बासी खाना खाने से क्या बीमारी होती है? - baasee khaana khaane se kya beemaaree hotee hai?

बासी खाना खाने से क्या बीमारी होती है? - baasee khaana khaane se kya beemaaree hotee hai?

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अक्सर ही हमारे घरों में खाना बच जाता है। ऐसे में कितना खाना फेकेंगे या बांटेंगे ये सोचकर बासी खाना (Stale food) भी खा लिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये आदत आपको कितना नुकसान पहुंचा रही है। बासी खाना आपकी सेहत पर बहुत विपरीत प्रभाव डालता है। अगर हम इस खाने को बार बार गर्म करते हैं और फिर खाते हैं तो भले हमें स्वाद में फर्क न पता चले, लेकिन सेहत पर इसका असर साफ दिखता है।

Health Tips : खाने के तुरंत बाद पानी पीने से हो सकती है ये खतरनाक बीमारी

आयुर्वेद के अनुसार 24 घंटे से अधिक समय से रखा हुआ खाना बासी हो जाता है। आयुर्वेद ये भी कहता ह कि अगर खाना बनने के बाद दो घंटे के अंदर फ्रिज में न रखा गया तो उसमें बैक्टीरिया पनपने की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन फ्रिज में लंबे समय तक रखे खाने की तासीर भी बदल जाती है और उसे दोबारा गर्म करके खाने पर फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है। अगर आप माइक्रोवेव में खाना गर्म करते हैं तो इससे उसके सारे पौष्टिक तत्व नष्ट हो जाते हैं। यूं तो कोई भी बासी खाना नुकसान ही करता है लेकिन मीट और डेयरी प्रोडक्ट ज्यादा हानिकारक हैं।

बासी भोजन से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। उनमें बैक्टीरिया बनने के कारण पेट की समस्या हो सकती है और इस खाने के बार बार गर्म करके खाने पर उसमें मौजूद विटामिन्स मिनरल्स नष्ट हो जाते हैं। चावल, चिकन, मशरूम, चुकंदर, आलू, पालक जैसे खाद्य पदार्थों को बार-बार गर्म करने से बचना चाहिए। जिस खाद्य सामग्री में प्रोटीन होता है उसे बार बार गर्म करते खाने से हानिकारक कम्पोजिशन बनते हैं। ऐसे में अपच, गैस, एसिडिटी, डायरिया जैसी समस्या हो सकती है और आपका इम्यून सिस्टम भी बिगड़ सकता है। इसलिए भले थोड़ा बनाएं, बार बार बनाएं लेकिन बासी खाना खाने की आदत तुरंत छोड़िये। यहीं आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइलबचा खाना खाने की आदत कहीं बना न दें आपको बीमार, ये होते हैं साइड इफेक्ट्स

बचा खाना खाने की आदत कहीं बना न दें आपको बीमार, ये होते हैं साइड इफेक्ट्स

Disadvantages of eating leftover food: कई बार आपने ऐसे लोगों को देखा होगा जो समय बचाने के लिए एक साथ ही खाना बनाकर फ्रिज में रख देते हैं, ताकि उनका समय बच जाए। या फिर ऐसी महिलाएं जो रात का बचा...

बासी खाना खाने से क्या बीमारी होती है? - baasee khaana khaane se kya beemaaree hotee hai?

Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 11 Feb 2022 11:56 AM

Disadvantages of eating leftover food: कई बार आपने ऐसे लोगों को देखा होगा जो समय बचाने के लिए एक साथ ही खाना बनाकर फ्रिज में रख देते हैं, ताकि उनका समय बच जाए। या फिर ऐसी महिलाएं जो रात का बचा खाना वेस्ट न हो इसलिए उसे सुबह अपने नाश्ते में शामिल करती हैं। दोनों ही स्थितियों में खाने का टेस्ट भले ही खराब न होता हो, लेकिन क्या आप जानते हैं यह आपकी सेहत को जरूर खराब कर सकता है। आइए जानते हैं आखिर कैसे बचा हुआ बासी खाना खाने से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।       

बासी खाना खाने से सेहत को होते हैं ये नुकसान-
कब्ज़ की शिकायत-

बचे हुए भोजन में पैदा हुए बैक्टीरिया व्यक्ति के लिए अपच और पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। यह बैक्टीरिया भोजन को फेर्मेंटेड करके आगे पाचन की प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं। 

एसिडिटी की समस्या-
बासी भोजन का सेवन करने से शरीर में एसिडिटी की समस्या होने के साथ शरीर में गैस भी बनने लगती है।दरअसल, बासी भोजन में पैदा होने वाले हानिकारक बैक्टीरिया की उपस्थिति के कारण बचा हुआ भोजन फेर्मेंटेड हो जाता है। जिसकी वजह से खाने की प्रकृति और भी अधिक अम्लीय हो जाती है। इस भोजन का सेवन करने से शरीर में एसिडिटी और गैस की समस्या होने लगती है। 

फूड पॉइजनिंग -
एक्सपर्ट्स की मानें तो खाना पकाने के दो घंटे के भीतर जिन खाद्य पदार्थों को फ्रिज में नहीं रखा जाता है, उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। जिससे फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। दरअसल, 4 डिग्री से 40 डिग्री तक का तापमान हानिकारक बैक्टीरिया के विकास के लिए अनुकूल होता है।

पोषक तत्वों की कमी- 
भोजन तेज आंच पर पकाने से उसमें मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इसके बाद जब इसी भोजन को लंबे समय तक रेफ्रिजरेट किया जाता है तो खाद्य पदार्थों की स्थिति और खराब हो जाती है। ऐसे भोजन में अधिकांश आवश्यक पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। कमजोर पाचन वाले या एसिडिटी से परेशान रहने वाले लोगों को बासी खाना खाने से बचना चाहिए। 

दस्त-
अत्यधिक फूड पॉइजनिंग होने पर व्यक्ति को उल्टी और तेज पेट दर्द हो सकता है। जिससे कई बार डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो जाती है। डायरिया का सबसे मुख्य कारण बैक्टीरिया से भरे बासी भोजन को ग्रहण करना है, जो व्यक्ति की आंत को संक्रमित कर सकता है। 

एक्सपर्ट्स की सलाह-
बचे हुए को भोजन को 48 घंटों के भीतर समाप्त करने की सलाह दी जाती है। लेकिन जहां तक संभव हो बासी भोजन को खाने से बचें। 

बासी खाना खाने से क्या बीमारी होती है? - baasee khaana khaane se kya beemaaree hotee hai?

बासी भोजन करने से क्या हानि है?

बासी भोजन करने के नुकसान ये सिर्फ आपका पेट भरते हैं, आपको हेल्दी नहीं रख सकते. यदि आप बासी आलू की सब्जी को बार-बार गर्म करके खाते हैं, तो ऐसा ना करें. बार-बार किसी चीज को गर्म करने से उसमें मौजूद पोषक तत्व कम हो जाते हैं. लंबे समय तक रखे हुए भोजन में बैक्टीरिया प्रवेश कर जाता है, जिससे फूड प्वाइजनिंग का खतरा रहता है.

बासी खाना खाने से क्या फायदा होता है?

बासी रोटी खाने के 5 फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप.
डायबिटीज के रोगियों के लिए बासी रोटी खाना फायदेमंद हो सकता है। ... .
अगर आपको ब्लडप्रेशर की समस्या है, तो बासी रोटी खाना लाभकारी होगा। ... .
पेट की समस्याओं और एसिडिटी से राहत के लिए भी सुबह के वक्त दूध के साथ बासी रोटी खाना काफी लाभदायक होता है।.

हमें खुला खाना क्यों नहीं खाना चाहिए?

यदि हम बासी भोजन खाते हैं तो इसमें पनपने वाले बैक्टीरिया फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याओं के साथ पेट की गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इस तरह का भोजन करने से उल्टी और पेट की अन्य समस्याएं हो सकती हैं जो आगे चलकर डिहाइड्रेशन का कारण बन सकती हैं। इस तरह का भोजन डायरिया जैसी समस्या का कारण भी बन सकता है।

खुला खाना खाने की सिफारिश क्यों नहीं की जाती है?

फूड पॉइजनिंग : कई सारी स्टडीज में यह बात सामने आई है कि बासी खाने में 40 F से 140 F के बीच में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। अगर आप ऐसा खाना खाते हैं जो दो घंटे से बनकर तैयार है और फ्रिज में भी नहीं रखा गया है तो उसमें बैक्टीरिया होने के चांस बढ़ जाते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग हो सकती है।