कच्चे दूध का फेस पैक कैसे बनाएं - kachche doodh ka phes paik kaise banaen

  • फेशियल करने से ना सिर्फ त्वचा में कसाव आता है बल्कि इससे रंगत भी निखर जाती हैं। ज्यादातर महिलाएं महीने में एक बार फेशियल करवाने पार्लर जरूर जाती हैं। हालांकि, कुछ महिलाएं फेशियल घर पर ही करना पसंद करती हैं। बता दें कि घर पर ऐसी कई चीजें होती हैं, जिससे आप फेशियल कर सकती हैं। ये नेचुरल इंग्रेडिएंट्स प्रभावी होने के साथ-साथ बेहद फायदेमंद भी हैं। कच्चा दूध उन्हीं नेचुरल इंग्रेडिएंट्स में से एक है, जिसे चेहरे पर अप्लाई करने के एक नहीं बल्कि कई फायदे होते हैं।
  • कच्चा दूध त्वचा और बाल दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। कई महिलाएं इसे अपने हेयर और स्किन केयर रूटीन में शामिल करती हैं, लेकिन आप चाहें तो इससे फेशियल भी कर सकती हैं। बता दें कि बढ़ती उम्र में स्किन प्रॉब्लम से बचना चाहती हैं तो फेशियल जरूर करें। इसके स्किन की अच्छी मसाज हो जाती है, साथ झुर्रियां और दाग-धब्बों की समस्या से भी राहत मिलती है। वहीं कच्चे दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को अंदर से ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। तो चलिए जानते इससे फेशियल कैसे कर सकते हैं। (फोटो साभार: freepik)

​फेशियल का पहला स्टेप

कच्चे दूध का फेस पैक कैसे बनाएं - kachche doodh ka phes paik kaise banaen

फेशियल करने से पहले अपने फेस को अच्छी तरह क्लीन कर लें। इसके बाद साफ तौलिये से अपना चेहरा पोंछ लें। अब एक बाउल में 1 से डेढ़ चम्मच कच्चा दूध लें और उसमें 1 चुटकी नमक और 2 चुटकी हल्दी मिक्स करें। इन इंग्रेडिएंट्स को दूध में मिक्स करने के बाद उसमें एक कॉटन पैड डिप कर दें। अब इस कॉटन पैड को फेस पर सर्कुलर मोशन में रब करें। 3 से 4 मिनट तक आप लगातार रब करें। यह त्वचा को डीप क्लीन करने का एक प्रोसेस है। रब करने के बाद 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर पानी से चेहरा साफ कर लें। (फोटो साभार: pixabay&pexels)

​फेशियल का दूसरा स्टेप

कच्चे दूध का फेस पैक कैसे बनाएं - kachche doodh ka phes paik kaise banaen

डीप क्लीन के बाद फेस को अच्छी तरह स्क्रब करेंगे। इसके लिए एक बाउल में 2 चम्मच कच्चा दूध, आधा चम्मच कॉर्न फ्लोर और 1 चम्मच चावल का आटा मिक्स करें। पेस्ट अगर अधिक गाढ़ा है तो उसे गीला करने के लिए गुलाब जल मिक्स कर दें। अब इस मिश्रण से फेस को अच्छी तरह स्क्रब करें। ब्लैकहेड्स और त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल हटाने के लिए यह बेहद कारगर है। 3 से 4 मिनट तक सर्कुलर मोशन में रब करते हुए त्वचा को गीले तौलिये की मदद से क्लीन कर लें। (फोटो साभार: freepik)

​फेशियल का तीसरा स्टेप

कच्चे दूध का फेस पैक कैसे बनाएं - kachche doodh ka phes paik kaise banaen

स्क्रब करने के बाद कच्चा दूध से क्रीम बनाएं। इसके लिए एक बाउल में 1 चम्मच कच्चा दूध लें और उसमें 1 चम्मच शहद मिक्स कर दें। आप चाहें तो इसमें एलोवेरा जेल भी मिक्स कर सकती हैं। इन सभी इंग्रेडिएंट्स को अच्छी तरह मिक्स करें, ताकि यह पेस्ट फॉर्म में नजर आए। अब एक कॉटन पैड लें और उसे बाउल में ही डिप कर दें। ऐसा करने से कॉटन पैड सभी मिश्रण को सोख लेगा। अब इससे सर्कुलर मोशन में अपने फेस को मसाज करें। 4 से 5 मिनट तक लगातार करते रहें, जब तक कि कॉटन पैड का कलर ना बदल जाए। कलर बदलने के बाद उसे फेंक दें। अब 5 से 6 मिनट के लिए चेहरे को ऐसे ही छोड़ दें और फिर गीले तौलिये से अपना चेहरा पोंछ लें। (फोटो साभार: pexels)

​फेशियल का चौथा स्टेप

कच्चे दूध का फेस पैक कैसे बनाएं - kachche doodh ka phes paik kaise banaen

फेशियल का चौथा स्टेप है फेस पैक। इसके लिए एक बाउल में एक या दो चम्मच कच्चा दूध लें। अब इसमें दूसरा इंग्रेडिएंट्स अपनी स्किन टाइप के अनुसार तय करें। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो मुल्तानी मिट्टी लें, अगर ड्राई और नॉर्मल है तो केला मैश कर इस्तेमाल करें। फेस पैक लगाने के बाद 10 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर चेहरा पानी से साफ कर लें। कोशिश करें कि कच्चे दूध से फेशियल रात के समय करें। इससे आप अपने त्वचा पर असर सुबह देख सकती हैं। वहीं स्किन ऑयली है तो इससे फेशियल करने के बाद मॉइश्चराइजर लगाने की जरूरत नहीं है। (फोटो साभार: pexels)

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

चेहरे पर कच्‍चा दूध लगाने के अलग-अलग तरीके और उसके फायदे जानना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल जरूर पढ़ें। 

त्‍वचा की देखभाल के लिए यदि आप केवल बाजार में मिलने वाले ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स पर भरोसा करती हैं, तो यह जान लें कि आपकी रसोई में रखा कच्‍चा दूध भी आपके लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकता है। 

केवल 1 चम्‍मच कच्‍चे दूध का नियमित चेहरे पर उपयोग करने से आपको ढेरों लाभ मिल सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि आप रोज कैसे चेहरे पर कच्‍चा दूध इस्‍तेमाल करके फायदे उठा सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- झुर्रियों के लिए घर पर ही बनाएं ये आसान हर्बल फेस वॉश

कच्चे दूध का फेस पैक कैसे बनाएं - kachche doodh ka phes paik kaise banaen

कच्‍चे दूध के फायदे 

  • कच्‍चा दूध में प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है, यह त्‍वचा में कसाव लाता है। 
  • फैट की प्रचुर मात्रा होने के कारण कच्‍चे दूध का प्रयोग मॉइश्‍चराइजर की तरह किया जा सकता है। 
  • लैक्टिक एसिड का अच्‍छा सोर्स होने के कारण कच्‍चा दूध त्‍वचा में कसाव बनाए रखता है। 
  • कच्‍चा दूध त्‍वचा की टैनिंग को भी कम करता है और रंगत को निखारता है। 

कच्‍चे दूध का टोनर 

  • आप नियमित रूप से रोज सुबह उठने के बाद कच्‍चे दूध से चेहरे को साफ करें। दरअसल, रात में सोते वक्‍त त्‍वचा डीहाइड्रेट हो जाती है और इसे त्‍वचा में रूखापन आ जाता है। दूध से चेहरे की टोनिंग करने पर आपको ड्राई स्किन से छुटकारा मिल जाए जाएगा। 
  • इससे स्किन पोर्स में भी कसाव आता है और त्‍वचा की सैगिंग की समस्‍या कम हो जाती है। यनि समय से पहले अगर आपकी त्‍वचा में ढीलापन आ रहा है तो वह कम हो जाता है। 
  • कच्‍चे दूध से फेशियल टोनिंग करने से चेहरे पर चढ़ी डेड स्किन की परत भी रिमूव हो जाती है। 

कच्‍चे दूध से त्‍वचा की करें मसाज 

कच्‍चे दूध में कॉटन बॉल को डिप करें और फिर इसे चेहरे पर लगाएं और इससे चेहरे की मसाज करें। आप इसे आंखों के आस पास भी लगा सकती हैं। इसे त्‍वचा डीप मॉइश्‍चराइज होती है और चेहरे के काले दाग-धब्‍बे भी हल्‍के पड़ जाते हैं। इससे त्‍वचा का ब्‍लड सर्कुलेशन भी अच्‍छा हो जाता है, जिससे रंग भी निखरता है। आप दिन में एक बार कच्‍चे दूध से चेहरे की मसाज जरूर करें। 

इसे जरूर पढ़ें- घर में मौजूद ये 3 चीजें आपकी त्वचा में रखेंगी इलास्टिसिटी को बरकरार

कच्चे दूध का फेस पैक कैसे बनाएं - kachche doodh ka phes paik kaise banaen

कच्‍चे दूध से त्‍वचा को करें स्‍क्रब 

कच्‍चा दूध त्‍वचा के लिए बहुत ज्‍यादा फायदेमंद होता है। यह एक प्राकृतिक एक्‍सफोलिएटर भी होता है और इसे चेहरे पर आप डायरेक्‍ट लगाने के स्‍थान पर इसमें ओट्स भी मिक्‍स करके लगा सकती हैं। इसे चेहरा बहुत अच्‍छे स्‍क्रब होता है और स्किन पोर्स में छुपी गंदगी भी साफ हो जाती है। 

कच्‍चे दूध के फेस पैक 

कच्‍चे दूध से आप फेस पैक भी तैयार कर सकती हैं। आप कच्‍चे दूध में बेसन और शहद मिक्‍स करके इसे चेहरे पर लगाएं और 10 से 20 मिनट बाद आप इसे चेहरे से रिमूव कर लें। यदि आप नियमित इस होममेड फेस पैक को लगाती हैं तो आपकी त्‍वचा में चमक आ जाएगी और चेहरे के दाग-धब्‍बे भी हल्‍के हो जाएंगे। 

किन्‍हें नहीं लगाना चाहिए कच्‍चा दूध 

अगर आपकी त्‍वचा ऑयली है, तो आपको कच्‍चा दूध चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। इसकी जगह आप दूध को पकने के बाद चेहरे पर लगा सकती हैं या फिर आप चेहरे पर दही लगा सकती हैं। 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

कच्चे दूध का फेस पैक कैसे बनाएं - kachche doodh ka phes paik kaise banaen

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

कच्चे दूध में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए?

कच्चे दूध में नमक मिलाकर लगाने से स्किन पर पिंपल की समस्या कम होती है। 5. कई बार लगातार बाहर घूमने से हमारे शरीर पर टैनिंग की समस्या हो जाती है। इसके लिए आप कॉटन की मदद से चेहरे पर कच्चा दूध लगाएं।

कच्चे दूध को रोज चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

कच्‍चे दूध का रोजाना नियमित उपयोग से स्किन सेल्‍स मजबूत होती हैं। Raw Milk For Pigmentation: कच्‍चा दूध स्किन में ग्‍लो लाता है साथ ही इससे आपकी रंगत में भी निखर आता है। अगर आप कच्‍चे दूध को स्किन केयर में शामिल करते हैं तो इससे आपके फेस के काले दाग-धब्‍बे कम हो जाते हैं।

दूध में क्या मिलाकर लगाने से चेहरा गोरा हो जाता है?

हल्दी में मिलाकर आप हल्दी और दूध का पेस्ट बनाकर इसे 15 से 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा लें. जब यह पेस्ट सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धोकर साफ कर दें. आपकी रंगत भी निखरेगी और त्वचा ग्लोइंग भी बनेगी.

रात में चेहरे पर कच्चा दूध कैसे लगाएं?

जी हां अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर 5-10 मिनट कच्चे दूध से मसाज करते हैं, तो इससे झुर्रियों (Wrinkles) की समस्या दूर होती है। कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, इसलिए अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर कच्चा दूध लगाते हैं, तो इससे चेहरे साफ होता है और चेहरे पर निखार (Glowing Skin) भी आता है।