समानार्थी शब्द क्या है उदाहरण दो? - samaanaarthee shabd kya hai udaaharan do?

समानार्थक शब्द किसे कहते हैं?

समानार्थक शब्द-

हिंदी भाषा में कुछ शब्द ऐसे होते है जो एक दूर से भिन्न होते हुए भी उनमे (अर्थ के अनुसार) आपस में कुछ समानता और असमानता होती है। ये शब्द अर्थ में लगभग समानार्थक शब्द होते हैं। ये समानार्थक शब्द सामान्य बोल-चल एवं हिंदी भाषा अधिक प्रयोग किये जाते हैं। 

समानार्थक शब्द को "समानार्थी शब्द" भी कहा जाता है। ये समानार्थक या समानार्थी शब्द, पर्यायवाची शब्द के लगभग सामान होते हैं।

समानार्थक शब्द की परिभाषा- 

वे दो या दो से अधिक शब्द जो एक दूसरे के भिन्न होते हुए अर्थ में समानता प्रकट करें, समानार्थक शब्द कहलाते हैं। 

समानार्थक शब्द के उदाहरण 

प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ बोर्ड  परीक्षा में समानार्थक शब्द से कम से कम एक या दो प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। इसलिए विद्यार्थियों की सुविधा के अनुसार यहाँ 8 महत्त्वपूर्ण समानार्थक शब्दों की लिस्ट दे रहे हैं। 

समानार्थक शब्दों में अंतर

जब दो या दो से अधिक वाक्यों में भाव के अनुसार अलग -अलग शब्दों की आवश्यकता होती है और ऐसे वाक्यों में एक शब्द से काम नहीं चलता है तो यही समानार्थक शब्दों में अंतर मुख्य अंतर कहलाता है।    

नीचे कुछ समानार्थक शब्दों को उनके अर्थ में अंतर के साथ दे रहे है। आइए देखते हैं कि इन समानार्थक शब्दों में क्या मुख्य अंतर होता है।

8 महत्त्वपूर्ण समानार्थक शब्दों की लिस्ट

१. दुख के समानार्थक शब्द 

दुख-किसी वस्तु के अभाव में मन में पीड़ा।

शोक-किसी की मृत्यु आदि पर दु:ख। 

२. अमूल्य के समानार्थक शब्द 

अमूल्य-जिसका कोई मूल्य न हो।

दुर्मूल्य-उचित मूल्य से अधिक मूल्य।

बहुमूल्य- मूल्यवान 

३. अस्त्र के समानार्थक शब्द 

अस्त्र-फेंककर प्रहार करने वाला हथियार।

शस्त्र-हाथ में लेकर प्रहार करने वाला हथियार। 

४. आयु के समानार्थक शब्द 

आयु-सम्पूर्ण जीवन।

अवस्था-जन्म से वर्षों की गणना।

५. मित्र के समानार्थक शब्द 

मित्र-सुख-दुख में साथ वाला।

सखा-समान आयु का मनुष्य व मित्र। 

६. सन्देह के समानार्थक शब्द 

सन्देह-किसी भी निश्चय पर नहीं पहुँचना।

भ्रम-असत्य बात में सत्य का आभास होना। 

७. आचार के समानार्थक शब्द 

आचार-साधारण बर्ताव।

व्यवहार-विशेष बर्ताव। 

८. सहानुभूति के समानार्थक शब्द 

सहानुभूति-सुख-दुख में पूर्ण रूप से सहयोग देने की भावना। 

संवेदना-दुख से दुखी होकर दूसरे को धैर्य देने की भावना।

Please Share . . .

Related Links - पढ़ें: टॉपर्स नोट्स / स्टडी मटेरियल-


Samanarthi Shabd Kise Kahate Hain : आज हम आपसे बात करने वाले हैं, समानार्थी शब्दों के बारे में यानि कि समानार्थी शब्द किसे कहते हैं ? हिंदी व्याकरण में समानार्थी शब्दों का बहुत बड़ा महत्त्व होता हैं। तो दोस्तों आइए जानते हैं, समानार्थी शब्दों के बारें में।

समानार्थी का मतलब होता है – समान अर्थ वाला। यानि कि ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हो, इन्हें पर्यायवाची शब्द भी कहा जाता है। पर्याय का अर्थ होता है ‘ सामान ‘ तथा वाची का अर्थ होता है ‘ बोले जाने वाले ‘। यानी कि पर्यायवाची का अर्थ हुआ सामान बोले जाने वाले शब्द, जिन्हें समानार्थी शब्द भी कहा जाता है। समानार्थी शब्द को अंग्रेजी भाषा में synonyms कहा जाता हैं।

जैसे:- सूर्य का पर्यायवाची शब्द ( Synonyms ) या फिर समानार्थी शब्द दिनकर, रवि, भास्कर, दिवाकर और भानु हैं। यानि कि हम सॉरी को उसके अन्य नामों से भी या यूँ कहें कि उसके समानार्थी नामों से भी जाना जाता हैं।

  • शब्द शक्ति किसे कहते हैं ?

हिंदी भाषा में हम एक शब्द के लिए किसी अन्य शब्द का भी उपयोग कर सकते हैं, जैसे हिंदी के कवि या लेखक अपने लेखन को सुंदरता प्रदान करने के लिए एक ही शब्द के अर्थ वाले अनेकों शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, जिन्हें पर्यायवाची या फिर समानार्थी शब्द कहा जाता है।

जैसे नीचे आपको कई उदाहरण दिए गए हैं, जिनसे आप समानार्थी शब्दों को और अच्छी तरह से समझ सकते हैं।

Samanarthi Shabd Kise Kahate Hain Examples 

  1. अंधकार :-  अंधेरा, तम, तिमिर और तमिस्र।
  2. आग :-  अग्नि,अनिल,पावक, दहन, ज्वलन और धूमकेतु।
  3. अतिथि :-  मेहमान, अभ्यागत, आगंतुक और पाहुना।
  4. आत्मा :-  जीव, देव, चैतन्य, अंतःकरण और चेतनतत्तव।
  5. आकाश :-  नभ, गगन, अंबर, आसमान, अंतरिक्ष, अनंत, व्योम, शून्य और अर्श।
  6. आश्रम :-  विहार, मठ, अखाड़ा, संघ, और कुटिया।
  7. आंसू :-  नयन जल, चक्षु जल, अश्रु और नेत्र जल।
  8. गज :-  हाथी, कुंभा, हस्ती, मतंग और मदकल।
  9. गर्मी :-  ताप, ग्रीष्मा, गरमी, ऊष्मऔर निदाघ।
  10. जंगल :-  विपिन, बीहड़, वन, अरण्य, गहन और विटप।
  11. झूठ :- असत्य, मृषा, मिथ्या और अनर्त।
  12. धरती :-  वसुधा, ज़मीन, पृथ्वी, भूमि, भू, धरणी, अचला और धरा।
  13. पवन :-  हवा, समीर, वायु, मारुत, अनिल और पवमान।
  14. पहाड़ :-  पर्वत, अचल, गिरि, नग, धराधर, भूधर और शैल।
  15. मनुष्य :- नर, आदमी, मानव, मानुष और मनुज।
  16. मछली :- मीन, मतस्य, मकर, शफ़री और जलजीवन।
  17. राजा :- नृपति, भूपति, नरपति, भूप, नरेश, महिपति और अवनीपति।
  18. वृक्ष :-  पेड़, तरु, पादप, शाखी, दरख़्त, गाछ, और द्रुम।
  19. साँप :- भुजंग, सर्प, नाग, विषधर, अहि और पावनासन।
  20. हिमालय :- हिमगिरी, हिमाचल, पर्वतराज, नागेश और गिरिराज।
  21. सिंह :- केसरी, शेर, महावीर, हरि, मृगपति, वनराज, नाहर, सारंग और मृगराज।
  22. स्त्री :- नारी, महिला, औरत, अबला, ललना, कामिनी और रमणा।
  23. रात :- रात्रि, निशा, यामिनी, निशि, विभावरी, रजनी, रैन, यामा और यामिनी।
  24. शरीर :- देह, काया, अंग, गात, तनु और कलेवर।
  25. समुद्र :- जलाधि, नदीश, सिंधु, रत्नाकर, वारिधि और सागर।
  26. स्वर्ग :- सुरलोक, देवलोक, त्रिदिव, दयुलोक और परमधाम।
  27. माता :- जननी, अंबा, माँ, अम्मा और जनयत्री।
  28. शत्रु :- दुश्मन, अमित्र, वैरी, विपक्षी, रिपु, अराति और अरी।
  29. पक्षी :- पतंग, पंछी, चिड़िया, गगनचर, खेचर, खग, नभचर, पखेरू और खग।
  30. पुष्प :- फूल, कुसुम, प्रसून, पुहूप, सुमन और मंजरी।

  • संज्ञा किसे कहते हैं, संज्ञा के कितने भेद हैं ?
  • सर्वनाम किसे कहते हैं, सर्वनाम के भेद ?

For More Info Watch :


निष्कर्ष:-

दोस्तों, आज के लेख Samanarthi Shabd Kise Kahate Hain में आपको बताया गया है, कि समानार्थी शब्द किसे कहते हैं और क्या है ?

यदि आपको हमारे यह लेख अच्छा लगा, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें। यदि आप इस लेख से संबंधित कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं, तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

समानार्थी शब्द के 10 उदाहरण क्या हैं?

गृह — घर, निकेतन, भवन, आलय,निवास, गेह, सदन, आगार, आयतन, आवास, निलय, धाम। गंगा — सुरसरि, त्रिपथगा, देवनदी, जाह्नवी, भागीरथी। चंद्र — चाँद, चंद्रमा, विधु, शशि, राकेश, हिमांशु, सुधांशु, सुधाकर, सुधाधर, सारंग, निशाकर, निशापति, रजनीपति,मृगांक, कलानिधि। जल — वारि, पानी, नीर, सलिल, तोय, उदक, अंबु, जीवन, पय, अमृत, मेघपुष्प।

समानार्थी शब्द क्या है उदाहरण दें?

पर्याय' का अर्थ है 'समान' तथा 'वाची' का अर्थ है 'बोले जाने वाले' अर्थात सामान बोले जाने वाले शब्दों को हम पर्यावाची शब्द या सामनार्थी शब्द कहते है। पर्यायवाची शब्दो या समानार्थी शब्दो को समानार्थक शब्द भी कहा जाता हैंउदाहरण : सूर्य के पर्यायवाची या समानार्थी शब्द दिनकर, दिवाकर, रवि, भास्कर, भानु हैं

समानार्थी शब्द क्या है in Hindi?

समानार्थी का अर्थ होता हैं (समान+अर्थ) अर्थात किसी शब्द का समान अर्थ वाले दूसरे शब्द या उसी के सामान कोई दूसरा नाम (वस्तु)।

समानार्थी शब्द कैसे करें?

जो शब्द समान अर्थ के कारण किसी दूसरे शब्द की जगह ले लेते हैं उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं या समान अर्थ प्रदान करने वाले शब्द पर्यायवाची शब्द अथवा समानार्थक शब्द कहलाते हैं। सामान्य अर्थ में ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।