2. आपके विचार में भारत की समृद्ध एवं विविध विरासत आपके जीवन कोकैसे बेहतर बनाती है। - 2. aapake vichaar mein bhaarat kee samrddh evan vividh viraasat aapake jeevan kokaise behatar banaatee hai.

आपके विचार में भारत की समृद्ध एवं विविध विरासत आपके जीवन को कैसे बेहतर बनाती है।

भारत विविधताओं का देश है। यहाँ विभिन्न जातियों, भाषाओं, धर्मों आदि के लोग रहते हैं। खान-पान, रहन-सहन के ढंग और पहनावे में भी उनमें विभिन्नता देखी जा सकती है। इस प्रकार भारत की विविध विरासत हमारे जीवन को बेहतर बनाती है। हम जब विभिन्न लोगों के संपर्क में आते हैं, उनसे मित्रता करते हैं, उनके साथ पढ़ते हैं, काम करते हैं तो हम उनकी भाषा, उनका रहन-सहन उनके पहनावे के बारे में जानते हैं और उनसे कुछ नया सीखते हैं। इस तरह भाषा, भोजन संस्कृति का आदान-प्रदान होता है और धीरे-धीरे एक मिश्रित संस्कृति यानी मिली-जुली संस्कृति उभरती है जिससे हमारा जीवन बेहतर बनता है।

आपके विचार में भारत की समृद्ध विरासत आपके जीवन को कैसे बेहतर बनाती है?

Solution : हम जिस इलाके में रहते हैं, वहाँ भारत के लगभग सभी क्षेत्र और समुदाय के लोग निवास करते हैं। यहाँ का माहौल एक छोटे भारत की तरह लगता है। जिससे मुझे उन सभी के खान-पान, रहन-सहन, पर्व त्योहार को जानने और समझने का अवसर मिला। भारत के विभिन्न क्षेत्रो के लोगों से मिलने से पूरे भारत को देखने और समझने का मौका मिला।

भारत की विविधता में कैसे समृद्ध बनाती है?

ये सभी लोग अपने सभी मतभेदों के बावजूद शांतिपूर्वक सह-अस्तित्व में हैं और भारतीयों के रूप में एकजुट हैं। समृद्ध संस्कृति और भौगोलिक अंतर विभिन्न व्यावसायिक अवसरों, कृषि और औद्योगिक उत्पादन की अनुमति देते हैं। तैयार माल का भी बड़ा बाजार है। इस प्रकार भारत अपनी विविधता में समृद्ध है।