दुनिया का सबसे ताकतवर पक्षी कौन है? - duniya ka sabase taakatavar pakshee kaun hai?

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 10 Sep 2021 04:06 PM IST

देश दुनिया में ऐसे कई अनोखे जीव हैं, जो अपनी खास वजहों के कारण जाने जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको दुनिया के सबसे खतरनाक पक्षियों के बारे में बताने वाले हैं। इन पक्षियों के हमले काफी जानलेवा होते हैं, जिनमें इंसानों की जान तक जा सकती है। इन्हें वैज्ञानिक सर्वभक्षी पक्षियों की श्रेणी में रखते हैं। अगर गलती से भी ये पक्षी किसी के पीछे पड़ जाएं तो इनसे पीछा छुड़ाना नामुमकिन है। कई मर्तबा तो इनके हमलों में इंसानों की जान तक चली गई है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं दुनिया के 5 सबसे खतरनाक पक्षियों के बारे में -

कैसोवरी

कैसोवरी की गिनती विश्व के सबसे खतरनाक पक्षियों में की जाती है। ये ऑस्ट्रेलिया और न्यू गुयाना के क्षेत्रों में पाया जाता है। शुतुरमुर्ग और एमु के बाद ये दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा पक्षी है। कैसोवरी करीब 50 किलोमीटर की रफ्तार से भाग सकता है। इस पक्षी के हमले काफी खतरनाक होते हैं, जिनमें अब तक कई लोगों की जान जा चुकी हैं। 

अफ्रीकी शुतुरमुर्ग

अफ्रीकी शुतुरमुर्ग की गिनती विश्व के सबसे बड़े पक्षी में होती है। देखने में ये काफी खूबसूरत होते हैं, पर इन्हें खूबसूरत समझने की भूल मत करना। ये काफी खतरनाक पक्षी होते हैं। इनकी टांगे काफी मजबूत होती हैं और उसी से ये हमला करते हैं।

यूरोपियन हेरिंग गल

यूरोपियन हेरिंग गल इंसानों पर हमला करने के लिए जाने जाते हैं। ये अक्सर भोजन हथियाने की कोशिश में अपने झुंड के साथ इंसानों पर हमला करते हैं। इनके हमलों में इंसानों को काफी गंभीर चोटें पहुंचती हैं। ये ज्यादातर टीम के साथ ही हमले करते हैं। अगर आपको ये पक्षी अपने झुंड के साथ आते दिख जाएं, तो फौरन वहां से दूर हो जाइए।  

फाल्कन पक्षी

इस पक्षी का नाम दुनिया के सबसे खतरनाक पक्षियों में गिना जाता है। ये इंसानों को आराम से घायल कर सकते हैं। अगर कोई इंसान इनके या इनके शिकार के बीच में आ जाए, तो ये बिना कुछ सोचे उन पर हमला करके उनको गंभीर रूप से घायल कर देते हैं। 

बाज

बाज की गिनती भी दुनिया के सबसे खतरनाक पक्षियों में की जाती है। ये काफी शातिर और बुद्धिमान होते हैं। इनकी आंखें काफी तेज होती हैं। ये अपने शिकार पर काफी घातक हमला करते हैं। अगर कोई इंसान इनके इलाके या घोसले में दखल देता है, तो ये उन पर हमला करने में जरा भी देर नहीं करते। 

वायरल

Published: October 9, 2021 12:39 PM

World's Most Dangerous Birdदुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी, जानें इससे जुडी रोचक बातें

दुनिया का सबसे ताकतवर पक्षी कौन है? - duniya ka sabase taakatavar pakshee kaun hai?

Cassowary Most Dangerous Bird

    नई दिल्ली : पूरी दुनिया में कई तरह के पशु पक्षी होते है, इनमे से कई ऐसे होते है, जो अपनी खासियत के लिए जाने जाते है। आज हम आपको ऐसे ही एक पक्षी के बारे में बताने जा रहे है। दरअसल दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी कैसोवरी (Cassowary Most Dangerous Bird) है। आज इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें हम आपको बताने जा रहे है। आइये जानते है दुनिया के सबसे खतरनाक पक्षी के बारे में…. 

    डायनासोर से होती है तुलना 

    दरअसल जी पक्षी की हम बात कर रहे है उसे दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी कहा जाता है। इतना ही नहीं बल्कि इसकी तुलना डायनासोर से की जाती है। आपको बता दें की इंसानों  इसे हजारों साल पहले ही पालना सीख लिया था। वर्तमान में यह पक्षी काफी चर्चे में है क्योकि इस कैसोवरी पक्षी की वजह से कुछ लोगों की मौत है। 

    दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी 

    आपको बता दें कि कैसोवरी को दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी माना जाता है। उसके खंजर जैसे पैर के अंगूठे के कारण बेहद ख्जटरनाक माना जाता है। आपको बता दें कि कैसोवरी को इंसान 18 साल पहले पालते थे।  

    दुनिया का सबसे ताकतवर पक्षी कौन है? - duniya ka sabase taakatavar pakshee kaun hai?

    कई साल पहले किया था कैद  

    न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक नहीं शोध में पता चला है कि इंसानों ने तोता, कबूतर, मुर्गियों  जैसे पालतू जानवरों से भी कई साल पहले कैसोवरी इस आक्रामक पक्षी को पिंजरे में कैद कर लिया था। इस विषय में अमेरिका की पेन यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर क्रिस्टीना डगलस का कहना है कि जीवाश्मों से पता कि इंसानों ने कैसोवरी का पालन पोषण 18 साल पहले शुरू कर दिया था। 

    इस वजह है सबसे खतरनाक 

    आपको बता दें कि ये पक्षी दिखने में बेहद बड़ा और हिंसक है। साथ ही इंसान की जान भी ले सकता है। ऑस्ट्रेलिया न्यू गिनी में  पाए जाने वाले कैसोवरी अंडे लेना बिलकुल भी आसान नहीं है। लेकिन हजारों साल पहले इंसानों ने इसका बुरा हाल कर दिया था। इस पर जिस प्रोफ़ेसर ने शोध किया है उनका यह कहना है कि इन पक्षियों का मांस और पंखो का उपयोग करने के लिए इन्हे पाला जाता होगा। आपको बता दें कि इनके पैर के मोटे और नुकीले अंगूठे इन्हे सबसे ताकदवर पक्षी बनाते है। यह पक्षी हर साल अपना घोंसला बदलना पसंद करते है।

    विश्व का सबसे ताकतवर पक्षी कौन सा है?

    कैसोवरी की गिनती विश्व के सबसे खतरनाक पक्षियों में की जाती है। ये ऑस्ट्रेलिया और न्यू गुयाना के क्षेत्रों में पाया जाता है।

    सबसे खूंखार पक्षी कौन सा है?

    1. विश्व का सबसे खतरनाक पक्षी है – केसोवरी( cassowary) । Cassowary.

    दुनिया का सबसे जहरीला पक्षी कौन सा है?

    दुनिया में कई ऐसे पशु-पक्षी पाए जाते हैं, जो जहरीले होते हैं और किसी की जान ले सकते हैं। ऐसी ही एक पक्षी पिटोहुई चिड़िया है। यह चिड़िया देखने में जितनी प्यारी लगती है, उतनी खतरनाक भी है।

    दुनिया में सबसे सुंदर पक्षी कौन सा है?

    राजहंस या फ्लेमिंगो को विश्व की सबसे खूबसूरत पक्षियों में गिना जाता है. इसके लंबे पैर और नारंगी व क्रीम कलर के रंग और इसकी ऊंची गर्दन उसकी खूबसूरती को और भी सुंदर बना देती है. विश्व में इसकी कई प्रजातियां पाई जाती है.