सभी मंगल का मूल कारण कौन है? - sabhee mangal ka mool kaaran kaun hai?

उत्तर- सूर्य या किसी अन्य तारे के चारों ओर परिक्रमा करने वाले खगोल पिण्डों को ग्रह कहते हैं। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के अनुसार हमारे सौर मंडल में आठ ग्रह हैं - बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, युरेनस और नेप्चून


02. सौरमंडल में कितने ग्रह होते हैं?

उत्तर-

• सौरमंडल में 8 ग्रह हैं- बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण

• सौरमंडल में 9वां ग्रह प्लूटो था, लेकिन वैज्ञानिकों ने प्लूटो को ग्रह की श्रेणी से हटा दिया क्योंकि यह बहुत छोटा था


03. मंगल ग्रह किसे कहते हैं?

उत्तर- मंगल ग्रह सौरमंडल में सूर्य से चौथा ग्रह है, इसके तल की आभा रक्तिम है, जिस वजह से इसे लाल ग्रह के नाम से भी जाना जाता है। 


सौरमंडल के ग्रह दो तरह के होते हैं 

उत्तर-

• स्थलीय ग्रह - जिनका तल आभासीय होता है 

• गैसीय ग्रह - जो ग्रह अधिकतर गैस से निर्मित हैं


ग्रह क्या है? - जोवियन ग्रह, गैसीय ग्रह, जालीय ग्रह, उपग्रह


04. मंगल ग्रह को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

उत्तर- मार्स 


05. मंगल ग्रह को लाल ग्रह क्यों कहते हैं?

उत्तर-

• पृथ्वी से इसकी आभा रक्तिम दिखती है इसलिए इसे लाल ग्रह कहते हैं।

• एक कारण यह भी है कि मंगल ग्रह में उसकी सतह पर मौजूद आयरन ऑक्साइड की वजह से वहां की मिट्टी के लौह खनिज जंग लगने के कारण वातावरण और मिट्टी का रंग लाल दिखाई देता है इसलिए भी लाल ग्रह कहते हैं।


06. मंगल ग्रह के एक दिन को सोल कह कर क्यों पुकारा जाता है?

उत्तर- सोल (सूर्य के लिए लैटिन शब्द से उधार लिया गया) मंगल पर एक सौर दिन है। यह मंगल पर टाइमकीपिंग के लिए कई इकाइयों में से एक है।


एक सोल पृथ्वी के दिन से थोड़ा लंबा होता है। यह लगभग 24 घंटे, 39 मिनट, 35 सेकंड लंबा है। एक मंगलीय वर्ष लगभग 668 सोल होता है, जो लगभग 687 पृथ्वी दिनों या 1.88 पृथ्वी वर्षों के बराबर है।


सोल मूल रूप से वाइकिंग लैंडर मिशन के दौरान 1976 में अपनाया गया था और यह नासा द्वारा मुख्य रूप से उपयोग किए जाने वाले समय का एक रूप है. वैसे अभी तक मैंने इस विषय पर कोई पोस्ट लिखा नहीं है, लेकिन भविष्य में जरूर लिखूंगा.


कोरोना वायरस क्या है? और इस वायरस से कैसे बचे


07. हम मंगल ग्रह पर कब तक जिंदा रह सकते हैं?

उत्तर- मंगल के वायुमंडल में 95.32℅ कार्बन डाइऑक्साइड, 2.6% नाइट्रोजन, 1.9℅ आर्गन और नाम मात्र का आक्सीजन है।


मंगल का तापमान पलक झपकते ही -80 (शून्य से 80 डिग्री सेल्सियस) नीचे चला जाता है। यह ठंड हड्डी और खून जमा सकती है।


मान लीजिए कोई इंसान बिना स्पेससूट के मंगल पर उतरता है तो वायु दबाव कम होने के कारण खून नसों से बाहर आ जायेगा, शरीर लकवाग्रस्त हो जायेगा और सांस ना ले पाने की वजह से 2 मिनट के अंदर मौत हो जायेगी


08. क्या मंगल ग्रह पर कोई पौधा है?

उत्तर- नहीं


09. मंगल ग्रह पर उतरने वाला प्रथम अंतरिक्ष यान कौन सा था?

उत्तर- वाइकिंग 1 पहला अंतरिक्षयान था जो मंगल की सतह पर उतरने के बावजूद लंबे अरसे तक काम करता रहा. वाइकिंग मिशन के दोनों लैंडर ने मंगल की सतह की 4,500 तस्वीरें ली


10. मंगल ग्रह पर क्या जीवन है?

उत्तर- अपनी भौगोलिक विशेषताओं के अलावा, मंगल का घूर्णन काल और मौसमी चक्र पृथ्वी के समान हैं। इस ग्रह पर जीवन होने की संभावना को हमेशा से परिकल्पित किया गया है। 1965 में मेरिनर ४ के द्वारा की पहली मंगल उडान से पहले तक यह माना जाता था कि ग्रह की सतह पर तरल अवस्था में जल हो सकता है।


11. Chandrayaan 2 कब छोड़ा गया था?

उत्तर- चंद्रयान-2 श्री‍हरिकोटा से 15 जुलाई 2019 को 02:51 बजे जीएसएलवी-एमके III एम-1 से छोड़े जाने का कार्यक्रम है।


नरेंद्र मोदी - अनोखी बात, जन्म, तथ्य, प्रधानमंत्री, शादी


12. क्या मंगल ग्रह पर कोई पौधा उगाया जा सकता है? 

उत्तर- हाँ (लेकिन कुछ शर्तों पर )

अगर अपने martian मूवी देखी है तो आपको ज़रूर पता होगा की film में Mark Watney, Hab के नियंत्रित वातावरण में कैसे आलू उगाता है


और वास्तव में मंगल की मिटटी में ऐसे पोषक तत्व हैं जो वहाँ पर पौधों को जिंदा रखने के लिए मददगार साबित हो सकते हैं , लेकिन ये इस बात पर भी निभर करता है की आप मंगल की मिटटी में पौधा किस जगह पर उगाना चाहते हैं क्युकी सभी जगह की मिटटी समान नही होती


कुछ fertilizers की मदद से वहां पौधा उगाने में शायद कामयाबी पा ली जाये


नासा की एक टीम मार्स की मिटटी की नक़ल बनाकर उसमे पौधा उगाने पर शोध भी कर रही है ताकि भविष्य में हमे मार्स पर खेती करने की ज़रूरी जानकरी हासिल कर सकें


13. क्या मंगल ग्रह पर गुरुत्वाकर्षण होता है?

उत्तर- मंगल ही क्यों सभी आकाशीय पिंडों में गुरुत्वाकर्षण होता है, पिंड के भार के आधार पर उसके गुरुत्वाकर्षण की तीव्रता निर्भर करती है .


14. मंगल ग्रह के कितने उपग्रह हैं?

उत्तर- मंगल ग्रह के 2 प्राकृतिक उपग्रह है फ़ोबस और डाइमस । 

इन उपग्रहो को मंगल के द्वारा पकडे हुए क्षुद्रग्रह माना जाता है। इन उपग्रहो कि खोज सन 1877 मे असफ़ हॉल ने कि थी। उसने इनका नाम युनानी पौराणिक कथाओ के पात्र फ़ोबस और डाइमस जो कि युध के देवता अरेस के पुत्र थे के नाम पर रखा। फ़ोबस और डाइमस दोनो शब्दो का अर्थ भय है।


15. चन्द्रयान 2 कहाँ से लांच हुआ?

उत्तर- अभियान को जीएसएलवी संस्करण 3 प्रक्षेपण यान द्वारा प्रक्षेपित किया गया। इस अभियान में भारत में निर्मित एक चंद्र कक्षयान, एक रोवर एवं एक लैंडर शामिल हैं। इन सब का विकास इसरो द्वारा किया गया है। भारत ने चंद्रयान-2 को 22 जुलाई 2019 को श्रीहरिकोटा रेंज से भारतीय समयानुसार 02:43 अपराह्न को सफलता पूर्वक प्रक्षेपित किया।


एशिया महाद्वीप - देश, क्षेत्रफल, लंबी, भाषाएं, हिस्सा


16. चंद्रयान फर्स्ट कब छोड़ा गया था?

उत्तर- चंद्रयान-1, भारत का प्रथम चंद्र मिशन, एसडीएससी, शार, श्रीहरिकोटा से 22 अक्तूबर, 2008 को सफलतापूर्वक प्रमोचित किया गया। अंतरिक्षयान चंद्र के रासायनिक, खनिजीय और प्रकाश-भौमिकी मानचित्रण के लिए चंद्र सतह से 100 कि. मी. की ऊँचाई पर चंद्रमा की परिक्रमा कर रहा था।


17. पृथ्वी से मंगल ग्रह की दूरी कितनी है?

उत्तर- पृथ्वी से मंगल ग्रह की दूरी 9.30 करोड़ मील है

अर्थात,

लगभग 14.96 करोड़ किलोमीटर।


18. मंगल ग्रह का वायुमंडल कैसा है?

उत्तर- मंगल के वायुमंडल में कई विशेषताएं हैं

• ice कैप्स(बर्फ़ की टोपी किसी स्थान पर बर्फ़ की ऐसी स्थाई ढकन )

• जमी हुई बर्फ की वाष्प जो की समय के साथ धीरे धीरे वायुमंडल में घुल रही है लेकिन इसकी मात्र काफी कम है

• मंगल पर धुल के तूफ़ान आते रहते हैं जो कभी कभी इतने बड़े होते हैं की पुरे मंगल को महीनो तक ढँक सकते हैं

• मंगल का वायुमंडल धरती से १०० गुना से भी ज्यादा पतला है जिसमे करीब 95 फीसदी कार्बन डाइऑक्साइड है


अब जानते हैं मंगल का वायुमंडल किन किन चीजों से बना है

• कार्बन डाइऑक्साइड: 95.32 प्रतिशत

• नाइट्रोजन: 2.7 प्रतिशत

• आर्गन: 1.6 प्रतिशत

• ऑक्सीजन: 0.13 प्रतिशत

• कार्बन मोनोऑक्साइड: 0.08 प्रतिशत

• मामूली मात्रा में: पानी, नाइट्रोजन ऑक्साइड, नियॉन, हाइड्रोजन-ड्यूटेरियम-ऑक्सीजन, क्रिप्टन और ज़ेनन


19. मंगल ग्रह के चंद्रमा कितने हैं?

उत्तर- मंगल ग्रह के दो चंद्रमा है जिनके नाम क्रमशः फोबोस ओर डीमोस है।


20. क्या हम मंगल ग्रह पर सांस ले सकते हैं?

उत्तर- नही, क्योंकि मंगल ग्रह के वायुमण्डल में CO2 ( कार्बन डाई ऑक्साइड ) की मात्रा अधिक है इसलिए वहां पर स्वास लेना संभव नही है,

लेकिन आने वाले वर्षों में संभव हो सकता है क्योंकि मंगल ग्रह पर पानी होने की संभावना है अर्थात हम जल से ऑक्सीजन को अलग कर स्वास लेना संभव बनाया जा सकता है


21. मंगल ग्रह लाल क्यों हैं?

उत्तर- मंगल ग्रह लाल रंग उसकी सतह पर मौजूद iron oxide की वजह से है।


22. क्या मंगल ग्रह पर जीवन है?

उत्तर- यह एक ऐसा सवाल है जो वैज्ञानिक और अन्य लोग लंबे समय से पूछ रहे हैं क्योंकि सौर मंडल के किसी भी अन्य ग्रह की तुलना में मंगल ग्रह पृथ्वी के समान है। इस बात के भी प्रमाण हैं कि अतीत में मंगल पर तरल पानी बहता था और मंगल के ध्रुवों के नीचे जमे हुए पानी है। 1960 के बाद से अंतरिक्ष यान को मंगल ग्रह पर कक्षा या भूमि पर भेजा गया है। मंगल की सतह (परिक्रमा से और मंगल की सतह) से हजारों छवियां ली गई हैं, लेकिन अभी तक जीवन के कोई सबूत नहीं मिले हैं। मंगल पर जीवन की तलाश जारी रखने के लिए भविष्य के मिशन की योजना बनाई जा रही है। ये मिशन विभिन्न स्थानों पर उतरेंगे और जीवन के संकेतों की तलाश के लिए मिट्टी में गहराई तक खुदाई करेंगे।


पृथ्वी क्या है? - वजन,देश, गैस, प्रकाश, महाद्वीप, महासागर


23. क्या मंगल ग्रह पर भी भूकंप आते हैं?

उत्तर- नासा के इनसाइट लैंडर ने पहली बार मंगल पर भूकंप दर्ज किया


24. मंगल ग्रह पर एक दिन कितना लम्बा होता है ?

उत्तर- किसी भी ग्रह का एक दिन उसके अक्ष पर एक परिभ्रमण में लगे समय जितना होता है जैसे हमारी पृथ्वी अपने अक्ष पर 23 घंटा 56 मिनट (लगभग 24 घंटे) में एक चक्कर लगाती है तो पृथ्वी पर एक दिन 24 घंटे में होता है और वहीं मंगल ग्रह पर एक दिन पृथ्वी से 37 मिनट आगे होता है क्योंकि मंगल ग्रह 24 घंटा 37 मिनट में अपने अक्ष पर एक चक्कर लगाता है, जिससे मंगल ग्रह पर एक दिन 24 घंटा 37 मिनट का होता है, इसलिए मंगल ग्रह पर एक दिन 37 मिनट लम्बा होता है


25. क्या मंगल ग्रह पर कोई इंसान गया है ?

उत्तर- जी मंगल पर अभी तक कोई इंसान नहीं गया है ।

लेकिन मिशन मंगल 2022 में इंसान को मंगल पर भेजने की योजना है ।


26. मंगल ग्रह पर कितना तापमान दिन और रात में होता है?

उत्तर- मंगल ग्रह पृथ्वी से बहुत ठंडा है, औसत सतही तापमान - 63 डिग्री सेल्सियस और न्यून तापमान -140 डिग्री सेल्सियस है। पृथ्वी पर सबसे कम तापमान कभी अंटार्कटिका में -89.2 ° दर्ज हुआ था।


27. क्या मंगल ग्रह में सारी चीजें पृथ्वी से अलग हैं?

उत्तर- जब ग्रह ही अलग है तो चीज़ें भी अलग ही होंगी।


28. क्या हम कभी मंगल ग्रह पर बस पाएंगे?

उत्तर- मंगल ग्रह का वातावरण पृथ्वी के वातावरण के मुकाबले काफी हल्का है।

इसके कारण किसी भी यान को मंगल की सतह पर उतारना एक कठिन कार्य है।

नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार हमें वर्तमान में उपयोग में आने वाले पैराशूतो से दस गुणा ज़्यादा क्षमता वाले पैराशूट चईये होंगे। पर यह एक असंभव कार्य है।

अब नासा पैराशूट की जगह सिर्फ “थ्रस्ट बूस्टर” अभियांत्रिकी का उपयोग करने के लिए तैयारी कर रहा है।

नासा ने 2025 मैं पहला व्यक्ति मंगल पर उतारने का लक्ष्य लिया है। सिर्फ इतना ही नही, नासा 2035 तक मंगल पर बसने और वहां खेती करने का लक्ष्य भी साथ ही लेकर चल रहा है।

मंगल ग्रह का स्वामी कौन है?

भारतीय ज्योतिष के अनुसार मंगल ग्रह मेष राशि एवं वृश्चिक राशि का स्वामी होता है। मंगल मकर राशि में उच्च भाव में तथा कर्क राशि में नीच भाव में कहलाता है। सूर्य, चंद्र एवं बृहस्पति इसके सखा या शुभकारक ग्रह कहलाते हैं एवं बुध इसका विरोधी ग्रह कहलाता है।

मंगल कौन सा भगवान है?

मंगल युद्ध का देवता कहलाता है और कुंवारा है। यह ग्रह मेष एवं वृश्चिक राशियों का स्वामी कहलाता है। मंगल रुचक महापुरुष योग या मनोगत विज्ञान का प्रदाता माना जाता है। इसे रक्त या लाल वर्ण में दिखाया जाता है एवं यह त्रिशूल, गदा, पद्म और भाला या शूल धारण किये दर्शाया जाता है।

मंगल ग्रह का क्या खास है?

मंगल एक स्थलीय ग्रह है जो सिलिकॉन और ऑक्सीजन युक्त खनिज, धातु और अन्य तत्वों को शामिल करता है जो आम तौर पर उपरी चट्टान बनाते है। मंगल ग्रह की सतह मुख्यतः थोलेईटिक बेसाल्ट की बनी है, हालांकि यह हिस्से प्रारूपिक बेसाल्ट से अधिक सिलिका-संपन्न हैं और पृथ्वी पर मौजूद एन्डेसिटीक चट्टानों या सिलिका ग्लास के समान हो सकते है।

मंगल पर क्या जीवन है?

About Mars Planet: लंबे समय से वैज्ञानिक धरती के अलावा सौरमंडल के दूसरे ग्रहों पर जीवन की संभावना तलाशने के लिए शोध करते आ रहे हैं. सूरज का चक्कर काट रहे सभी 8 ग्रहों में सिर्फ पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है जहां जीवन है. इसके अलावा मंगल ग्रह पर जीवन की कुछ संभावना है क्योंकि यहां वायुमंडल के साथ-साथ बर्फ की भी मौजूदगी है.