हिंदुस्तान के मुख्य संपादक कौन है? - hindustaan ke mukhy sampaadak kaun hai?

हिंदुस्तान के मुख्य संपादक कौन है? - hindustaan ke mukhy sampaadak kaun hai?

प्रतीक चिह्न, हिन्दुस्तान

हिन्दुस्तान अथवा हिन्दुस्तान दैनिक एक प्रमुख हिन्दी समाचार पत्र है। 'हिन्दुस्तान', अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और स्थानीय राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और अन्य सामान्य हितों से संबंधित समाचारों के समस्त विभागों को प्रकाशित करने के लिए समाचार जगत में प्रसिद्ध हैं। 'हिन्दुस्तान' का पहला संस्करण 12 अप्रैल, 1936 को दिल्ली से प्रकाशित किया गया था। आज हिन्दुस्तान अख़बार की पहुंच छह क्षेत्रों में फैली हुई है - उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, मोहाली और दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र है। हाल ही में घोषित पाठकों की संख्या (IRS 2010 Q4)के कारण हिन्दुस्तान आज भारत में दूसरा सबसे बड़ा समाचार पत्र है।

स्थापना

हिन्दुस्तान समाचार पत्र की स्थापना 12 अप्रॅल 1936 को हुई थी। इसके मुख्य संपादक शशि शेखर और प्रकाशक अमित चोपड़ा हैं।

मुद्रण स्थल

उत्तर भारत के राज्यों (दिल्ली, बिहार, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड) में हिन्दुस्तान का प्रकाशन होता है। पिछले तीन वर्षों में, हिन्दुस्तान ने उत्तर प्रदेश में महत्त्वपूर्ण निवेश किया है और आगरा, मेरठ, इलाहाबाद, कानपुर और बरेली में पांच नए मुद्रण संस्थानों को खोला है। वाराणसी में वर्तमान मुद्रण सुविधाओं (एक फ्रेंचाइजी के आधार पर) और लखनऊ को जोड़ने की योजना है। उत्तराखंड के देहरादून में हिन्दुस्तान ने मुद्रण स्थान के साथ मई 2008 में प्रवेश किया है। इस मुद्रण स्थान से उत्तराखंड में प्रमुख शहरों को कवर किया जाएगा।

विकास

पिछले नौ महीनों में, हिन्दुस्तान ने 58 लाख पाठकों को अपने 'पाठक आधार' में जोड़ा है। यह वृद्धि उत्तर प्रदेश से है, जहां हिन्दुस्तान ने नौ महीने की अवधि में 41 लाख पाठकों को जोड़ा है। हिन्दुस्तान अब उत्तर प्रदेश में 1.28 करोड़ कुल पाठकों के साथ उत्तर प्रदेश में पाठकों का 30% हिस्सा है। हिन्दुस्तान बिहार में 83% और झारखंड में कुल पाठकों के 73% हिस्से के साथ अपनी प्रमुख स्थिति बनाए हुए है।[1]

सभी बाज़ारों में बढ़त को देखते हुए स्पष्ट रूप से हिन्दुस्तान दैनिक की बढ़ती ताकत को प्रदर्शित करता है। अभी तक नए संस्करणों के लिए आईआरएस में प्रतिबिंबित होने के साथ, विकास की गति के निरंतर होने की संभावना है।

मुख्य कार्यालय

हिन्दुस्तान का मुख्य कार्यालय का पता कस्तूरबा गांधी मार्ग, नई दिल्ली 110001 है।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. Our Brands (अंग्रेज़ी)। । अभिगमन तिथि: 5 सितम्बर, 2012।

बाहरी कड़ियाँ

  • आधिकारिक वेबसाइट

संबंधित लेख

देखें  वार्ता  बदलें

समाचार पत्र और पत्रिकाएँ
समाचार पत्र

आज · प्रभात ख़बर · नवभारत टाइम्स · अमर उजाला · दैनिक भास्कर · दैनिक जागरण · राष्ट्रीय सहारा · हिन्दुस्तान · नईदुनिया · जनसत्ता · पंजाब केसरी · हरिभूमि राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक · बनारस अख़बार · समाचार सुधावर्षण · पयामे आज़ादी · कवि वचन सुधा · सुधाकर · पायनियर · हिंदी प्रदीप · भारत मित्र · सार सुधानिधि · सज्जन कीर्ति सुधाकर · उचित वक्ता · भारत जीवन · अमृत बाज़ार पत्रिका · हिन्दोस्थान · शुभचिन्तक · विशाल भारत · हिंदी बंगवासी · साहित्य सुधानिधि · अभ्युदय · लीडर · बंगाल गजट · आत्ता दिउरना · कल्पना · कल्याण पत्रिका

पत्रिकाएँ

आनन्द कादम्बिनी · इंडिया टुडे · अहा ज़िन्दगी · हरिश्चन्द्र मैगजीन · युगवाणी · नागरी प्रचारिणी पत्रिका · आउटलुक · कादम्बिनी · नवनीत · धर्मयुग · साप्‍ताहिक हिंदुस्‍तान · चंपक · चन्दामामा · नंदन · पराग · पर्यावरण डाइजेस्ट · वीणा · उदंती · सरस्वती · मर्यादा · उदन्त मार्तण्ड · हिंदुस्तानी · हिंदी अनुशीलन · इंडियन लिटरेचर · संस्कृत प्रतिभा · समकालीन भारतीय साहित्य · हरिजन सेवा · संस्कृति · शेषामृत · शीतल वाणी · पाखी · चित्र भारती · अहा जिंदगी

अन्य

दैनिक अख़बार · साप्ताहिक पत्रिका · पाक्षिक पत्रिका · मासिक पत्रिका · त्रैमासिक पत्रिका · अर्द्धवार्षिक पत्रिका · वार्षिक पत्रिका

हिंदुस्तान के संपादक कौन है?

वरिष्ठ पत्रकार शशि शेखर ने शुक्रवार को 'हिन्दुस्तान' के प्रधान संपादक का कार्यभार संभाल लिया। शशि शेखर 'हिन्दुस्तान' के साथ ही एचटी मीडिया के अन्य हिन्दी प्रकाशनों-कादम्बिनी, नंदन और हिन्दुस्तान के ऑनलाइन संस्करण के भी प्रधान संपादक होंगे।

दैनिक समाचार के संपादक कौन थे?

Detailed Solution. सही उत्तर मदन मोहन मालवीय है। पंडित मदन मोहन मालवीय उत्तर प्रदेश के दैनिक समाचार पत्र "हिंदुस्तान" 1887 के संपादक थे

हिन्दुस्तान में सबसे पहले कौन सी समाचार एजेंसी स्थापित हुई?

​ यह भारत की पहली बहुभाषी समाचार एजेन्सी है। २०० से अधिक समाचार पत्र तथा दूरदर्शन सहित लगभग सभी समाचार चैनेल इसके ग्राहक हैं। पश्चिमी प्रभाव के बीच भारतीय विचार-दृष्टि के उर्वर भूमि तैयार करने में शामिल रहे चिंतक ​दादा साहेब आप्टे ने ​हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी की स्थापना 10 अप्रैल, 1948 को की थी।

हिंदुस्तान की टैगलाइन क्या है?

नए विशेष चिह्न (Crest) और मास्टहेड (Mashhead) में बदलाव के साथ इसकी टैगलाइन भी 'तरक्की को चाहिए नया नजरिया' से बदलकर 'भरोसा नए हिन्दुस्तान का' कर दी गई है।