तुला राशि वालों को क्या पसंद होता है? - tula raashi vaalon ko kya pasand hota hai?

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • वेब स्टोरीज
  • ई-पेपर

तुला राशि वालों को क्या पसंद होता है? - tula raashi vaalon ko kya pasand hota hai?

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • वेब स्टोरीज
  • ई-पेपर

  • Hindi News
  • National
  • Libra In Hindi: Tula Rashi Behaviour And Love Life In Hindi,Tula Rashi Ki Jankari

तुला राशि वाले लोगों की खास बातें, इनके नेचर के पॉजिटिव-नेगेटिव पॉइंट और आदतें

तुला राशि वाले लोगों के नाम का पहला अक्षर रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते होता है। तुला राशि का स्वामी शुक्र होता है। तुला राशि वाले लोगों जन्म नक्षत्र, चित्रा, स्वाती या विशाखा हो सकता है। इसलिए इस राशि के लोगों पर मंगल, राहु, बृहस्पति और शुक्र का ज्यादा प्रभाव रहता है। इस वजह से तुला राशि वाले लोग सतर्क, आकर्षक और संतुलित तो रहते हैं लेकिन लापरवाह और स्वार्थी भी होते हैं। इसके साथ ही ये लोग जल्दबाजी में फैसले लेते है और दुविधा में भी फंसे रहते हैं। 12 राशियों में तुला सातवें नंबर की राशि है। तुला राशि का साइन यानी चिन्ह तराजू है।

  • तुला राशि वाले लोगों की खास बातें और अच्छी-बुरी आदतें
  1. तुला राशि वाले लोगों की आवाज में मिठास होती है और चेहरे पर हमेशा एक मुस्कान रहती है। साहित्य क्षेत्र से जुड़े रहते हैं।
  2. ये लोग व्यावहारिक होते हैं और इनके मित्र इन्हें पसंद करते हैं। नई-नई जगहों पर घूमना इन्हें अच्छा लगता है।
  3. तुला राशि के अधिकतर लोग सामान्य कद-काठी वाले होते हैं। जीवन में आगे बढ़ते रहना पसंद करते हैं।
  4. तुला राशि की स्त्रियों का स्वभाव खुशमिजाज होता है। बुद्धि वाले काम करने में इनकी अधिक रुचि होती है।
  5. तुला राशि के लोग सुंदर और आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। आंखों में चमक और चेहरे पर प्रसन्नता झलकती है।
  6. इस राशि के लोग ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा करना बहुत पसंद करते हैं। ये एक अच्छे जीवन साथी बनते हैं।
  7. ये लोग किसी भी परिस्थिति में विचलित नहीं होते, दूसरों को प्रोत्साहन देना, सहारा देना इनका स्वभाव होता है।
  8. तुला राशि के बच्चे संस्कारी होते हैं और बड़ों का आदर-सम्मान करते हैं। खेलकूद और कला के क्षेत्र में इनकी ज्यादा रुचि रहती है।
  9. आमतौर पर इस राशि के लोगों को कफ से संबंधित बीमारियों का सामना करना पड़ता है।
  10. इस राशि के लोगों को घर की साज-सज्जा करना पसंद होता है। खुद को सुंदर दिखाने का शौक रखते हैं। इन्हें बच्चों से विशेष लगाव रहता है।

हम 'वेबदुनिया' के पाठकों के लिए क्रमश: समस्त 12 राशियों व उन राशियों में जन्मे जातकों के व्यक्तित्व के गुण-दोष की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रस्तुत है तुला राशि में जन्मे जातकों का व्यक्तित्व-

राशि- तुला

स्वामी ग्रह- शुक्र

गुणधर्म- चर

तत्व- आकाश

उदय- शीर्षोदय

दिशा- पश्चिम

स्वरूप- तराजू

तुला राशि वाले जातक

जिन जातकों के जन्म के समय जन्म पत्रिका में चन्द्रमा तुला राशि में स्थित होता है, उनकी तुला राशि होती है। तुला राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र को नवग्रहों में रानी की उपाधि प्राप्त है।

शुक्र भोग-विलास एवं विलासिता नैसर्गिककारक होता है, इस कारण तुला राशि वाले जातक वैभव-विलासितापूर्ण जीवन-यापन करना बहुत पसंद करते हैं। यह फैशन से अत्यधिक प्रभावित होते हैं। इन्हें गीत-संगीत, नृत्य व फिल्म से विशेष लगाव होता है। इन्हें अधिकतर सज-धजकर रहना, महंगी गाड़ियों में घूमना-फिरना व फैशन के अनुसार वस्त्र पहनना पसंद होता है।

तुला राशि वालों को क्या पसंद होता है? - tula raashi vaalon ko kya pasand hota hai?

तुला राशि वाले जातक निर्णय लेने में बहुत विलंब करते हैं, क्योंकि इनका स्वभाव 'पल में तोला, पल में मासा' जैसा होता है। ये अक्सर अपने लिए गए निर्णय परिवर्तित करते रहते हैं। तुला राशि वाले जातक न्यायप्रिय होते हैं। तुला के चर राशि होने के कारण ये थोड़े अस्थिर स्वभाव वाले होते हैं और अपना कर्मक्षेत्र व जीवनचर्या निरंतर बदलते रहते हैं। इनका बौद्धिक स्तर ऊंचा होता है। ये कल्पनाशील होते हैं।

तुला राशि के अधिपति शुक्र के कारण ये थोड़े कामुक व भोग-विलासप्रिय होते हैं। शुक्र राशि वाली महिलाएं अक्सर खूबसूरत होती हैं। यदि तुला राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र पर अशुभ प्रभाव हो अथवा शुक्र नीचराशिस्थ हो तो ये व्यभिचार की ओर अग्रसर होकर लांछित होते हैं। इनका दांपत्य जीवन प्राय: सुखद होता है। तुला राशि वाले जातक धनाढ्य होते हैं। इनके पास चल-अचल संपत्ति होती है। ये उत्तम वाहन सुख प्राप्त करते हैं।

तुला राशि वाले जातक अक्सर रोमांटिक स्वभाव वाले होते हैं और अपने जीवनसाथी से अत्यधिक प्रेम करते हैं। तुला राशि वाले जातक अक्सर अभिनेता, जौहरी, सौन्दर्य प्रसाधन, प्रसिद्ध व्यापारी, नृत्य निर्देशक, गायक, संगीतकार, फिल्म इंडस्ट्री, सिविल इंजीनियर, फैशन डिजाइनर, मॉडलिंग इत्यादि क्षेत्रों में विशेष सफल होते हैं।

-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया

तुला राशि की कमजोरी क्या है?

तुला राशि के जातकों की कमजोरी में मुख्य रूप से यही है की वे अपना जीवन स्वतंत्रता से जीना चाहते है उसमें किसी की दखल बर्दाश्त नहीं करते और दूसरा वे अपने जीवन में अपने कामों में व्यवसायों में संघर्षो या मेहनत से बचना चाहते है, जिसकी वजय से निश्चित रूप से उनको अपने जीवन की उनत्ति में कही ना कही समझोता करना पड़ता है।

तुला राशि को कौन सी राशि प्यार करती है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला और मिथुन राशि के जातक अच्छे जीवन साथी साबित होते हैं। इन दोनों राशियों के लोगों में प्यार काफी फलता फूलता है। इनका रिश्ता रोमांस से भरा होता है।

तुला राशि का जीवनसाथी कौन होता है?

आइए जानते हैं किन राशि के जातक तुला राशि के जातकों के लिए अच्छे जीवनसाथी माने जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार, वृष और तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। ऐसे में इन दोनों राशियों की जोड़ी अच्छी मानी जाती है। कहा जाता है कि यदि इन दोनों राशि के जातक शादी के बंधन में बंधते हैं, तो इनका प्यार बड़ा ही फलता फूलता है।

तुला राशि वालों को कौन सा रंग पसंद है?

तुला राशि वालों के लिए सफेद, हल्का नीला भाग्यशाली रंग होते हैं। इन रंगों के वस्त्र पहनने से मानसिक शांति रहती है। जेब में हमेशा सफेद रंग का रुमाल रखने से लाभ होता है। अपने कपड़ों में सफेद, हल्का नीला, भूरा या क्रीम रंग को किसी न किसी रूप में अवश्य चुनें।