जीरा अजवाइन काला नमक खाने से क्या होता है? - jeera ajavain kaala namak khaane se kya hota hai?

जीरा, अजवाइन और काला नमक के फायदे

1. इम्यूनिटी बढ़ाते
शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए जीरा, अजवाइन और काला नमक का मिश्रण कई तरह से फायदेमंद होता है। जीरा, अजवाइन और काला नमक में एंटीऑक्सीडेंट और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को रोगों से लड़ने के लिए तैयार करता है। साथ ही शरीर को कई तरह के वायरल संक्रमण से भी बचाने में मददगार है। इसके सुबह-शाम सेवन से ठंड में गले की खराश से भी राहत मिलती है।

2. पेट की समस्या को दूर करता
पेट की परेशानी को दूर करने के लिए जीरा, अजवाइन और काला नमक का मिश्रण एक अच्छा घरेलू उपचार है। इसके अलावा यह पाचन से संबंधित अन्य समस्याओं जैसे एसिडिटी, हार्टबर्न, पेट फूलना, पाद आदि समस्याओं को दूर करता है। यह गैस की समस्या के लिए भी एक अच्छी औषधि है।

3. वजन को कम करता
जीरा, अजवाइन और काला नमक का मिश्रण शरीर में कार्बोहाइड्रेट और फैट के डाइजेशन में सहायता करता है। काला नमक में एंटी-ओबेसिटी गुण होते है जिससे वजन कम होता है। साथ ही इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है और पाचन तंत्र भी सही रहता है।

4. तेज भूख लगती
जीरा, अजवाइन और काला नमक का चूर्ण रोजाना एक चम्मच खाने से तेज भूख लगती है और पेट की गैस शांत होती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

जीरा अजवाइन काला नमक खाने से क्या होता है? - jeera ajavain kaala namak khaane se kya hota hai?

जीरा, अजवाइन और काला नमक खाने में इस्तेमाल होने वाले आम मसाले हैं लेकिन इनके कई स्वास्थ्य लाभ है, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल जीरा और अजवाइन में बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, आयरन, कॉपर, मैगनीज, जिंक, मैग्नीशियम और निकोटिनिक एसिड पाया जाता है। साथ ही काला नमक में सोडियम की मात्रा बहुत कम होती है। इसके अलावा इसमें कई मिनरल्स, कैल्शियम और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों की मदद से आपको शरीर की सूजन, अपच और मांसपेशियों के दर्द में काफी आराम मिलता है। इसके सेवन के कई तरीके है, जिससे आपको सर्दियों में खांसी-जुकाम से भी राहत मिलती है। इसके फायदे और इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बता रहे हैं आयुर्वेदाचार्य डॉ राहुल चतुर्वेदी।

जीरा, अजवाइन और काला नमक के फायदे

1. वजन घटाने में मददगार 

जीरा, अजवाइन और काला नमक का मिश्रण शरीर में कार्बोहाइड्रेट और फैट के डाइजेशन में सहायता करता है। साथ ही इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है और पाचन तंत्र भी सही रहता है। काला नमक में एंटी-ओबेसिटी गुण होते है, जिससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है। इन तीनों के मिश्रण का सुबह-शाम सेवन करने से पेट के ऊपर मौजूद फैट भी तेजी से बर्न होता है।

2. अपच में कारगर

अपच या गैस की समस्या इन दिनों आम हो गई है। वर्क फ्रॉम होम के कारण शारीरिक गतिविधियां बहुत कम हो गई है और हमारा खाना आसानी से पच नहीं पाता है। जीरा,अजवाइन और काला नमक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर अपच की स्थिति में पेट दर्द और ऐंठन कम करने मददगार होता है।

जीरा अजवाइन काला नमक खाने से क्या होता है? - jeera ajavain kaala namak khaane se kya hota hai?

Image Credit- Freepik  

3. इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए जीरा, अजवाइन और काला नमक का मिश्रण कई तरह से फायदेमंद होता है। जीरा, अजवाइन और काला नमक में एंटीऑक्सीडेंट और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को रोगों से लड़ने के लिए तैयार करता है। साथ ही शरीर को कई तरह के वायरल संक्रमण से भी बचाने में मददगार है। इसके सुबह-शाम सेवन से ठंड में गले की खराश से भी राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें- मजबूत हड्डियों के लिए कैल्शियम के अलावा जरूरी हैं ये 4 पोषक तत्व, जानें किन फूड्स को खाने से मिलेगा फायदा

4.  ब्लड प्रेशर को करें नियंत्रित

जीरा, अजवाइन और काला नमक का मिश्रण ब्लड प्रेशर को कम करने में भी काफी लाभदायक होता है। दरअसल काला नमक में सोडियम की मात्रा काफी कम रहती है। इसके सेवन से आपका बीपी नियंत्रित रहने के साथ ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है। इसके एंटी-डायबिटिक गुण रक्त में शुगर के लेवल को संतुलित कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से इन दोनों समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है। 

5. दांतों के बनाया मजबूत

 जीरा, अजवाइन और काला नमक के उपयोग से दांतों के दर्द में काफी आराम मिलता है। इसमें मोजूद कैल्शियम आपके दांतों को मजबूत बनाता है। साथ ही मुंह से आने वाली बदबू भी दूर होती है। इन तीनों के मिश्रण से दांतों में मसाज करने से काफी राहत मिलती है।

जीरा अजवाइन काला नमक खाने से क्या होता है? - jeera ajavain kaala namak khaane se kya hota hai?

Image Credit- Freepik 

जीरा, अजवाइन और काला नमक का इस्तेमाल 

1. जीरा, अजवाइन और काले नमक का आप कई प्रकार से सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप पानी में जीरा और अजवाइन को उबालकर, उसके पानी को निकाल लें। इस मिश्रण में काला नमक मिलाकर सुबह इसका सेवन करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन में भी मदद मिलती है।

2. जीरा, अजवाइन और काला नमक तीनों को मिलाकर इसका पाउडर बना लें। सुबह-शाम खाने के बाद इसका सेवन करें। इससे अपच और गैस की समस्या में आराम मिलेगा।

3. इसके अलावा आप दाल-सब्जी में भी जीरा,अजवाइन और काला नमक डालकर खा सकते हैं। इससे प्रोटीन के पाचन शरीर में तेजी से होता है।

4. जीरा, अजवाइन और काला नमक आप शाम के नाश्ते या सलाद में भी डालकर खा सकते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से जोड़ों के दर्द में भी काफी आराम मिलता है।

5.  इसके अलावा आप इन तीनों के मिश्रण को दोपहर के खाने के बाद भी ले सकते हैं। इसके सेवन से लीवर की समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।

जीरा, अजवाइन और काला नमक के मिश्रण के सेवन के और कई फायदे हैं लेकिन खास बात यह है कि इसके कोई नुकसान नहीं है। इसके सेवन से आपको केवल लाभ ही मिलता है। लेकिन सेवन के दौरान हमेशा इसकी मात्रा का ध्यान रखें क्योंकि अजवाइन और जीरा दोनों की तासीर गर्म होती है। इसके अधिक सेवन से आपको नुकसान हो सकता है। इसलिए पूरे दिन में तीनों को मिलाकर तीन ग्राम मात्रा का ही सेवन करें। इसके अलावा ज्यादा परेशानी होने पर अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

जीरा अजवाइन सौंफ काला नमक खाने से क्या होता है?

जीरा, अजवाइन और काला नमक का मिश्रण शरीर में कार्बोहाइड्रेट और फैट के डाइजेशन में सहायता करता है। काला नमक में एंटी-ओबेसिटी गुण होते है जिससे वजन कम होता है। साथ ही इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है और पाचन तंत्र भी सही रहता है।

जीरा और अजवाइन खाने से क्या होता है?

अजवाइन में थाइमोल नामक रसायन पाया जाता है जो वजन कम करने में मददगार होता है। तो वहीं अजवाइन पाचन को भी दुरुस्त रखता है जिससे वजन ठीक रहता है। जीरा तो पहले ही फैट कटर के नाम से जाना जाता है। जीरे में तेजी से वजन कम करने की प्रॉपर्टीज होती हैं जिससे इन दोनों का साथ में सेवन करने से वजन कम होता है।

अजवाइन जीरा सौंफ का चूर्ण कैसे बनाएं?

कैसे करें सेवन इससे अलग आप चाहें तो अपनी दाल या सब्जी में भी इन मसालों को डालकर सेवन कर सकते हैं. कुछ लोग इन तीनों मिश्रण का सेवन माउथ फ्रेशनर के रूप में भी कर सकते हैं. वहीं जीरा, अजवाइन और सौंफ के पाउडर को बनाकर सुबह खाली पेट एक चम्मच गर्म पानी के साथ लेने से कई समस्या दूर हो सकती हैं.