बच्चों का खिलौना कैसे बनाया जाता है? - bachchon ka khilauna kaise banaaya jaata hai?

घर पर रखे इन सामानों की मदद से तैयार अपने बच्चों के लिए तैयार करें खिलौने, जाने बनाने का तरीका।

बच्चों को खिलौनों से खेलना बहुत पसंद होता है। कई बार घंटो रोते हुए बच्चे भी एक खिलौना पाते ही खुश हो जाते हैं, पर कुछ देर उस खिलौने से खेलकर वो बोर हो जाते हैं। ऐसे में हर रोज खिलौने लाना पॉसिबल नहीं है, आप चाहें तो घर पर भी बच्चों के लिए खिलौने तैयार कर सकती हैं।

आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इन पांच DIY की मदद से आप अपने बच्चों के लिए घर पर ही खिलौने बना सकती हैं। इन्हें तैयार करने में ज्यादा सामान की जरूरत नहीं लगती, जिस कारण कुछ आसान स्टेप्स के साथ आप अपने बच्चे के लिए एक परफेक्ट खिलौना तैयार कर सकती हैं। 

कार्डबोर्ड शेप पजल-

बच्चों का खिलौना कैसे बनाया जाता है? - bachchon ka khilauna kaise banaaya jaata hai?

छोटे बच्चों को पजल के साथ खेलना बहुत पसंद होता है। हालांकि, बाजार में कई पजल के सेट मिल जाते हैं पर अगर आप अपने बच्चे के लिए हैंडमेड पजल तैयार करेंगी तो यह उसे बहुत लगेगा।

सामान-

  • कार्डबोर्ड- 2 पीस
  • जूस बॉटल कैप
  • चाकू या ब्लेड- 1
  • कैंची- 1
  • ग्लू- 1

बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले एक प्लेन कागज पर कई तरह के शेप बना लें, जैसे गोल, सितारा, प्लस एंव और भी कई तरह के।
  • इसके बाद उन्हें अपने मनपसंद रंगों से कलर कर दें। फिर कैंची की मदद से उन शेप्स को काट लें। 
  • शेप कट करने के बाद कार्डबोर्ड पर उन शेप्स को हूबहू ट्रेस करें और कैंची की मदद से कार्डबोर्ड पर ड्रॉ किए शेप्स को भी कट कर लें।
  • इसके बाद कट किए टुकड़ों पर ड्रॉ किए हुए कलरफुल शेप ग्लू की मदद से चिपका लें। फिर कट किए हुए कार्डबोर्ड को भी सही कार्डबोर्ड के ऊपर चिपका लें।
  • अब शेप्स के पीछे ग्लू की मदद से बोतल के ढक्कन लगाएं।

इन आसान स्टेप्स के साथ आपका शेप पजल तैयार हो जाएगा। इससे आपके बच्चे को शेप्स पहचानने में आसानी होगी, खेल-खेल में आपका बच्चा शेप्स आइडेंटिफाई करना सीख जाएगा।

इसे भी पढ़ें-  घर पर इन तरीकों से बनाएं कलरफुल स्क्रंचीज

कार्डबोर्ड मार्बल मेज-

बच्चों का खिलौना कैसे बनाया जाता है? - bachchon ka khilauna kaise banaaya jaata hai?

पजल की तरह मेज भी बच्चों के सोचने की क्षमता को बढ़ाने में मददगार होते हैं। आप घर पर रखे पुराने बॉक्स के साथ मेज तैयार कर सकती हैं। 

बनाने का सामान-

  • कार्ड बॉक्स -1
  • कलर- मनपसंद
  • स्ट्रॉ- 5 पीस
  • बीड्स- 6 से 7
  • ग्लू-1
  • कैंची- 1
  • मार्बल्स- 1

बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले एक जूते का डिब्बा या कोई दूसरा कार्ड बॉक्स लें और उसे कलर कर दें। इसके बाद पेंसिल की मदद से एक मुश्किल सा मेज तैयार करें, जिसे खेलने में आपके बच्चे को थोड़ी सी मुश्किल हो।
  • इसके बाद स्ट्रॉ को अलग-अलग तरफ ग्लू की मदद से चिपका लें, वहीं बीड्स को मेज के बीच में स्टॉपर के तौर पर चिपका दें।
  • फिर एक मार्बल लें और उसे और अपने बच्चे को वो मेज सॉल्व करने के लिए दें। 

इन आसान स्टेप्स के साथ आपका मेज तैयार हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- टॉयलेट फ्लश टैंक को कैसे करें अनक्लॉग

मोजे के सॉफ्ट टॉय-

बच्चों का खिलौना कैसे बनाया जाता है? - bachchon ka khilauna kaise banaaya jaata hai?

घर पर अगर छोटे बच्चे हैं तो उनके पुराने मोजे भी होंगे, जिनका इस्तेमाल ज्यादा नहीं किया जाता। आप चाहें तो उन मोजों की मदद से भी अपने बच्चे के लिए सॉफ्ट टॉय बना सकती हैं।

सामान- 

  • बच्चों के मोजे- 1
  • कैंची-1
  • नकली आखें- 2 
  • रबर बैंड- 1
  • फर- 2 से तीन मुट्ठी भरने के लिए 

बनाने का तरीका- 

  • सबसे पहले एक मोजा लें और उसके ऊपरी हिस्से को कैंची से कट कर लें। 
  • इसके बाद कटे हुए टुकड़े के ऊपरी हिस्से पर रबर लगाएं और उलटा कर दें, इस तरह आपके खिलौने की टोपी तैयार हो जाएगी।
  • फिर बाकी बचे मोजे के टुकड़े में अच्छे से फर भरे दें और ऊपरी हिस्से को सुई और धागे से सिल दें।
  • इसके बाद मोजे के बीच में एक रबर लगाएं, जिससे मोजे को एक स्नोमैन का शेप मिल जाए।
  • फिर उस स्नो मैन को टोपी पहना दें, साथ ही ग्लू की मदद से नकली आखें लगाएं।

इन आसान स्टेप्स के साथ आप मोजे से स्नोमैन तैयार कर सकते हैं।

 रुमाल का खरगोश-

बच्चों का खिलौना कैसे बनाया जाता है? - bachchon ka khilauna kaise banaaya jaata hai?

हम सभी के घर पर कई रुमाल रखी रहती हैं। उनमें से कई इतनी पुरानी हो जाती हैं, जिनका इस्तेमाल हम ज्यादा नहीं करते। अगर आपके घर पर रूमालें रखी हों तो आप उनकी मदद से भी खिलौने तैयार कर सकते हैं।

सामान- 

  • रबर बैंड-4
  • रुमाल- 1 
  • नकली आंखें- 2
  • रिबन- 1

बनाने का तरीका- 

  • सबसे पहले रुमाल लें और उसके दो छोर को पकड़ें और रबड़ की मदद से बांध लें। इस तरह से खरगोश के कान बनेंगे।
  • इसके बाद रुमाल को फोल्ड करें और रबर बैंड की मदद से बांधकर खरगोश का चेहरा बनाएं। फिर रुमाल को फोल्ड करते जाएं और रबर की मदद से आखिरी फोल्ड को भी बांध लें इस तरह आपके खरगोश का स्ट्रक्चर तैयार हो जाएगा। ध्यान दें रबर उसी रंग की हो जिस रंग की आप रुमाल इस्तेमाल कर रहे हैं। 
  • इसके बाद कागज की कुछ लाइन्स को कट कर लें और उसकी मदद से खरगोश की नाक मूछें बनाएं और पिंक कलर के कागज से उसकी नाक का ऊपरी हिस्सा। फिर ग्लू की मदद से इन्हें खरगोश के चेहरे पर चिपका दें। 
  • आखिर में ब्लैक पेज लें और उसपर खरगोश की आंखें बनाएं, उन्हें भी ग्लू की मदद से चिपका दें।

इन स्टेप्स के साथ आपका रुमाल से बना खरगोश तैयार हो जाएगा।

तो यह थे कुछ आसान से तरीके जिनकी मदद से आप अपने बच्चों के लिए खिलौने बना सकती हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें मेल करके जरूर बताएं, साथ ही ऐसे DIY के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

image credit- gsstatic.com, contentupload.com, proeves.com and hellowonderful.com

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

बच्चों का खिलौना कैसे बनाया जाता है? - bachchon ka khilauna kaise banaaya jaata hai?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

बच्चों के खिलौने कैसे बनते हैं दिखाइए?

खिलौने बच्चों की कहानी के साथ व्लाद और निकी पंजा मशीन कृपया सदस्यता लें! Vlad & Niki दुकान: App Store हमारा ऐप इस पर: https://apps.apple.com/us/app/vlad-ni...

घर के खिलौने कैसे बनाए जाते हैं?

बनाने का तरीका- सबसे पहले एक मोजा लें और उसके ऊपरी हिस्से को कैंची से कट कर लें। इसके बाद कटे हुए टुकड़े के ऊपरी हिस्से पर रबर लगाएं और उलटा कर दें, इस तरह आपके खिलौने की टोपी तैयार हो जाएगी। फिर बाकी बचे मोजे के टुकड़े में अच्छे से फर भरे दें और ऊपरी हिस्से को सुई और धागे से सिल दें।

कपड़े से खिलौने कैसे बनाते हैं?

खेल-खिलौने 1.

छोटे बच्चों के घर कैसे बनाते हैं?

आपके बच्चे की रचनात्मकता को दिलाने के लिए ब्लॉक बनाना! ... .