रबी और खरीफ की फसल में क्या अंतर है? - rabee aur khareeph kee phasal mein kya antar hai?

आज हम फसलो के बारे में बात करने वाले है। फसलो को दो भागो में विभाजित किया गया है जो है रबी एवं खरीफ की फसल। और साथ ही यह भी जानेगे कि रबी एवं खरीफ की फसल में क्या क्या अंतर होते है? अधिकतर विद्यार्थियों से परीक्षा में यह प्रश्न पूछा जाता है कि रबी एवं खरीफ की फसलों में कोई दो अंतर लिखिए? इसका उत्तर भी आपको इस पोस्ट में मिल जाएगा।

Table of Contents

  • खरीफ फसल किसे कहते हैं?
  • खरीफ की फसल के उदाहरण
  • रबी फसल क्या है?
  • रबी की फसल के उदाहरण
  • रबी एवं खरीफ की फसलों में कोई दो अंतर लिखिए?

खरीफ फसल किसे कहते हैं?

खरीफ की फसल मानसून के समय प्रारम्भ होती है तथा मानसून के खत्म होते होते इसकी कटाई भी की जाने लगती है। इसीलिए इसे मॉनसूनी फसल भी कहा जाता है। यह पूर्ण रूप से वर्षा पर आधारित फसल है। यह फसल जून, जुलाई में शुरू हो जाती है और अक्टूबर से नवंबर के बीच में ये तैयार हो जाती हैं।

खरीफ की फसल के उदाहरण

धान (चावल) मक्का ज्वार बाजरा मूँग मूँगफली गन्ना सोयाबीन आदि खरीफ की फसले है।

रबी फसल क्या है?

रबी की फसल शर्दी के मोसम में उगाई जाती है। इनकी बुआई अक्टूबर नवंबर में की जाती है। मानसून के ख़त्म होते ही रबी की फसल को बोना प्रारम्भ किया जाता है। रबी की फसल मार्च अप्रैल में तैयार हो जाती हैं और इनकी कटाई प्रारम्भ होने लगती है। इन फसलो को पानी थोड़ी कम जरूरत होती है। ठण्ड का मोसम इन फसलो के लिए उपयुक्त होता है।

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं भारत में फसलों को उनकी उपज के समय के हिसाब से तीन भागों में बांटा गया है| रबी की फसल, खरीफ की फसल, जायद की फसल| लेकिन आज इस आर्टिकल में हम Kharif Aur Rabi Ki Fasal Me Anter क्या है? यह विस्तार से बताने वाले हैं| जैसा कि आप जानते हैं खरीफ फसल (Kharif Crops) एक प्रकार से मानसूनी फसल होती है, जो मानसून से शुरू होने से लेकर मानसून के समाप्त होने तक खरीफ की फसल तैयार हो जाती हैं| वहीं पर जाड़े की शुरुआत में रबी की फसल की बुवाई की जाती है और बसंत ऋतु में रबी की फसल (Rabi Crops) तैयार होती है| खरीफ और रबी की फसल दोनों कुछ विशेषताओं की वजह से एक-दूसरे से काफी अलग हैं| और यही आज इस आर्टिकल में हम पूरे विस्तार से जानेंगे, कि रबी की फसल और खरीफ की फसल में मुख्यता क्या अंतर पाया जाता है|

इसे भी पढ़ें

रबी की फसल की कटाई, बुवाई, मौसम की पूरी जानकारीखरीफ की फसल की पूरी जानकारीजायद की फसल किसे कहते हैंगौतम अडानी का जीवन परिचय

Contents

  • 1 रबी की फसल (Rabi Crops) किसे कहते हैं?
  • 2 खरीफ की फसल (Kharif Crops) किसे कहते हैं?
  • 3 खरीफ और रबी की फसल में अंतर | Kharif Aur Rabi Ki Fasal Me Anter
  • 4 खरीफ और रबी फसल में क्या अंतर है उदाहरण बताएं (FAQ)
  • 5 निष्कर्ष
  • 6 इसे भी पढ़ें

रबी की फसल (Rabi Crops) किसे कहते हैं?

जाड़े के मौसम में रबी की फसलें की बुवाई की जाती है, इसलिए रबी की फसल को ठंडी की फसल या बसंत ऋतु की फसल के नाम से भी जाना जाता है| जाड़े की शुरुआत में यानी अक्टूबर-नवंबर में रबी की फसल की बुवाई की जाती है| रबी की फसलों के बीजों को अंकुरण होने के लिए थोड़ा गर्म मौसम की आवश्यकता होती है, किंतु पौधों के लिए ठंडी का मौसम ही ज्यादा उपर्युक्त होता है| रबी की फसलों को ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है, किंतु यह फसलें शुष्क मौसम में होती है, इसलिए इनको सिंचाई की आवश्यकता होती है|

दिन के बड़े होने के साथ-साथ रबी की फसलें पुष्पित होती हैं, रबी की फसल मार्च-अप्रैल तक जाते-जाते तैयार हो जाती है तब इनकी कटाई होती है| रबी फसल को रबी की फसल क्यों कहा जाता है, इसके पीछे भी एक वजह है| क्योंकि अरबी भाषा में रबी का मतलब होता है बसंत, क्योंकि ये फसलें बसंत के मौसम में ही तैयार होती हैं| इसलिए इसे रबी की फसल कहते हैं| रबी की फसलें जैसे : गेहूं, जाई, जौ, अलसी, तोरिया, मक्का, कुसुम, आलू, राई और सरसों, पीली सरसों, शिशु मक्का, चना, मटर, मसूर, रबी राजमा, बरसीम, मशरूम आदि हैं|

खरीफ की फसल (Kharif Crops) किसे कहते हैं?

खरीफ फसल मानसून के शुरू होने के साथ ही बोई जाती है और मानसून के खत्म होने तक खरीफ की फसल काट ली जाती है, इसलिए खरीफ फसल को मानसूनी फसल भी कहते हैं| जून जुलाई के महीने में खरीफ फसल की बुवाई या रोपाई शुरू हो जाती है| और अक्टूबर से नवंबर महीने के बीच यह फसल तैयार हो जाती है और इसकी कटाई हो जाती है| लेकिन कुछ क्षेत्रों में वर्षा के शुरू होने की तारीख में अंतर होने की वजह से खरीफ फसल की बुवाई का समय आगे पीछे हो सकता है| जैसा कि आप जानते हैं केरल में मानसून 1 जून के आसपास प्रवेश कर जाता है, इसलिए वहां पर खरीफ फसलों की रोपाई या बुवाई पहले हो जाती है| वहीं पर पंजाब, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में इनकी रोपाई देर से होती है|

गर्म मौसम के साथ-साथ उच्च आद्रता की आवश्यकता खरीफ फसलों को ज्यादा होती है| यही वजह है खरीफ की फसलों को सिंचाई की अच्छी खासी मात्रा चाहिए होती है| जब दिन छोटे होते हैं, तब खरीफ फसलें पुष्पित होती हैं| खरीफ का अरबी भाषा का मतलब होता है पतझड़, क्योंकि खरीफ की फसल अक्टूबर नवंबर महीने में तैयार होती हैं, उस समय पतझड़ का मौसम होता है| इसीलिए खरीफ की फसल को पतझड़ की फसल भी कहते हैं| खरीफ की फसल जैसे : चावल, गन्ना, जूट, कपास, मूंगफली, हल्दी, उड़द, ज्वार आदि हैं|

खरीफ और रबी की फसल में अंतर | Kharif Aur Rabi Ki Fasal Me Anter

S.No.खरीफ फसल (Kharif Crops)रबी फसल (Rabi Crops)1.खरीफ फसलों की रोपाई या बुवाई का समय मानसून के शुरू होने के साथ शुरू हो जाता है|जबकि रबी फसलों की रोपाई या बुवाई का समय मानसून खत्म होने के बाद यानी ठंडी के मौसम में शुरू होता है|2.खरीफ फसल को मानसूनी फसल के नाम से जाना जाता है|जबकि रबी की फसल को ठंडी की फसल के नाम से जाना जाता है|3.खरीफ फसल की खेती करने में ज्यादा मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है|जबकि रबी फसल की खेती करने में कम पानी की आवश्यकता होती है|4.खरीफ फसल की खेती के लिए उच्च तापमान की आवश्यकता होती है|जबकि रबी फसल की खेती के लिए ठंडा मौसम चाहिए होता है| हालांकि बीजों को अंकुरित होने के लिए थोड़ा गर्म मौसम की आवश्यकता होती है|5.खरीफ फसल को पुष्पित होने के लिए छोटे दिनों की जरूरत होती है|जबकि रबी फसल को पुष्पित होने के लिए बड़े दिनों की जरूरत होती है|6.खरीफ फसल की बुवाई जून-जुलाई के महीने में की जाती है|जबकि रबी फसल की बुवाई अक्टूबर-नवंबर के महीने में की जाती है|7.खरीफ की फसल को पकने में कम समय लगता है|जबकि रबी की फसल को पकने में अधिक समय लगता है|8.प्रति हेक्टेयर उत्पादन के हिसाब से खरीफ फसलों का उत्पादन कम होता है|जबकि प्रति हेक्टेयर उत्पादन के हिसाब से रबी फसलों का उत्पादन अधिक होता है|9.खरीफ फसल सितंबर से अक्टूबर महीने के बीच तैयार हो जाता है, तब उसकी कटाई की जाती है|जबकि रबी की फसल मार्च से अप्रैल महीने में तैयार हो जाती है, तब उसकी कटाई की जाती है|10.खरीफ की फसल जैसे : चावल, गन्ना, जूट, कपास, मूंगफली, हल्दी, उड़द, ज्वार आदि हैं|जबकि रबी की फसलें जैसे : गेहूं, जाई, जौ, अलसी, तोरिया, मक्का, कुसुम, आलू, राई और सरसों, पीली सरसों, शिशु मक्का, चना, मटर, मसूर, रबी राजमा, बरसीम, मशरूम आदि हैं|

खरीफ और रबी फसल में क्या अंतर है उदाहरण बताएं (FAQ)

1.खरीफ की फसल कब बोई जाती है?

खरीफ की फसल जून जुलाई महीने में बोई जाती है|

2.खरीफ की फसलों के नाम लिखिए कोई दो

ज्वार, बाजरा

3.रबी की फसल में क्या-क्या होता है?

रबी की फसल के अंतर्गत गेहूं, जाई, जौ, अलसी, तोरिया, मक्का, कुसुम, आलू, राई और सरसों, पीली सरसों, शिशु मक्का, चना, मटर, मसूर, रबी राजमा, बरसीम, मशरूम आदि फसलें होती हैं

4.खरीफ की फसल में क्या क्या आता है?

खरीफ की फसल जैसे : धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, मूंग, मूंगफली, गन्ना, सोयाबीन आदि है|

5.खरीफ का मतलब क्या होता है?

अरबी भाषा में खरीद का मतलब होता है पतझड़, इसलिए खरीफ की फसल को पतझड़ की फसल भी कहते हैं|

6.चावल खरीद है यह रबी?

चावल खरीफ फसल है|

7.सरसों कौन सी फसल है?

रबी की तिलहनी फसल

8.गन्ना रबी है या खरीफ?

गन्ना खरीफ की फसल है|

9.बाजरा रबी है या खरीफ?

बाजरा खरीफ की फसल है|

10.चना कौन सा फसल है?

चना रबी की फसल है|

11.गेहूं की फसल कौन सी है?

गेहूं रबी की फसल है|

12.5 खरीफ फसलें कौन सी हैं?

5 खरीफ फसलें : चावल, गन्ना, जूट, कपास, मूंगफली

13.रबी की फसल कब बोई जाती है?

रबी की फसल की बुवाई अक्टूबर-नवंबर महीने में की जाती है|

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने, रबी फसल क्या हैं, खरीफ फसल क्या है, Kharif Aur Rabi Ki Fasal Me Anter क्या है| इसके विषय में पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक इस आर्टिकल में बताई हुई है| इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप खरीफ और रबी की फसलों के बारे में पूरी जानकारी और दोनों के बीच अंतर क्या है, यह भली-भांति जान सकते हैं| अगर फिर भी आपको रबी की फसल (Rabi Crops) और खरीफ की फसल (Kharif Crops) में अंतर से संबंधित कोई प्रश्न है, तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं| 

खरीफ और रबी फसल में क्या अंतर है उदाहरण बताएं?

खरीफ की फसलों को पानी की अधिक आवश्यकता होती है, जैसे धान, ज्वार, बाजरा। ये फसलें वर्षा ऋतु यानी जुलाई-अगस्त में बोई जाती हैं और जाड़े के प्रारंभ में यानी नवंबर में काट ली जाती हैं। रबी की फसलों को पानी के अलावा ठंडे मौसम की जरूरत होती है, जैसे गेहूं, चना, मटर, सरसों, आलू आदि।

रवि की फसल का मतलब क्या होता है?

रबी की फ़सल सामान्यतः अक्तूबर-नवम्बर के महिनों में बोई जाती हैं। इन फसलों की बुआई के समय कम तापमान तथा पकते समय खुश्क और गर्म वातावरण की आवश्यकता होती है। उदाहरण के तौर पर गेहूँ, जौ,आलू, चना, मसूर, अलसी, मटर व सरसों रबी की प्रमुख फसलें मानी जाती हैं।

खरीफ फसल का मतलब क्या होता है?

भारतीय उपमहाद्वीप में खरीफ की फसल उन फसलों को कहते हैं जिन्हें जून-जुलाई में बोते हैं और अक्टूबर के आसपास काटते हैं। इन फसलों को बोते समय अधिक तापमान एवं आर्द्रता तथा पकते समय शुष्क वातावरण की आवश्यकता होती है।

रवि फसल में क्या अंतर है?

रबी की फसल अक्टूबर से दिसंबर तक सर्दियों में लगाई जाती है और गर्मियों में अप्रैल से जून तक काटी जाती है। रबी की कुछ प्रमुख फसलें गेहूं, जौ, मटर, चना और सरसों हैं। खरीफ फसलें देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून की शुरुआत के साथ उगाई जाती हैं और इन्हें सितंबर-अक्टूबर में काटा जाता है।