श्री कृष्ण के बच्चे कौन थे? - shree krshn ke bachche kaun the?

श्री कृष्ण के बच्चे कौन थे? - shree krshn ke bachche kaun the?

  • 1/10

भगवान श्रीकृष्ण का जन्महोत्वस यानी जन्माष्टमी का त्योहार आने वाला है. चारों ओर भगवान कृष्ण की चर्चा हो रही हैं. पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान कृष्ण की 16108 पत्नियों और उनके डेढ़ लाख से भी ज्यादा पुत्र थे. इस बात में कितनी सच्चाई है आइए जानते हैं.

श्री कृष्ण के बच्चे कौन थे? - shree krshn ke bachche kaun the?

  • 2/10

श्रीकृष्ण की रासलीला के बारे में तो भक्तों के पास ढेर जानकारियां हैं. जब गोकुल में उन्होंने अपनी सभी गोपिकाओं के संग एक साथ अनेक रूप धारण कर महारास रचाया था. पुराणों के अनुसार श्री कृष्ण की 16 हजार 108 रानियां थीं.

श्री कृष्ण के बच्चे कौन थे? - shree krshn ke bachche kaun the?

  • 3/10

महाभारत के अनुसार श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी का हरण कर उनके साथ विवाह रचाया था. विदर्भ के राजा भीष्मक की पुत्री रुक्मणि भगवान कृष्ण से प्रेम करती थी और उनसे विवाह करना चाहती थीं, लेकिन रुक्मणि के अलावा भी कृष्ण की 16107 पत्नियां थीं.

श्री कृष्ण के बच्चे कौन थे? - shree krshn ke bachche kaun the?

  • 4/10

कैसे थी 16108 पत्नियां
पुराणों में उल्लेख है कि एक दानव भूमासुर ने अमर होने के लिए 16 हजार कन्याओं की बलि देने का निश्चय कर लिया था. श्री कृष्ण ने इन कन्याओं को कारावास से मुक्त कराया और उन्हें वापस घर भेज दिया.

श्री कृष्ण के बच्चे कौन थे? - shree krshn ke bachche kaun the?

  • 5/10

इस कहानी का अंत यहीं नहीं हुआ. जब ये कन्याएं घर पहुंचीं तो परिवारवालों ने चरित्र के नाम पर इन्हें अपनाने से इनकार कर दिया. तब श्री कृष्ण ने 16 हजार रूपों में प्रकट होकर एक साथ उनसे विवाह रचाया था. इस विवाह के अलावा श्री कृष्ण ने कुछ प्रेम विवाह भी किए.

श्री कृष्ण के बच्चे कौन थे? - shree krshn ke bachche kaun the?

  • 6/10

कालिंदी से विवाह
श्रीकृष्ण जब पांडवों से मिलने के लिए इंद्रप्रस्थ पहुंचे तो युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल, सहदेव, द्रौपदी और कुंती ने उनका आतिथ्‍य-पूजन किया. इस दौरान एक दिन अर्जुन को साथ लेकर भगवान कृष्ण वन विहार के लिए निकले.

श्री कृष्ण के बच्चे कौन थे? - shree krshn ke bachche kaun the?

  • 7/10

जिस वन में वे विहार कर रहे थे वहां पर सूर्य पुत्री कालिन्दी, श्रीकृष्ण को पति रूप में पाने की कामना से तप कर रही थी. कालिन्दी की मनोकामना पूर्ण करने के लिए श्रीकृष्ण ने उसके साथ विवाह कर लिया.

श्री कृष्ण के बच्चे कौन थे? - shree krshn ke bachche kaun the?

  • 8/10

हालांकि ऐसी कथाएं भी सामने आती रही हैं जिनमें यह कहा गया है कि समाज से बहिष्कृत होने के डर से कन्याओं ने कृष्ण को अपना पति मान लिया था, लेकिन कृष्ण ने कभी उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं किया.

श्री कृष्ण के बच्चे कौन थे? - shree krshn ke bachche kaun the?

  • 9/10

कृष्ण की 8 पटरानियां
कृष्ण की पत्नियों को पटरानियां कहा जाता है. ऐसा कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण की सिर्फ 8 पत्नियां थी जिनके नाम रुक्मणि, जाम्बवन्ती, सत्यभामा, कालिन्दी, मित्रबिन्दा, सत्या, भद्रा और लक्ष्मणा था.

श्री कृष्ण के बच्चे कौन थे? - shree krshn ke bachche kaun the?

  • 10/10

कृष्ण के 1 लाख 61 हजार पुत्र
पुराणों के अनुसार  कृष्ण की 1 लाख 61 हजार 80 पुत्र इतना ही नहीं, उनकी सभी स्त्रियों के 10-10 पुत्र और एक-एक पुत्री भी उत्पन्न हुई. इस प्रकार उनके 1 लाख 61 हजार 80 पुत्र और 16 हजार 108 कन्याएं थीं. इस प्रकार श्री कृष्ण भारत के सबसे बड़े परिवार के मुखिया बने, जिन्होंने अपने गृहस्थ जीवन के हर धर्म का समुचित पालन किया.

भगवान श्री कृष्ण के कितने बच्चे थे?

पुराणों के अनुसार कृष्ण की 1 लाख 61 हजार 80 पुत्र इतना ही नहीं, उनकी सभी स्त्रियों के 10-10 पुत्र और एक-एक पुत्री भी उत्पन्न हुई. इस प्रकार उनके 1 लाख 61 हजार 80 पुत्र और 16 हजार 108 कन्याएं थीं.

भगवान श्री कृष्ण के बेटे का क्या नाम था?

भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र भगवान श्रीकृष्ण के 80 पुत्र थे. किस रानी ने किस पुत्र को जन्म दिया. प्रद्युम्न, चारुदेष्ण, सुदेष्ण, चारुदेह, सुचारू, चरुगुप्त, भद्रचारू, चारुचंद्र, विचारू और चारू रुक्मिणी के पुत्र थे. साम्ब, सुमित्र, पुरुजित, शतजित, सहस्त्रजित, विजय, चित्रकेतु, वसुमान, द्रविड़ और क्रतु जाम्बवती के पुत्र थे.

श्री कृष्ण के बड़े पुत्र का क्या नाम था?

1. श्रीकृष्ण-रुक्मिणी के पुत्र:- प्रद्युम्न, चारुदेष्ण, सुदेष्ण, चारुदेह, सुचारू, चरुगुप्त, भद्रचारू, चारुचंद्र, विचारू और चारू। 2. जाम्बवती-कृष्ण के पुत्र:- साम्ब, सुमित्र, पुरुजित, शतजित, सहस्त्रजित, विजय, चित्रकेतु, वसुमान, द्रविड़ और क्रतु।

श्री कृष्ण भगवान की बेटी का क्या नाम था?

भगवान श्रीकृष्ण और उनकी पत्नी रुक्मिणी की एक पुत्री भी थीं। उनका नाम था चारूमति। चारूमति के भाई प्रद्युम्न थे, प्रद्युम्न का जिक्र कई पौराणिक ग्रंथों में मिलता है। इनके अलावा चारुदेष्ण, सुदेष्ण, सुषेण, चारुदेह, चारुगुप्त, भद्रचारु नाम के पुत्र भी थे।