पूजा घर में कछुआ कैसे रखें - pooja ghar mein kachhua kaise rakhen

Vastu Tips: कछुए का प्रयोग प्राचीन समय से ही वास्तु उपाय के रूप में किया जाता रहा है। प्राचीनतम मंदिरों में हमें असीम शांति अनुभव होती है, उसका मुख्य कारण मंदिर के मध्य में कछुए की स्थापना है। कहा जाता है कि इसको जहां भी रखा जाता है, वहां सुख-समृद्धि-शांति आती है। आजकल बहुत से लोग घर में कछुए की प्रतिमा रखते हैं।

ज्योतिषविद् अनीष व्यास ने बताया कि वास्तु के अनुसार, कछुआ लंबी उम्र तो देता ही है, साथ ही इसे घर या कार्य स्थल पर सही जगह पर रखा जाए तो यह आपको धन-दौलत और शोहरत भी दिलवाता है। फेंगशुई और वास्तु के अनुसार धातु, मिट्टी, लकड़ी और स्फटिक के बने कछुए वास्तु में बहुत अच्छे माने जाते हैं।

1. स्फटिक का कछुआ

व्यर्थ की भागदौड़ और अनावश्यक प्रयासों से बचाते हुए यह जीवन की सार्थकता के साथ-साथ सुरक्षा भी देता है। कछुआ एक प्रभावशाली यंत्र है, जिससे वास्तु दोष का निवारण होता है और खुशहाली आती है। वास्तु तथा फेंगशुई में स्फटिक निर्मित कछुआ घर में रखना ज्यादा असरकारी माना जाता है। इसे घर में रखने से कामयाबी के साथ-साथ धन-दौलत का भी समावेश होता है। अगर आप काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और कई उपाय करने के बाद भी आपको कोई विकल्प नहीं मिल रहा है तो आप घर में स्फटिक से बना हुआ कछुआ रख सकते हैं। इसे घर की उत्तर दिशा में रखें और मुंह अंदर की तरफ रहे। यदि आप व्यवसायी हैं, तो अपने प्रतिष्ठान की उत्तर दिशा में स्फटिक का कछुआ रखें। ऐसा करने से व्यापार में धन लाभ और सफलता मिलती है, रुके हुए काम जल्दी होने लगते हैं।

2. धातु का कछुआ

धातु का कछुआ पीतल, चांदी, तांबा या अष्ट धातु से बना हुआ घर या व्यवसायिक स्थल पर लगाना शुभ माना गया है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और वास्तुदोष भी दूर होता है। घर में धातु का कछुआ रखने से, कई समस्याओं के समाधान में मदद मिलती है।

कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी अगर आपको कैरियर में सफलता नहीं मिल रही है तो आपको अपने घर की उत्तर दिशा में धातु से बना हुआ कछुआ रखना चाहिए। इस दिशा में धातु का कछुआ रखने से घर का वातावरण सकारात्मक रहता है, परिवार के सदस्यों का मूड भी अच्छा रहता है।

घर के मुख्य द्वार पर कछुए का चित्र लगाने से परिवार में शांति बनी रहती है। यह क्लेश और नकारात्मक चीजों को घर से दूर करता है। अक्सर घर का कोई सदस्य लगातार बीमार रहता है और दवा आदि लेने पर भी सेहत में सुधार नहीं होता, तो घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में कछुए का चित्र लगाएं। इससे घर में बीमारियां नहीं आती व घर पर बुरी नजर का असर नहीं होता। कछुआ नजर दोष भी खत्म करता है।

3. मिट्टी से बना कछुआ

कछुआ अगर मिट्टी का बना हुआ है, तो उसे उत्तर-पूर्व दिशा, मध्य या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखा जाना चाहिए। ऐसा करने से यह सर्वोत्तम परिणाम देता है। कछुआ घर में रखने से जीवन में ऊर्जा का प्रवाह एक समान होने से स्थिरता बनी रहती है और जीवन में उतार-चढ़ाव कम आते हैं। इसे घर में रखने से जीवन में शांति, सद्भाव, दीर्घायु और पैसा आता है।

4. पीठ पर बच्चे वाला कछुआ

कछुए को घर में 'गुड लक' के लिए रखा जाता है। लेकिन एक खास प्रकार की मादा कछुआ, जिसकी पीठ पर बच्चे कछुए भी हों, यह प्रजनन का प्रतीक होता है। जिस घर में संतान ना हो या जो दंपत्ति संतान सुख से वंचित हो, उन्हें इस प्रकार का कछुआ अपने घर में रखना लाभकारी परिणाम दे सकता है।

डिस्क्लेमर-

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्‍न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''

अगर आपके घर में जीवित कछुआ है तो जरूर जानें कि यह आपके लिए शुभ संकेत देता है या फिर नकारात्मकता का कारण बनता है।   

आजकल लोग अपने घरों में वास्तु के अनुसार न जाने कितनी चीजें रखते हैं। दरअसल वास्तु के अनुसार घर में रखी कोई भी वस्तु जहां एक तरफ घर में खुशहाली का कारण बनती है, वहीं घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का काम भी करती है। यही नहीं लोग किसी भी सामान को रखने के लिए वास्तु के अनुसार ही सही दिशा का चुनाव भी करते हैं। यदि वास्तु की मानें तो कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें घर के उचित स्थान पर रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मकता आती है। ऐसी ही चीजों में से एक है कछुआ।

दरअसल, घर में किसी भी तरह का कछुआ रखना एक शुभ संकेत माना जाता है और यह घर की समृद्धि के साथ आर्थिक स्थिति भी ठीक करता है। कुछ लोग अपने घरों में जीवित कछुआ भी रखते हैं। लोगों का मानना है कि जीवित कछुआ घर में सुख समृद्धि लाता है। लेकिन यदि वास्तु की मानें तो इस तरह का कछुआ आपके घर में नकारात्मकता ला सकता है। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shapaira से जानें कि घर में जीवित कछुआ रखना शुभ है अथवा नहीं? 

कछुआ होता है शुभ 

कछुए को जीवन का संरक्षक माना जाता है, क्योंकि यह चार आकाशीय जानवरों में से एक है। वे एक व्यक्ति के जीवन में ऊर्जा को नियंत्रित करता है। घर में किसी भी धातु या क्रिस्टल का कछुआ होना निश्चित रूप से अच्छा है क्योंकि ये समृद्धि, धन, भाग्य और खुशी लाता है। 

sheetal vastu tips turtle

जीवित कछुआ ला सकता है नकारात्मकता 

जब बात घर में जीवित कछुआ रखने की आती है तो वास्तु शास्त्र इसका समर्थन नहीं करता है। दरअसल यदि वास्तु की मानें तो 'कर्म का नियम' कहता है कि जीवित जानवरों को पकड़ना सही नहीं है और वे जहां भी हैं वो वहां रहने के लिए ही स्वतंत्र हैं, जैसा कि वास्तु द्वारा कहा गया है कि जीवित कछुआ नकारात्मक कंपन लाता है और इसकी वजह से आपके घर में भी नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें:Vastu Tips: कच्छुए से चमक सकती है आपकी किस्मत, रखें सही स्थान पर

धातु का कछुआ होता है शुभ

यदि आप वास्तु के नियम के अनुसार घर में कछुआ रखना चाहती हैं तो आप अपने घर में किसी भी धातु का कछुआ रख सकती हैं। धातु का कछुआ घर में खुशहाली के साथ सकारात्मक ऊर्जा भी लाता है। इस तरह का कछुआ नकारात्मक ऊर्जा को घर से बाहर निकाल देता है और सकारात्मक ऊर्जा को अपने अंदर समाहित करके घर के चारों ओर बिखेरता है। 

धातु के कछुए के लिए सही दिशा 

धातु के कछुए को घर की उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए, यह बच्चों के जीवन में सौभाग्य को आकर्षित करेगा और एकाग्रता में सुधार करेगा।

लकड़ी का कछुआ लाए खुशहाली 

अपने घर में धन, सकारात्मक ऊर्जा, प्रेम और शांति लाने के लिए आप घर में सही स्थान पर लकड़ी का कछुआ रख सकती हैं। इस तरह का कछुआ घर में लक्ष्मी को आकर्षित करता है। ऐसा कछुआ घर में रखने से घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। 

लकड़ी के कछुए के लिए सही दिशा 

लकड़ी के कछुए को पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखा जा सकता है, यह आपके परिवार के सदस्यों को सुख, सौभाग्य और सफलता दिलाएगा।

इसे जरूर पढ़ें:Vastu Tips: सुख शांति के लिए घर में एक्वेरियम रखते समय ध्यान में रखें ये बातें

क्रिस्टल का कछुआ भी है शुभ 

crystal turtle

घर में क्रिस्टल का कछुआ रखना भी घर में खुशहाली का कारण बनता है। इस तरह का कछुआ घर की सुख समृद्धि के साथ सौहार्द का कारण बनता है। अगर आप घर में क्रिस्टल का कछुआ रखते हैं तो ये वास्तुशास्त्र के अनुसार आपकी उन्नति का कारण बनता है। 

क्रिस्टल के कछुए के लिए सही दिशा 

क्रिस्टल के कछुए को आपके जीवन में धन लाने के लिए दक्षिण-पश्चिम में रखा जा सकता है या उत्तर-पूर्व में आपको प्रसिद्धि दिलाने और आपकी जीवन रेखा को बढ़ाने के लिए रखा जा सकता है।

अगर आप अपने घर में किसी भी रूप में कछुआ रखते हैं तो आपको यहां बताए वास्तु के कुछ नियमों को जरूर जान लेना चाहिए। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik 

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

Her Zindagi

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

मंदिर में कछुए का मुंह किधर होना चाहिए?

फेंग शुई के अनुसार कछुए का मुख हमेशा घर की पूर्व दिशा में होना चाहिए, यह दिशा शुभ मानी गई है. कछुए को हमेशा जल में रखना चाहिए. इसे कछुए की धातु वाले किसी बर्तन में जल भरकर रखना चाहिए जिससे कि घर में सुख, शांति और समृद्धि आए.

पूजा घर में कौन सा कछुआ रखना चाहिए?

-घर के मंदिर में पीले रंग के वस्त्र में यदि क्रिस्टल कछुआ रखने से शुभता आती है. -धन लाभ के लिए क्रिस्टल के कछुए को तिजोरी में रखना चाहिए. -घर-परिवार में सुख-शांति रखने के लिए मुख्य कमरे में इसे रखें. -वास्तु शास्त्र के अनुसार कछुए को उत्तर दिशा में रखने से धन में वृद्धि होती है.

मंदिर में कौन सा कछुआ रखना चाहिए?

स्फटिक का कछुआ व्यर्थ की भागदौड़ और अनावश्यक प्रयासों से बचाते हुए यह जीवन की सार्थकता के साथ-साथ सुरक्षा भी देता है। कछुआ एक प्रभावशाली यंत्र है, जिससे वास्तु दोष का निवारण होता है और खुशहाली आती है। वास्तु तथा फेंगशुई में स्फटिक निर्मित कछुआ घर में रखना ज्यादा असरकारी माना जाता है।

कछुआ मंदिर में कैसे रखें?

चीनी और हिंदू पौराणिक कथाओं में कछुआ को शुभ माना जाता है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान विष्णु का दूसरा अवतार, कूर्म अवतार एक कछुए के रूप में था। कछुए की मूर्ति को जल में रखना चाहिए। इसे कांच के कटोरे या प्लेट में रखा जा सकता है।