विश्व में सबसे लंबा आदमी कौन सा है? - vishv mein sabase lamba aadamee kaun sa hai?

स्टोरी हाइलाइट्स

  • शख्स की लंबाई 8 फीट 3 इंच है
  • अपने वतन से हज़ारों मील दूर दुल्हन की तलाश
  • दुनिया का सबसे लंबा शख्स है सुल्तान कोसेन

तुर्की (Turkey) के सुल्तान कोसेन (Sultan Kosen) दुनिया के सबसे लंबे शख्स (World’s Tallest Man) हैं. कोसेन को अब अपने मु्ताबिक एक दुल्हन की तलाश (Searching Bride) है. इसके लिए वो तुर्की से रूस तक पहुंच गए हैं. उनका कहना है कि अब वे वहां से दुल्हन लेकर ही वापस जाएंगे.  

39 साल के सुल्तान कोसेन की लंबाई 8 फीट 3 इंच है. उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guiness World Record) में दुनिया के सबसे लंबे जीवित व्यक्ति के रूप में दर्ज है. उन्हें अब अपनी ज़िंदगी जीने के लिए एक साथी की ज़रूरत है, जिसके लिए वे अपने वतन से हज़ारों मील दूर रूस आकर दुल्हन की तलाश कर रहे हैं.

पहली पत्नी से हो चुका है तलाक

हालांकि, ऐसा नहीं है कि इससे पहले सुल्तान कोसेन की शादी नहीं हुई थी. सुल्तान पहले एक सीरियन महिला मर्व डिबो (Merve Dibo) से शादी कर चुके हैं. हाल ही में उनका तलाक हुआ है. पहली पत्नी की लंबाई 5 फीट 9 इंच थी और वह कोसेन से 10 साल छोटी थी. ऐसे अब कोसेन को अपनी लिए एक नई दुल्हन चाहिए, जिससे उनकी लंबाई के साथ-साथ दिल भी मैच कर सके.

मर्व डिबो के बारे में कोसेन कहते हैं कि वो एक-दूसरे से सही से बात नहीं कर पाते थे. कोसेन तुर्की भाषा में बोलते थे जबकि उनकी पत्नी केवल अरबी भाषा बोलती थीं. ऐसे में काफी दिक्कत होती थी. बावजूद इसके उनकी शादी कई वर्षों तक चली जब तक कि जोड़े ने हाल ही में तलाक नहीं लिया. 

इस वजह से बढ़ती गई सुल्तान कोसेन की लंबाई

'डेली स्टार' की रिपोर्ट के मुताबिक, सुल्तान कोसेन के शरीर में एक ट्यूमर (Tumour) हो गया था, जिसके कारण उनकी पिट्यूटरी ग्लैंड (Pituitary Gland) प्रभावित हुई और शरीर का आकार काफी बढ़ गया. ये तब होता है जब पिट्यूटरी ग्रंथि बहुत अधिक हार्मोन (Harmon) का उत्पादन करती है.

रूसी लड़की से शादी क्यों? 

फिलहाल कोसेन रूसी लड़की से इसलिए शादी करना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने सुना है कि रूसी लड़कियां बहुत सुंदर और प्यार करने वाली होती हैं. जिस कारण वो अब चाहते हैं कि एक रूसी महिला ही उनका दुल्हन हो और जिनसे उन्हें एक लड़का और लड़की हो. शादी के बाद वो पत्नी को वापस तुर्की ले जाना चाहते हैं.  

और पढ़ें

  • गुजरात: एक बैल को 2 शेरों ने घेरा, लेकिन फिर जो हुआ उसे देख हो जाएंगे हैरान
  • नवजात बच्ची घने जंगल में कोबरा-अजगर के बीच 2 दिन तक अकेली रही, ऐसी हालत में मिली

vishwa me sabse lamba aadmi kaun hai | tallest man in the world

विश्व का सबसे लम्बा आदमी कौन है?

सुल्तान कोसेन (Sultan Kosen) विश्व का सबसे लम्बा व्यक्ति है इनका नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Guinness World Record) में दुनिया के सबसे लंबे जीवित व्यक्ति (World’s Tallest Man Living) के तौर पर शामिल है, तब उनकी लंबाई 246.5 सेमी (8 फ़ीट १ इंच) थी. इसके दो साल बाद जब उनकी लंबाई फिर से नापी गई, तब वह 251 सेमी (8 फ़ीट 2.82 इंच) थी.


जाने :- प्रमुख राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय दिवस की पूरी सूचि

  • भारत की चौहद्दी क्या हैं 
  • भारत में कितने राज्य हैं
  • भारत में कितने जिले है?
  • विश्व में कुल कितने देश है 2022 | Vishwa me kitne desh hai
  • दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है | Duniya ke sabse amir aadami kaun hai
  • वायुमंडल की मुख्य तथ्य 
  • महत्वपूर्ण शब्दावलियाँ | important terms in Hindi
  • नोबेल पुरस्कार और सम्मान
  • भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन हैं?
  • अशोक वजपेयी का जन्म कब हुआ था?
  • भारत में कितनी भाषा बोली जाती है
  • What is Pager? How did Pager work?

Related

ये है इतिहास का सबसे लंबा आदमी, महज दो साल की उम्र में चार फीट से ज्यादा थी लंबाई

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 24 May 2020 04:50 PM IST

दुनिया के सबसे लंबे आदमी का विश्व रिकॉर्ड अक्सर बदलते रहता है, लेकिन इसी से जुड़ा एक विश्व रिकॉर्ड ऐसा भी है जो 80 साल से बरकरार है। 1940 से अब तक उस रिकॉर्ड को कोई भी तोड़ नहीं सका है। ये रिकॉर्ड है इतिहास के सबसे लंबे आदमी के तौर पर विख्यात रॉबर्ट वॉड्लो का। वह दुनिया के अब तक के सबसे लंबे व्यक्ति के तौर पर जाने जाते हैं। उनकी लंबाई आठ फीट 11.1 इंच थी। इतना लंबा व्यक्ति उनके बाद आज तक धरती पर पैदा नहीं हुआ है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम आज भी दर्ज है। 

रॉबर्ट अमेरिका के एल्टन (इलीनोइस) शहर के रहने वाले थे। 22 फरवरी 1918 को जन्मे रॉबर्ट के माता-पिता तो सामान्य ऊंचाई वाले थे, लेकिन उनकी ऊंचाई जन्म के कुछ महीने बाद से ही बेतहाशा बढ़ने लगी थी। महज छह महीने में ही उनकी लंबाई तीन फीट के करीब हो गई थी जबकि उनके जितनी ऊंचाई पाने में सामान्य बच्चों को कम से कम दो साल का वक्त लगता है। 

रॉबर्ट जब एक साल के थे तो उनकी लंबाई तीन फीट छह इंच थी, जो दो साल के होते-होते चार फीट छह इंच से ज्यादा हो गई। पांच साल की उम्र में वो पांच फीट छह इंच से ज्यादा और 12 साल की उम्र में वो सात फीट लंबे थे। उस वक्त रॉबर्ट दुनिया के सबसे लंबे लड़के थे। 

साल 1936 में महज 18 साल की उम्र में रॉबर्ट ने दुनिया के सबसे लंबे आदमी का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। उस समय उनकी ऊंचाई आठ फीट चार इंच थी। वैसे आमतौर पर लोग 9-10 या 11 नंबर का जूता पहनते हैं, लेकिन एक जूते बनाने वाली कंपनी ने रॉबर्ट के लिए खास जूते बनाए थे, जिसका साइज 37AA था।  

रॉबर्ट की असाधारण लंबाई के बढ़ने का मुख्य कारण उनकी पीयूषिका-ग्रंथि का बढ़ना था। हालांकि ज्यादा लंबाई रॉबर्ट के लिए घातक सिद्ध हुई, क्योंकि उनके पैर और एड़ियों में कमजोरी आ गई थी, जिसकी वजह से उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत होती थी। बाद में तो उन्हें चलने के लिए सहारे की जरूरत पढ़ने लगी थी। उनके टखने में एक छाला भी हो गया था, जिससे बाद में इन्फेक्शन हो गया। इन सभी परेशानियों से जूझते हुए 15 जुलाई 1940 को महज 22 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी।  

वर्तमान में दुनिया का सबसे लंबा आदमी कौन है?

39 साल के सुल्तान कोसेन (Sultan Kosen) की लंबाई 8 फीट 3 इंच है. उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guiness World Record) में दुनिया के सबसे लंबे जीवित व्यक्ति के रूप में दर्ज है.

इतिहास का सबसे लंबा आदमी कौन है?

1940 से अब तक उस रिकॉर्ड को कोई भी तोड़ नहीं सका है। ये रिकॉर्ड है इतिहास के सबसे लंबे आदमी के तौर पर विख्यात रॉबर्ट वॉड्लो का। वह दुनिया के अब तक के सबसे लंबे व्यक्ति के तौर पर जाने जाते हैं। उनकी लंबाई आठ फीट 11.1 इंच थी।

भारत का सबसे लम्बा आदमी कौन है?

सबसे लंबे आदमी का विश्व रिकॉर्ड 8 फीट 11 इंच से ज्यादा है. -भारत का सबसे लंबा आदमी धर्मेंद्र प्रताप सिंह प्रतापगढ़ जिले के नरहरपुर कसियाही गांव का निवासी है, जहां उनका समाजवादी पार्टी में शामिल होना उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया है, वहीं वे अपने कद के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं.

एशिया का सबसे लंबा आदमी कौन है?

उत्तरी चीन के रहने वाले झांग हुआन एशिया के सबसे लंबे इंसान हैं। इनकी लंबाई 2.38 मीटर है। चीन में काफी मशहूर झांग को अक्सर प्रमोशनल इवेंट्स में देखा जाता है।