तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

By: Inextlive | Updated Date: Sat, 13 Jun 2015 07:00:36 (IST)

Show

- लगातार आग बरसा रहा सूरज, पारा 44 के पार

GORAKHPUR : बुखार। 100 डिग्री फारेनहाइट पारा चढ़ते ही मरीज परेशान होने लगता है। अगर बुखार 103 डिग्री फारेनहाइट पहुंचा तो मरीज ही नहीं, बल्कि पूरा परिवार परेशान और डॉक्टर की क्लीनिक तक पहुंच जाता है। इसके बाद अगर दो डिग्री भी बुखार बढ़ा तो मतलब डॉक्टर ने सीरियस बता कर हॉस्पिटल में एडमिट किया। इतने टेंप्रेचर में न सिर्फ मरीज कोमा में जा सकता है, बल्कि उसकी जान भी जा सकती है इसलिए थोड़ा होशियार हो जाइये। क्योंकि सूरज को बुखार चढ़ चुका है। कहीं उसका साइड इफेक्ट आप पर नजर न आए, इसलिए सावधानी जरूरी है। इस समय सूरज को 111.2 डिग्री फारेनहाइट बुखार चढ़ा है। इतने टेंप्रेचर में अगर ह्यूमन बॉडी लगातार रही तो हीट स्ट्रोक होने के साथ कोमा में जाने की संभावना बढ़ जाती है।

जा सकती है जान भी

सूरज की सुर्ख आंखों ने मौसम के मिजाज को हॉटी बना दिया है। लगातार बढ़ते टेंप्रेचर से अब न सिर्फ माथे से पसीना निकल रहा है और न ही चेहरा झुलस रहा है, बल्कि छोटी सी लापरवाही जिंदगी की दुश्मन बन सकती है। सीनियर फिजीशियन डॉ। सुधांशु शंकर ने बताया कि सिर के पीछे वाले हिस्से में एक जगह हाइपोथैलमस होती है। यह बॉडी के टेंप्रेचर को कंट्रोल करती है जिससे बॉडी पूरी तरह वर्क करती है, मगर इतने अधिक टेंप्रेचर के लगातार टच में रहने से यह हिस्सा अनकंट्रोल हो सकता है। इससे अचानक बॉडी का टेंप्रेचर बढ़ना शुरू हो जाता है। डॉ। सीपी मल्ल ने बताया कि शरीर के थर्मोरेगुलेटरी सेंटर के फेल हो जाने पर शरीर बहुत तेजी से हीट करता है और तेज बुखार आ जाता है। हाई फीवर से कई समस्याएं अचानक बढ़ जाती है। जो जानलेवा भी हो सकता है।

बिना आग उबल रहा पानी

टेंप्रेचर लगातार बढ़ रहा है। माथे से निकलता पसीना और झुलसता चेहरा इसका सबूत है। बढ़ते टेंप्रेचर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अगर छत पर खुले बर्तन में रखे पानी से कोई अपने हाथ-पैर धो लें तो उसके फफोले भी निकल सकते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस टाइम बॉडी कितनी तरह की प्रॉब्लम फेस कर रही है। एक्सपर्ट के मुताबिक 40 परसेंट से अधिक टेंप्रेचर पर गर्म हुए पानी से भी बॉडी में फफोले पड़ सकते हैं।

लगातार बढ़ रहा सूरज का बुखार

गर्मी आने के साथ सूरज का बुखार लगातार बढ़ता जा रहा है। एक माह पहले जहां दिन का टेंप्रेचर 38 डिग्री सेल्सियस था। मतलब तब बुखार नॉर्मल से अधिक 100.4 डिग्री फारेनहाइट था। मगर धीरे-धीरे पारे का हॉट मिजाज बढ़ता गया और टेंप्रेचर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मतलब 111.2 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच गया है। जबकि 105 डिग्री फारेनहाइट से अधिक फीवर होने पर मरीज के कोमा में जाने या मौत होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं पारे का मिजाज 113 डिग्री फारेनहाइट होने से खतरा लगातार मंडरा रहा है। लगातार इस टेंप्रेचर में रहने से हीट स्ट्रोक का चांस कई गुना बढ़ जाता है।

बढ़ते टेंप्रेचर में सावधानी है जरूरी

- जरूरी काम होने पर ही दोपहर में घर से निकलें।

- घर से निकलने के पहले खूब पानी पी लें।

- चेहरे और सिर को ढक कर रखें।

- अगर बाइक से जा रहे हैं तो हेलमेट जरूर पहनें।

- लंबी दूरी तय करनी है तो बीच-बीच में रुक कर पानी पीते रहें।

- बासी खाना न खाएं। मतलब सुबह की बनी हुई चीज का इस्तेमाल शाम को न करें।

- दोपहर में अधिक मेहनत वाले काम से परहेज करें।

- ऐसा काम न करें, जिसमें पसीना अधिक निकलता हो।

सिर के पीछे का हिस्सा बहुत नाजुक होता है। इस हिस्से को हाइपोथैलमस नाम से जाना जाता है। यह शरीर के तापमान को कंट्रोल करता है। अधिक टेंप्रेचर में ज्यादा देर तक रहने से इसके अनकंट्रोल होने का चांस बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में बॉडी का टेंप्रेचर अनकंट्रोल होकर बढ़ना शुरू हो जाता है जो खतरनाक हो सकता है। इससे हीट स्ट्रोक होने के साथ मौत भी हो सकती है।

डॉ। एस श्रीवास्तव, फिजीशियन

क्या है फारेनहाइट?

फीवर को नापने के लिए फारेनहाइट का इस्तेमाल करते हैं। एक डिग्री सेल्सियस में 1.8 को मल्टीप्लाई कर उसमें 32 जोड़ दिया जाए तो टेंप्रेचर फारेनहाइट में कंवर्ट हो जाता है। अगर 44 डिग्री सेल्सियस टेंप्रेचर चल रहा है तो मतलब 111.2 डिग्री फारेनहाइट टेंप्रेचर है।

बुखार पर आम सवालों के जवाब

सवाललगभग 3 साल पहले

मुझे बार-बार बुखार हो जाता है। मैं जानना चाहता हूं कि ऐसा क्यों होता है?

तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

Dr. MBBS

किसी तरह के संक्रमण, बीमारी और कुछ अन्य वजहों से हाइपोथेलेमस शरीर के तापमान में बदलाव करके इसे बढ़ा देते हैं। हालांकि, बुखार सर्दी, सूजन और गैस्ट्रोएन्टराइटिस जैसे आम संक्रमण की वजह से होता है।

सवाललगभग 3 साल पहले

बुखार शरीर में कितने लंबे समय तक रह सकता है?

तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

Dr. Abhijit MBBS

कई तरह के संक्रमण की वजह से शरीर में बुखार होता है। बुखार अक्सर दोबारा और शरीर में लंबे समय तक रह सकता है। वायरस से होने वाला बुखार एक, दो या तीन दिनों तक या ज्यादा से ज्यादा 2 हफ्तों तक शरीर में रह सकता है, जबकि बैक्टीरियल इंफेक्शन से होने वाला बुखार तब तक रहता है, जब तक कि आप इसके लिए कोई एंटीबायोटिक नहीं लेते हैं।

सवाललगभग 3 साल पहले

बुखार बार-बार क्यों आता है और इसका क्या कारण है?

तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

Dr. K. M. Bhatt MBBS, PG Dip

बुखार होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि किसी तरह का संक्रमण, जिसमें गला खराब होना, फ्लू, चिकनपॉक्स (माता), निमोनिया या रहूमटॉइड आर्थराइटिस शामिल हैं।

सवाललगभग 3 साल पहले

क्या तनाव की वजह से भी बुखार हो सकता है?

तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

Dr. Kuldeep Meena MBBS, MD

लगातार तनाव और भावनात्मक स्थिति की वजह से मनोवैज्ञानिक बुखार हो सकता है। कुछ लोगों में गंभीर तनाव की वजह से लो-ग्रेड बुखार 99 से 100 डिग्री (37 से 38 डिग्री सेल्सियस) के बीच में हो सकता है।

सवाललगभग 3 साल पहले

अगर बुखार में पसीना आ रहा है, तो इसका क्या मतलब है? क्या इसका मतलब बुखार का कम होना है?

तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

Dr. Kuldeep Meena MBBS, MD

जी हां, बुखार में पसीना आने से मस्तिष्क में थर्मोस्टैट (बाहर के तापमान के हिसाब से शरीर के तापमान को बनाए रखता है) वापस सामान्य हो जाता है, लेकिन यह शरीर में अधिक गर्मी को रिलीज़ करने में समय लगाता है। जब तक आपका तापमान थर्मोस्टेट के बराबर नहीं हो जाता, तब तक आपका शरीर गर्म रहता है और पसीना आता है।

सवाललगभग 3 साल पहले

क्या पसीना आने से बुखार कम हो जाता है?

तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

Dr. Saurabh Dhamdhere MBBS

आपके मस्तिष्क में थर्मोस्टैट होता है, जो पसीना बनाता है और गर्मी को रिलीज़ करने के लिए आपकी त्वचा की सतह के पास रक्त भेजता है, जिससे आपके शरीर का तापमान फिर से पहले जैसा सामान्य हो जाता है।

सवाल2 साल से अधिक पहले

मुझे बुखार है। बुखार को जल्दी से ठीक करने के लिए मुझे कोई तरीका बताएं?

तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

Dr. Manju Shekhawat MBBS

जब आपको बुखार होता है, तो आप नीचे बताए गए उपायों और तरीकों का पालन करें।

  • सबसे पहले आप थर्मामीटर से अपने शरीर का तापमान चेक करें और अपने लक्षणों पर ध्यान दें।
  • बुखार होने पर बिस्तर पर रहें और आराम करें।
  • खुद को हाइड्रेट रखें।
  • बुखार कम करने के लिए Acetaminophen, Ibuprofen और पेरासिटामोल जैसी दवा का सेवन करें।
  • शांत रहे।
  • जल्दी आराम पाने के लिए नहाएं या ठंडे पानी की पट्टी का इस्तेमाल करें।

सवाल2 साल से अधिक पहले

मुझे बुखार हुआ है। मैं यह कैसे पता लगा सकता हूं कि मुझे वायरल बुखार है या बैक्टीरियल बुखार?

तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

Dr Anjum Mujawar MBBS, MBBS

बुखार अक्सर एक तरह का संकेत देता है कि आपका शरीर किसी प्रकार के बैक्टीरिया या वायरल संक्रमण से लड़ रहा है। एक वायरल बुखार वह बुखार है जो किसी मुख्य वायरल बीमारी के कारण होता है। वायरल संक्रमण लोगों में सामान्य सर्दी से लेकर फ्लू तक को प्रभावित कर सकता है। लो-ग्रेड बुखार कई तरह के वायरल संक्रमणों का एक लक्षण है।

सवाल2 साल से अधिक पहले

क्या अधिक सोचने से भी बुखार हो सकता है?

तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

ravi udawat MBBS

मनोचिकित्सा बुखार एक तनाव-संबंधी, मनोदैहिक बीमारी है, जो विशेष रूप से युवा महिलाओं में पाई जाती है। कुछ मरीज जब भावनात्मक स्थितिओं के संपर्क में आते हैं, तो उनके शरीर का तापमान बहुत ही अधिक (41 डिग्री सेल्सियस) तक हो जाता है, जबकि अन्य मरीजों में गंभीर तनाव की स्थितियों के दौरान बुखार लगातार लो-ग्रेड उच्च तापमान (37-38 डिग्री सेल्सियस) में हो सकता है।

सवाल2 साल से अधिक पहले

क्या पसीना आना भी बुखार का एक संकेत है?

तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

Dr. Braj Bhushan Ojha BAMS

जब आपके शरीर का तापमान अपनी सामान्य सीमा में उच्च स्तर पर होता है, तो आपको बुखार होता है। शरीर का एक सामान्य तापमान 98.6 डिग्री फारेनहाइट (37 डिग्री सेल्सियस) से थोड़ा अधिक या कम हो सकता है। पहले इस बात का पता लगाना जरूरी है कि आपको बुखार किस कारण से हुआ है, इसके अलावा बुखार के संकेतों और लक्षणों में पसीना भी शामिल हो सकता है।

सवाल2 साल से अधिक पहले

बुखार रात के समय क्यों होता है?

तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

Dr. R.K Singh MBBS

शरीर का तापमान स्वाभाविक रूप से शाम को बढ़ जाता है। इसलिए अगर दिन में आपको हल्का बुखार है, तो यह रात में आसानी से बढ़ सकता है। इस बीच यदि आप खुद को कमजोर महसूस नहीं करते हैं, तो आप बुखार को कम करने के लिए नहा भी सकते हैं।

सवाल2 साल से अधिक पहले

क्या बुखार में गीले कपड़े का इस्तेमाल करना सही होता है?

तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

Dr Anjum Mujawar MBBS, MBBS

कोल्ड कंप्रेस जैसे एक आइस पैक या ठंडे पानी में भिगोए हुए गीले कपड़े का इस्तेमाल दर्द, सूजन और बुखार को कम करने के लिए किया जाता है। बुखार को कम करने एक लिए आप ठंडे पानी में एक कपड़ा भिगोकर अपने माथे पर पट्टी कर सकते हैं। यह आपके बुखार को कम कर सकता है।

सवाल2 साल से अधिक पहले

क्या टैबलेट पेरासिटामोल बुखार के लिए सही दवा है?

Dr. Chirag Bhingradiya MBBS

पेरासिटामोल (एसिटामिनोफेन) दर्द और बुखार को कम करने वाली दवा है। पेरासिटामोल का उपयोग सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, गठिया, पीठ दर्द, दांत दर्द, जुकाम और बुखार जैसी कई स्थितियों में किया जाता है।

सवाल2 साल से अधिक पहले

क्या बैक्टीरियल संक्रमण से बुखार हो सकता है?

तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

Dr. Kuldeep Meena MBBS, MD

बैक्टीरियल संक्रमण बैक्टीरिया के कारण होता है, जबकि वायरल संक्रमण वायरस के कारण होता है। दोनों के बीच अंतर करने के लिए चिकित्सीय हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है, क्योंकि दोनों संक्रमण के कारण आपको बुखार और चिड़चिड़ापन जैसी समस्या हो सकती है। ज्यादातर मामलों में, बुखार बस सर्दी वाले वायरस की वजह से होता है।

सवाल2 साल से अधिक पहले

क्या आपको बुखार के बिना भी बुखार जैसा महसूस हो सकता है?

तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

Dr. Abhijit MBBS

शरीर के तापमान में असामान्य वृद्धि को बुखार के रूप में जाना जाता है। बुखार एक संक्रमण के लिए इम्यून सिस्टम की प्रतिक्रिया का हिस्सा है, जो कि फ्लू का एक लक्षण भी है। बिना बुखार के फ्लू होना संभव है।

सवाल2 साल से अधिक पहले

क्या शरीर का 99 डिग्री फारेनहाइट तापमान होना बुरा है? क्या यह बुखार का संकेत देता है?

तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

Dr. Kumawat Vijay Kumar MBBS

शरीर में 99 डिग्री तापमान को हल्का बुखार माना जाता है और 98.6 डिग्री तापमान को शरीर का सामान्य तापमान। सुबह आपके शरीर का तापमान 99 डिग्री हो सकता है, जिसे बुखार की शुरुआत माना जाता है। अगर शरीर का तापमान 100.4 डिग्री से अधिक हो जाता है, तो इसका मतलब है आपको बुखार है।

सवाल2 साल से अधिक पहले

क्या टैबलेट Dolo 650 बुखार में ले सकते हैं?

तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

Dr. Ajay Kumar MBBS, MD

टैबलेट Dolo 650 का उपयोग मध्यम से गंभीर दर्द से राहत पाने के लिए किया जाता है। इस दवा में एक ओपिओइड (नार्कोटिक) दर्द निवारक (हाइड्रोकोडोन) और एक गैर-ओपियोड दर्द निवारक (एसिटामिनोफेन) होते हैं। एसिटामिनोफेन बुखार को कम कर सकता है।

सवाल2 साल से अधिक पहले

क्या बुखार से मस्तिष्क में किसी तरह की क्षति हो सकती है?

तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

Dr. Sameer Awadhiya MBBS

बुखार से मस्तिष्क में क्षति आमतौर पर तब तक नहीं होती, जब तक कि बुखार 107.6 डिग्री फारेनहाइट (42 डिग्री सेल्सियस) से अधिक न हो। संक्रमण के कारण अनुपचारित बुखार शायद ही कभी 105 डिग्री फारेनहाइट (40.6 डिग्री सेल्सियस) से अधिक हो सकता है।

सवाललगभग 2 साल पहले

मुझे कल बुखार था और आज बुखार के बाद मैंने शरीर का तापमान चेक किया, अब यह 93.6 डिग्री पर है। क्या यह गंभीर है?

तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

Dr. Tarun kumar MBBS

जी हां, शरीर का तापमान गिरना गंभीर समस्या हो सकती है। डॉक्टर होने के नाते हम आपको सलाह देते हैं कि आप तुरंत किसी अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में दिखा लें, डॉक्टर इसके मुख्य कारण का पता लगाने के लिए आपकी जांच करेंगे और उसके अनुसार ही आपको ट्रीटमेंट की सलाह देंगे। आप खुद को गर्म रखें और अपने आसपास के वातावरण को भी गर्म रखें।

सवाललगभग 2 साल पहले

आज सुबह 3 बजे से ही मुझे तेज बुखार है और मेरा शरीर भी बहुत गर्म है। मुझे क्या करना चाहिए?

तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

Dr. Abhijit MBBS

आप टैबलेट पेरासिटामोल 650 एमजी दिन में तीन बार खाना खाने के बाद 2 दिन के लिए लें। इसी के साथ अधिक मात्रा में पानी पिएं, आराम करें और डाइट में नरम खाद्य पदार्थ का सेवन करें। अगर इसके बाद भी यह समस्या बनी रहती है, तो आप डॉक्टर से सलाह लें।

सवाललगभग 2 साल पहले

मेरी बेटी को 2 दिन से बुखार था और आज उसके शरीर का तापमान 93 डिग्री है। बताएं कि मैं क्या करूं?

तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

Dr. Rahul Poddar MBBS, DNB, MBBS, DNB

आप खुद से उसे किसी तरह की दवा न दें, उसे डॉक्टर के पास ले जाएं।

सवाललगभग 2 साल पहले

मेरे शरीर का तापमान दूसरों की तुलना में हमेशा अधिक रहता है। कोई भी मुझे छूता है, तो उसे लगता है कि मुझे बुखार है, लेकिन मुझे बुखार जैसा महसूस नहीं होता। इसका क्या कारण है?

तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

Dr. K. M. Bhatt MBBS, PG Dip

आप अपने शरीर का तापमान चेक करें। अगर यह सामान्य सीमा में है, तो आप चिंता न करें।

सवाललगभग 2 साल पहले

मैं जानना चाहती हूं कि शरीर के कितने डिग्री तापमान को बुखार समझा जाता है? मेरी उम्र 20 साल है और मेरे शरीर का तामपान 37.5 डिग्री सेल्सियस है। क्या यह नॉर्मल है या मुझे बुखार है?

तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

Dr. Braj Bhushan Ojha BAMS

जब शरीर का तापमान 98.6 डिग्री फारेनहाइट होता है, तो इसे सामान्य माना जाता है। 99 डिग्री फारेनहाइट तापमान या 37.5 डिग्री सेल्सियस को हल्का बुखार समझा जाता है। आप टैबलेट Dolo 650 एमजी की एक गोली दिन में 2 बार खाना खाने के बाद लें।

सवाललगभग 2 साल पहले

मुझे बुखार है। क्या मुझे चादर ओढ़कर सोना चाहिए, जिससे मेरे शरीर का तापमान बढ़ जाए या मुझे ठंडे तापमान में रहना चाहिए?

तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

Dr. Amit Singh MBBS

आप सामान्य स्थिति में ही रहें। आपको अपने शरीर का तापमान बढ़ाने की कोई जरूरत नहीं है। नॉर्मल रहें और डॉक्टर की दी गई सलाह का पालन करें।

सवाललगभग 2 साल पहले

मेरी बेटी 2 साल की है। उसे 3 दिन से सर्दी, खांसी और बुखार है। मैं उसे Certirizen सिरप, Ambrodil और Calpol दे रहा हूं। अब बुखार उसके शरीर के ऊपरी हिस्से में है और उसके पैर सामान्य से ज्यादा ठंडे हैं। इसका मतलब क्या है?

तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

Dr. R.K Singh MBBS

कभी-कभी ऐसा होता है कि आपका माथा गर्म होता है, जबकि हाथ और पैर ठंडे होते हैं। आप उसे हर 6 घंटे में जरूरत के हिसाब से Calpol सिरप दें। वायरल बुखार 3 से 4 दिनों में ठीक हो जाते हैं। अगर उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखाई देता है, तो आप उसे पीडियाट्रिशन के पास ले जाएं।

सवाललगभग 2 साल पहले

ठंडा पानी पीने की वजह से मुझे बुखार हो गया है। बाहर से मेरे शरीर का तापमान ठीक है, लेकिन मैं अंदर से बीमार महसूस कर रहा हूं और मेरे शरीर में भी दर्द है। मुझे इसके लिए कोई दवा बताएं?

तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

Dr. Abhijit MBBS

आप डॉक्टर से मिलकर सलाह लें। वह आपकी समस्या के सही कारण का पता लगाने के लिए कुछ टेस्ट कर सकते हैं। तब तक आप टैबलेट पेरासिटामोल दिन में एक बार 2 दिन के लिए लें।

सवाललगभग 2 साल पहले

मुझे सिर में दर्द है और मेरे शरीर का तापमान भी अधिक है। क्या मैं टैबलेट Mahacef ले सकता हूं?

तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

Dr. Abhijit MBBS

जी नहीं, आप टैबलेट Mahacef को सिर्फ डॉक्टर की सलाह से ही लें। इसकी बजाए आप टैबलेट पेरासिटामोल 650 एमजी ले सकते हैं।

सवाललगभग 2 साल पहले

मुझे पिछले 2 दिनों से लगातार सिर में दर्द और तेज बुखार है। मैंने टैबलेट Crocin Advance ली थी, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। मुझे कौन-सी दवा लेनी चाहिए?

तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

Dr Anjum Mujawar MBBS, MBBS

आप अपने लक्षणों को कम करने के लिए टैबलेट पेरासिटामोल दिन में तीन बार तीन दिनों के लिए लें। अगर इसके बाद भी आपको यह समस्या होती रहती है, तो आगे की जांच और सलाह के लिए आप डॉक्टर से मिलें।

सवाललगभग 3 साल पहले

मेरी एक साल की बेटी है। डॉक्टर ने उसे पेरासिटामोल और एंटीबायोटिक 5 दिन देने के लिए कहा था, लेकिन उसे अब भी हल्का बुखार है। हमें क्या करना चाहिए?

तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

Dr Anjum Mujawar MBBS, MBBS

सबसे पहले आप उसे पीडियाट्रिशन के पास ले जाएं और उनसे बच्चे का चेकअप करवा लें। अगर आपके बच्चे के बुखार की पुष्टि हो जाती है, तो पीडियाट्रिशन से उसका ट्रीटमेंट शुरू करवा दें।

सवाललगभग 3 साल पहले

मैं 7 महीने की गर्भवती हूं। मुझे अंदर से बुखार महसूस हो रहा है और मुझे पूरे शरीर में दर्द हो रहा है। मैं बहुत परेशान हूं, मैं क्या करूं?

तेज बुखार कितने डिग्री तक होता है? - tej bukhaar kitane digree tak hota hai?

Dr. Tarun kumar MBBS

आप डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी तरह की दवा न लें। पहले आप गयनेकोलॉजिस्ट से मिलें और अपना चेकअप करवा लें व उनसे ही ट्रीटमेंट लें।

Sign In

जाने-माने डॉक्टरों द्वारा लिखे गए लेखों को पढ़ने के लिए myUpchar
पर लॉगिन करें.

डॉक्टर से अपना सवाल पूछें और 10 मिनट में जवाब पाएँ

सबसे तेज बुखार कितना होता है?

ध्यान रहे कि अगर आपका बुखार 104 डिग्री फारेनहाइट से ज्यादा है तो यह बेहद खतरनाक भी हो सकता है. ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

102 डिग्री बुखार कितना होता है?

शरीर का सामान्य तापमान 97 से 99° F के बीच होता है। बुखार 100.4° F या इससे अधिक का तापमान होता है। यह लो ग्रेड बुखार होता है गंभीर बुखार बीमार व्यक्ति की उम्र के आधार पर निर्भर करता है। एक महीने से कम उम्र के शिशुओं में 100.4° F गंभीर माना जाता है जबकि एक महीने से अधिक उम्र के बच्चों में 102° F गंभीर माना जाता है।

102 बुखार होने पर क्या करें?

इस बात का ध्यान रखें कि अगर बुखार 102-103 डिग्री या इससे ज्यादा है तो आपको चिकित्सक से मिलना चाहिए. इसके अलावा लाइट सेंसटिविटी, गले में दिक्कत, सांस लेने में परेशानी, लूज मोशन या अन्य कोई कॉम्प्लिकेशन नजर आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, वरना कंडीशन काफी गंभीर हो सकती है.

105 डिग्री बुखार होने पर क्या होता है?

इस दौरान मरीजों को 104 व 105 डिग्री से अधिक बुखार, जोड़ो में दर्द, शरीर में अकड़न व शरीर टूट जाता है। मरीज में ये लक्षण होने पर तुरंत स्वास्थ्य संस्थानों में जांच व उपचार करना चाहिए। स्क्रब टाइफस से बचाव के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता, घर के आस-पास खरपतवार निकालने व तन में पुरे कपड़े डालकर घास के बीच जाना चाहिए।