वृषभ राशि को कौन सा कलर सूट करता है? - vrshabh raashi ko kaun sa kalar soot karata hai?

मनुष्य के जीवन में रंगों का बहुत प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक राशि का अपना एक शुभ रंग होता है। जिसका जुड़ाव होने पर व्यक्ति को सुख-समृद्धि और सफलता की प्राप्ति होती है. आपकी राशि के लिए कौन सा कलर लकी साबित होगा, इसे जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख.

जीवन में हर किसी की कामना होती है कि उसे उन सभी क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति हो, जिसके लिए मेहनत और ईमानदारी के साथ प्रयास करता है और यदि इसमें कोई अड़चन या संकट भी आए तो वह उसका बेहतर तरीके से मुकाबला करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करे. ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक जातक का भविष्य संवारने में रंगों की अहम भूमिका होती है, क्योंकि प्रत्येक राशि से जुड़े शुभ रंग उसकके लिए सकरात्मक उर्जा और आत्मबल का काम करते हैं. आइए 12 राशियों से जुड़े लकी कलर को जानते हैं, जिनका जुड़ाव होते ही भाग्य संवर जाता है.

मेष

मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है. ऐसे में इस राशि जातकों के लिए लाल रंग अत्यंत शुभ साबित होता है. इसके साथ ही इन्हें नारंगी, पीला रंग भी शुभ साबित होता है. हालांकि इन्हें हरे व नीले रंग को प्रयोग में लाने से बचना चाहिए.

वृष

वृष राशि के जातकों के लिए सफेद रंग अत्यंत ही शुभ साबित होता है. इसके साथ सिल्वर, हरा और नीला रंग भी शुभ साबित होता है. वृष राशि के जातकों को नारंगी, पीले और लाल रंग के प्रयोग से बचना चाहिए.

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को जीवन में सफलता पाने के लिए हमेशा हरा रंग को प्राथमिकता देना चाहिए. इसके साथ इनके लिए सफेद और हरा रंग भी शुभ साबित होता है. मिथुन राशि के जातकों को लाल एवं नारंगी रंग से बचना चाहिए.

कर्क

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है. इससे जुड़े लोगों को हमेशा सफेद और क्रीम कलर को प्राथमिकता देना चाहिए. इनके लिए पीला रंग भी शुभ साबित होता है. कर्क राशि वालों को हमेशा काले और नीले रंग से बचना चाहिए.

सिंह

सिंह राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है. इस राशि के लोगों को हमेशा लाल, नांरगी और पीला रंग शुभ साबित होता है. इन्हें हरे और नीले रंग से जुड़ी चीजों का प्रयोग करने से बचना चाहिए.

कन्या

कन्या राशि का स्वामी बुध ग्रह है. इन्हें भी हमेशा हरा रंग को प्राथमिकता देना चाहिए. इसके साथ इनके लिए सफेद और हरा रंग भी शुभ साबित होता है. कन्या राशि के जातकों को लाल एवं नारंगी रंग से बचना चाहिए.

तुला

तुला राशि के जातकों को हमेशा सफेद और सिल्वर रंग की चीजों को प्राथमिकता देनी चाहिए. तुला राशि के लिए नीला और हरा रंग भी साबित होता है. हालांकि इन्हें लाल, पीला और नारंगी रंग से बचना चाहिए.

वृश्चिक

वृ​श्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह है. इस राशि के जातकों के लिए लाल रंग लकी साबित होता है. इसके अलावा नारंगी, सफेद और पीला रंग भी शुभ साबित होता है. इन्हें नीले रंग से जुड़ी चीजों का प्रयोग करने से बचना चाहिए.

धनु

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं. इस राशि से जुड़े लोगों के लिए पीला रंग अत्यंत शुभ साबित होता है. इसके साथ इनके लिए नारंगी और लाल रंग भी लकी साबित होता है. इन्हें हमेशा नीले रंग से बचना चाहिए.

मकर

मकर राशि का संबंध शनि ग्रह से है. ऐसे में इन्हें हमेशा नीला रंग शुभ साबित होता है. इसके अलावा हरा और काला रंग भी शुभ होता है. इन्हें हमेशा लाल, पीला और नारंगी रंग के प्रयोग से बचना चाहिए.

कुंभ

मकर की तरह कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं. ऐसे में इस राशि के लिए भी नीला रंग अत्यंत शुभ साबित होता है. इन्हें भी हमेशा लाल, पीला और नारंगी रंग के प्रयोग से बचना चाहिए.

मीन

मीन राशि के स्वामी बृहस्पतिदेव हैं. इस राशि के जातकों के लिए पीला रंग अत्यंत शुभ साबित होता है. इनके लिए नारंगी रंग भी शुभ साबित होता है. इन्हें काले, नीले, हरे रंग से बचना चाहिए.

(यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

जीवन में हम सब सफलता पाना चाहते हैं, लेकिन अपनी कुछ आदतों की वजह से हम सफलता से दूर रह जाते हैं. आज मैं भाग्य हूं में हम अपनी ऐसी ही एक आदत के बारे में बात करेंगे. इस आदत का नाम है नफरत. हम आपको कहानी के माध्यम से बताएंगे कि आखिर कैसे हम इस आदत के चलते सफलता पाने से दूर रह जाते हैं. साथ ही हम बात करेंगे आपके दैनिक राशिफल के बारे में, और आपको बताएंगे आपका लकी रंग.

In this episode of Main Bhagya Hoon, we will talk how hatred prevent nyou from getting success in life. Also,we will talk about daily horoscope. We will telll you your lucky colour according to your zodiac. Watch the video.

वृषभ राशि के लोगों को जीवन में सफलता पाने के लिए कुछ विशेष रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए और कुछ रंगों से बचना चाहिए।

राशि और रंग के बीच बहुत गहरे संबंध हैं। राशि चक्र के साथ सही रंगों का इस्तेमाल आपको अच्छी सेहत पाने, आपके करियर में सफलता दिलाने, आपके रिश्तों को संवारने और आपको आर्थिक लाभ दिलाने में मदद करते हैं। रंग न केवल विशिष्ट तत्वों से जुड़े होते हैं, बल्कि वे कई ज्योतिषीय संकेतों से भी जुड़े होते हैं। सभी 12 राशियों के लकी रंगों की होती है और उन रंगों की होती है जो किसी ख़ास राशि के लोगों को नहीं पहनने चाहिए तब अलग राशि के अलग रंग सामने आते हैं।

जब बात वृषभ राशि के लिए रंगों की हो रही है तब इस राशि के लोगों को कुछ विशेष रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए और कुछ रंगों से बचना चाहिए। ज्योतिषीय दुनिया में अंतिम स्थिरता के रूप में, वृषभ एक निश्चित पृथ्वी चिन्ह है। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shapaira से जानें उन ख़ास रंगों के बारे में जो वृषभ राशि के लिए अच्छे और खराब हो सकते हैं।

वृषभ राशि को किन रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए

green colour for taurus

वृषभ राशि के लोगों का रिश्ता वसंत ऋतु से होता है इसलिए ये लोग मुख्य रूप से प्रकृति से जुड़े रंगों से प्रभावित होता है। आइए जानें वृषभ राशि को किन  रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए

गुलाबी रंग

गुलाबी रंग इस तथ्य को दर्शाता है कि शुक्र (शुक्र ग्रह का महत्व) वह ग्रह है जो वृषभ पर शासन करता है। गुलाबी रंग वृषभ राशि के सच्चे आंतरिक स्वभाव की ओर इशारा करता है। क्योंकि यह एक ऐसे रंग के रूप में जाना जाता है जो प्यार और निष्ठा का प्रतीक है। गुलाबी रंग प्यार और देखभाल करने वाले पक्ष को उजागर करता है।

हरा रंग

हरा रंग भी वृषभ राशि से जुड़ा हुआ है। यह एक ऐसा रंग है जो पृथ्वी पर जीवन का प्रतीक माना जाता है। यदि वृषभ राशि के लोग हरे रंग के कपड़े पहनते हैं तो ये इस राशि के लिए सकारात्मक ऊर्जा का कारक बन सकते हैं। हरे रंग को अक्सर धन के रंग के रूप में जाना जाता है और वृषभ को धन से भरपूर माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें:अगर आपकी राशि मेष है तो भूलकर भी न करें इन रंगों का इस्तेमाल

काला रंग

काला रंग वृषभ राशि के लोगों को प्रभावशाली और शक्तिशाली स्वभाव का बनाता है। काला रंग वृषभ राशि का प्रतिनिधित्व करता है। काला रंग क्रोध और नकारात्मकता जैसी भावनाओं को खत्म करने में मदद करता है।

taurus zodiac unlucky colours

लाल रंग

वृषभ राशि के जातकों को मुख्य रूप से लाल रंग से बचना चाहिए। लाल एक शक्तिशाली रंग है और वृषभ राशि चक्र इस रंग को राशि के अनुकूल नहीं बनाता  है। लाल एक आकर्षक रंग है जो अच्छी प्रतिक्रिया देता है। लेकिन वृषभ राशि के मामले में, यह रंग परेशान करने वाला हो सकता है। लाल रंग जुनून का प्रतीक है। जबकि वृषभ राशि के लोग प्रेरित, दृढ़-इच्छाशक्ति और लक्ष्य-उन्मुख होते हैं, यह चिन्ह भावुक नहीं होता है। वृषभ राशि के लोग जुनून और भावनाओं को अपने निर्णय पर हावी नहीं होने देते हैं या अपने जीवन पर राज नहीं करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:वृषभ राशि के लोगों को किस तरह करना चाहिए अपने पार्टनर का चुनाव, एक्सपर्ट से जानें

भूरा रंग

वृषभ राशि के लोगों को मुख्य रूप से भूरे रंग से भी बचना चाहिए क्योंकि ये रंग भी वृषभ के लिए नकारात्मक प्रभाव डाल  सकते हैं। यदि इस राशि का कोई व्यक्ति इस रंग को बार - बार पहनता है तो वो जीवन में असफलता का कारण बन सकता है।

अगर आपकी राशि भी वृषभ है तो आप यहां बताए रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं और उन्हें कुछ रंगों से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ जुड़ी रहें।

Image Credit: Freepik

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

Her Zindagi

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

वृषभ राशि को कौन सा कलर पसंद है?

वृषभ राशि वालों के लिए नीला व जामुनी रंग भाग्यशाली रंग होता है। इन रंग के वस्त्र पहनने से मानसिक शांति रहती है। सफेद एवं हल्का नीला रंग इनके लिए शुभ होता है।

वृषभ राशि को कौन से कलर के कपड़े पहने चाहिए?

* वृष, कर्क, तुला : वृष और तुला का ग्रह स्वामी शुक्र है। इसका प्रिय रंग सफेद है और कर्क राशि के स्वामी चंद्र का प्रिय रंग भी सफेद है। इन राशि वाले लोगों को सफेद रंग की ड्रेस पहनना चाहिए या हल्के शेड्‍स के परिधान पहनना चाहिए

वृष राशि को कौन सा रत्न सूट करता है?

वृषभ राशि वालों के लिए ओपल रत्‍न (Opal stone) प्रमुख स्‍टोन माना जाता है. वृषभ का स्‍वामी ग्रह शुक्र है और ज्‍योतिष में इसे सभी भौतिक सुखों, समृद्धि, सौंदर्य और मनोरंजन का कारक माना गया है. ओपल रत्‍न पहनने से वृषभ राशि के लोगों को समृद्धि और भौतिक सुखों की प्राप्‍ति होती है.

वृषभ राशि वालों को क्या पहनना चाहिए?

-वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ रत्न शुक्र ग्रह का रत्न है ओपल, वृषभ राशि के जातकों को ओपल धारण करने से खुशियां, सांसारिक सुख, अच्छा रहन-सहन, सभी प्रकार की सुविधाएं अपने जीवन में प्राप्त होती हैं. इसी कारण से शुक्र रत्न ओपल को वृषभ राशि के जातकों को पहनने की सलाह दी जाती है.