के विकल्प को चुने।

Bihar फसल बीमा 2022 का पैसा कब मिलेगा?

सरकार द्वारा 15 मार्च 2022 को यह निर्धारित किया जाएगा कि Bihar Fasal Bima Yojana के अंतर्गत किसान को कितना मुआवजा प्रदान किया जाएगा। इसके पश्चात मार्च-अप्रैल में डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में भुगतान किया जाएगा।

MP fasal Bima beneficiary List 2022 PDF कैसे डाउनलोड करें?

फसल बीमा लिस्ट जिलेवार सूची MP 2022 PDF अब आधिकारिक वेबसाइट pmfby.gov.in पर उपलब्ध है। MP Fasal Bima List 2022 PDF download online at pmfby.gov.in.