बहुत ज्यादा गर्मी लगने का क्या कारण है? - bahut jyaada garmee lagane ka kya kaaran hai?

बहुत ज्यादा गर्मी लगने का क्या कारण है? - bahut jyaada garmee lagane ka kya kaaran hai?

बहुत ज्यादा गर्मी लगने का क्या कारण है? - bahut jyaada garmee lagane ka kya kaaran hai?

गर्मी एक ऐसा सीजन है, जो ज्यादातर लोगों को नापसंद है। इसका कारण यह है कि गर्म धूप के कारण घर से बाहर के सभी कामों के लिए आपको बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है। लगातार महसूस होता गर्म शरीर, बहते पसीने और चिपचिपेपन के कारण बेचैनी होती है। लेकिन कुछ लोगों को सामान्य से ज्यादा गर्मी सताती है। अगर आपको भी लगता है कि आप अपने आसपास मौजूद लोगों की अपेक्षा ज्यादा गर्मी महसूस करते हैं या आपको ज्यादा पसीना आता है और आप ज्यादा बेचैन होते हैं, तो ये किसी स्वास्थ्य समस्या का भी संकेत हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि ज्यादा गर्मी लगना किन स्वास्थ्य समस्याओं का इशारा हो सकता है।

बहुत ज्यादा गर्मी लगने का क्या कारण है? - bahut jyaada garmee lagane ka kya kaaran hai?

थायराइड की समस्या

जब किसी व्यक्ति का थायराइड ग्लैंड जरूरत से ज्यादा हार्मोन बनाने लगता है, तो इस बीमारी को हाइपोथायराइडिज्म कहते हैं। हाइपोथायराइडिज्म का एक मुख्य और बड़ा लक्षण है सामान्य से ज्यादा गर्मी लगना। यानी इस बीमारी के कारण व्यक्ति के लिए उतनी गर्मी भी बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है, जितने में दूसरे लोग ज्यादा रिएक्ट नहीं करते हैं। ऐसा इसलिए होता है कि थायराइड ग्लैंड आपके शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में बड़ी भूमिका निभाता है।

इसे भी पढ़ें: सामान्य गर्मी में भी आता है बहुत ज्यादा पसीना, तो हो सकते हैं ये 5 कारण

तनाव ज्यादा लेने के कारण

जब आप ज्यादा तनाव लेते हैं, तो आपको घबराहट और बेचैनी महूसस होती है, जिसके कारण शरीर से अपने आप ही सामान्य से ज्यादा पसीना आने लगता है। दरअसल जब आप तनाव लेते हैं, तो आपके शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और दिल की धड़कन भी बढ़ जाती है। इसे कंट्रोल करने के लिए आपका शरीर अपना तापमान बढ़ा लेता है। इसके कारण तनाव में व्यक्ति को पसीना ज्यादा आता है। आपने देखा होगा कि झूठ बोलते समय माथे पर पसीना, हाथ और पैरों में पसीना आने की समस्या ज्यादा होती है।

एन्हीड्रोसिस

एन्हीड्रोसिस एक स्वास्थ्य समस्या है, जिसके कारण व्यक्ति को पसीना आना बंद हो जाता है और हाइपरहाइड्रोसिस एक दूसरी समस्या है, जिसमें पसीना ज्यादा आता है। पसीना आना बंद होने से शरीर गर्मी को रिलीज नहीं कर पाता है और व्यक्ति को हर समय गर्मी ही गर्मी महसूस होती रहती है। आप जानते हैं कि शरीर पसीना निकालने की प्रक्रिया द्वारा टॉक्सिन्स को तो शरीर से बाहर करता ही है, साथ ही शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करने की कोशिश करता है। इसलिए अगर आपको बिना पसीना आए तेज गर्मी लगती है, तो आप एन्हीड्रोसिस का शिकार हो सकते हैं।

बहुत ज्यादा गर्मी लगने का क्या कारण है? - bahut jyaada garmee lagane ka kya kaaran hai?

मेनोपॉज

मेनोपॉज का अर्थ है रजोनिवृत्ति यानी ऐसी अवस्था जब महिलाओं में पीरियड्स आना बंद हो जाते हैं। आमतौर पर मेनोपॉज 45 की उम्र के बाद होता है। मेनोपॉज के कारण महिलाओं के शरीर, हार्मोन्स और साइकोलॉजी में बहुत सारे परिवर्तन आते हैं। इस स्थिति में जो लक्षण महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशान करते हैं उनमें चिड़चिड़ापन, नींद की कमी, हड्डियों की कमजोरी और बहुत ज्यादा गर्मी लगना आदि शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको रोज बहाना चाहिए थोड़ा पसीना, जानें सेहत के लिए कितना फायदेमंद है पसीना निकलना?

कई बार भोजन भी हो सकता है कारण

अगर आपको गर्मी हमेशा नहीं, कभी-कभार ही महसूस होती है, तो इसका कारण हो सकता है आपका गलत खानपान हो। खासकर बहुत ज्यादा तीखा और मसालेदार खाना खाने के बाद या फिर चाय कॉफी ज्यादा पीने के बाद आपको गर्मी ज्यादा लगती है। कैफीन के कारण आपका हार्ट रेट बढ़ता है और शरीर गर्म हो जाता है। इसी तरह मिर्च में कैप्साइसिन नामक तत्व होता है, जो शरीर में गर्मी और पसीना बढ़ाता है।

Read More Articles on Miscellaneous in Hindi

गर्मी लगना क्या है?

गर्मी लगना एक गर्मी से संबंधित समस्या है जो ज्यादा देर गर्म वातावरण में रहने के कारण होती है। गर्मी लगना और लू लगना दो अलग-अलग स्थितियां हैं और गर्मी लगना लू लगने जितना गंभीर नहीं होता। हालांकि, सही समय पर उचित उपाय न करने के कारण इससे लू लगने की समस्या हो सकती है, जिससे दिमाग व शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान होता है और कुछ गंभीर मामलों में व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।

(और पढ़ें - लू लगने पर क्या करें)

गर्मी लगने के लक्षण क्या हैं?

गर्मी लगने के सबसे सामान्य लक्षण हैं उलझन, धड़कन तेज होना, गहरे रंग का पेशाब आना, ज्यादा पसीना आना, चक्कर आना, त्वचा का रंग फीका पड़ना, बेहोशी, मतली या उल्टी, थकान, दस्त, सिरदर्द, मांसपेशियों में ऐंठन और पेट में मरोड़।

(और पढ़ें - यूरिन का कलर कैसा होना चाहिए)

गर्मी लगने की समस्या क्यों होती है?

गर्मी के मौसम या वातावरण में आपका शरीर पसीने के कारण ही अपना सामान्य तापमान बना पाता है। शरीर से पसीना भाप बनकर उड़ने से शरीर का तापमान सामान्य रहता है। हालांकि, जब आप बहुत ज्यादा व्यायाम करते हैं या गर्म वातावरण में ज्यादा काम कर लेते हैं, तो शरीर ठीक से अपने आप को ठंडा नहीं कर पाता जिसके कारण गर्मी लगने की समस्या होती है। शरीर में पानी की कमी होने से पसीना नहीं निकल पाता और शरीर का तापमान सामान्य नहीं होता। शराब पीने से शरीर की तापमान नियंत्रित करने की क्षमता पर असर पड़ता है, जिससे गर्मी लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा बहुत ज्यादा कपड़े पहनना या ऐसे कपड़े पहनना जो पसीना निकलने नहीं देते, गर्मी लगने का खतरा बढ़ा सकते हैं।

(और पढ़ें - शराब छुड़ाने के उपाय)

गर्मी लगने का इलाज कैसे होता है?

अगर आपको या आपके आस-पास मौजूद किसी भी व्यक्ति को गर्मी लगने के लक्षण अनुभव हो रहे हैं, तो जल्द से जल्द गर्मी से निकलकर ठंडी जगह में जाना और आराम करना बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसा ना करने पर स्थिति और बिगड़ सकती है। इसके अलावा गर्म मौसम में बहुत सारा पानी पीना, ज्यादा टाइट कपडे न पहनना, ठंडे पानी से नहाना और ठंडी जगह में रहना आपके गर्मी लगने के खतरे को कम कर सकते हैं। ध्यान रहे कि ये एक आपातकालीन स्थिति होती है और इसके लिए तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए ताकि वे आपके शरीर के तापमान को सामान्य कर सकें।

(और पढ़ें - लू से बचने के आसान उपाय)

शरीर में ज्यादा गर्मी होने का क्या कारण है?

ज्यादा व्यायाम करने से शरीर की सक्रिय मांसपेशियों में रक्त संचार तेजी से होता है जिससे शरीर का तापमान बढ़ता है। कुछ प्रकार की ज्यादा दवाई का सेवन करने से भी शरीर की गर्मी बढ़ती है। ज्यादा तला हुआ, मसालेदार खाना, मीट और उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ के कारण शरीर में गर्मी बढ़ती है।

शरीर की गर्मी दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए?

गर्मियों में लौकी खाने से पाचन भी ठीक रहता है. लौकी के सेवन से गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है. सब्जी के अलावा गर्मी के दिनों में लोग लौकी का रायता बनाकर पीना भी पसंद करते हैं. गर्मियों में लू से बचने के लिए प्याज का सेवन करना चाहिए.

अचानक गर्मी क्यों लगती है?

जब किसी को अचानक पसीना आता है तो उसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. एक्सपर्ट का मानना है कि अचानक से पसीना आना हार्ट संबंधित गंभीर बीमारी का भी लक्षण हो सकता है. अगर समय पर ध्यान नहीं दिया जाए तो जान का खतरा भी हो सकता है. लेकिन सही समय पर डॉक्टर को इस बारे में बताया जाए तो यह खतरा टल भी सकता है.

शरीर को ठंडा करने के लिए क्या करें?

लौकी के सेवन से गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है. अगर आपको लौकी की सब्जी नहीं है तो आप लौकी का रायता भी बना कर खा सकते हैं. गर्मियों में लू से बचने के लिए प्याज का सेवन करना चाहिए. गर्मियों में प्याज शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है.