रात को दही खाने से क्या होता है - raat ko dahee khaane se kya hota hai

Curd In Evening Benefits: दही बहुत स्वास्थ्यवर्धक फूड्स में से एक है। इस सुपरफूड का हेल्थ एक्सपर्ट्स रोजाना सेवन करने की सलाह देते हैं। क्योंकि यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह प्रोटीन, कैल्शियम, फोलिक एसिड, आयरन, बी विटामिन से भरपूर होने के सा ही, एक बेहतरीन प्रोबायोटिक भी है। यह आपकी आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है, पेट को स्वस्थ रखती है और कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है। लेकिन दही का सेवन दिन के दौरान करना ही सुरक्षित माना जाता है। सुबह या रात में इसके सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि रात में दही नहीं खानी चाहिए, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से सर्दी-जुकाम, बलगम, पेट खराब, एसिडिटी और कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं। तो क्या आपको दोपहर से पहले या बाद में इसका दही का सेवन नहीं करना चाहिए?

क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो ऐसा नहीं है। उनकी मानें तो यह सही है कि सुबह और रात में दही के सेवन से परहेज करना चाहिए। लेकिन अगर आप किसी वजह से दोपहर में दही का सेवन नहीं कर पाते हैं, तो आप शाम के समय दही खा सकते हैं, लेकिन ज्यादा रात में नहीं। बल्कि शाम के समय दही का सेवन करने से भी आपको लगभग समान फायदे ही मिलते हैं। इस लेख में हम आपको शाम को दही खाने के 5 फायदे (sham ko dahi khane ke fayde) बता रहे हैं।

रात को दही खाने से क्या होता है - raat ko dahee khaane se kya hota hai

शाम को दही खाने के फायदे- Curd In Evening Benefits

1. पेट रहेगा हेल्दी

बेहतरीन प्रोबायोटिक होने की वजह से पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह आपके भोजन के बेहतर पाचन और उनसे पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करती है। यह आपको पेट संबंधी समस्याओं से दूर रखने में बहुत फायदेमंद है।

2. इम्यूनिटी मजबूत बनाती है

पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से यह आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है। जिससे आप मौसमी और वायरल संक्रमण के साथ ही सर्दी-जुकाम, खांसी जैसी आम समस्याओं की चपेट में जल्दी नहीं आते हैं।

इसे भी पढें: दूध में मिलाकर पिएं सिंघाड़ा पाउडर, सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

3. हड्डियां नहीं होंगी कमजोर

हड्डियों को मजबूत बनाने में दही का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है। क्योंकि यह कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होती है, जो हमारी हड्डियों, दांत आदि को कमजोर होने से रोकने और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

4. गंभीर रोगों को रखे दूर

अध्ययन में पाया गया है कि नियमित एक कटोरी दही का सेवन करने से डायबिटीज और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने, साथ ही इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) से भी राहत प्रदान करती है। 

5. वजन प्रबंधन में करे मदद

कैलौरी में कम होने और पाचन को बेहतर बनाने के साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है। यह न सिर्फ वजन कंट्रोल रखने में मदद करता है, बल्कि तेजी से कम रने में भी मदद करती है।

इसे भी पढें: डायबिटीज में मेथी दाना का पानी पीने से कंट्रोल रहता है ब्लड शुगर लेवल, जानें कैसे बनाएं और पिएं

किन लोगों देर शाम दही खाने से बचने से बचना चाहिए

जिन लोगों को दूध और दूध से बने उत्पाद से एलर्जी है वे दही के सेवन से बचें, क्योंकि इससे एलर्जी की प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है।  

अगर आप पहले से खराब पाचन की समस्या से जूझ रहे हैं तो दही खाने से बचें, इससे आपकी समस्या बदतर हो सकती है।

अगर आप पहले से खांसी, जुकाम, एलर्जी से पीड़ित हैं तो भी दही न खाएं, क्योंकि इससे बलगम की समस्या हो सकती है।

एक चीज जिसका आपको ध्यान रखना चाहिए, कि घर पर बना दही खाने की कोशिश करें। साथ ही टोंड या डबल टोंड दूध से बनी दही का सेवन करें, ज्यादा फैट वाली दही खाने से बचें।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। गर्मी में खाने की थाली के साथ दही नहीं हो तो थाली अधूरी लगती है। दही सेहत के लिए उपयोगी है, इसमें हेल्दी बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो हमारे मेटाबॉलिज्म को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। दही पाचन को दुरुस्त रखता है, साथ ही पेट की कई समस्याओं का उपचार भी करता है। कुछ लोगों को दही खाना बेहद पसंद होती है, जिसका वो पूरे साल सेवन करते हैं।

ठंडी तासीर की दही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन अगर सही समय पर इसका सेवन नहीं किया जाए तो यह आपको बीमार भी बना सकती है। बेवक्त दही खाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, खास तौर पर देर रात में इसका सेवन करने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि रात में दही खाने से क्यों बचना चाहिए।

रात में आपका पाचन बिगाड़ सकता है दही:

दिन में दही का सेवन करेंगे तो पाचन दुरुस्त रहेगा, लेकिन रात में खाएंगे तो आपका पाचन बिगड़ सकता है। दही को पचाने के लिए शरीर को एनर्जी की जरूरत पड़ती है। रात को अक्सर लोग खाने के बाद सीधे बिस्तर पर चले जाते हैं जिससे पाचन तंत्र कमजोर होता है। इतना ही नहीं दही खाने से शरीर में सूजन भी आ जाती है।

रात को दही खाने से क्या होता है - raat ko dahee khaane se kya hota hai

Health Tips: सर्दियों के मौसम में खाएं ये 5 साग, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत

यह भी पढ़ें

सर्दी जुकाम कर सकती है दही:

कोरोनाकाल में सर्दी जुकाम परेशानी का सबब बन सकता है। सर्दी हो या गर्मी रात में दही का सेवन करने से खांसी-जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती है, इसलिए रात में दही को खाने से परहेज करें। 

रात में दही से हो सकती है उल्टी:

रात में दही का सेवन करने से डाइजेशन सिस्टम पर विपरीत असर पड़ता है। यहां तक कि उल्टी भी हो सकती है। 

रात को दही खाने से क्या होता है - raat ko dahee khaane se kya hota hai

Pumpkin Benefits: सर्दियों में जरूर खाएं कद्दू, इम्युनिटी बढ़ाने के साथ कई समस्याओं में है लाभकारी

यह भी पढ़ें

चेहरे पर आ सकते हैं मुहांसे:

रात में दही का सेवन आपके चेहरे की रौनक भी छीन सकता है। दही के सेवन से चेहरे पर मुहांसे आ सकते हैं।

जोड़ों में दर्द का कारण बनती है दही:

जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की समस्या है उन्हें रात को दही का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके सेवन से उनकी समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है।

रात को दही खाने से क्या होता है - raat ko dahee khaane se kya hota hai

Sugar Side Effects: चीनी के ज़्यादा सेवन से शरीर पर दिखने लगते हैं ऐसे 8 लक्षण

यह भी पढ़ें

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इसकी सत्यता की पुष्टि के लिए आप डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।  

रात में दही खाने से क्या फायदा?

शाम को दही खाने के फायदे- Curd In Evening Benefits.
पेट रहेगा हेल्दी बेहतरीन प्रोबायोटिक होने की वजह से पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। ... .
इम्यूनिटी मजबूत बनाती है ... .
हड्डियां नहीं होंगी कमजोर ... .
गंभीर रोगों को रखे दूर ... .
वजन प्रबंधन में करे मदद.

क्या रात को दही नहीं खाना चाहिए?

आयुर्वेद में, रात में दही खाने की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि इससे कफ बनता है। चूंकि दही में मीठा और खट्टा दोनों गुण होते हैं, इसीलिए इसे रात में खाने से नेसल ट्रैक्ट में बलगम बन सकता है। गठिया से पीड़ित लोगों को रोजाना दही का सेवन नहीं करना चाहिए

सोने से पहले दही खाने से क्या होता है?

रात के वक्त कफ दोष अधिक रहता है। ऐसे में अगर आप रात के वक्त दही खाते हो तो आपके शरीर के कफ दोष को इंबैलेंस करता है जो परेशानी बढ़ा सकता है। कुछ परेशानियां जैसे कि नेजल पैसेज में म्यूकस सीक्रीशन का बढ़ना, वजन बढ़ना और पाचन की समस्या। आप सोने से पहले बटरमिल्क का सेवन कर सकते हैं।

दही कब नहीं खाना चाहिए?

दही की तासीर गर्म होती है और गर्मी व बरसात के मौसम में इसे खाने से बचना चाहिए. आयुर्वेद के मुताबिक दही देर से पचने वाला आहार है और बरसात के मौसम में शरीर की डाइजेस्टिव कैपेसिटी कम हो जाती है. इस वजह से इसका सेवन करना कई परेशानियों का कारण बन सकता है.