Chapter List
Show संसाधनसंसाधन: हमारे पर्यावरण में उपलब्ध हर उस वस्तु को संसाधन कहते हैं, जिसका इस्तेमाल हम अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये कर सकते हैं, जिसे बनाने के लिये हमारे पास प्रौद्योगिकी है और जिसका इस्तेमाल सांस्कृतिक रूप से मान्य है। संसाधन के प्रकार:संसाधन को विभिन्न आधारों पर विभिन्न प्रकारों में बाँटा जा सकता है; जो निम्नलिखित हैं:
उत्पत्ति के आधार पर संसाधन के प्रकार
समाप्यता के आधार पर संसाधन के प्रकार:
स्वामित्व के आधार पर संसाधनों के प्रकार:
विकास के स्तर के आधार पर संसाधन के प्रकार:
संसाधनों का अंधाधुंध इस्तेमाल
सतत पोषणीय विकास: ऐसे विकास को सतत पोषणीय विकास कहते हैं, जब विकास होने के क्रम में पर्यावरण को नुकसान न पहुँचे और भविष्य की जरूरतों की अनदेखी न हो। संसाधनों के सही इस्तेमाल और सतत पोषणीय विकास के मुद्दे पर 1992 में रियो डे जेनेरो में अर्थ समिट का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में एक सौ राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए थे, जो एजेंडा 21 पर सहमत हुए थे। सतत पोषणीय विकास और संसाधन का सही इस्तेमाल इस एजेंडा का मुख्य मुद्दा था। इस एजेंडा मे समान हितों, पारस्परिक जरूरतों और सम्मिलित जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए विश्व सहयोग की बात की गई है ताकि पर्यावरण की क्षति, गरीबी और रोगों से लड़ा जा सके।
Copyright © excellup 2014
संसाधन से आप क्या समझते हैं उदाहरण दे?Solution : हमारे पर्यावरण में उपलब्ध प्रत्येक वस्तु जो हमारी आवश्यकताओं को पूरा करने में प्रयुक्त की जा सकती है और जिसको बनाने के लिए प्रौद्योगिकी उपलब्ध है, जो आर्थिक रूप से संभाव्य और सांस्कृतिक रूप से मान्य है, एक संसाधन है। कोयला, जल, वायु, खनिज आदि, संसाधनों के कुछ उदाहरण हैं।
संसाधन कितने प्रकार के होते हैं उदाहरण सहित लिखिए?संसाधन दो प्रकार के होते हैं- प्राकृतिक संसाधन और मानव निर्मित संसाधन।
संसाधन से आप क्या समझते हैं संसाधनों के प्रकारों का संक्षेप में वर्णन कीजिए?संसाधन शब्द का अभिप्राय मानवी उपयोग की वस्तुओं से है। ये प्राकृतिक और सांस्कृतिक दोनों हो सकती हैं। भूमि, जल, वन, वायु, खनिज घरों, भवनों, परिवहन एवं संचार के साधन ये संसाधन काफी उपयोगी भी हैं और मानव के विकास के लिए आवश्यक भी। संसाधन शब्द का अभिप्राय मानव उपयोग की वस्तुओं से है।
प्राकृतिक संसाधन क्या है उदाहरण सहित व्याख्या करें?Solution : ये प्राकृतिक साधन जिनका उपयोग मनुष्य अपने भोजन और विकास के लिए करता है, प्राकृतिक संसाधन कहलाते हैं। वायु, जल, मिट्टी, खनिज, ऊजो, इंधन के स्रोत जैसे कोयला, पेट्रोलियम इत्यादि हमारे प्राकृतिक संसाधन हैं।
|