कोलेस्ट्रॉल क्या खाने से बढ़ता है - kolestrol kya khaane se badhata hai

Foods to avoid in High cholesterol : कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में पाया जाने वाले मोम जैसा पदार्थ है, जो कोशिकाओं में जमा होकर रक्त के संचार को बाधित कर सकता है। यह पोषक तत्वों और ऑक्सीजन के प्रवाह को बाधित कर सकता है। साथ ही कोशिकाओं में ब्लॉकेज पैदा कर सकता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट संबंधी समस्याएं बढ़ सकती है। इसके अलावा शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से त्वचा के रंग में भी बदलाव आ सकता है। हालांकि कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार के होते हैं, गुड कोलेस्ट्रॉल आपके शरीर के नर्वस सिस्टम और हार्मोन्स के स्त्राव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना भी बेहद जरूरी होता है। इसे आप आपने सही खानपान और शारीरिक गतिवधियों की मदद से ठीक कर सकते हैं। दरअसल बहुत अधिक तैलीय खाद्य पदार्थ और बाहर का खाना खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का डर रहता है। इसके लिए आप अधिक से अधिक हरी सब्जियां, फल, अनाज और घर का बना खाना ही खाएं। इससे आपकी सेहत अच्छी रहती है। साथ ही आपको भरपूर मात्रा में पानी भी पीते रहना चाहिए। 

कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने पर न खाएं ये चीजें

1. मीट

अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है, तो आपको मीट या मटन जैसी तैलीय चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इनमें पाया जाने वाला अनहेल्दी फैट आपके शरीर में जमा होता रहता है और ये बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है। इससे आपका वजन भी तेजी से बढ़ सकता है। इससे कई तरह की अन्य समस्याएं भी हो सकती है। 

कोलेस्ट्रॉल क्या खाने से बढ़ता है - kolestrol kya khaane se badhata hai

2. चिकन

कई लोगों को रोज चिकन या नॉनवेज खाना पसंद होता है। लेकिन ये आपके सेहत के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकता है। दरअसल इसमें पाया जाने वाला सैचुरेटेड फैट आपके शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही इससे हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट समस्याएं भी बढ़ सकती है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ रहा है, तो आपको भूलकर भी चिकन का सेवन नहीं करना चाहिए। 

3. मीठी चीजों का सेवन

कई लोगों को खाना खाने के बाद या मूड खराब होने पर कुछ मीठा खाने की इच्छा होती है। लेकिन अधिक मात्रा में मीठा का सेवन करने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने लगती है। साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल(एलडीएल) का स्तर बढ़ने लगता है। इसलिए फैट के स्तर को कम करने के लिए आप केक, पेस्ट्री, आइसक्रीम और चॉकलेट्स का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे वजन बढ़ने के साथ दांत खराब होने का भी डर रहता है। 

इसे भी पढे़ं- कोलेस्ट्रोल लेवल बढ़ने पर शरीर में दिखते हैं ये शुरूआती लक्षण, इन तरीकों से करें उपाय

4. डेयरी प्रोडक्ट्स 

ज्यादा फैट वाले दूध, पनीर और चीज का सेवन करना भी आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को अचानक बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो आपको फुल फैट वाले दूध, पनीर और चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे खतरा और बढ़ सकता है। 

कोलेस्ट्रॉल क्या खाने से बढ़ता है - kolestrol kya khaane se badhata hai

5. ऑयली फूड्स का सेवन 

कई लोगों को ऑयली फूड्स जैसे फ्रेंच फाइज, फ्राइड चिकन, चिप्स और बर्गर खाने का शौक होता है। इस तरह की चीजों में सैचुरेटेड और हाइड्रोजनेटेड फैट पाया जाता है, जो शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। इसलिए जितना हो सके, इन चीजों का सेवन न करें।

High Cholesterol Foods in Hindi: कोलेस्ट्रॉल एक वसायुक्त पदार्थ है, जिसे लिवर द्वारा निर्मित किया जाता है। कोलेस्ट्रॉल आपके रक्त में पाया जाता है। कोलेस्ट्रॉल का उपयोग शरीर में कई अलग-अलग चीजों के लिए किया जाता है। लेकिन कई बार रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक हो जाती है। खराब खानपान रक्त में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का एक मुख्य कारण होता है। ऐसे में जब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, तो व्यक्ति को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर अकसर लोगों के मन में सवाल आता है कि कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाना चाहिए? या फिर कोलेस्ट्रॉल जल्दी कैसे कम करें? कोलेस्ट्रॉल में क्या खाना चाहिए (Cholesterol me Kya Khana Chahiye)?

कोलेस्ट्रॉल में क्या खाना चाहिए- Foods to Eat in High Cholesterol in Hindi

ओट्स

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या खाएं? कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए ओट्स खाना काफी फायदेमंद होता है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप नाश्ते में ओट्स खा सकते हैं। ओट्स में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा ओट्स में कई अन्य विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। इसलिए कहा जाता है कि ओट्स खाने से कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है।

बीन्स

बीन्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। बीन्स में घुलनशील फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसके साथ ही बीन्स को डाइजेस्ट करने में भी अधिक समय लगता है। बीन्स खाने के बाद आपका लंबे समय तक पेट भरा रहता है, इससे वजन भी कंट्रोल में रहता है। साथ ही बीन्स कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद (foods to eat in cholesterol) कर सकता है। आप बीन्स की सब्जी आदि बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, इन उपायों से करें कंट्रोल

नट्स

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप नट्स भी खा सकते हैं। बादाम, अखरोट और मूंगफली हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। नट्स कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप रोजाना 2 नट्स खा सकते हैं। इसके साथ ही नट्स संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं।

फैटी फिश

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप फैटी फिश भी खा सकते हैं। फैटी फिश एलडीएल को कम करने में सहायक हो सकते हैं। फैटी फिश में बूस्टिंग सैचुरेटेड फैट और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो ट्राइग्लिसराइड्स को कम कर सकता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आप फैटी फिश का सेवन सप्ताह में 2-3 बार कर सकते हैं। फैटी फिश असामान्य हृदय गति को भी सही करने में सहायक हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 6 पोषक तत्व, हृदय रोगों का खतरा होगा कम

सोया प्रोडक्ट्स

सोया प्रोडक्ट्स कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आप टोफू, सोया मिल्क आदि का सेवन कर सकते हैं। इन फूड्स में कोलेस्ट्रॉल कम करने के पावरफुल गुण पाए जाते हैं। प्रतिदिन 25 ग्राम सोया प्रोटीन लेने से 5 से 6 प्रतिशत कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।

कूकिंग ऑयल

हेल्दी कूकिंग ऑयल भी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए कैनोला, सूरजमुखी, कुसुम या अन्य कूकिंग ऑयल का उपयोग कर सकते हैं। 

कोलेस्ट्रॉल में क्या नहीं खाना चाहिए?- Foods to Avoid in High Cholesterol in Hindi

  • कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपको फास्ट फूड और जंक फूड से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए।
  • कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपको प्रोसेस्ड मीट खाने से भी बचना चाहिए। 
  • कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आपको मीठी चीजों से भी परहेज करना चाहिए।

High Cholesterol Diet Plan in Hindi: कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप ओट्स, बीन्स, नट्स, सोया प्रोडक्ट्स और कूकिंग ऑयल का उपयोग कर सकते हैं। वहीं कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर अधिक तला-भुना, प्रोसेस्ड आदि फूड्स खाने से बचना चाहिए।

कौन सी चीज खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है?

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना सुबह ओट्स का सेवन करना चाहिए। ये फाइबर से भरपूर होता है जिससे शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। कई रिसर्च में दावा किया गया है कि ओट्स कुछ ही हफ्तों में कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है।

क्या चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?

ऐसे में बड़ों और बच्चों का चाय, कॉफी, आइसक्रीम, मिठाई जैसी चीजों का सेवन हाई कोलेस्ट्रॉल का रिस्क बढ़ा देता है।

कोलेस्ट्रॉल में क्या क्या परहेज करना चाहिए?

कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने पर न खाएं ये चीजें.
मीट अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है, तो आपको मीट या मटन जैसी तैलीय चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ... .
चिकन कई लोगों को रोज चिकन या नॉनवेज खाना पसंद होता है। ... .
मीठी चीजों का सेवन ... .
डेयरी प्रोडक्ट्स ... .
ऑयली फूड्स का सेवन.

चावल खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है क्या?

इससे खराब कोलेस्ट्रोल का बढ़ना कम करने में मदद होती है। चावल पचने में आसान होता है, ऐसे में यह रात की नींद को भी बेहतर बनाने का काम करता है। इसमें वसा कि मात्रा कम होती है और ये कोलेस्ट्रॉल फ्री होता है।