4:20 पर कितने डिग्री का कौन बनेगा - 4:20 par kitane digree ka kaun banega

घड़ी एक ऐसा यंत्र हैं, जो घण्टे, मिनिट तथा सेकण्ड में समय के अंतराल को व्यक्त करता हैं घड़ी गोल आकृति की होती हैं जिसमें समय बताने के लिए सुइयाँ लगी होती हैं।

सुईयों का मार्ग वर्त्ताकार होता हैं और यह 60 बराबर भागों में बटा होता हैं मिनट की सुई जितने भागों को पार करती हैं उतने ही मिनट का समय लेती हैं।

जब मिनट की सुई 60 मिनट की दूरी तय करती हैं तब घण्टे की सुई 5 मिनट की दूरी तय करती हैं तथा इस दौरान 60 मिनट का समय लगता हैं।

इस प्रकार मिनट की सुई 60 मिनट में घण्टे की सुई से 55 मिनट की अधिक दूरी तय करती हैं, अतः मिनट की सुई घण्टे की सुई से 1 मिनट की अधिक दूरी 60/55 मिनट में तय करेगी।

घड़ी के अवयव

घड़ी के मुख्यतः चार अवयव होते हैं, जो निम्न हैं।

  1. डायल (Dial)
  2. घण्टे की सुई (Hour hand)
  3. मिनिट की सुई (Minute hand)
  4. सेकण्ड की सुई (Second hand)

घड़ी के महत्वपूर्ण तथ्य

  • घन्टे की सुई 1 घण्टे में 5 मिनट की दूरी तय करती हैं तथा 1 घण्टे में 30° का कोण बनाती हैं।
  • मिनट की सुई 1 मिनट में 1 मिनट की दूरी तय करती हैं तथा 1 मिनट में 6° का कोण बनाती हैं, मिनट की सुई 5 मिनट में 30° का कोण बनाती हैं।
  • प्रत्येक घण्टे में मिनट की सुई, घण्टे की सुई से 55 मिनट की अधिक दूरी तय करती हैं और यह दूरी घण्टे की सुई से दक्षिणावर्त (Clock wise) दिशा में मिनट की सुई तक मापी जाती हैं।
  • घण्टे तथा मिनट की सुई के बीच प्रत्येक 5 मिनट की दूरी पर 30° का कोण बनता हैं।
  • घण्टे की सुई 12 घण्टे में 360° का कोण पूरा करती हैं।
  • मिनट की सुई 60 मिनट में 360° का कोण पूरा करती हैं।
  • घड़ी की सुइयाँ जब अपने वृत्ताकार मार्ग पर एक पूर्ण चक्कर लगाती हैं, तब उन्हें 360° घूमना पड़ता हैं, एक मिनिट की दूरी 6° के बराबर होती हैं।
  • प्रत्येक घण्टे में सुइयाँ एक ही दिशा के एक बार मिलती हैं, लेकिन 13 घण्टे में 11 बार तथा 24 घण्टे में 22 बार मिलती हैं।
  • प्रत्येक घण्टे में दोनों सुइयाँ दो बार समकोण बनाती हैं, लेकिन 12 घण्टे में 22 बार तथा 24 घण्टे में 44 बार समकोण बनाती हैं।
  • जब मिनट की सुई एक मिनट की दूरी तय करती हैं, तो घण्टे की सुई 1/2° के बराबर आगे बढ़ जाती हैं।
  • घड़ी की सुइयों की आपसी स्थिति में परिवर्तन तभी होगा जब उनके बीच की दूरी 60/13 मिनट हो।
  • प्रत्येक घण्टे में घड़ी की दोनों सुइयाँ आपस में एक बार मिलती हैं।
  • जब दोनों सुइयाँ एक दूसरे के साथ समकोण या 90° बना रही हों, तो एक-दूसरे से 15 मिनट-अंतराल की दूरी पर होती हैं और यह प्रति घण्टे में दो बार होता हैं।
  • जब दोनों सुइयाँ एक दूसरे की विपरीत दिशा में हो ये 30 मिनट अन्तराल से अलग होती हैं और यह प्रति घण्टा में एक बार होता हैं।
  • दोनों सुइयाँ एक सरल रेखा में होती हैं जब एक दूसरे को ढकने या एक दूसरे की विपरीत दिशा में होती हैं।
  • यदि ठीक 8 बजे हैं तथा घड़ी में उस समय 8 : 20 बज रहे है, तो हम कहते है कि घड़ी 20 मिनट तेज हैं।
  • यदि ठीक 8 बजे हैं तथा घड़ी में उस समय 7 : 40 बज रहे है, तो हम कहते है कि घड़ी 20 मिनट सुस्त हैं।
  • जब घड़ी की सुइयाँ सीधी घूमती हैं तो उसे clock-wise तथा जब वे उल्टी दिशा में घूमती हैं तब उन्हें anti-clockwise कहते हैं।
  • यदि मिनट की सुई घण्टे की सुई से पीछे रहे, तो अभीष्ट डिग्री = मिनिट और घण्टे के बीच की संख्या में अंतर × 30 + (मिनट/2)°
  • यदि मिनट की सुई घण्टे की सुई से आगे रहे, तो अभीष्ट डिग्री = मिनट और घण्टे के बीच की संख्या में अंतर × 30 – (मिनट/2)°
  • जब घड़ी में पूछा गया समय 12 बजे से कम हो तब उसे 11 : 60 से घटा कर उत्तर बताया जाएगा, और यदि समय में सेकण्ड का उपयोग भी किया गया हो तब उसे 11 : 59 : 60 से घटा कर उत्तर बताया जाएगा।
  • जब पूछा गया समय 12 बजे से अधिक हो तब उसे 23 : 60 से घटाकर उत्तर बताया जाएगा और यदि समय सेकण्ड के साथ हो तो उसे 23 : 59 : 60 से घटाकर उत्तर बताया जाएगा।
  • जब घड़ी में दिए गए किसी समय को क्षेतिज दर्पण में देखना हो तो उसे 17 : 90 से घटा कर उत्तर देंगे, और समय सेकण्ड के साथ हो तो उसे 17 : 89 : 60 से घटा कर उत्तर देंगे।

जरूर पढ़िए :

  • त्रिकोणमिति
  • रेलगाड़ी
  • क्षेत्रमिति
  • नाव और धारा

घड़ी के प्रश्न और हल

1. दर्पण में देखने पर एक घड़ी 4 : 40 समय दर्शाती हैं, सही समय क्या हैं?
A. 7 : 20
B. 5 : 25
C. 4 : 30
D. 8 : 20

हल:- (11 : 60) – (4 : 40)

Ans. 7 : 20

2. लम्बवत दर्पण में देखने पर एक घड़ी 12 : 16 : 28 समय दर्शाती हैं, सही समय क्या हैं?
A. 7 : 20 : 24
B. 11 : 43 : 32
C. 14 : 30 : 30
D. 8 : 20 : 18

हल:- (23 : 59 : 60) – (12 : 16 : 28)

Ans. 11 : 43 : 32

3. 7 : 20 पर घड़ी में घण्टे और मिनिट के बीच में कितने डिग्री का कोण बनेगा?
A. 100°
B. 60.8°
C. 120°
D. 78.5°

हल:- प्रश्नानुसार,
30H – 11/2 M
30 × 7 – (11/2) × 20
210 – 110

Ans. 100°

4.  2 बजकर 20 मिनट पर घड़ी की दोनों सुइयों के बीच कितना कोण बनेगा?
A. 100°
B. 60°
C. 50°
D. 150°

हल:- प्रश्नानुसार,
20 मिनट में मिनट की सुई द्वारा बनाया गया कोण = 20 × 6°
120°
2 घण्टे 20 मिनट में घण्टे की सुई द्वारा बनाया गया कोण = 2 (20/60) × 30°
70°
दोनों सुइयों के बीच का अभीष्ट कोण = 120° – 70°
50°

Ans. 50°

5.  एक घड़ी क्रमशः एक बजे एक बार, दो बजे दो बार, तीन बजे तीन बार अर्थात जितना बजता हैं, घड़ी भी उतनी ही बार बजती हैं एक दिन में घड़ी कितनी बार बजेगी?
A. 100 बार
B. 160 बार
C. 150 बार
D. 156 बार

हल:- प्रश्नानुसार,
12 घण्टे में घड़ी के बजने की संख्या = 1 + 2 + 3 + 4 + 5 + 6 + 7 + 8 + 9 + 10 + 11 + 12
78 बार
78 × 2

Ans. 156 बार।

6. 3 बजकर 35 मिनट पर दोनों सुइयों के बीच कितना कोण बनेगा?
A. 72.5°
B. 67.5°
C. 102.5
D. 150.8°

हल:- प्रश्नानुसार,
35 मिनट में मिनट की सुई द्वारा बनाया गया कोण = 35 × 6°
= 210°
3 घण्टे 35 मिनट में घण्टे की सुई द्वारा बनाया गया कोण = 3 + 35/60 × 30°
= 3/1 + 7/12 × 30°
= (36 + 7)/12 × 30°
= 43/12 × 30
= (43 × 5)/2
= 215/2
= 107.5°
दोनों सुइयों के बीच का अभीष्ट कोण = 210° – 107.5°
= 102.5°

Ans. 102.5

7. 4 : 20 पर घड़ी की दोनों सुइयों के बीच कितना कोण बनेगा?
A. 10
B. 20
C. 50
D. 100

हल:- प्रश्नानुसार,
30H – 11/2 M
30 × 4 – (11/2) × 20
120 – 110

Ans. 10

Note:- ऐसे किसी भी प्रश्न में दिए गए समय में शुरुआत का समय ध्यान रखना और किसी भी प्रश्न के पूछे जाने पर उसी समय से उसका सम्बन्ध देखें, और ऐसा करने पर घड़ी में जो भी अंक निर्धारित किया जाएगा, उस की मिनट की स्थिति से 12/11 का गुणा करें।

5 40 पर कितने डिग्री का कौन बनेगा?

यहां, एच = घंटा एम = मिनट। H = 5 और मिनट = 40 दिया। इसलिए, सही उत्तर 70 ° है।

4 40 पर कितने डिग्री का कौन बनेगा?

Detailed Solution अतः, सही उत्तर 100° है।

10 20 पर कितने डिग्री का कौन बनेगा?

नोट: प्रतिवर्त कोण वह कोण है जो 180 ° से अधिक होता है। इसलिए, सही उत्तर 170 ° है।

8 20 पर कितने डिग्री का कौन बनेगा?

Detailed Solution अत:, सही उत्तर 130° है।