सड़े हुए दांत को कैसे साफ करें? - sade hue daant ko kaise saaph karen?

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। हंसता और खिलखिलाता हुआ चेहरा किसे अच्छा नहीं लगता। लेकिन हंसते चेहरे पर अगर दांत पीले दिखें तो, आपके लिए आपके दांत बेइज्जती का सबब बन सकते हैं। जिस तरह आपके चेहरे की चमक आपको दिलकश बनाती है, उसी तरह आपके दांतों की चमक भी आपकी पर्सनैलिटि में निखार लाती है। दांत सबके सफेद ही होते हैं, लेकिन कुछ लोगों के दांत ठीक से साफ-सफाई नहीं करने की वजह से पीले पड़ने लगते हैं। कई बार अत्याधिक चाय, कॉफी पीने से या फिर पान या स्मोकिंग की वजह से भी दांत पीले पड़ने लगते हैं। पीले दांत देखने में बेहद भद्दे लगते हैं। आप भी अपने पीले दांतों से शर्मिंदगी महसूस करते हैं तो परेशान नहीं होए। हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपना कर आप पीले दांतों को सफेद कर सकते हैं।

दांत सफेद रखना है तो रोज़ सेब खाइए:

कहते हैं ना रोजाना एक सेब खाइए और रोगों को दूर भगाइए। ये कहावत सच है अगर आप रोज़ एक सेब खाएंगे तो आपका बीपी नॉर्मल रहेगा, साथ ही आपके दांत पीले से सफेद हो जाएंगे। सेब में मैलिक एसिड होता है जो दांतो के पीलेपन के साथ उन्हें मजबूत बनाए रखने में भी मदद करता है।

स्ट्रॉबेरी का करें सेवन:

स्ट्रॉबेरी का टेस्ट जितना बढ़िया होता है उतना ही ज्यादा उसके फायदें भी है। आप जानते हैं कि स्ट्रॉबेरी आपके दांतों का पीलापन दूर करने में भी मददगार है। स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी पाया जाता है जो दांतों के प्लाक को तोड़ने में मदद करता है, जो दांतों के पीलेपन का सबसे बड़ा कारण है। स्ट्रॉबेरी में मैलिक एसिड नाम का एन्जाइम पाया जाता है, जो दाग-धब्बों को साफ करने में मदद करता है। स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल करने के लिए इसका पेस्ट बना लें और पेस्ट को दांतों पर कुछ देर के लिए रगड़ें। रगड़ने के तुरन्त बाद मुँह धो लें।

नमक और नींबू का पेस्ट:

नमक और नींबू का पेस्ट दांतों को साफ करने का सबसे पुराना देसी उपाय है, जो दांतों की अंदरुनी सफाई करके दांतों को मजबूत बनाता है। साथ ही दांतों का पीलापन भी दूर करता है। थोड़े से नमक में कुछ बूंद नींबू का रस डालें और उससे नियमित रूप से दांतो को साफ करें। याद रखें कि इसके इस्तेमाल के बाद दांतों को वॉश कर लें।

तुलसी से करें दांतों का पीलापन दूर:

ओषधिये गुणों से भरपूर तुलसी ना सिर्फ आपका इम्यून सिस्टन इम्प्रूव करती है, बल्कि आपके पीले दांतों को भी सफेद रखती है। तुलसी मुंह और दांत के रोगों से भी बचाती है। दांतों का पीलापन दूर करने के लिए तुलसी के पत्तों को धूप में सुखा लें। इसके पाउडर को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करने से दांत चमक सकते हैं।

नीम से करें दांतों की सफाई और पीलापन दूर:

नीम का इस्तेमाल कई दवाईयों का इस्तेमाल करने में किया जाता है। प्राचीन काल से ही नीम को दांतों के लिए मुफीद माना जाता रहा है। नीम में दांतों को सफेद बनाने और बैक्टीरिया को खत्म करने के गुण पाए जाते हैं। यह नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक है। अगर आप भी अपने दांतों का पीलापन दूर करना चाहते हैं तो नीम के दातून से दांतों को साफ करें।

2. इसके अलावा एक और तकनीक है केमोमैकेनिकल कैरीज रिमूवल। इसमें केमिकल्स का प्रयोग करके दांतों की सड़न को खत्म किया जा सकता है। इस तरह से दर्द देने वाले दांतों में छेदकर या ड्रिलिंग करके साफ करने की प्रक्रिया नहीं होती।

3. एक और तकनीक है एयर एब्रेसन- इस तकनीक में भी अच्छे दांत की ड्रिलिंग की जरूरत को नकार दिया जाता है।

डेंटल ट्रीटमेंट के अन्य तरीकों के बारे में जानने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें...

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है। खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?

खबर की भाषा और शीर्षक से आप संतुष्ट हैं?

खबर के प्रस्तुतिकरण से आप संतुष्ट हैं?

खबर में और अधिक सुधार की आवश्यकता है?

मुस्कान, स्माइल, हंसी- ये हमारी पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा है। लेकिन मुस्कुराते वक्त अगर आपके पीले दांत नजर आएं तो आप न सिर्फ हंसी का पात्र बन सकते हैं बल्कि आपकी ओवरऑल पर्सनैलिटी पर भी नेगेटिव असर पड़ता है। कई बार रोजाना अच्छी तरह से दांतों को साफ करने के बाद भी दांतों में पीलापन आ जाता है तो कई बार साफ-सफाई और हाइजीन का पूरा ध्यान न रखना भी इसका एक कारण हो सकता है। ऐसे में अगर आपके दांत भी पीले हो गए हैं तो डेंटिस्ट के पास जाकर महंगा ट्रीटमेंट करवाने से पहले एक बार इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर देखें। इनसे आप घर बैठे ही बड़ी आसानी से महज 5 मिनट में दांतों का पीलापन दूर कर पाएंगे।

​इन वजहों से पीले होते हैं दांत

सड़े हुए दांत को कैसे साफ करें? - sade hue daant ko kaise saaph karen?

बहुत से ऐसे कारण जिनकी वजह से दांतों की सफेदी खत्म हो जाती है और दांतों में पीलापन आ जाता है। खाने-पीने की ऐसी कई चीजें हैं जिनसे दांतों पर लगा इनैमल दूषित हो जाता है और दांत पीले नजर आने लगते हैं। इसके अलावा अगर दांत पर प्लाक की परत जम जाए तो इससे भी दांत पीले नजर आने लगते हैं। अधिक चाय या कॉफी का सेवन करना या फिर जो लोग दांतों की सफाई ठीक तरीके से नहीं करते हैं उन्हें भी दांतों से संबंधित अधिक समस्याएं होती हैं।

​सरसों का तेल और नमक करें यूज

सड़े हुए दांत को कैसे साफ करें? - sade hue daant ko kaise saaph karen?

दांतों का पीलापन दूर करने में सरसों का तेल आपकी मदद कर सकता है। आयुर्वेद भी मानता है कि पीले दांतों की समस्या दूर कर सफेद और चमकदार दांत पाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। दांतों को चमकाने के साथ ही मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को भी दूर करता है सरसों का तेल। इसके लिए आधा चम्मच सरसों के तेल में चुटकी भर नमक मिलाएं और इस मिश्रण से दातों पर कुछ देर के लिए मसाज करें। आप चाहें तो उंगली की मदद से दांत और मसूड़ों की मसाज कर सकते हैं या फिर टूथब्रथ का इस्तेमाल कर सकते हैं। करीब 3 से 5 मिनट तक इस नुस्खे को अपनाएं और फर्क खुद देखें।

​सरसों का तेल और हल्दी

सड़े हुए दांत को कैसे साफ करें? - sade hue daant ko kaise saaph karen?

आप चाहें तो मोतियों जैसे सफेद और चमकदार दांत पाने के लिए सरसों के तेल के साथ नमक की जगह हल्दी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आधा चम्मच हल्दी पाउडर में 1 चम्मच सरसों का तेल मिलाएं और इस पेस्ट को दांतों पर उंगलियों की मदद से धीरे-धीरे रगड़ें। इस मिश्रण का नियमित रूप से इस्तेमाल करें और कुछ ही दिनों में दातों का पीलापन पूरी तरह से दूर हो जाएगा।

​केले का छिलका

सड़े हुए दांत को कैसे साफ करें? - sade hue daant ko kaise saaph karen?

दांतों को सफेद करने के लिए आप केले के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, केला जितना फायदेमंद फल है, उसका छिलका भी उतना ही फायदेमंद है। केले के छिलके का जो सफेद वाला हिस्सा है उस तरह से छिलके को रोजाना दांतों पर 1 या 2 मिनट तक रगड़ें और उसके बाद हर दिन तकी तरह ब्रश कर लें। केले में मौजूद पोटैशियम, मैग्नीज और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स को दांत सोख लेते हैं। इससे दांत न सिर्फ सफेद बनते हैं बल्कि मजबूत भी होते हैं। केले के छिलके के इस नुस्खे को हफ्ते में 2 से 3 बार ट्राई करें और फिर देखें पीलापन कैसे दूर हो जाएगा।

​बेकिंग सोडा और नींबू का रस

सड़े हुए दांत को कैसे साफ करें? - sade hue daant ko kaise saaph karen?

दांतों को घर पर ही आसानी से सफेद करने का ये एक और नुस्खा है। एक प्लेट में 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। जब तक आपको पेस्ट जैसी कन्सिस्टेंसी न मिल जाए उसमें नींबू का रस मिलाते रहें। अब इस पेस्ट को टूथब्रश पर लगाएं और दांतों पर अच्छी तरह से मसाज करें। इसे करीब 1 मिनट तक दांतों पर लगा रहने दें और उसके बाद मुंह धो लें। बेकिंग सोडा वाले इस पेस्ट को 1 मिनट से ज्यादा दांतों पर लगा न रहने दें वरना दांतों के इनैमल को नुकसान हो सकता है।

​स्ट्रॉबेरी से चमकाएं अपने दांत

सड़े हुए दांत को कैसे साफ करें? - sade hue daant ko kaise saaph karen?

1 या 2 फ्रेश स्ट्रॉबेरी लें और उन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें। फिर इसे अपने दांतों पर 2 से 3 मिनट तक लगाकर रखें और फिर मुंह धो लें। आप चाहें तो स्ट्रॉबेरी लगाने के बाद अच्छी तरह से ब्रश भी कर सकते हैं। स्ट्रॉबेरी में मैलिक ऐसिड नाम का नैचरल इन्जाइम पाया जाता है जो दांतों का पीलापन दूर कर नैचरली उन्हें सफेद बनाने में मदद करता है। साथ ही स्ट्रॉबेरी में मौजूद फाइबर मिुंह के बैक्टीरिया को दूर करने में मदद करते हैं।

दांत सड़ गया है तो क्या करना चाहिए?

दांतों की सड़न को दूर करने के लिए एक ग्लास पानी में नमक मिला लें और उससे कुल्ला करें। आयुर्वेद में दांतों की सड़न को दूर करने में नमक पानी का कुल्ला काफी असरदार माना जाता है। खासतौर पर रात में सोने से पहले नमक के पानी का कुल्ला करने से दांतों की सड़न कुछ कम की जा सकती है।

खराब दांत कैसे साफ करें?

बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पैराक्साइड दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आप हाइड्राेजन पैराक्साइड और बेकिंग सोडा दोनों मिलाकर दांतों पर ब्रश कर सकते हैं। इससे पीलापन और दांतों पर नजर आने वाले दाग दूर हो जाएंगे। इस के अलावा आप ऐसे टूथपेस्ट भी उपयोग कर सकते हैं जिससे बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पैराक्साइड यह दोनों चीजें हो।

अगर दांतों की सड़न का इलाज समय पर न किया जाए तो क्या होगा?

इलाज के बिना, प्लेक और बैक्टीरिया पल्प में प्रवेश कर सकते हैं। इसके कारण नसें बैक्टीरिया के संपर्क में आ सकती हैं जिससे दांतों में दर्द हो सकता है। बैक्टीरिया ऊतक को पल्प के भीतर भी संक्रमित कर सकते हैं, जिससे दांत का फोड़ा हो सकता है। दांतों की सड़न आमतौर पर आपके मुंह के पीछे के दांतों में होता है।

सड़े हुए दांत को कैसे गिराए?

रुई को जायफल के तेल में भिगोकर 5 से 7 मिनट कीड़े वाले दांत पर रखे और फिर गर्म पानी से कुल्ला कर लें. सरसों के तेल और नमक को मिलाकर ब्रश करने से दांत में कीड़ा नहीं लगता है. साथ ही इससे दांत भी चमकदार बनते हैं. हींग के पानी से कुल्ला करने से भी दांत का कीड़ा निकालने में आसानी होती है.