शनि की साढ़ेसाती चल रही हो तो क्या करना चाहिए? - shani kee saadhesaatee chal rahee ho to kya karana chaahie?

हिंदी न्यूज़ धर्ममकर, कुंभ, धनु वाले शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति के लिए शनिवार को करें ये खास उपाय

Show

मकर, कुंभ, धनु वाले शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति के लिए शनिवार को करें ये खास उपाय

Shani Sade Sati and Dhaiya upay remedies : इस समय धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। शनि की साढ़ेसाती  की वजह से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

शनि की साढ़ेसाती चल रही हो तो क्या करना चाहिए? - shani kee saadhesaatee chal rahee ho to kya karana chaahie?

Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 08 Oct 2022 02:20 PM

इस समय धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। शनि की साढ़ेसाती  की वजह से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन शनिदेव की पूजा का महत्व बहुत अधिक होता है। शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति के लिए इस दिन राजा दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस स्तोत्र का पाठ करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

आगे पढ़ें राजा दशरथ कृत शनि स्तोत्र...

राजा दशरथ कृत शनि स्तोत्र
नम: कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठनिभाय च।
नम: कालाग्निरूपाय कृतान्ताय च वै नम: ।।

  नमो निर्मांस देहाय दीर्घश्मश्रुजटाय च।
नमो विशालनेत्राय शुष्कोदर भयाकृते।।

  नम: पुष्कलगात्राय स्थूलरोम्णेऽथ  वै नम:।
नमो दीर्घायशुष्काय कालदष्ट्र नमोऽस्तुते।।

अधोदृष्टे: नमस्तेऽस्तु संवर्तक नमोऽस्तुते।
नमो मन्दगते तुभ्यं निरिस्त्रणाय नमोऽस्तुते।।

  तपसा दग्धदेहाय नित्यं  योगरताय च।
नमो नित्यं क्षुधार्ताय अतृप्ताय च वै नम:।।

  ज्ञानचक्षुर्नमस्तेऽस्तु कश्यपात्मज सूनवे।
तुष्टो ददासि वै राज्यं रुष्टो हरसि तत्क्षणात्।।

  देवासुरमनुष्याश्च  सिद्घविद्याधरोरगा:।
त्वया विलोकिता: सर्वे नाशंयान्ति समूलत:।।

  प्रसाद कुरु  मे  देव  वाराहोऽहमुपागत।
एवं स्तुतस्तद  सौरिग्र्रहराजो महाबल:।।

Authored by

Rakesh Jha

| नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: 22 Oct 2022, 7:07 am

शनि की साढेसाती और ढैय्या के दौरान शनि के प्रकोप से बचने का एक आसान सा उपाय है हनुमानजी को प्रसन्न कर लिया जाए। हनुमानजी के भक्तों को शनि महाराज की साढेसाती और ढैय्या में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।

  • शनि की साढ़ेसाती चल रही हो तो क्या करना चाहिए? - shani kee saadhesaatee chal rahee ho to kya karana chaahie?

    साढ़ेसाती के कुप्रभाव हो जाएंगे शांत, करें ये 5 उपाय

    आज शनि की बात रावण से शुरू करते हैं, लंकापति रावण बहुत ज्ञानी और बहुत बड़ा ज्योतिषी था। जब उसे अहसास हुआ कि ग्रह उसकी दशा बिगाड़कर उसका नाश कर सकते हैं, तो उसने अपने तपोबल से सभी ग्रहों को अपनी कैद में ले लिया। शनि की दृष्टि बेहद अशुभ मानी जाती है, लेकिन सभी चिंताओं से परे रहते हुए, भगवान हनुमान ने शनिदेव को रावण की कैद से बचाया था। तबसे हनुमान भक्तों को यह आशीर्वाद प्राप्त है कि उन पर शनि के बुरे प्रभावों का असर नहीं होगा।

  • शनि की साढ़ेसाती चल रही हो तो क्या करना चाहिए? - shani kee saadhesaatee chal rahee ho to kya karana chaahie?

    हनुमान भक्तों पर नहीं होता शनि का दुष्प्रभाव

    शनि की साढ़े साती अगर किसी हनुमान भक्त की राशि पर चल रही है, तब भी उसे न के बराबर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए शनि के प्रकोप से बचने के लिए हनुमानजी की साधना करनी चाहिए।

  • शनि की साढ़ेसाती चल रही हो तो क्या करना चाहिए? - shani kee saadhesaatee chal rahee ho to kya karana chaahie?

    हनुमान बल, बुद्धि, विद्या और साहस के स्वामी हैं

    बजरंगबली को बल, बुद्धि, विद्या और साहस का स्वामी माना जाता है। ये निर्भय करनेवाले देव हैं। इसलिए हनुमानजी को संकटमोचन भी कहा जाता है। हनुमान साधना के लिए…

  • शनि की साढ़ेसाती चल रही हो तो क्या करना चाहिए? - shani kee saadhesaatee chal rahee ho to kya karana chaahie?

    हनुमान मंत्र का जप

    हर मंगलवार, शनिवार को खासतौर पर ‘श्री हनुमते नमः’ मंत्र का जप करें। हर दिन ऐसा करना और भी अधिक प्रभावी रहता है।

  • शनि की साढ़ेसाती चल रही हो तो क्या करना चाहिए? - shani kee saadhesaatee chal rahee ho to kya karana chaahie?

    जलाएं चमेली के तेल का दीया

    हर मंगलवार को हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीया जलाएं। व्यस्त दिनचर्या में मंदिर जाना संभव न हो तो घर के मंदिर में ही चमेली के तेल का दीया जलाकर, श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।

  • शनि की साढ़ेसाती चल रही हो तो क्या करना चाहिए? - shani kee saadhesaatee chal rahee ho to kya karana chaahie?

    हनुमानजी को चोला अर्पित करें

    समय-समय पर मंगलवार या शनिवार को हनुमान मंदिर में भगवान को चोला अर्पित करें।

  • शनि की साढ़ेसाती चल रही हो तो क्या करना चाहिए? - shani kee saadhesaatee chal rahee ho to kya karana chaahie?

    लगाएं गुड़-चने का भोग

    किसी भी मंगलवार को पड़नेवाली शुभ तिथि से पूजा-पाठ करने के बाद 10 मंगलवार तक हनुमानजी को गुड़ का भोग लगाएं। हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।

साढ़ेसाती को दूर करने के क्या उपाय हैं?

शनि की साढ़ेसाती के उपाय दान करना पुण्य कर्म माना गया है, इसलिए शनिवार के दिन लोहा, काले उड़द की दाल, काला तिल या काला वस्त्र दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं. 2. शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं और शनि स्त्रोत का पाठ करें. इससे भी शनि देव प्रसन्न होते हैं.

शनि की साढ़ेसाती में क्या नहीं करना चाहिए?

- साढ़े साती के दौरान ग्रह शनि को खुश करने के लिए प्रत्येक शनिवार को भगवान शनि की पूजा करना सबसे अच्छा उपाय है। - प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़नी चाहिए। - कोई भी जोखिम भरा काम नहीं करना चाहिए। - साढ़े साती के दौरान किसी से भी बहस करने से बचना चाहिए

साढ़ेसाती का क्या असर होता है?

शनि मनुष्य को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं. इसलिए जिन जातकों की कुंडली में शनि शुभ होता है, उनके लिए साढ़े साती का समय काफी फलदायक होता है. वहीं अगर आप पर शनि का प्रकोप है तो आपके हर काम में बाधा आएगी और लाख परिश्रम के बाद भी सफलता प्राप्त नहीं होगी. शनि की साढ़े साती में व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान रहता है.

शनि दोष हटाने के लिए क्या करना चाहिए?

शनि दोष को अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए शनिवार के दिन लोहे की वस्तुएं, काले वस्त्र, उड़द, सरसों का तेल, जूते-चप्पल आदि का दान करें। शनिवार के दिन मछलियों को आटा खिलाएं। इससे शनिदोष का प्रभाव कम हो जाता है। शनिवार के दिन सुबह के समय पीपल के जड़ में पानी अर्पित करें और शाम के समय तिल या फिर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।