प्रगति काल की कोई दो विशेषताएं लिखिए - pragati kaal kee koee do visheshataen likhie

प्रगतिवाद किसे कहते हैं? (pragativad kise kahte  hai) प्रगतिवाद क्या हैं 

प्रगतिवाद भौतिक जीवन से उदासीन आत्मनिर्भर, सूक्ष्म, अन्तर्मुखी प्रवृति के विरूद्ध प्रतिक्रिया के रूप मे, लोक विरूद्ध जगत की तार्किक प्रतिक्रिया है। प्रगतिवाद का प्रेरणा स्रोत कार्ल मार्क्स का द्वंद्वात्मक भौतिकवादी है। सामाजिक चेतना और भावबोध काव्य का लक्ष्य है। प्रगतिवाद काव्य मे समाजवादी विचारधारा का साम्यवादी स्वर महत्वपूर्ण रहा हैं।
आज के इस लेख मे हम प्रगतिवादी काव्य की मुख्य विशेषताएं जानेगें।
प्रगतिवाद विशेष रूप से काॅर्ल मार्क्स की साम्यवादी विचारधारा से प्रभावित है। मार्क्सवादी विचारधार का समर्थक प्रगतिवादी साहित्यकार आर्थिक विषमता को ही वर्तमान दु:ख एवं अशांति का कारण स्वीकार करता है। आर्थिक विषमता के फलस्वरूप समाज दो वर्गो मे बंटा है- पूँजीपति वर्ग अथवा शोषक वर्ग और दूसरा शोषित वर्ग या सर्वहारा वर्ग। प्रगतिवाद अर्थ, अवसर और संसाधनों के समान वितरण द्वारा ही समाज की उन्नति मे विश्वास रखता हैं। सर्वहार या सामान्य जन की प्राण प्रतिष्ठा के साथ श्रम को गरिमा को प्रतिष्ठित करना और साहित्य मे प्रत्येक समाज के सुख-दुख का यर्थाथ चित्रण प्रस्तुत करना ही प्रगतिवाद का लक्ष्य है।
प्रगतिवादी चेतना के बीच छायावाद मे ही पल्लवित होने लगे थे किन्तु तीसरे और चौथे दशक मे प्रगतिशील आंदोलन ने काव्य को सामाजिकता की ओर उन्मुख किया।

प्रगतिवादी काव्य की मुख्य विशेषताएं (pragativad ki visheshta)

1. शोषकों के प्रति विद्रोह और शोषितों से सहानुभूति 
प्रगतिवादी कवियों ने किसानों, मजदूरों पर किए जाने वाले पूँजीपतियों के अत्याचार के प्रति अपना विद्रोह व्यक्त किया है।
2. मानवतावादी दृष्टिकोण
प्रगतिवादी काव्य की एक विशेषता यह है कि प्रगतिवादी काव्य मे मानवतावादी दृष्टिकोण को अपनाया गया है। प्रगतिवादी काव्य मे मानवतावादी दृष्टिकोण देखने को मिलता है
3. आर्थिक व सामाजिक समानता पर बल
प्रगतिवादी कवियों ने आर्थिक एवं सामाजिक समानता पर बल देते हुए निम्न वर्ग और उच्च वर्ग के अंतर को समाप्त करने पर बल दिया।
4. नारी शोषण के विरुद्ध मुक्ति की आवाज़
प्रगतिवादी कवियों ने नारी को उपभोग की वस्तु नही समझा वरन उसे सम्माजनक स्थान दिया है। नारी को शोषण से मुक्त कराने हेतु इन्होंने आवाज़ उठाई और प्रयास किए है।
5. पूँजीपतियों के प्रति विद्रोह
प्रगतिवादी काव्य मे पूँजीपतियों के प्रति विद्रोह देखने को मिलता है।
6. ईश्वर के प्रति अनास्था
इस काल के कवियों ने ईश्वर के प्रति अनास्था का भाव व्यक्त किया है। वे ईश्वरीय शक्ति की तुलना मे मानवीय शक्ति को अधिक महत्व देते है।
7. शोषितों के प्रति सहानुभूति
प्रगतिवाद काव्य मे शोषितों के प्रति सहानुभूति देखने को मिलती है।
8. सामाजिक यर्थाथ का चित्रण
प्रगतिवादी कवियों ने व्यक्तिगत सुख-दुःख के भावों की अपेक्षा समाज की गरीबी, भुखमरी, अकाल, बेरोजगारी आदि सामाजिक समस्याओं की अभिव्यक्ति पर बल दिया।
9. कला
प्रगतिवादी काव्य मे "कला को कला के लिए" न मानकर कला को जीवन के लिए' का सिद्धांत अपनाया गया है।
10. प्रतीकों का प्रयोग
अपनी भावनाओं की स्पष्ट अभिव्यक्ति के लिए इस काल के कवियों ने प्रतीकों का सहार लिया है।
11. भाग्यवाद की उपेक्षा कर्मवाद की श्रेष्ठता बल 
प्रगतिवादी कवियों ने श्रम की महत्ता का प्रतिपादन करते हुए भाग्यवाद को पूँजीवादी शोषण का हथियार बताया है।

प्रगतिवाद के प्रमुख कवि एवं उनकी रचनाएँ 

1. नागार्जुन
रचनाएँ; युगधार, सतरंगे पंखो वाली, प्यासी पथराई आँखें।
2. केदारनाथ अग्रवाल
रचनाएँ; युग की गंगा, फूल नही रंग बोलते है, नींद के बादल।
3. शिवमंगलसिंह सुमन
रचनाएँ; हिल्लोल, जीवन के गान, प्रलय सृजन, विश्वास बढ़ता ही गया।
4. त्रिलोचन
रचनाएँ; धरती, मिट्टी की बारात, मैं उस जनपद का कवि हूँ।
5. रांगेय राघव
रचनाएँ; अजेय खण्डहर, मेधावी, पांचाली, राह के दीपक।
6. सुमित्रानंदन पंत
रचनाएँ; युगवाणी, ग्राम्या।
7. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
रचना; कुकुरमुत्ता।
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए सरल एवं स्पष्ट भाषा में रस किसे कहते हैं? दसों रस की परिभाषा भेद उदाहरण सहित
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए अलंकार किसे कहते हैं, भेद तथा प्रकार
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए डायरी किसे कहते है?
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए नई कविता किसे कहते हैं? नई कविता की विशेषताएं
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए रहस्यवाद किसे कहते हैं? रहस्यवाद की विशेषताएं
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए प्रयोगवाद किसे कहते हैं? प्रयोगवाद की विशेषताएं
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए प्रगतिवाद किसे कहते हैं? प्रगतिवाद की विशेषताएं
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए छायावाद किसे कहते हैं? छायावादी काव्य की मुख्य विशेषताएं
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए नाटक किसे कहते है? परिभाषा, विकास क्रम और तत्व
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए उपन्यास किसे कहते है? उपन्यास का विकास क्रम
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए कविता किसे कहते है? कविता का क्या अर्थ हैं
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए  काव्य किसे कहते है? काव्य का अर्थ भेद और प्रकार
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए रेखाचित्र किसे कहते है? रेखाचित्र का क्या अर्थ हैं
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए संस्मरण किसे कहते है? संस्मरण का क्या अर्थ हैं
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए रिपोर्ताज किसे कहते है? riportaj kya hai
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए आलोचना किसे कहते है? आलोचना का क्या अर्थ हैं जानिए
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए जीवनी किसे कहते हैं?
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए आत्मकथा किसे कहते हैं? जानिए
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए एकांकी किसे कहते है? तत्व और प्रकार
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए कहानी किसे कहते हैं? तत्व विविध रूप प्रकार या भेद


प्रगतिवाद की दो विशेषताएं क्या है?

प्रगतिवाद की विशेषताएँ उन्होंने अपने काव्य में शोषक वर्ग जैसे- पूँजीपतियों आदि के प्रति विद्रोह व्यक्त किया है। 2. आर्थिक एवं सामाजिक समानता की प्रधानता– प्रगतिवादी काव्य में साहित्यकारों ने आर्थिक और सामाजिक समानता पर बल दिया है। उन्होंने निम्न वर्ग एवं उच्च वर्ग के अंतर को समाप्त करने के भाव व्यक्त किए हैं।

प्रगतिवाद के कवि कौन है?

इन कवियों का प्रगतिवादी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान है। दूसरे वर्ग- मूल रूप से प्रगतिवादी कवियों में केदारनाथ अग्रवाल, रामविलास शर्मा, नागार्जुन, रांगेय राघव, शिवमंगल सिंह 'सुमन' तथा त्रिलोचन का नाम उल्लेखनीय है।

प्रगतिवाद रचना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

प्रगतिवादी कविता का मूल उद्देश्य है : वर्गविहीन शोषणविहीन समाज की स्थापना करना।

प्रयोगवाद की प्रमुख प्रवृत्ति क्या है?

मन की नग्न एवं अश्लील वृत्तियों का चित्रण करता है। अपनी असामाजिक एवं अहंवादी प्रकृति के अनुरूप मानव जगत के लघु और क्षुद्र प्राणियों को काव्य में स्थान देता है। भावुकता के स्थान पर बौद्धिकता की प्रतिष्ठा करता है। कवि के मन की स्थिति,अनुभूति,विचारधारा तथा मान्यता इस कविता में विशेष रूप से अभिव्यक्त हुई है।