तुलसी स्वयं को राम का क्या मानते हैं? - tulasee svayan ko raam ka kya maanate hain?

तुलसीदास स्वयं को किसका गुलाम मानते हैं?


तुलसीदास स्वयं को अपने आराध्य राम का गुलाम मानते हैं। वे उन्हीं को अपना स्वामी मानते हैं।

160 Views


तुलसी ने यह कहने की जरूरत क्यों समझी? मूल कहाँ, अवधूत कही, राजपूत कहौ, जोलहा कहौ, कहौ, कोऊ/काहू की बेटी से बेटा न ब्याहब काहू की जाति बिगार न सोऊ।इस सवैया में काहू के बेटा सों बेटी न ब्याहब कहते तो सामाजिक अर्थ में क्या परिवर्तन आता?


तुलसी ने यह कहने की जरूरत इसलिए समझी क्योंकि उस समय के लोगों ने उनके कुल-गोत्र और वंश पर प्रश्नचिह्न लगाए थे। कवि सांसारिक संबंधों के प्रति विरक्ति प्रकट करता है। उसे किसी से कुछ लेना-देना नहीं है, चाहे कोई उसे धूर्त कहे अथवा संत कहे। चाहे कोई उसकी जाति राजपूत समझे या जुलाहा समझे; उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। उसे किसी के साथ वैवाहिक संबंध तो स्थापित करना नहीं है।

इस सवैया में यदि वे ऐसा कहते-‘काहू के बेटा सों बेटी न वब्याहब।’ तो सामाजिक अर्थ में यह परिवर्तन आता कि समाज में पुरुष वर्ग की प्रधानता है।

333 Views


मम हित लागि तजेहु पितु माता। सहेहु बिपिन हिम आतप बाता

जौ जनतेउँ बन बंधु बिछोहु। पिता बचन मनतेउँ नहिं ओहू।।


प्रभु राम अपने भ्राता लक्ष्मण के भ्रातृप्रेम एवं भक्ति का बखान करते हुए कहते हैं कि लक्ष्मण जैसा भाई मिलना दुर्लभ है क्योंकि उसने मेरे हित के लिए अपने माता-पिता तक का त्याग कर दिया और मेरे साथ वन में जाड़ा, धूप और तेज हवा को सहा है। यदि मुझे (राम को) यह पता होता कि यहाँ आकर मुझे भाई का वियोग सहना पड़ेगा तो मैं पिता का वचन मानने से ही मना कर देता।

211 Views


पेट की आग का शमन ईश्वर (राम) भक्ति का मेघ ही कर सकता है-तुलसी का यह काव्य-सत्य क्या इस समय का भी युग-सत्य है? तर्कसंगत उत्तर दीजिए।


पेट की आग का शमन ईश्वर (राम) भक्ति का मेघ ही कर सकता है-तुलसी का यह काव्य-सत्य समकालीन युग में भी सत्य था और आज भी सत्य है। राम को तुलसी ने घनश्याम कहा है। तुलसी प्रभु की कृपा को पेट की आग शमन के लिए आवश्यक मानते हैं। उनकी दृष्टि में ईश्वर भक्ति एक मेघ के समान है। उनकी कृपा का जल हमें चाहिए।

तुलसी का यह काव्य-सत्य इस समय का युग सत्य तब बन सकता है जब भक्ति के साथ प्रयास भी करें। केवल भक्ति करने से फल की प्राप्ति होने वाली नहीं है। प्रभु की प्रार्थना में भक्ति और पुरुषार्थ दोनों का संगम होना आवश्यक है। केवल भक्ति के बल पर बैठा रहने वाला व्यक्ति निकम्मा हो जाता है। प्रयत्न की भी बड़ी महिमा है।

477 Views


धूत कहौ…वालेछंद में ऊपर से सरल व निरीह दिखलाई पड़ने वाले तुलसी की भीतरी असलियत एक स्वाभिमानी भक्त हृदय की है। इससे आप कहाँ तक सहमत हैं?


तुलसीदास ने विनय संबंधी अनेक छंदों की रचना की है और वह ऊपर से सरल एवं निरीह दिखलाई पड़ते हैं। पर जब हम ‘कवितावली’ का यह छंद ‘धूत क कहौ ..’ पड़ते हैं तो हमें पता चलता है कि वे एक स्वाभिमानी भक्त हदय हैं। वे किसी भी कीमत पर अपना स्वाभिमान कम नहीं होने देना चाहते। वे अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं। उन्हें अपने ऊपर लोगों द्वारा किए गए कटाक्षों की कोई परवाह नहीं। उनका यह कहना कि उन्हें किसी के साथ कोई वैवाहिक संबंध (संतान संबंधी) स्थापित नहीं करना। हम इस कथन से पूरी तरह सहमत हैं।

279 Views


कवितावली के उद्धृत छंदों के आधार पर स्पष्ट करें कि तुलसीदास को अपने युग की आर्थिक विषमता की अच्छी समझ है।


‘कवितावली’ के उद्धृतछंदों के आधार पर कहा जा सकता है कि तुलसीदास को अपने युग की आर्थिक विषमता का ज्ञान भली प्रकार था। यह विषमता बेरोजगारी के कारण उत्पन्न हुई थी। लोगों के पास न कोई काम-धंधा था न वे अपना पेट भर पा रहे थे। आर्थिक विषमता के कारण ही समाज में ऊँच-नीच का भाव मौजूद था। तुलसीदास के अनुसार आर्थिक दरिद्रता संसार का सबसे बड़ा अभिशाप है। इससे विवश होकर लोग निकृष्टतम काम करने को भी तैयार हो जाते हैं। इससे व्यक्ति की प्रतिष्ठा धूल में मिल जाती है। इससे भले परिवार भी टूट जाते हैं। गरीबी के करण लोग उनके कुल-गोत्र पर भी प्रश्नचिह्न लगाते थे। वे लोगों की आर्थिक दुर्दशा स्वयं देखते थे तथा उनकी दीनावस्था का अनुभव भी करते थे। इसी का बखान उन्होंने कवितावली के छंदों में किया है।

1524 Views


हनुमान ने संजीवनी बूटी लाने के विषय में राम से क्या कहा?


हनुमान ने संजीवनी बूटी लाने के विषय में राम से यह कहा-हे नाथ! मैं आपके प्रताप (पराक्रम) को हृदय में रखकर तुरंत चला जाऊँगा।

167 Views


तुलसीदास तत्कालीन समाज की परवाह क्यों नहीं करते थे?


तुलसीदास तत्कालीन समाज की परवाह नहीं करते थे, क्योंकि उन्हें किसी की बेटी के साथ अपने बेटे का विवाह संबंध तो करना नहीं था। वे उनसे सामाजिक संबंध बनाकर उन्हें दुविधा में नहीं डालना चाहते थे।

189 Views


इस कवित्त में कवि तुलसी लोगों से क्या कहते हैं?


इस कवित्त मे कवि हुलसी लोगों से कहते हैं कि वे चाहे उसे कुछ भी कह लें-धूर्त अथवा अवधूत (तपस्वी) राजपूत अथवा जुलाहा। इससे उन्हें कोई अंतर नहीं पड़ता। वह किसी भी जाति से बंधे नहीं हैं।

180 Views


तुलसीदास अपना जीवन-निर्वाह, किस प्रकार करते हैं?


तुलसीदास अपना जीवन-निर्वाह लोगों से माँगकर करते हैं। वे मंदिर में सोते हैं। उनका जीवन सीधा-सादा है।

619 Views


तुलसीदास स्वयं को किसका गुलाम मानते हैं?


तुलसीदास स्वयं को अपने आराध्य राम का गुलाम मानते हैं। वे उन्हीं को अपना स्वामी मानते हैं।

160 Views


तुलसी के राम कौन है?

तुलसी के राम राजा के पुत्र है, जो श्रेष्ठ मानव है । शील, सौंदर्य और शक्ति से सम्पन्न राम तुलसी के आराध्य हैं जो मर्यादापुरुषोत्तम राम हैं । तुलसी ने अपने महाकाव्य में राम के विभिन्न रूप जैसे कि आदर्श मानव, आदर्श राजा, आदर्श पति, आदर्श पुत्र, आदर्श भाई, आदर्श वीर, आदर्श पिता को चित्रित किया हैं ।

तुलसी स्वयं को क्या कहलाना पसंद करते हैं?

➲ तुलसीदास स्वयं को भगवान राम का गुलाम करवाना पसंद करते थे। तुलसीदास के आराध्य प्रभु श्रीराम थे। इसलिए वे स्वयं को भगवान श्री राम का दास, गुलाम, सेवक गाना पसंद करते थे। वे प्रभु श्री राम को अपना स्वामी मानते थे और स्वयं को उनका सेवक, दास, गुलाम मानते थे। तुलसीदास हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कवि रहे हैं

तुलसीदास ने स्वयं को किसका गुलाम बताया है?

तुलसीदास स्वयं को अपने आराध्य राम का गुलाम मानते हैं। वे उन्हीं को अपना स्वामी मानते हैं।

तुलसी की दृष्टि में राम कैसे हैं?

इस एक ही पद में तुलसी ने राम के निरगुन और सगुण अवतार ,रावण जैसे दुष्टों का संहार करने वाले और तीनों लोकों में शांति तथा व्यवस्था स्थापित करने वाले अत्यंत कृपालु तथा परम सौन्दर्य के अवधारक और संसार के भय को दूर करने वाले के रूप में चित्रित करके उन्हें पूर्णतया लोककल्याणकारी इष्ट के रूप में जन जन का आदर्श बना दिया है।